- मोहम्मद रिजवान
जिसमें प्रमुख रूप से महानगर महासचिव योगेंद्र यादव, दिलशाद अहमद, पप्पू चौरसिया, सोहराब खान, अनिल साहू, धीरज यादव, अब्दुल कलाम, जन्नत अख्तर, शादाब अहमद, सलमान फैसल आदि लोग मौजूद थे।
जिसमें प्रमुख रूप से महानगर महासचिव योगेंद्र यादव, दिलशाद अहमद, पप्पू चौरसिया, सोहराब खान, अनिल साहू, धीरज यादव, अब्दुल कलाम, जन्नत अख्तर, शादाब अहमद, सलमान फैसल आदि लोग मौजूद थे।
![]() |
![]() |
| (फाइल फोटो दिल इंडिया लाइव) |
Varanasi (dil India live). जिलाधिकारी वाराणसी के आदेश पर जनपद वाराणसी में इंटरमीडिएट तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में अब सोमवार से आनलाइन क्लासेज चलेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय व बेसिक शिक्षा अधिकारी के अनुसार आवागमन व यातायात को सुगम बनाने के दृष्टिगत 27.01.2025 से 05.02.2025 तक जनपद वाराणसी के नगर क्षेत्र में अवस्थित समस्त कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालय (क्रमशः राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय, यू०पी० बोर्ड, सी०बी०एस०ई० व आई०सी०एस०ई० बोर्ड व अन्य समस्त बोर्ड) में अध्ययनरत छात्रो हेतु शिक्षण कार्य आनलाईन माध्यम से संचालित होंगे व छात्र-छात्राएं अपने-अपने घर से उक्त तिथियो में पठन-पाठन का कार्य करेंगे। उक्त अवधि में माध्यमिक शिक्षा परिषद् एवं अन्य बोडों के सभी प्रायोगिक विषयो की प्रयोगात्मक परीक्षाए विभागीय निर्देशानुसार भौतिक रूप से पूर्व निर्धारित तिथियों में ही संचालित होंगे।
सहज ऐकेडमी के प्रबन्धक निलेन्द्र कुमार सिंह ने छायाचित्र प्रदर्शनी से प्रभावित होकर आगामी 29 व 30 जनवरी को विद्यालय के सभागार में छायाचित्र प्रदर्शनी लगाने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रो. हरि प्रसाद अधिकारी, प्रो. रमेश कुमार, प्रो. शरद कुमार, प्रो. हरि शंकर पाण्डेय, डॉ. सतेन्द्र यादव, डॉ. सन्तोष कुमार सिंह, डॉ. विमल, डॉ. कैलाश सिंह विकास, राजकुमार प्रसून, विनय श्रीवास्तव, मो.दाऊद, राजु वर्मा, राजेन्द्र श्रीवास्तव, अमित पाण्डेय, संदीप चौबे, राकेश कुमार, दुर्गा प्रस्राद, मोहन लाल, तेजस कुमार सिंह आदि थे।
मोहम्मद रिजवान
Varanasi (dil India live)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है ताकि नागरिकों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया जा सके। मतदता ही लोकतंत्र को जीवंत और गतिशील बनाते हैँं। इसलिए 18 वर्ष पूरा करने वाले युवा वोटर सूची में नाम दर्ज कराकर देश को और मजबूत बनाने के लिए शत प्रतिशत मतदान करें।
शनिवार को चिरईगांव ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय में प्रिंसिपल आरती देवी ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। इस रैली का उद्देश्य नागरिकों को मतदान के महत्व के प्रति जगरूक करना और आगामी चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान सुनिशि्चत कराना है। मतदाता जागरूकता रैली में बच्चे स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नारा लगाते चल रहे थे।
इस अवसर पर प्रिंसिपल आरती देवी ने मतदाताओं से कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का योगदान अनिवार्यं है। मतदान न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि यह हमारे भविष्य को दिशा देने का साधन है। उन्हौंने वोटर बनने की प्रकिया, मतदाता सूची और मतदान का महत्व बताया। आपको जब भी मतदाता बनने का मौका मिलता है 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिक, फॉर्म-6 भर कर वोटर बन सकते हैं। इस अवसर पर सभी ने शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली।
अटेवा के जिला उपाध्यक्ष डॉ एहतेशामुल हक ने कहा कि मतदान का प्रयोग कर लोकतंत्र को सशक्त बनाएं, दुनिया,भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और व्यवस्थाओं का सम्मान करती है। हमेशा से मतदताओं ने सरकारों का चयन बिना किसी भेदभाव और डर के किया है।हम सब को मिलकर इस व्यवस्था को बनाए रखना है,और लोकतंत्र को मजबूत बनाना है।
इस अवसर पर प्रिंसिपल आरती देवी, अटेवा के ज़िला उपाध्यक्ष डॉ एहतेशामुल हक, रेखा उपाध्याय, सादिया तबस्सुम, अनीता सिंह, शशिकला, प्रमिला सिंह, ज्योति कुमारी, शक्ति कुमारी, रीना, रीता, सोनी, आशा, त्रिलोकी प्रसाद गुप्ता अभिभावकगण, छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।
मोहम्मद रिजवान
Varanasi (dil India live). पीलीकोठी स्थित मोहल्ला कटेहर के मैदान में बुनकर विरादराना तंजीम चौदहों के सदर सरदार मकबूल हसन की सदारत में यह फैसला लिया गया कि शादियों में फिजुल खर्ची बढ़ती जा रही है। अब इस पर रोक लगाई जाएगी।
एक जलसे का आयोजन पाक-कुरान की तेलावत से किया गया। जलसे में मुफ्ती-ए-शहर मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने खेताब करते हुए कहा कि मजहबे इस्लाम दुनिया की भलाई के लिए काम करता है। जब भी कोई दुश्वारियां और परेशानी समाज में आती है उसे दूर करने के लिए उलेमा और आलिम आगे आकर परेशानी का हल ढूंढते हैं। मौजूदा वक्त में समाज को निकाह और वलीमा में फिजूल खर्ची बढ़ती जा रही है जो ठीक नहीं है। उन्होंने शादियों में फिजुल खर्च न करने पर जोर देते हुए बच्चों को बेहतर तालीम देने पर जोर दिया। इस मौके पर हाजी अब्दुल वाहिद, इशरत उस्मानी, तूफैल अंसारी, मौलाना बेलाल, अनीसुर्रमान, फुलानु, अब्दुल रहीम, कल्लू हाजी, हाजी वकील, मोहम्मद अंसारी, अनिसूरहमान उर्फ कल्लू (पूर्व पार्षद) इत्यादि लोग मौजूद थे।
![]() |
| सभा को संबोधित करते हुए डाक्टर उमाशंकर सिंह |
Varanasi (dil India live)। भारतीय पशुपालक संघ के केंद्रीय कार्यालय तरैया में रजित प्रसाद यादव पूर्व विधायक सैदपुर की 76 वीं जयंती मनाई गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ उमाशंकर सिंह यादव ने उन्हें सादगी की प्रतीक मिलन सार, हरदिल अज़ीज़ व जुझारू नेता बताया। उन्होंने कहा कि विधायक जी की खासियत रही की जिससे भी वह एक बार मिल लेते थे कई वर्ष बाद भी मिलने पर पहचान लेते थे जयंती समारोह में विजय बहादुर यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय पशुपालक संघ रामदुलार यादव रामचंद्र मौर्य दिनेश यादव दयाराम यादव ओमप्रकाश मास्टर सुरेश मौर्य ईश्वर चंद पटेल सत्यदेव श्रवण पटेल ने विचार व्यक्त किया अध्यक्षता विजय बहादुर यादव एवं संचालन राजेश यादव ने किया।
मोहम्मद रिजवान
Varanasi (dil India live)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाले हनुमान गढ़ी के महंत राजूदास की अमर्यादित टिप्पणी के बाद से प्रदेश के समाजवादी विचारधारा के लोगों के अन्दर आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। आज राजूदास के खिलाफ वाराणसी की सिविल कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम प्रकाश सिंह यादव द्वारा मुकदमा दायर किया गया। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है और आगामी 17 फरवरी को मामले की सुनवाई होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता, सजामवादी पार्टी के कार्यकर्त्ता और नागरिक समाज के लोग भी मौजूद रहे। कोर्ट में मुकदमा दायर करने वाले वकील प्रेमप्रकाश सिंह यादव ने इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि राजूदास ने गरीबों के मसीहा और हमारे भगवान के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करके हमारी भावनाओं को आहत करने का काम किया है। हम चाहते हैं कि ऐसे व्यक्ति को कोर्ट कड़ी से कड़ी सजा दे जिससे आने वाले समय में किसी महापुरूष का अपमान करने से पहले व्यक्ति सौ बार सोचे।
वादी वरिष्ठ अधिवक्ता रामदुलार प्रजापति ने कहा कि ऐसे महान व्यक्ति के खिलाफ इस प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी करने वाला राजूदास आज खुले में घूम रहा है और उसके खिलाफ कोई पुलिसिया कार्रवाई तक नहीं हुई। समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि स्माजवादी लोग नेता जी के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव डॉ संजय सोनकर ने कहा कि संघ के लोग लगातार समाज को बांटने की साजिश कर रहे हैं। यह राजूदास संत के नाम पर एक धब्बा है इसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाना चाहिए।
समाजवादी पार्टी के अवधेश कुमार अंबेडकर ने कहा कि हम लोग न्याय और संविधान में विश्वास करने वाले लोग हैं और न्यायिक रूप से इस लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे। आज दाखिल वाद को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। हमें उम्मीद है कि ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले व्यक्ति को उचित सजा मिलेगी।
परिवाद दाखिल करने वालों में राजेश यादव, अवधेश अम्बेडकर, डा० संजय सोनकर, राहुल यादव, कमलेश, आनन्द, आशीष, राजेश, जितेन्द्र विश्वकर्मा, सत्य प्रकाश के साथ बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।