गुरुवार, 15 मई 2025

भीषण गर्मी में कल से बंद होंगे Varanasi main school

बढ़ते तापमान से कई स्कूलों ने समर कैंप भी किया रद्द


Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live)। शहर में गुरुवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, लेकिन गर्मी का अहसास लोगों ने 50 डिग्री जैसा किया। तेज धूप और गर्म हवाएं बर्दाश्त से बाहर हो रही थी। 8 फीसदी नमी के बीच पूर्व दिशा से 10-15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के बावजूद गर्मी का प्रकोप थम नहीं रहा है। हालात इतने विषम हो गए हैं कि गंगा घाटों पर सन्नाटा पसरा है और सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है। इसके बावजूद अब तक स्कूल खुले हुए थे, जिससे बच्चे धूप में स्कूल जाने को मजबूर थे। हालांकि शासनादेश के अनुसार गर्मी का अवकाश 17 मई से घोषित है, इसके चलते कल से स्कूलों के कपाट बंद हो जाएंगे। 


सेंट मैरीज कांवेंट स्कूल, कैंटोंमेंट, सेंट मैरीज सोना तालाब, जीवन ज्योति हायर सेकेण्डरी स्कूल सारनाथ, सेंट जांस, सेंट फ्रांसिस, सेंट जोसेफ आदि मिशनरी स्कूलों में अवकाश घोषित करने के साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए समर कैंप भी रद्द कर दिया गया है। उधर भीषण गर्मी से डाक्टर लोगों को बचने की ताकीद कर रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार अगर जरूरत न हो तो घर से सुबह दस बजे के बाद न निकलें तो बेहतर है। घरों में रहें, सेफ रहें। ज्यादा से ज्यादा पानी और फल का उपयोग करें।

H.S. Academy के Topper Students का किया गया सम्मान

एच.एस. एकेडमी में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह


Varanasi (dil India live). एच. एस. एकेडमी, टीसौरा, चोलापुर, वाराणसी में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया। इस दौरान स्कूल परिसर  में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में विद्यालय के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रत्नेश दूबे का प्रधानाचार्य एच. एस. एकेडमी मोहम्मद आमिर ने जोरदार स्वागत किया। 

इस दौरान डायरेक्टर रत्नेश दूबे व प्रधानाचार्य मोहम्मद आमिर ने अभिभावको एवं छात्र-छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा स्टूडेंट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अंशिका यादव व यश्वी पाण्डेय 95%, द्वितीय स्थान पर शिवम यादव 94.6% व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले में उपान्त चौबे 94.2% का जहां सम्मान किया गया वहीं कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम में प्रथम दीपक गुप्ता (वाणिज्य) 92.4%, द्वितीय श्रेया सिंघानिया 86.8% व तृतीय अक्षिता पाठक 85.% का भी सम्मान किया गया।

बुधवार, 14 मई 2025

Kashi ki Dr Anjana करेंगी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व

राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के लिए डा. अंजना त्रिपाठी का हुआ चयन 

Varanasi (dil India live). काशी हिंदू विश्वविद्यालय से जुड़ी और बनारस की प्रख्यात योग प्रशिक्षक डॉ. अंजना त्रिपाठी का चयन राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता आगामी 15 जून को दिल्ली में आयोजित की जाएगी, जिसमें *डॉ. अंजना त्रिपाठी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी*। यह गर्व का विषय है कि *वाराणसी की एकमात्र खिलाड़ी के रूप में उनका चयन हुआ है।*

यह प्रतियोगिता अखिल भारतीय योग महासंघ द्वारा पहली बार आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का उद्देश्य योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना और योग के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है।

डॉ. अंजना त्रिपाठी ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से योग में उच्च शिक्षा प्राप्त की है और पिछले कुछ वर्षों से योग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने योग के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। पिछले वर्ष दिल्ली की एक प्रतिष्ठित संस्था द्वारा उन्हें 'पतंजलि योग रत्न पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था। यह पुरस्कार उन्हें योग में उनके विशेष योगदान के लिए दिया गया था।

