मंगलवार, 21 जून 2022

Mirzapur news: हाई स्कूल में दिव्यांशी राय ने किया नाम रौशन

I A S बनकर देश की सेवा करना चाहती है दिव्यांशी 


Mirzapur (dil india live).  जमालपुर विकासखंड  के मुराहु सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज मनउर में हाईस्कूल  में  प्रथम  स्थान  पाकर दिव्यांशी राय ने न सिर्फ अपना बल्कि विद्यालय का भी नाम रोशन किया है।

दरअसल दिव्यांशी राय ग्राम वरवाॅ ने अपने विद्यालय में हाईस्कूल विज्ञान वर्ग में 86 परसेंट अंक पाकर मुराहु सिंह इंटर कॉलेज  मनउर  मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इससे विद्यालय में जहां ख़ुशी की लहर है वहीं दिव्यांशी की माता प्रिया सिंह पिता बृजेश कुमार राय ने भी हर्ष व्यक्त किया है। दिव्यांशी का कहना है कि वो बड़  होकर I A S बनकर देश की सेवा करना चाहती है।

सोमवार, 20 जून 2022

Up College ncc:छात्र सैनिकों ने जमकर किया योगाभ्यास

सीखा स्वच्छता और स्वास्थ्य के सूत्र 

छात्र सैनिकों ने सीखा पॉइंट 22 राइफल को खोलना और जोड़ना

वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में इको कंपनी विजेता 




Varanasi (dil india live)। संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 311 के अंतर्गत छात्र सैनिकों ने बरियासनपुर के महादेव पीजी कॉलेज में सोमवार को जमकर योग का अभ्यास किया। सूर्य नमस्कार से प्रारंभ कर कपालभाति, भ्रामरी, अनुलोम विलोम, कुंम्भक का अभ्यास ही नहीं किया वरन उससे होने वाले फायदे से भी परिचित हुए।

ट्रेनिंग सत्र में छात्र सैनिकों को पॉइंट 22 राइफल को खोलना और जोड़ना बतलाया गया साथ ही दूरी मापन के तरीकों को भी सिखाया गया । कैप्टन प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने "राष्ट्र निर्माण में एनसीसी के योगदान" की महत्ता कैडेटों को बताई। खेलकूद के अंतर्गत वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में इको कंपनी विजेता रही। डेल्टा कंपनी को उपविजेता से ही संतोष करना पड़ा।

सायंकालीन सत्र में डॉ एसके सिंह ने अपने  स्लाइड शो में "स्वच्छता और स्वास्थ्य" पर बोलते हुए छात्र सैनिकों से कहा - "मानसिक ,शारीरिक और सामाजिक रुप से स्वस्थ व्यक्ति ही पूर्ण स्वस्थ की परिभाषा में आता है। हड्डियों का फ्रेक्चर, सांप का काटना तथा प्राथमिक चिकित्सा पर आपने अपने विचारों से छात्र सैनिकों को अवगत कराया।

कार्यक्रम का संचालन कैप्टन प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने किया इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल आशीष त्रिपाठी, डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल ऋषिराज चरण, डा अरविंद कुमार सिंह , लेफ्टिनेंट निर्भय सिंह यादव, फर्स्ट ऑफिसर लाल बहादुर सिंह, थर्ड ऑफिसर अरविंद कुमार राय, सूबेदार मेजर रतनलाल, सूबेदार विदुर सिंह, पप्पू नेगी, सुरेंद्र सिंह, एम एस कौड़ी, बी एच एम कुलदीप सिंह, हवलदार गजेंद्र, महावीर सिंह यादव तथा समस्त स्टाफ उपस्थित I 

Dav pg college: सांख्यिकी तकनीक एवं डेटा विश्लेषण पर एसपीएसएस एवं आर' विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला

आंकड़ों के विश्लेषण में सहायक है एसपीएसएस

डीएवी पीजी कॉलेज में शुरू हुई 10 दिवसीय कार्यशाला




Varanasi (dil india live). डीएवी पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग एवं रिसर्च प्रमोशन सेल के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार से दस दिवसीय 'सांख्यिकी तकनीक एवं डेटा विश्लेषण पर एसपीएसएस एवं आर' विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। पहले दिन उद्धघाटन सत्र में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सांख्यिकी विभाग के प्रोफेसर अतहर अली खाँ ने कहा कि सांख्यिकी एक रास्ता है जो आंकड़ो का अध्ययन करने में सहायक होता है। किसी भी शोध में सबसे महत्वपूर्ण होता है आँकड़े, उन्हें एकत्रित करना, उनका विश्लेषण करना और उसे निष्कर्ष तक पहुँचाने में एसपीएसएस की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका हो चूकि है। उन्होंने कहा कि एक सही संदेश प्रेषित करने के लिए आंकड़ो का सही होना और उसका सटीक विश्लेषण सबसे जरूरी होता है। 

विषय स्थापना करते हुए कार्यक्रम संयोजक डॉ. राहुल ने कहा कि यह सामाजिक विज्ञान के शोध में एसपीएसएस एवं आर सॉफ्टवेयर एक बेहतरीन टूल है जिसके सहयोग से डाटा को सही तरीके से संरक्षित और उनका परीक्षण कर सकते है। इसके माध्यम से बड़ी संख्या में प्राप्त आंकड़ो को भी गणितीय रूप से व्यवस्थित कर सकते है।

अध्यक्षता महाविद्यालय के मंत्री/प्रबंधक अजीत सिंह यादव ने किया। इसके पूर्व अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन द्वारा हुआ। अजीत सिंह यादव का स्वागत विभागध्यक्ष प्रोफेसर प्रदीप कमल द्वारा अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। अतिथि परिचय डॉ. आनंद सिंह, संचालन डॉ. श्रुति अग्रवाल एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर मधु सिसोदिया ने दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रोफेसर ओ.एन दुबे, प्रोफेसर एस. के शर्मा, डॉ. वी.एन दुबे, डॉ. संजय शाह, डॉ. सत्यार्थ बाँधल, डॉ. मितिन आहूजा सहित विभिन्न विभागों के अध्यापक एवं लगभग 50 प्रतिभागी शामिल रहे।

Ghazipur news: सीएमओ को सौंपा पत्रक

यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ने सौंपा पत्रक


Varanasi (dil india live). यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन गाजीपुर उत्तर प्रदेश ,के जिलाध्यक्ष सहित तमाम कर्मचारियों ने अपनी 4 सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन जो उपमुख्यमंत्री एवं मंत्री चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा उत्तर प्रदेश लखनऊ, को संबोधित था उस पत्र को सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह को सौंपा। जिसमें स्थानांतरण नीति के अनुपालन व साथ ही अन्य मांगों का जिक्र किया गया था।

जिला अध्यक्ष अमित राय ने बताया कि विगत साल दूरस्थ स्थान्तरित किए गए लिपिक को तीन विकल्प प्राप्त करके विकल्प के आधार पर उनके अनुरोध पर उनके गृह जनपद के निकट के जनपद या मंडल में तैनात  कराया जाए। जिससे लिपिक राजकीय दायित्व के साथ-साथ अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन भी कर सके। शासनादेश के मुताबिक बिंदु संख्या पांच बीमारी, बच्चों की शिक्षा, दंपत्ति नीति, दिव्यांग, बिंदु  5 और 2 वर्ष से कम सेवानिवृत्ति वाले कर्मियों को स्थानांतरण से मुक्त रखा जाए। इसके अलावा फर्जी शिकायतों पर बिना पुष्टि एवं जांच की स्थानांतरण ना किया जाए।

पत्रक सौंपने वालों में शिव बली मिश्रा, कृष्ण कुमार वर्मा, प्रमोद कुमार, दिनेश तिवारी, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, गौरी शंकर लाल के साथ ही अन्य लोग उपस्थित रहे।

