रविवार, 26 जनवरी 2025

Varanasi में अब online होगी क्लासेज

इंटरमीडिएट तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में सोमवार से आनलाइन क्लासेज


(फाइल फोटो दिल इंडिया लाइव)

Varanasi (dil India live). जिलाधिकारी  वाराणसी के आदेश पर  जनपद वाराणसी में इंटरमीडिएट तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में अब सोमवार से आनलाइन क्लासेज चलेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय व बेसिक शिक्षा अधिकारी के अनुसार आवागमन व यातायात को सुगम बनाने के दृष्टिगत 27.01.2025 से 05.02.2025 तक जनपद वाराणसी के नगर क्षेत्र में अवस्थित समस्त कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालय (क्रमशः राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय, यू०पी० बोर्ड, सी०बी०एस०ई० व आई०सी०एस०ई० बोर्ड व अन्य समस्त बोर्ड) में अध्ययनरत छात्रो हेतु शिक्षण कार्य आनलाईन माध्यम से संचालित होंगे व छात्र-छात्राएं अपने-अपने घर से उक्त तिथियो में पठन-पाठन का कार्य करेंगे। उक्त अवधि में माध्यमिक शिक्षा परिषद् एवं अन्य बोडों के सभी प्रायोगिक विषयो की प्रयोगात्मक परीक्षाए विभागीय निर्देशानुसार भौतिक रूप से पूर्व निर्धारित तिथियों में ही संचालित होंगे।

शनिवार, 25 जनवरी 2025

दो दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी के उदघाटन पर जुटे लोग


मोहम्मद रिजवान 
Varanasi (dil India live)। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के पुरातत्व संग्रहालय में शनिवार को अण्डमान निकोबार सेल्युलर जेल पर आधारित प्रमुख छायाकार  राजकुमार प्रसून के छायाचित्र का 75 वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर दो दिवसीय प्रदर्शनी का उ‌द्घाटन हुआ। अध्यक्षता प्रो विदु द्विवेदी (संकायाध्यक्ष आधुनिक ज्ञान-विज्ञान संकाय), मुख्य अतिथि- साक्षी पाण्डेय (विनर मिसेज बनारस), विशिष्ट अतिथि प्रो. जितेन्द्र शाही, प्रो. रामपूजन पाण्डेय, प्रो. राजनाथ, प्रो. शैलेश कुमार मिश्र, तथा संचालन आईएजे के डॉ. कैलाश सिंह विकास,धन्यवाद  प्रकाश पुरातत्त्व संग्रहालय के अध्यक्ष डॉ. विमल कुमार त्रिपाठी ने किया। दो दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन सामाजिक विज्ञान विभाग, पुरातत्त्व संग्रहालय, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी एवं आईएजे  के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ। 


समापन रविवार को दोपहर 12 बजे होगा। सामाजिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राजनाथ ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी देश के समस्त विद्यालयों व विश्वविद्यालयों में सरकार की तरफ से लगायी जानी चाहिए जिससे आज के हमारी युवा पीढ़ी आजादी को प्राप्त करने के लिए कितने वीर सपूतों ने अपनी प्राणों की आहूति दी, कितनी यातनाएं सही, इसे भी समझ सकें। ताकि देश की स्वतन्त्रता को अक्षुण बनाए रखने के लिए वे भी अपने प्राणों की आकृति देने के लिए सहस तैयार रहे। इस अवसर पर उन्होंने खुदीराम बोस, उधम सिंह, बहादूर शाह जफर एवं अन्य क्रान्तिकारियों की आजादी में आहूति दी अपनी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजली दिया। उपस्थित छात्रों एवं जनसमूह से अपील किया कि देश की आजादी को अक्षुण रखने के साथ-साथ अपनी संस्कार, संस्कृति, को भी बनाए रखना होगा यही हमारी सच्ची आजादी होगी।

सहज ऐकेडमी के प्रबन्धक निलेन्द्र कुमार सिंह ने छायाचित्र प्रदर्शनी से प्रभावित होकर आगामी 29 व 30 जनवरी को विद्यालय के सभागार में छायाचित्र प्रदर्शनी लगाने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रो. हरि प्रसाद अधिकारी, प्रो. रमेश कुमार, प्रो. शरद कुमार, प्रो. हरि शंकर पाण्डेय, डॉ. सतेन्द्र यादव, डॉ. सन्तोष कुमार सिंह, डॉ. विमल, डॉ. कैलाश सिंह विकास, राजकुमार प्रसून, विनय श्रीवास्तव, मो.दाऊद, राजु वर्मा, राजेन्द्र श्रीवास्तव, अमित पाण्डेय, संदीप चौबे, राकेश कुमार, दुर्गा प्रस्राद, मोहन लाल, तेजस कुमार सिंह आदि थे।

मतदान का प्रयोग कर लोकतंत्र को सशक्त बनाएं

स्कूली बच्चों ने मतदाता रैली निकल कर किया जागरूक

मोहम्मद रिजवान 

Varanasi (dil India live)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है ताकि नागरिकों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया जा सके। मतदता ही लोकतंत्र को जीवंत और गतिशील बनाते हैँं। इसलिए 18 वर्ष पूरा करने वाले युवा वोटर सूची में नाम दर्ज कराकर देश को और मजबूत बनाने के लिए शत प्रतिशत मतदान करें।

शनिवार को चिरईगांव ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय में प्रिंसिपल आरती देवी ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। इस रैली का उद्देश्य नागरिकों को मतदान के महत्व के प्रति जगरूक करना और आगामी चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान सुनिशि्चत कराना है। मतदाता जागरूकता रैली में बच्चे स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नारा लगाते चल रहे थे।


इस अवसर पर प्रिंसिपल आरती देवी ने मतदाताओं से कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का योगदान अनिवार्यं है। मतदान न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि यह हमारे भविष्य को दिशा देने का साधन है। उन्हौंने वोटर बनने की प्रकिया, मतदाता सूची और मतदान का महत्व बताया। आपको जब भी मतदाता बनने का मौका मिलता है 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिक, फॉर्म-6 भर कर वोटर बन सकते हैं। इस अवसर पर सभी ने शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली। 

अटेवा के जिला उपाध्यक्ष डॉ एहतेशामुल हक ने कहा कि मतदान का प्रयोग कर लोकतंत्र को सशक्त बनाएं, दुनिया,भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और व्यवस्थाओं का सम्मान करती है। हमेशा से मतदताओं ने सरकारों का चयन बिना किसी भेदभाव और डर के किया है।हम सब को मिलकर इस व्यवस्था को बनाए रखना है,और लोकतंत्र को मजबूत बनाना है।

इस अवसर पर प्रिंसिपल आरती देवी, अटेवा के ज़िला उपाध्यक्ष डॉ एहतेशामुल हक, रेखा उपाध्याय, सादिया तबस्सुम, अनीता सिंह, शशिकला, प्रमिला सिंह, ज्योति कुमारी, शक्ति कुमारी, रीना, रीता, सोनी, आशा, त्रिलोकी प्रसाद गुप्ता अभिभावकगण, छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

शादियों में फिजुल खर्ची न करने का बुनकर विरादराना तंजीम का फैसला

फिजुल खर्ची रोक कर बच्चों को बेहतर तालीम देने पर जोर 


मोहम्मद रिजवान 

Varanasi (dil India live). पीलीकोठी स्थित मोहल्ला कटेहर के मैदान में बुनकर विरादराना तंजीम चौदहों के सदर सरदार मकबूल हसन की सदारत में यह फैसला लिया गया कि शादियों में फिजुल खर्ची बढ़ती जा रही है। अब इस पर रोक लगाई जाएगी।

एक जलसे का आयोजन पाक-कुरान की तेलावत से किया गया। जलसे में मुफ्ती-ए-शहर मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने खेताब करते हुए कहा कि मजहबे इस्लाम दुनिया की भलाई के लिए काम करता है। जब भी कोई दुश्वारियां और परेशानी समाज में आती है उसे दूर करने के लिए उलेमा और आलिम आगे आकर परेशानी का हल ढूंढते हैं। मौजूदा वक्त में समाज को निकाह और वलीमा में फिजूल खर्ची बढ़ती जा रही है जो ठीक नहीं है। उन्होंने शादियों में फिजुल खर्च न करने पर जोर देते हुए बच्चों को बेहतर तालीम देने पर जोर दिया। इस मौके पर हाजी अब्दुल वाहिद, इशरत उस्मानी, तूफैल अंसारी, मौलाना बेलाल, अनीसुर्रमान, फुलानु,  अब्दुल रहीम, कल्लू  हाजी, हाजी वकील, मोहम्मद अंसारी, अनिसूरहमान उर्फ कल्लू (पूर्व पार्षद) इत्यादि लोग मौजूद थे। 

शुक्रवार, 24 जनवरी 2025

EX MLA रजित प्रसाद यादव की जयंती पर भावविभोर हुए अज़ीज़

मिलनसार व हरदिल अजीज थे रंजित प्रसाद-डॉ उमाशंकर सिंह 
सभा को संबोधित करते हुए डाक्टर उमाशंकर सिंह 

  • मोहम्मद रिजवान 

Varanasi (dil India live)। भारतीय पशुपालक संघ के केंद्रीय कार्यालय तरैया में रजित प्रसाद यादव पूर्व विधायक सैदपुर की 76 वीं जयंती मनाई गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ उमाशंकर सिंह यादव ने उन्हें सादगी की प्रतीक मिलन सार, हरदिल अज़ीज़ व जुझारू नेता बताया। उन्होंने कहा कि विधायक जी की खासियत रही की जिससे भी वह एक बार मिल लेते थे कई वर्ष बाद भी मिलने पर पहचान लेते थे जयंती समारोह में विजय बहादुर यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय पशुपालक संघ रामदुलार यादव रामचंद्र मौर्य दिनेश यादव दयाराम यादव ओमप्रकाश मास्टर सुरेश मौर्य ईश्वर चंद पटेल सत्यदेव श्रवण पटेल ने विचार व्यक्त किया अध्यक्षता विजय बहादुर यादव एवं संचालन राजेश यादव ने किया।

गुरुवार, 23 जनवरी 2025

Samajwadi mulayam singh yadav के अपमान से समाजवादी आहत, केस दर्ज

अधिवक्ता प्रेम प्रकाश ने राजू दास के खिलाफ दायर किया परिवाद, 17 को कोर्ट करेगा सुनवाई 

मोहम्मद रिजवान 

Varanasi (dil India live)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाले हनुमान गढ़ी के महंत राजूदास की अमर्यादित टिप्पणी के बाद से प्रदेश के समाजवादी विचारधारा के लोगों के अन्दर आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। आज राजूदास के खिलाफ वाराणसी की सिविल कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम प्रकाश सिंह यादव द्वारा मुकदमा दायर किया गया। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है और आगामी 17 फरवरी को मामले की सुनवाई होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता, सजामवादी पार्टी के कार्यकर्त्ता और नागरिक समाज के लोग भी मौजूद रहे। कोर्ट में मुकदमा दायर करने वाले वकील प्रेमप्रकाश सिंह यादव ने इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि राजूदास ने गरीबों के मसीहा और हमारे भगवान के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करके हमारी भावनाओं को आहत करने का काम किया है। हम चाहते हैं कि ऐसे व्यक्ति को कोर्ट कड़ी से कड़ी सजा दे जिससे आने वाले समय में किसी महापुरूष का अपमान करने से पहले व्यक्ति सौ बार सोचे। 

वादी वरिष्ठ अधिवक्ता रामदुलार प्रजापति ने कहा कि ऐसे महान व्यक्ति के खिलाफ इस प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी करने वाला राजूदास आज खुले में घूम रहा है और उसके खिलाफ कोई पुलिसिया कार्रवाई तक नहीं हुई। समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि स्माजवादी लोग नेता जी के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव डॉ संजय सोनकर ने कहा कि संघ के लोग लगातार समाज को बांटने की साजिश कर रहे हैं। यह  राजूदास संत के नाम पर एक धब्बा है इसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाना चाहिए। 

समाजवादी पार्टी के अवधेश कुमार अंबेडकर ने कहा कि हम लोग न्याय और संविधान में विश्वास करने वाले लोग हैं और न्यायिक रूप से इस लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे। आज दाखिल वाद को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। हमें उम्मीद है कि ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले व्यक्ति को उचित सजा मिलेगी। 

परिवाद दाखिल करने वालों में राजेश यादव, अवधेश अम्बेडकर, डा० संजय सोनकर, राहुल यादव, कमलेश, आनन्द, आशीष, राजेश, जितेन्द्र विश्वकर्मा, सत्य प्रकाश के साथ बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। 

Kunde ki gharo में हो रही फातेहा, शिरनी चखने जुट रहें लोग

रोज़ी रोटी में बरकत को मुस्लिम घरों में इमाम जाफर सादिक के कूंडे की हुई नज़र 

एक-दूसरे के घरों में शिरनी चखने पहुंच रहे अकीदतमंद

Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live). Desh Duniya की तरह ही वाराणसी के मुस्लिम इलाकों में इमाम जाफर के कुंडे की फातेहा कराने और फातेहा का तबर्रुक चखने लोग उमड़ रहे हैं।इमाम हज़रत जाफर सादिक की फातिहा सुबह फज्र की नमाज के बाद से ही शुरू हो गई। जिसके बाद अकीदतमंद घरों में फातिहा का तबर्रुक चखने के लिए पहुंचने लगे। इसे लेकर बच्चों में ज्यादा ही उत्साह देखने को मिला।

शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता सैयद फरमान हैदर ने बताया कि इमाम जाफर सादिक ने रोजी-रोटी में बरकत के लिए इस नजर (फातिहा) के बारे में कौम से कहा था। तभी से यह फातिहा करायी जाती है। दरअसल इस्लामिक कैलेण्डर के रजब माह की 22 तारीख को 1444 हिजरी से इसकी शुरुआत हुई थी।

बनारस के मुस्लिम बहुल इलाकों मदनपुरा, रेवड़ी तालाब, नई सड़क, दाल मंडी, भेलूपुर, गौरीगंज, शिवाला, रामनगर, अर्दली बाजार, प्रहलाद घाट, नक्की घाट, लल्लापुरा, दरगाह फातमान, काली महल, रामनगर, लाट सरैया में सुबह से शाम तक कुंडे का आयोजन समाचार लिखे जाने तक चल रहा था।

इस संबंध में हाजी फरमान हैदर ने बताया कि कूंडे का पर्व हर वर्ष 22 रजब को छठवें इमाम हजरत इमाम जाफर सादिक की नजर व फातिहा के साथ मनाया जाता है। इसमें घरों में लज़ीज़ पकवान, खीर-पूड़ी, मीठी टिकिया, जलेबी और कई तरीके के पकवान बनाए जाते हैं। इस फातिहा में रोजी-रोटी में बरकत व लिए रब की रहमत व देश और दुनिया में अमन के लिए इस फातिहा के दौरान दुआएं मांगी जाती है।