इस अवसर पर साईं इंस्टिट्यूट और हुनर ए बनारस परिवार की ओर से डॉ. अंजना त्रिपाठी को ढेर सारी बधाइयाँ दी गईं। हुनर ए बनारस के संयोजक अजय सिंह ने कहा, "यह हमारे लिए गर्व की बात है कि डॉ. अंजना त्रिपाठी हमारे संगठन से जुड़ी हैं। उनका समर्पण और योग के प्रति उनकी निष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणा है।"

डॉ. अंजना त्रिपाठी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, परिवार और अपने संस्थान को दिया। उन्होंने कहा, "योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक और आत्मिक शांति के लिए भी आवश्यक है। मैं अपने राज्य और वाराणसी का नाम रोशन करने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगी।"

Banaras Bar Association के अध्यक्ष advocate सतीश कुमार तिवारी की कार पर फायरिंग

फायरिंग से मचा हड़कंप, गोली लगने से मैकेनिक हुआ घायल

Mohd Rizwan 
Varanasi (dil India live). वाराणसी के शिवपुर इलाके में बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश कुमार तिवारी की कार पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया हालांकि इत्तेफाक ही था कि एडवोकेट सतीश तिवारी की कार उनका मैकेनिक चला रहा था वो कार में नहीं थे, इसके चलते गोली उनके मैकेनिक को ही लगी।
पुलिस समूचे मामले की जांच कर रही है और बदमाशों को पकड़ने की कोशिश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। यह भी चौंकाने वाला खुलासा है की बदमाशों की कार पर भारत सरकार लिखा हुआ था। इस घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


यह घटना शिवपुर थाना क्षेत्र के शुद्धिपुर में हुई। बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश कुमार तिवारी की कार रिपेयरिंग के लिए आई थी। मैकेनिक सोनू सोनकर और उसके साथी अशोक सोनकर और गणेश कार को धक्का देकर स्टार्ट कर रहे थे। वे शुद्धिपुर पेट्रोल पंप के सामने से यू-टर्न ले रहे थे। तभी बाबतपुर की ओर से एक सफेद रंग की कार आई और उनके पास आकर रुकी।

गाली गलौज के बाद फायरिंग 

कार में सवार दो लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि गाड़ी ठीक से नहीं चलाने आता है। दोनों तरफ से बहस होने लगी। बहस के दौरान कार सवार एक युवक ने गोली चला दी। गोली मैकेनिक सोनू सोनकर के बाएं कंधे पर लगी। गोली की आवाज सुनकर कार में बैठे तीनों लोग डर गए। वे कार से निकलकर एक गली में भाग गए। बदमाश भी गिलट बाजार की तरफ भाग निकले। घायल मैकेनिक सोनू को उसके साथी अशोक सोनकर और गणेश सिंह मेडिकल ले गए। डॉक्टरों ने उसे बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि सोनू खतरे से बाहर है। 

सीसीटीवी से हो रही पुलिस की जांच

पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर कार सवारों को पकड़ने का दावा कर रही है। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही बदमाशों को पकड़ लेंगे। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Sanskrit Olympiad main DAV PG College के उज्ज्वल को स्वर्ण पदक

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में हुआ भारतीय ज्ञान परम्परा ओलंपियाड

Varanasi (dil India live)। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित भारतीय ज्ञान परम्परा ओलंपियाड -2025 में डीएवी पीजी कॉलेज, वाराणसी के छात्र उज्ज्वल तिवारी ने स्वर्ण पदक हासिल कर पूरे प्रदेश में परचम लहरा दिया। वह डीएवी में मास्टर आफ आर्ट के स्टूडेंट है। एमए की ही अपर्णा तिवारी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। विगत दिवस विश्वविद्यालय द्वारा कई चरणों मे ऑनलाइन मोड में आयोजित ओलंपियाड में डीएवी के दोनों छात्रों ने पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। 


इस उपलब्धि पर बुधवार को महाविद्यालय में प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव, कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल, उपाचार्य प्रो. संगीता जैन, विभागाध्यक्ष प्रो. पूनम सिंह एवं डॉ. दीपक कुमार शर्मा ने सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले ओलंपियाड में देश भर के सैकड़ो विद्यार्थी प्रतिभाग करते है, उनमें डीएवी के छात्रों का पदक प्राप्त करना महाविद्यालय की बड़ी उपलब्धि है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश से काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय आदि जगहों के भी विद्यार्थी शामिल हुए थे। 

मंगलवार, 13 मई 2025

Guru nanak english school के students का बोर्ड परीक्षा में जलवा

  


Varanasi (dil India live). गुरुनानक स्कूल के छात्रों ने विगत वर्षों की तरह  इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम हासिल करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा 10 वीं में, गुरुनानक  स्कूल के अभय मिश्रा और आलोक सिंह  96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने गणित और विज्ञान विषयों में विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नशरा खलिक और उत्कर्ष यादव ने 95.2 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि  अनुष्का  सिंह ने  95% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस वर्ष, कक्षा 10 वीं के लगभग 95% छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। 


इंटर के स्टूडेंट्स ने भी किया शानदार प्रदर्शन

गुरुनानक स्कूल के 12 वीं के स्टूडेंट्स ने भी विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा 12 वीं वाणिज्य वर्ग में  प्रज्ञा यादव ने 98% अंकों के साथ विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। शतीक्षा  तिवारी  94%  (विज्ञान वर्ग) धृति सिंह 94%  (वाणिज्य वर्ग)  ऋषिकेश यादव 94%  (विज्ञान वर्ग) के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अपूर्व श्रीवास्तव 92% (विज्ञान वर्ग) और  कार्तिक गुप्ता ने 92% (कला वर्ग) तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राची जायसवाल 91% (विज्ञान वर्ग) के साथ चौथे स्थान पर है। प्राची सिंह 90%( विज्ञान वर्ग) स्तुति यादव 90% (विज्ञान वर्ग), आयुष बक्शी 90% (वाणिज्य वर्ग) के साथ पांचवे स्थान पर हैं। कक्षा 12 वीं के छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत भी काफी सराहनीय रहा है।

विद्यालय के अध्यक्ष और प्रबंधक ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी। विद्यालय की निदेशक दलजीत कौर और प्रधानाचार्य, कौशिक आचार्य ने छात्रों की इस शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "हमारे छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किया है। यह विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। हम सभी सफल छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हैं।"

परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद, गुरुनानक स्कूल में उत्सव का माहौल था। सफल छात्र और उनके अभिभावक स्कूल पहुंचकर शिक्षकों का आभार व्यक्त कर रहे थे। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता के निरंतर समर्थन को दिया।


सोमवार, 12 मई 2025

माताओं का सम्मान कर मनाया गया Mother's day

मां के पैरों के नीचे होती है जन्नत- रुबीना सरफराज 

  • मोहम्मद रिजवान 

Ujjain (dil India live)। जज्बा सोशल फाउंडेशन के समर कैंप में मातृ दिवस पर मातृ सम्मेलन आयोजित किया गया। ज़मीर उल हक और नईम खान की अगुवाई में हुए आयोजन में माताओं को पुष्पहारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रुबीना सरफराज कुरैशी ने मां के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां के पैरों के नीचे जन्नत होती है। आपने मातृ दिवस की स्थापना पर भी प्रकाश डाला। इंसाफ कुरैशी, अतहर आलम अंसारी, शगुफ़्ता फरीद कुरैशी ने कहा कि अगर अपनी आखरियत संवारना हो तो उसका सबसे आसान तरीका अपनी मां की खिदमत करना है। हारून नागौरी और असलम मंसूरी व शाहिदा नईम खान ने लड़कियों को मोटिवेट करते हुए कहा कि अगर लड़कियां जितना प्रेम अपनी सगी मां से करती हैं अगर उतना ही प्रेम अपनी सास से भी करना शुरू कर दें तो सास-बहुओं का झगड़ा ही खत्म हो जाए। सफदर बेग और सलीम देहलवी ने बताया कि शबनम वसीम अब्बास ने कहा कि सभी बच्चों को अपने माता पिता का पूरा सम्मान करना चाहिए। परवेज ने भी अपने संस्मरण साझा किए। कार्यक्रम को शाइस्ता और खदीजा, सानिया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर इरफान राइन, इरफान उल्लाह, शकील गुट्टी, जहीर खान, सादिक खान, शफीक खान आदि भी उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अच्छे वक्ताओं को पुरस्कार समीर उल हक ने दिए। कार्यक्रम का संचालन नईम खान ने किया और आभार शाहबुद्दीन भुरू शेख ने दिया।