Yoga day 2022:कल मनेगा ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’

नियमित करें योग, रहें निरोग: सीएमओ

  • स्वस्थ रहने व इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक
  • इस वर्ष की थीम “मानवता के लिए योग”



Varanasi (dil india live). योग लोगों को निरोग बनाने में मदद करता है।  यह शरीर की ताकत को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही तनाव और चिंता को कम करने में भी मददगार साबित होता है। शरीर को बीमारियों से बचाने और रोग-प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने का भी काम करता है। योग के इसी महत्व को देखते हुए और जनजागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से हरवर्ष 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाया जाता है। इस वर्ष दिवस की थीम ‘योगा फॉर ह्यूमिनिटी” यानी ‘मानवता के लिए योग” निर्धारित की गई है। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने कहा कि मंगलवार को आठवां ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा, जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 मई से 20 जून तक जिले में ‘अमृत योग माह’ का आयोजन किया गया जिसमें चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मियों समेत करीब 22 हजार लोगों को योग के बारे में जानकारी देते हुए योगाभ्यास कराया गया। 

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी (डीएचईआईओ) हरिवंश यादव ने बताया कि जिले में 24 शहरी पीएचसी (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) एवंग्रामीण के 183 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सहित कुल 207 स्वास्थ्य केन्द्रों एवं ब्लॉक पीएचसी / सीएचसी पर योग की सेवाएं दी जा रही हैं। इन स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकों व कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) द्वारा योग सिखाया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने लोगों को सेहतमंद बनाने के लिए चिकित्सा के साथ ही योग के बारे में  भी जागरूक करने के निर्देश दिये हैं। इसके तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में योग की पाठशाला लगाई जा रही है।

ब्लॉक अराजीलाइन के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बसंत पट्टी सीएचओ धर्मेंद्र ने बताया कि रोजाना सुबह एक घंटे  हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में योग पाठशाला लगायी जा रही है,  जिसमें क्षेत्र के लोगों को योगाभ्यास कराया जाता है। इसमें प्रतिदिन 20 से 30 लोग योग सीखने आते हैं। उन्हें सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, ताड़ासन, गोमुखासन, अनुलोम-विलोम, कपालभांति, सर्वांगासन आदि सिखाया जा रहा है। अभ्यास सुबह या शाम खाली पेट किया जाता है। लोग इसमें बढ-चढ़ कर हिस्सा ले रहें हैं। उन्होंने बताया कि ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ हमें योग के महत्व के प्रति जागरूक करता है। योग से मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से शरीर स्वस्थ रहता है। योग का सत्र गर्दन, कंधे, पीठ और कूल्हों में तनाव को कम करने में मदद करता है। शरीर में चुस्ती-फुर्ती आती है। योग से बीमारियां दूर होती हैं। इसकेसाथ ही शुगर, बीपी हाईपरटेंशन, डिप्रेशन आदि भी नियंत्रित रहता है। गर्भावस्था में भी योग करना लाभदायक होता है।

योग के सम्बन्ध में जरूरी बातें

मासिकधर्म के दौरान योगासन नहीं करना चाहिए।

प्रशिक्षित योग शिक्षक के सानिध्य में ही योग करना उत्तम रहता है।

योगाभ्यास के बाद पर्याप्त नींद और पौष्टिक आहार लेना आवश्यक है। 

योगाभ्यास करने वाले व्यक्ति को नशा नहीं करना चाहिए।

किसी आसन को करने से शरीर में तकलीफ हो तो प्रशिक्षक से सलाह लें।

योगासन किसी भी उम्र के स्त्री या पुरुष कर सकते हैं।

योग के लाभ

नियमित योगाभ्यास करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को लाभ मिलता है।

योग करने वालों का रक्तचाप व हृदय गति में सुधार होता है।

उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अधिक होती है।

योगासन से रक्त शुद्ध होता हैं, मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है।

