गुरुवार, 19 दिसंबर 2024

Prabhat Pandey के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा व सरकारी नौकरी दी जाए-कांग्रेस

विधानसभा घेराव के दौरान पुलिसिया उत्पीड़न में मारे जाने का कांग्रेस ने लगाया आरोप


Varanasi (dil India live). विधानसभा घेराव के दौरान मृत, गोरखपुर के रहने वाले उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रभात पांडेय के निधन से पूरा कांग्रेस परिवार मर्माहत है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पुलिसिया उत्पीड़न में प्रभात की मौत हुई। 

स्व. श्रद्धांजलि देने प्रभात को वाराणसी जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले आजाद पार्क लहुराबीर में कैंडल जलाया गया। इस दौरान 2 मिनट का मौन रखकर मृतक प्रभात पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेसजनो ने सरकार से प्रभात पांडे के परिवार को1 करोड़ का मुआवजा, परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।                             श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी ओकास अंसारी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हसन मेहंदी कब्बन, डा.राजेश गुप्ता, विनीत चौबे सहित दर्जनों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

राज्यस्तरीय कला प्रतियोगिता में वाराणसी के शिक्षक महेन्द्र का चयन

लखनऊ में कला, क्राफ्ट और पपेट्री प्रतियोगिता में चयन पर जताई गई खुशी 


Varanasi (dil India live)। विकास खंड चिरईगांव के कंपोजिट स्कूल कोटवां के सहायक अध्यापक महेंद्र प्रसाद का राज्य स्तर पर लखनऊ में आयोजित कला, क्राफ्ट और पपेट्री प्रतियोगिता में चयन होने पर वाराणसी के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार पाठक, चिरईगांव की खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति सिंह सहित शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने  बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।  
देखें पूरी सूची किस जिले से कौन कौन चयनित हुए हैं।

महेंद्र प्रसाद का प्रदेश में चयन होने पर वाराणसी और चिरईगांव के अध्यापकों के लिए हर्ष का विषय है। प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक एससीईआरटी लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में किया गया था। इस प्रतियोगिता का परिणाम जारी हुआ जिसमें बनारस से महेंद्र प्रसाद चयनित हुए हैं।

Congratulations: विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा में अनन्य मौर्य के चयन से हर्ष


Varanasi (dil India live). 19 दिसंबर 2024 को ग्राम ठटरा सेवापुरी निवासी आतिश उर्फ मुलायम मौर्य की पुत्री अनन्य मौर्य ने विद्याज्ञान कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा पास कर अपने परिवार और विद्यालय का मान सम्मान बढ़ाया। अनन्य पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय ठटरा प्रथम विकास क्षेत्र सेवापुरी वाराणसी की कक्षा 5 में अध्यनरत छात्रा है। पता हो कि विद्याज्ञान की योग्यता-आधारित छात्रवृत्तियाँ, शिक्षा में उत्कृष्टता के प्रति इसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। हर साल, संगठन वंचित पृष्ठभूमि से असाधारण रूप से प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान करता है और उन्हें अपने विश्व स्तरीय आवासीय विद्यालयों में पढ़ने के लिए पूर्ण छात्रवृत्ति प्रदान करता है। हजारों छात्रों के बीच इस वर्ष जनपद से कुल 12 छात्र एवं 40 छात्राओं ने परीक्षा पास की है।

अनन्य की कक्षा अध्यापिका नीलम केशरी ने बताया कि अनन्य के माता-पिता अनन्य की पढ़ाई को लेकर काफी जागरूक हैं। अनन्य भी पढ़ने में खूब मेहनत करती है।कक्षा अध्यापिका के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले अध्यापक अब्दुर्रहमान का कहना है कि हम लोग तैयारी करने वाले बच्चे को अपनी देख -रेख में बगैर किसी कोचिंग और ऑनलाइन कक्षाओं के अपनी कक्षा कक्ष में ही अतिरिक्त समय निकल कर बच्चों को तैयारी करा रहे हैं।

खुशी के इस अवसर पर डायट प्राचार्य उमेश कुमार शुक्ला,खंड शिक्षा अधिकारी संजय यादव ,विद्यालय के प्रधानाध्यापिका रेनू गुप्ता,नीलम केशरी, कल्पना सिंह,अनवरुद्दीन अंसारी अब्दुर्रहमान,मनीष कुमार गौंड,संयोगिता पाण्डेय,जागृति सिंह,अंजली आर्य सहित सैकड़ों अध्यापकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मंगलवार, 17 दिसंबर 2024

Christmas की तैयारियों ने पकड़ा जोर, घरों से कालोनियों में गूंज रहा कैरोल

कहीं Christmas पर ट्री, तो कहीं चरनी बनाने की होड़ 


Varanasi (dil India live). Christmas 2024 की तैयारियों ने अब जोर पकड़ा लिया है, चर्चेज में हर दिन रंगारंग धार्मिक आयोजन हो रहे हैं तो वहीं घरों से लेकर कालोनियों तक में गूंज रहा कैरोल गीत। इससे पहले जहां तेलियाबाग सीएनआई चर्च में कैंडल लाइट सर्विस का आयोजन फादर पादरी आदित्य कुमार की अगुवाई में हुआ वहीं लाल चर्च में भी यीशु आगमन पर कैरोल गीत की गूंज सुनाई दी, बेथलहम की ठंडी हवाओं धीरे से आओ, धीरे से जाओ, सोया है यीशु छूकर न जाओ...धीरे से आओ जाओ...। 


तेलियाबाग चर्च में पादरी आदित्य ने कहा कि प्रभु ने कहा मैं जगत की ज्योति हूं। उन्होंने जगत की ज्योति के रूप में जन्म लिया ताकि पाप रूपी अंधकार को संसार से मिटाकर मानव जाति में आनंद, शांति, करुणा, दया और आपसी प्रेम स्थापित हो सके। इस मौके पर मिथिल विलयम, विशाल ल्यूक, कुशल प्रकाश, डेविड, विजय दयाल, सुदेश प्रकाश, सुदीप महापात्रा, कंचन, श्रेया, रोमा, प्रार्थना, सनी आदि सैकड़ों लोग मौजूदथे।

चर्च आफ बनारस में पादरी बेनजान ने कहा कि क्रिसमस प्रभु यीशु के आगमन का दिन है। वो प्रभु यीशु जो हमारे पापों से हमें मुक्ति दिलाने आएंगे। सेंट मैरीज महागिरजा में एक बड़ी चरनी तैयार करने में कलाकार जुटे हुए हैं। इसकी भव्यता क्रिसमस पर देखते ही बनेगी।


Varanasi k Dalmandi में हुई मौजूदा सड़क की नाप-जोख

दुकानों की स्थिति भी नगर निगम की टीम ने देखी परखी


Mohd Rizwan 
Varanasi (dil India live)। अतिक्रमण एवं जाम से निजात दिलाने के लिए मंगलवार को सरकारी अमला दालमंडी पहुंचा और भवनों व दुकानों की नाप जोख शुरू की। इस दौरान सड़क चौड़ीकरण को लेकर नगर निगम की टीम ने नापी के अनुसार अतिक्रमण की स्थिति काफी गंभीर बताई।

निगम कर्मचारियों का कहना था कि कुछ भवन और दुकानें अवैध रूप से अतिक्रमित हैं और इन्हें हटाने की आवश्यकता है। इस पर निगम अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई करेगा और दालमंडी के चौड़ीकरण के लिए योजना बनाई जा रही है। यह अभियान चौक से शुरू होकर नई सड़क तक चला। जिससे वहां लोगों में काफी सुगबुगाहट और अफरातफरी का माहौल देखा गया।

Gouriganj के girija Shankar की जमानत अर्जी खारिज

रंगदारी मांगने पर जालसाज गिरिजा शंकर जायसवाल पर भेलूपुर थाने में दर्ज हुआ था केस

Mohd Rizwan 
Varanasi (dil India live)। विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, (तृतीय) सपना शुक्ला की अदालत ने होटल व्यवसायाई से रंगदारी मांगने के मामले में गौरीगंज थाना भेलूपुर निवासी जालसाज गिरिजा शंकर जायसवाल के अपराध की गम्भीरता को देखते हुए जमानत अर्जी खारिज कर दी। अदालत में जमानत अर्जी का विरोध वादी के अधिवक्ता वरूण प्रताप सिंह ने किया। 

अभियोजन पक्ष के अनुसार, वादी मुकदमा राजेश तिवारी अलका होटल मीरघाट में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 15 जनवरी 2024 को वह अलका होटल से रोज की भांति रात्रि साढ़े 10.30 बजे अपने घर जा रहा था कि भुतेश्वर गली के पास एक आदमी ने तिवारी आवाज देकर रूकने का इशारा किया तो उसने अपनी गाड़ी जंगमबाडी मठ के पहले अग्रवाल फर्नीचर की दुकान के सामने रोकी। उसने अपना मोबाइल जो कि चालू था देकर कहा कि लो गिरजा जायसवाल से बात करो तब एक दूसरे व्यक्ति ने आकर कमर में नुकीला चीज सटा कर बोला कि शोर करोगे तो हम लोग तुम्हे गोली मार देगे। उसने ज्योहि मोबाइल लेकर हेलो बोला तो उधर से आवाज आई कि मै गिरजा शंकर जायसवाल बोल रहा हूँ। वह आवाज सुनते ही समझा गया कि यह वही गिरजा शंकर जायसवाल है जो कि पहले भी हम लोगो को परेशान करते रहते है तथा गाली देते हुए कहा कि जो मुकदमा तुम और तुम्हारा मालिक विनय चौधरिया किये हो उसे उठा लो तथा एक लाख रूपये महीने की मांग किया तथा धमकी दिया कि तुम और तुम्हारा मालिक पुलिस के पास गये तो धन्धे के साथ जान से भी जाओगे। वह बहुत डर गया और उन लोगो ने उसके पास से 23,500/-रू0 ले लिये।

सोमवार, 16 दिसंबर 2024

अभी क्यों उड़ने लगे हवा में अभी तो शोहरत नई नई है...

बेनियाबाग मैदान में शायरों से गुलज़ार रही सर्द शब

शबीना अदीब के अशरार ने लूटी वाहवाही, बनारसी कलाम भी लोगों को आएं पसंद 

Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live)। बेनियाबाग के सिमट चुके मैदान में इतवार की शब शायरों से गुलज़ार रही, एक तरफ सर्द हवाएं बह रही थी तो दूसरी ओर नबी पर नातिया कलाम से गुल ए सबा ने मुशायरे की इब्तिदा की। कभी शायर हालाते हाजरा तो कभी इश्क और मां की मोहब्बत से सामइन से दाद लेने की भरसक कोशिश करते दिखाई दिए। मशहूर शायरात शबीना अदीब के अशरार ने खूब वाहवाही, हालांकि उनके पेश किए कलाम बनारस के लोगों के ज़ेहन में पहले से ही ताज़ा थे। इस दौरान बनारसी शायरों के कलाम भी लोगों की दाद लेने में कामयाब नज़र आएं। शबीना अदीब ने जब तरन्नुम में पढ़ा,


खामोश लब हैं झुकी हैं पलकें, दिलों में उल्फत नई-नई है, अभी तकल्लुफ है गुफ्तगू में, अभी मोहब्बत नई-नई है। लोग झूम उठे। उनकी अगली कड़ी, अभी न आएंगी नींद न तुमको, अभी न हमको सुकूं मिलेगा अभी तो धड़केगा दिल ज्यादा, अभी मुहब्बत नई नई है...। बनारस मुशायरा में शबीना अदीब ने फिर शायरी की, बहार का आज पहला दिन है, चलो चमन में टहल के आएं, फिजा में खुशबू नई-नई है गुलों में रंगत नई नई है। जो खानदानी रईस हैं वो मिजाज रखते हैं नर्म अपना, तुम्हारा लहजा बता रहा है, तुम्हारी दौलत नई-नई है। ज़रा सा कुदरत ने क्या नवाज़ा के आके बैठे हो पहली सफ में, अभी क्यों उड़ने लगे हवा में अभी तो शोहरत नई नई है...।

कानपुर से आयीं शबीना अदीब के बाद इस्माइल नजर ने अपनी शायरी से लोगों को बांधे रखा। इस दौरान जब अमजद खान ने मेरी नजरों में मुहब्बत का वो हकदार नहीं, गम के मारों को जिसे कोई सरोकार नहीं..पढ़कर खूब तालियां बटोरी। डॉ. प्रशांत सिंह ने अपने कलाम से लोगों को खूब हंसाया तो अलीशा मेराज ने बेटी व वालिद की मोहब्बत पर शायरी की।  

अरशद मेहताब ने, घर से मैं अपने मां की दुआ लेकर आया हूं.. सुनाकर मां की अहमियत पर रौशनी डाली। मोहन मुंतजिर, इस्माईल नजर, धर्मराज उपाध्याय, सलीम शिवालवी, डॉ प्रशांत सिंह ने खूबसूरत शायरी से लोगों को आखिर तक बांधे रखा। शायरों का खैरमकदम कमेटी के सदर अनिल यादव बंटी ने व निजामत सुधांशु श्रीवास्तव व दमदार बनारसी ने किया।