योगासन शारीरिक स्वास्थ्य के लिए वरदान  है।

रविवार, 19 जून 2022

हिंसा नहीं हक़ के लिए आंदोलन करे युवा पीढ़ी

हिंसा किसी भी आंदोलन को कमज़ोर कर देता है :अशोक सिंह

Varanasi (dil india live). अग्निपथ का विरोध कर रहे युवा साथियों  को अपना विरोध शांति और गांधीवादी तरीके से दर्ज कराना चाहिए। हिंसा किसी भी आंदोलन को कमजोर कर देता है।

उक्त बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह एडवोकेट ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहीं।  उन्होंने कहा कि हिंसा के परिणामस्वरूप सभी के उपर सरकार द्वारा एफ आई आर दर्ज किया गया है। यह एफआईआर आग में घी का काम कर रही है। अशोक सिंह ने कहा कि सरकार को इन युवाओं के उपर मुकदमा दर्ज न कर इन्हें समझना चाहिए था। ऐसा न कर सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाया है। जो लोकतंत्र हित में नहीं है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग की तरफ से  युवाओं को आश्वस्त  कर रहा हूं कि इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी आप सभी के साथ खड़ी है आप सभी युवाओं पर मुकदमा जो अग्निपथ का विरोध करने पर तानाशाही सरकार द्वारा दर्ज कराया गया है वह मुकदमा उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग सभी पदाधिकारी नि:शुल्क लड़ेंगे यह वादा ही नहीं विश्वास है जिसे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग कायम रखेंगी।

Up College ncc: रेंज पर हुई फायरिंग

संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में छात्र सैनिकों ने साधा निशाना 

  • मानचित्र अध्ययन की बारीकियां सीखी छात्र सैनिकों ने 
  • अंतरराष्ट्रीय जादूगर रामरथी ने दर्शकों को किया लाजबाव
  • छात्र सैनिकों ने किया योग का अभ्यास 




Varanasi (dil india live)। महादेव पीजी कॉलेज बरियासनपुर में चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत रविवार को छात्र सैनिकों ने उदय प्रताप कॉलेज के फायरिंग रेंज पर निशानेबाजी में अपने हाथ आजमाए। कैम्प कमांडेंट कर्नल आशीष त्रिपाठी ने बताया -" इस रेंज पर हम .२२ डीलक्स राइफल की ही निशानेबाजी करवातें है क्योंकि हमारे पास यही एकमात्र शार्ट रेंज उपलब्ध है। हमारा प्रयास होगा शिविर के अधिकतम छात्र सैनिकों का हम यहां अभ्यास करा सकें।

प्रातः कालीन बेला में योग के साथ जहां इन छात्र सैनिकों को ड्रिल का अभ्यास कराया गया वहीं उन्हें मानचित्र की बारीकियों से भी परिचित कराया गया। पॉइंट 22 राइफल के संदर्भ में संपूर्ण जानकारी दी गई । सायंकालीन सत्र में अंतरराष्ट्रीय जादूगर रामरथी द्वारा एक से बढ़कर एक जादू के कार्यक्रम पेश किए गए। हैरानी और जिज्ञासा ने दर्शकों की जुबान बंद कर दी । वर्ल्ड गिनीज बुक में शामिल रामरथी का शो "एकता की माला" कार्यक्रम ने छात्र सैनिकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन कैप्टन प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल ऋषिराज चरण, डा अरविंद कुमार सिंह लेफ्टिनेंट निर्भय सिंह यादव , फर्क आफिसर लाल बहादुर सिंह , थर्ड ऑफिसर अरविंद कुमार राय,  सूबेदार मेजर रतन लाल, सूबेदार बिदुर सिंह ,  पप्पू नेगी, सुरेंद्र सिंह, एम एस कौड़ी, बीएचएम कुलदीप सिंह, हवलदार गजेंद्र, महावीर सिंह यादव तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहे।