मंगलवार, 28 अप्रैल 2026

SP प्रमुख Akhilesh yadav का पुतला फूंकते वक्त झुलसी थीं भाजपा विधायक फिर भी हाल जानने पहुंचे नेता जी

...मेरा पैग़ाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे

पूर्व मंत्री का हाल जानने अचानक मेदांता पहुंचे अखिलेश, चढ़ा सियासी पारा 


dil india live (Lucknow). सियासत में मतभेद अपनी जगह, लेकिन इंसानियत उससे कहीं ऊपर है। यही वजह है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को अचानक लखनऊ के मेदांता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बहराइच से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल का हाल-चाल जाना। ये वही अनुपमा जायसवाल हैं जिन्होंने अखिलेश यादव का पुतला फूंकना चाहा और उसी आग में खुद झुलस कर अस्पताल पहुंचीं। अखिलेश यादव के अस्पताल पहुंचते ही प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया।

...मेरा पैग़ाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अस्पताल में अनुपमा जायसवाल से मुलाकात की, हाथ जोड़कर नमस्कार किया। इस दौरान विधायक मुस्कराते हुए दिखीं। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि जिसका वो पुतला फूंक रही है वो उन्हें देखने अस्पताल आएंगे। अखिलेश ने उनके इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी बात की और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 

इस खास मुलाकात की तस्वीरें अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर की और साथ में एक शेर लिखा: “उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।”

जानिए क्या है पूरा मामला 
25 अप्रैल 2026 को बहराइच में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक) को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अखिलेश यादव और राहुल गांधी के पुतले फूंके जा रहे थे। जब अनुपमा जायसवाल पुतले में आग लगा रही थीं, तभी अचानक लपटें तेज हो गईं और उनके चेहरे पर आग लग गई। उनका चेहरा झुलस गया और सिर के बाल भी जल गए। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और पुलिस ने तुरंत आग बुझाई। उन्हें पहले बहराइच के जिला अस्पताल ले जाया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के मेदांता रेफर कर दिया गया। 

इस मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा, 'राजनीति अपनी जगह है और मानवीय संबंधों का महत्व अपनी जगह। हम नहीं चाहते कि समाज के बीच आग जले। हम चाहते हैं समाज में सौहार्द की फुहार हो। हमारी सकारात्मक राजनीति की स्वस्थ परंपरा ने हमें यही सिखाया है। इसीलिए हम भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल से मिलने गए। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करके आए हैं। सद्भाव बना रहे, सौहार्द बना रहे।'

सत्ताधारी नेता बंगाल चुनाव में व्यस्त 

सपा मीडिया सेल ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि राजनीतिक विरोध अलग बात है, लेकिन महिला विधायक के अस्पताल में भर्ती होने पर सपा प्रमुख खुद पहुंच गए, जबकि सत्ताधारी दल के बड़े नेता बंगाल चुनाव में व्यस्त हैं।

UP K Varanasi Main PM Modi ने जानिए क्या क्या दी सौगात

6,332 करोड़ की 163 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

144.43 करोड़ की लागत से तैयार कज्जाकपुरा आरओबी का किया उद्घाटन


dil india live (Varanasi). PM Narendra Modi (नरेन्द्र मोदी) मंगलवार को 28  अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आये। वाराणसी पहुंचने पर बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वागत किया। वही, बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से सेना के हेलीकॉप्टर से प्रधानमंत्री को बीएलडब्ल्यू हेलीपैड पर पहुंचने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भव्य स्वागत किया।

       इस दौरान प्रधानमंत्री मंत्री ने बरेका में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित किया। साथ ही हमेशा की तरह काशी को 6,332.08 करोड़ लागत की 163 परियोजनाओं कि सौगात दी। जिसमें 1,054.69 करोड़ की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 5277.39 करोड़ की 113 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। लोकार्पण में सबसे प्रमुख 308.09 करोड़ की लागत से तैयार एसटीपी, 144.43 करोड़ की लागत से तैयार कज्जाकपुरा आरओबी, 45.91 करोड़ से तैयार सारनाथ स्थित तिब्बती संस्थान में सोवा रिग्पा मेडिकल कालेज है। इस दौरान प्रधानमंत्री भविष्य की जरूरतों के अनुसार जरूरी 2464.46 करोड़ लागत के मालवीय पुल के पास बनने वाले रेलवे रोड ब्रिज का शिलान्यास, 1582.99 करोड़ में नगरीय क्षेत्र में सीवरेज व वाटर सप्लाई, 429.36 करोड़ लागत का कबीरचौरा में मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल आदि परियोजनाओं की नींव भी प्रधानमंत्री ने रखी।


इन परियोजनाओं में गंगा किनारे के प्राचीन घाटों के जीर्णोद्धार और पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। इस कार्य के लिए कुल 41 करोड़ 21 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। काशी को पहले ही नए घाट के रूप में नमो घाट मिल चुका है, और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर सहित कई घाटों का कायाकल्प किया जा चुका है। अब काशी के सबसे अधिक भीड़ वाले दशाश्वमेध घाट के जीर्णोद्धार और पर्यटन विकास के लिए 827 लाख रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है, जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री ने किया। इस परियोजना के अंतर्गत दशाश्वमेध घाट से श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के मध्य स्थित राजेंद्र प्रसाद, मान मंदिर और त्रिपुरा भैरवी घाटों का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। इन घाटों पर पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए कुल 616.06 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। घाटों के कायाकल्प के बाद मंदिर तक पहुंचने का मार्ग सुगम होगा, जिससे पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी।

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी ही नहीं पूर्वांचल के लोगों को दिये गये सौगातों में 277.43 करोड़ रुपए की लागत से बने जनपद वाराणसी में काली माता मन्दिर से आवास विकास कालोनी होते हुए वाराणसी आजमगढ़ रोड तक मार्ग कार्य 2.40 किमी० में 2 लेन एवं 4.10 किमी0 पाण्डेयपुर चैराहे से रिंग रोड तक) 04 लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य तथा ग्रामीण मार्गों को जोड़ने वाली 19 सड़कों का निर्माण कार्य एवं 1.16 करोड़ रुपए की लागत से बने पुआरी खुर्द से पलिया शम्भूपुर होते हुए तड़िया तक मार्ग का नव निर्माण कार्य, 1.60 करोड़ रुपए की लागत से बने नारायणपुर मार्ग से पुआरी तक मार्ग का नव निर्माण कार्य, 0.56 करोड़ रुपए की लागत से बने वाराणसी सिन्धौरा मार्ग से चैका गाँव के कृष्णापुर राजभर बस्ती तक मार्ग का नव निर्माण कार्य, 1.15 करोड़ रुपए की लागत से बने चौबेपुर बलुआ मार्ग के किमी 0.5 पर ग्राम पंचायत बरथरा कला के ब्राह्मण व राजपूत बस्ती तक निर्माण कार्य, 1.15 करोड़ रुपए की लागत से बने भदुआ पाण्डेयपुर पोखरी उकथी से सिरस्ती होते हुए बरथरा कला पहड़िया कथी तक मार्ग का नव निर्माण कार्य, 1.37 करोड़ रुपए की लागत से बने उधोरामपुर मार्ग का नव निर्माण कार्य, 1.05 करोड़ रुपए की लागत से बने सिहुलिया टिसौरा से जगीशपुर मुसहर बस्ती तक मार्ग का नव निर्माण कार्य, 0.48 करोड़ रुपए की लागत से बने ग्रामसभा नेवादा में पक्की सड़क से ग्रामसभा लल्लापुर बार्डर तक पिच रोड का नव निर्माण का कार्य, 0.36 करोड़ रुपए की लागत से बने ग्रामसभा नेहिया (खिलया) नहर से नेवादा हरिजन बस्ती तक पक्की सड़क तक पिच रोड का निर्माण कार्य, 0.19 करोड़ रुपए की लागत से बने ग्रामसभा मानापुर में राजनाथ पटेल के मकान से हट्ठी बाबा चैराहा एन0एच0-56 तक पिच रोड का नव निर्माण कार्य, 0.33 करोड़ रुपए की लागत से बने सर सैयद स्कूल मार्ग के नहर से गढ़वा रामपुर रोशनहवां तक मार्ग के नव निर्माण का कार्य, 0.19 करोड़ रुपए की लागत से बने ग्रामसभा सिंहपुर में जगदीश सिंह के मकान से सोमारू के मकान तक नव निर्माण का कार्य, 0.22 करोड़ रुपए की लागत से बने दुनियापुर भटौली मार्ग किमी 0.1 से गोकुलपुर तक नव निर्माण का कार्य, 0.30 करोड़ रुपए की लागत से बने भटौली दुनियापुर हथिवार मार्ग के किमी0-3 से राजेन्द्र पटेल के घर एवं कैलाश पटेल के मशीन से लालचन्द के घर तक नव निर्माण का कार्य, 0.22 करोड़ रुपए की लागत से बने ग्रामसभा चन्दीपट्टी में बीरापट्टी मार्ग से नरायनपुर से प्रहलाद मिश्रा के घर तक नव निर्माण का कार्य, 0.34 करोड़ रुपए की लागत से बने ग्राम पंचायत रामसिंहपुर में मौर्या बस्ती एवं ब्राहम्ण बस्ती सम्पर्क मार्ग के नव निर्माण का कार्य, 0.42 करोड़ रुपए की लागत से बने देल्हना गांगपुर मार्ग के किमी 0.1 से बन्देपुर करसड़ा सम्पर्क मार्ग के नव निर्माण का कार्य, 0.42 करोड़ रुपए की लागत से बने प्रभुनाथ पाण्डेय के मकान से निकलकर ज्वालामुखी कालोनी तक नव निर्माण का कार्य, 0.27 करोड़ रुपए की लागत से बने मोहनसराय मातलदेई अदलपुरा मार्ग से बहोरनपुर सम्पर्क मार्ग का नव निर्माण कार्य, 144.53 करोड़ रुपए की लागत से बने जनपद वाराणसी में वाराणसी सिटी-सारनाथ रेलमार्ग पर लाट भैरव के निकट रेलवे सम्पार संख्या 23ए पर रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण, 51.39 करोड़ रुपए की लागत से बने जनपद वाराणसी में बाबतपुर चैबेपुर रेलवे मार्ग के पूर्वोत्तर रेलवे के कादीपुर रेलवे स्टेशन के पास सम्पार संख्या 12 सी पर 02 लेन रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण, 4.18 करोड़ रुपए की लागत से बने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय विकास खण्ड-आराजीलाइन में एकेडमी ब्लाक एवं छात्रावास का निर्माण कार्य, 6.87 करोड़ रुपए की लागत से बने 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी में परिवहन शाखा में 100 व्यक्तियों की क्षमता के बैरक का निर्माण कार्य, 0.83 करोड़ रुपए की लागत से बने सुगम्य भारत योजना के अन्तर्गत श्री मारकण्डेय महादेव घाट पर रैम्प का निर्माण कार्य, 0.31 करोड़ रुपए की लागत से बने सुगम्य भारत योजना के अंतर्गत निबन्धन कार्यालय में लिफट का अधिष्ठापन कार्य, 4.71 करोड़ रुपए की लागत से बने जनपद वाराणसी के पिसौर में कल्याण मण्डप के निर्माण कार्य, 6.53 करोड़ रुपए की लागत से बने जनपद वाराणसी के सन्त कबीर प्राकट्य स्थली का पर्यटन विकास, 2.92 करोड़ रुपए की लागत से बने जनपद वाराणसी के सारनाथ में स्थित सारंगनाथ मन्दिर का पर्यटन, 2.75 करोड़ रुपए की लागत से बने जनपद वाराणसी के नगवा स्थित संत रविदास पार्क के सौंदर्यीकरण/जीर्णोद्वार का कार्य, 7.58 करोड़ रुपए की लागत से बने चन्द्रावती घाट का पुर्ननिर्माण, 0.99 करोड़ रुपए की लागत से बने 250 एम0टी0 गोदाम हरहुआ, 0.99 करोड़ रुपए की लागत से बने 250 एम0टी0 गोदाम भवानीपुर, 0.83 करोड़ रुपए की लागत से बने  जनपद-वाराणसी में डिस्ट्रिक्ट इन्ट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब के स्थापना का कार्य, 88.97 करोड़ रुपए की लागत से बने जनपद वाराणसी के 30 ग्रामों में पेयजल आपूर्ति हेतु पाइप लाइन का कार्य, 4.63 करोड़ रुपए की लागत से बने वाराणसी नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत 23 विद्यालयों के स्मार्ट क्लास सहित मरम्मत एवं पुनर्विकास का कार्य, 8.37 करोड़ रुपए की लागत से बने यूपी कालेज मैदान वाराणसी में सिंथेटिक हाकी टर्फ फील्ड के निर्माण एवं विकास का कार्य, 3.01 करोड़ रुपए की लागत से बने जनपद वाराणसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोलापुर में 50 बेड फील्ड हॉस्पिटल का निर्माण, 3.08 करोड़ रुपए की लागत से बने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी में महिला छात्रावास की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार का कार्य, 1.71 करोड़ रुपए की लागत से बने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी में आचार्य नरेन्द्र देव छात्रावास की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार का कार्य, 1.32 करोड़ रुपए की लागत से बने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास की मरम्मत एवं जीर्णोद्वार का कार्य, 24.59 करोड़ रुपए की लागत से बने रामनगर वाराणसी में 100 बेड वृद्धाश्रम का निर्माण, 1.95 करोड़ रुपए की लागत से बने सीएसआर के अंतर्गत बेलारी, जखीनी, ठठरा, चित्तैपुर और लालपुर के सरकारी विद्यालयों का पुनरुद्धार, 308.09 करोड़ रुपए की लागत से बने नमामि गंगे योजना के अंतर्गत भगवानपुर में 55 एमएलडी क्षमता के एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण, 7.58 करोड़ रुपए की लागत से बने डब्ल्यूटीपी भेलूपुर में 1 मेगावाट क्षमता का ग्रिड से संबद्ध ग्राउंड/रूफटॉप स्थापित सोलर पावर प्लांट, 4.63 करोड़ रुपए की लागत से बने जनपद वाराणसी में जिला/मण्डल कार्यालय होम गार्ड का निर्माण कार्य, 45.91 करोड़ रुपए की लागत से बने केन्द्रीय तिब्बती विश्वविद्यालय, सारनाथ में सोवा रिग्पा भवन का निर्माण कार्य, 25.41 करोड़ रुपए की लागत से बने ट्रॉमा सेंटर, आईएमएस, बीएचयू में स्थापित रोबोटिक असिस्टेड घुटना शल्य चिकित्सा प्रणाली और सूक्ष्म जीव विज्ञान प्रयोगशाला डोर-टू-डोर कलेक्शन विस्तार एवं वाहन फ्लैग ऑफ तथा 1.8 करोड़ रुपए की लागत से बने 2 नए ट्रांसफर स्टेशनों का निर्माण कार्य सहित कुल 1054.69 करोड़ रुपए की लागत से बने 50 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

       जबकि 116.46 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले वाराणसी में 71 ग्रामीण सड़कों का कार्य, 315.48 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 500 शैय्या मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण कार्य, 113.88 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध दीन दयाल चिकित्सालय के सुदृढ़ीकरण एवं रीमाडलिंग (198 बेड़स) का कार्य, 0.99 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले ग्राम पंचायत जगतपुर में हाई-वे से योगेश भूररिया के कारखाना तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण एवं भूमिगत जल निकासी का कार्य, 9.84 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना(सी०एम०वी०एन०चसई०) योजनान्तर्गत नगर निगम वाराणसी में अस्सी घाट पर मैकेनाईज्ड पार्किग का निर्माण कार्य, 1.06 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में थाना बड़ागांव के अन्तर्गत महिला पुलिस चौकी परामर्श केन्द्र, बड़ागांव के भवन निर्माण, 97.00 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद- वाराणसी में नगर निगमए कार्यालय भवन का निर्माण कार्य, 34.97 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन ( PM- ABHIM) के अन्तर्गत 100 शैय्यायुक्त क्रिटिकल केयर ब्लाक (सी0सी0बी0) के निर्माण कार्य, 14.91 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (बाल आश्रय गृह) एवं जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड, रामनगर के निर्माण कार्य, 24.51 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय (प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 तक) ग्राम बाराडीह विकास खण्ड-सेवापुरी, तहसील-राजातालाब, परगना, कसवार राजा, जनपद वाराणसी का निर्माण कार्य, 8.28 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी के दशाश्वमेध घाट का जीर्णोद्धार एवं

पर्यटन सुविधाओं का विकास कार्य, 6.16 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी के दशाश्वमेघ घाट से काशी विश्वनाथ मंदिर घाट के मध्य घाटों का जीर्णोद्धार एवं पर्यटन सुविधाओं का विकास कार्य, 6.18 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी के गोला घाट से नमो घाट के मध्य घाटों का जीर्णोद्धार एवं पर्यटन सुविधाओं का विकास कार्य, 6.15 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी के अस्सी घाट से दशाश्वमेघ घाट के मध्य घाटों का जीर्णोद्धार एवं पर्यटन सुविधाओं का विकास कार्य, 8.24 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी के अस्सी घाट से रविदास घाट के मध्य घाटों का जीर्णोद्धार एवं पर्यटन सुविधाओं का विकास कार्य, 6.21 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी के अस्सी घाट का जीर्णोद्धार तथा पर्यटन सुविधाओं का विकास कार्य, 10.65 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले राज्य हिन्दी संस्थाए वाराणसी में मुख्य भवन एवं छात्रावास का मरम्मत व निर्माण कार्य, 13.85 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में रिंग रोड के समीप अवस्थित ग्राम गंजारी व उसके आस-पास के ग्रामों में स्थानीय नागरिकों को 24 घण्टे निर्वाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति हेतु 33/11 के0वी0 नये विद्युत उपकेन्द्र का निर्माण, 121.28 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले वाराणसी बाईपास फोर लेन मार्ग के दोनों ओर सर्विस रोड (हरहुआ से संदहा) का निर्माण (किमी 0.00 से किमी 15.250 तक), 150.36 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले एकीकृत मण्डलीय कार्यालय परियोजना, 0.49 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले

जनपद वाराणसी के वि०ख० आराजीलाइन में साधन सहकारी समिति जक्खिनी में 100 एमटी गोदाम का निर्माण कार्य, 0.49 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी के वि०ख० सेवापुरी में साधन सहकारी समिति लेढुआई में 100 एमटी गोदाम का निर्माण कार्य, 166.22 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में नगर निगम के 18 अत्यधिक प्रभावित वार्ड मे से (05 वार्ड) शिवाला, नगवां, बघाड़ा, जंगमबाड़ी एवं बंगाली टोला वार्ड में सीवर लाईन बिछाने एवं गृह संयोजन कार्य से सम्बन्धित योजना, 34.78 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में नगर निगमए वाराणसी के नव विस्तारित क्षेत्र सुजाबाद जोन में पेयजल विस्तारीकरण योजना, 184.88 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में नगर निगम, वाराणसी के 18 अत्यधिक प्रभावित वार्ड मे से (04 वार्ड) शिवपुरवा, तुलसीपुर, बिरदोपुर एवं काजीपुरा वार्ड में सीवर लाईन बिछाने एवं गृह संयोजन कार्य से सम्बन्धित योजना, 266.49 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में नगर निगम, वाराणसी के 18 अत्यधिक प्रभावित वार्ड मे से (05 वार्ड ) दुर्गाकुंड, नरिया, सरायनन्दन, जोल्हा उत्तरी एवं भेलूपुर वार्ड में सीवर लाईन बिछाने एवं गृह संयोजन

कार्य से सम्बन्धित योजना, 58.94 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में नगर निगम के 18 अत्यधिक प्रभावित वार्ड मे से (02 वार्ड) प्रहलाद घाट एवं कीर्तिविशेश्वर वार्ड में सीवर लाईन बिछाने एवं गृह संयोजन कार्य से सम्बन्धित योजना, 

33.44 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में नगर निगमए वाराणसी के 18 अत्यधिक प्रभावित वार्ड क्लस्टर-2 कीर्तिविशेश्वर एवं प्रहलाद घाट वार्ड) में पेयजल विस्तारीकरण योजना, 166.67 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में नगर निगम, वाराणसी के 18 अत्यधिक प्रभावित वार्ड क्लस्टर-4 (भेलुपुर, जोल्हा उत्तरी, सरायनन्दन,

दुर्गाकुण्ड एवं नरिया वार्ड) में पेयजल विस्तारीकरण योजना, 87.95 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में नगर निगम वाराणसी के 18 अत्यधिक प्रभावित वार्ड क्लस्टर 5 (नगवां, शिवाला, बाघ हाड़ा, बंगाली टोला एवं जंगमबड़ी वार्ड में पेयजल विस्तारीकरण योजना, 90.85 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी के नव विस्तारित क्षेत्र रामनगर में रामनगर पेयजल पुनर्गठन योजना, 190.09 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में नगर निगम वाराणसी के नव विस्तारित क्षेत्र रामनगर जोन में सीवर नेटवर्क एवं गृह संयोजन के कार्यों की योजना, 119.35 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में नगर निगम वाराणसी के 18 अत्यधिक प्रभावित वार्ड क्लस्टर-1 हुकुलगंज और नई बस्ती वार्ड) में सीवर लाइन बिछाने एवं गृह संयोजन का कार्य,  45.90 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में नगर निगम वाराणसी के 18 अत्यधिक प्रभावित वार्ड क्लस्टर-1 हुकुलगंज और नई बस्ती वार्ड) में पेयजल विस्तारीकरण योजना, 137.43 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी के विस्तारित क्षेत्र में ट्रांस वरुणा जलापूर्ति लमही जोन (फेज-1, पार्ट-बी) में पेयजल कार्य, 2464.46 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय मल्टी-ट्रैकिंग (15 किमी) कार्य (गंगा नदी पर नए रेल सह सड़क पुल के निर्माण सहित), 57.66 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बीएचयू, वाराणसी स्थित अय्यर बॉयज हॉस्टल के नये भवन (जी +4) का निर्माण तथा वर्तमान भवन का नवीनीकरण, 3.99 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले भोजूबीर तिराहा कांजी हाउस स्थल पर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य, 4.67 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सिगरा स्थित नगर निगम पेट्रोल पंप के पास स्थित स्थल पर वर्किंग स्पेस कम आफिस का निर्माण कार्य, 18.03 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पिशाचमोचन, सारंगनाथ कुंड, पुष्कर कुंड, पहडिया कुंड एवं लक्ष्मी कुंड पर वाटर क्वालिटी ट्रीटमेंट कार्य, 2.72 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में पर्यटक/श्रद्धालुओ की सुविधाओ हेतु विभिन्न व्यवस्थापन कार्यो हेतु 8 तालाब/कुंडो जीर्णोद्धार कार्य, 53.15 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले लेगेसी वेस्ट निष्पादन कार्य तथा 22.27 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 6 नए ट्रांसफर स्टेशनों का निर्माण कार्य सहित कुल 5277. 39 करोड़ रुपए लागत से होने वाले 113 विकास निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

VKM Varanasi Main चर्चित पुस्तक “Heart Lamp” पर हुई विस्तृत चर्चा

लेखिका बानू मुश्ताक की पुस्तक मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक यथार्थ को करती अभिव्यक्त


dil india live (Varanasi). 27 अप्रैल को वसंत कन्या महाविद्यालय (VKM) कमच्छा, वाराणसी में एक विचारोत्तेजक पुस्तक चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन काॅलेज की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने किया। इस कार्यक्रम में छात्राओं, प्राध्यापकों एवं साहित्य प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन-पाठन की रुचि को बढ़ावा देना तथा साहित्यिक चिंतन को प्रोत्साहित करना था।
इस अवसर पर चर्चित पुस्तक “Heart Lamp” (लेखिका: बानू मुश्ताक) पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य वक्ताओं ने पुस्तक के विभिन्न पहलुओं विषयवस्तु, भाषा-शैली तथा सामाजिक संदर्भ पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि यह कृति मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक यथार्थ को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त करती है।


विभागाध्यक्ष निहारिका लाल ने अपने अभिमत में इस प्रकार के कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने पर बल दिया।
कार्यक्रम में शिक्षकों डॉ. सुप्रिया सिंह, डॉ. पूर्णिमा, डॉ. सौमिली मंडल, डॉ. मालविका, प्रसीद चौधुरी तथा डॉ. प्रीति विश्वकर्मा—की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने अपने विचारों से चर्चा को समृद्ध किया। चर्चा के दौरान छात्राओं ने भी सक्रिय सहभागिता दिखाई और अपने विचार, प्रश्न तथा प्रतिक्रियाएं प्रस्तुत कीं। इस संवादात्मक सत्र ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली एवं ज्ञानवर्धक बना दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिंजिनी दास द्वारा किया गया तथा अंत में उन्होंने ही सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।


शनिवार, 25 अप्रैल 2026

UP K Bareilly में अजहरी मियां का मनाया जा रहा URS, जायरीन का उमड़ा है सैलाब

पहले परचम कुशाई, फिर गूंजा ताजुश्शरिया का तराना, निकला जुलूस, हुआ कुल शरीफ


Sarfaraz Ahmad 

dil india live (Bareilly). दरगाह आला हज़रत के मशहूर इस्लामिक विद्वान ताजुश्शरिया मौलाना मुफ्ती मोहम्मद अख्तर रजा खां बरेलवी (अजहरी मियां) के आठवें दो रोजा उर्स-ए-ताजुश्शरिया बरेली में अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जा रहा है। उर्स का आगाज़ जुमा को रवायतों के साथ हुआ। बाद नमाज-ए-असर परचम कुशाई की गई, जिससे पूरा शहर "बस्ती बस्ती करिया करिया, ताजुश्शरिया ताजुश्शरिया" के नारों से गूंज उठा। उर्स की तमाम रस्में काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खां कादरी की अगुवाई में हो रही हैं। मगरिब की नमाज़ के बाद जमात रजा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां की कयादत में दो भव्य परचमी जुलूस निकाले गए। पहला जुलूस शाहबाद और दूसरा आजमनगर से रवाना हुआ। रास्तों में अकीदतमंदों ने फूलों की बारिश कर जुलूस का इस्तकबाल किया।


कुतुबखाना और बिहारीपुर ढाल होते हुए जुलूस दरगाह आला हजरत पहुंचा, जहां हाजिरी देने के बाद दरगाह ताजुश्शरिया पर सज्जादानशीन मुफ्ती असजद मियां ने अपने मुबारक हाथों से परचम कुशाई की रस्म अदा की और देश में अमन-चैन व तरक्की व मिल्लत की दुआएं मांगी।

उर्स के पहले दिन सीबीगंज स्थित मदरसा जामियातुर रजा में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां देश-विदेश से आए उलेमा-ए-किराम, जिनमें मुहद्दिस-ए-कबीर जियाउल मुस्तफा खां और अन्य सज्जादागान शामिल रहे, उन्होंने ताजुश्शरिया की जिंदगी पर रोशनी डाली। रात 01:40 बजे सरकार मुफ्ती-ए-आजम हिंद के कुल की रस्म अदा की जाएगी। फातिहा और शिजरा ख्वानी के बाद मुफ्ती असजद मियां ने विशेष दुआ फ़रमाया।

मस्जिदों में जिक्र-ए-ताजुश्शरिया और ऑनलाइन प्रसारण

जुम्मे की नमाज के मौके पर बरेली शहर ही नहीं बल्कि देश दुनिया में जहां भी ताजुश्शरिया से अकीदत रखने वाले हैं वहां की मस्जिदों में इमाम साहेबान ने हुजूर ताजुश्शरिया की तालीम, उनके उसूल और रास्तों पर चलने का आह्वान किया। वहीं, जो जायरीन बरेली नहीं पहुंच सके, उनके लिए आईटी सेल प्रभारी अतीक अहमद ने बताया कि उर्स की कार्यवाही का यूट्यूब और सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण किया जा रहा है। जो जहां है वहीं से उर्स में शिरकत कर रहा है।

आज तकरीर व आठवें कुल संग होगा समापन 


उर्स के दूसरे और अंतिम दिन यानी शनिवार को सुबह 07:10 बजे मुफस्सिर-ए-आजम हिंद के कुल की रस्म हुई। इसके बाद दोपहर में जामियातुर रजा में उलेमा की तकरीर होगी। शाम को 07:14 मिनट पर मुफ्ती मोहम्मद अख्तर रजा खां (अजहरी मियां) के आठवें कुल की रस्म के साथ उर्स का समापन होगा।व्यवस्थाओं में सलमान मियां, समरान खान और जमात रजा की पूरी टीम व्यवस्था संभाले हुए सक्रिय दिखाई दी।

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026

VKM Varanasi Main लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

ढाई सौ छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, हुई नि:शुल्क जांच


dil india live (Varanasi). 24.04.26 को वसन्त कन्या महाविद्यालय, कमच्छा में प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव व चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. एस. एन. संखवार,  की प्रेरणा से छात्र सलाहकार एवं अनुशासन समिति द्वारा IMS BHU के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय के शिक्षण एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों तथा छात्राओं के स्वास्थ्य की रक्षा करना रहा। शिविर के उद्घाटन सत्र में स्वागत करते हुए प्राचार्य प्रो.रचना श्रीवास्तव ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन निरंतर जारी रहेंगे, ताकि सभी का स्वास्थ्य सुरक्षित एवं सुदृढ़ बना रहे। 

इस अवसर पर मुख्यातिथि प्रो .के. के. गुप्ता (चिकित्सका अधिक्षक, सर सुंदरलाल अस्पताल) के साथ शिविर में डॉ. ममता, स्त्री रोग विशेषज्ञ, प्रो. ललित प्रशान्त मीणा, अध्यक्ष मेडिसिन विभाग, डॉ.सर्वेश वर्मा, डॉ.अनुराग गंगवार, डॉ.एस के मिश्रा, प्रो.इंचार्ज, सी सी आई लैब आदि अनुभवी चिकित्सकों द्वारा व्यापक जाँच, निःशुल्क निदान परीक्षण एवं परामर्श के माध्यम से सभी को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान की गयी।


शिविर में शिक्षकों सहित लगभग ढाई सौ छात्राओं के व्यापक स्वास्थ्य परीक्षणोपरान्त विभिन्न प्रकार की नि:शुल्क जांचें भी उपलब्ध कराई गईं, जिससे प्रतिभागियों को अपने स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई। शिविर की प्रमुख विशेषताओं में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के अलावा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श शामिल था। विशेष रूप से फिजीशियन एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य समस्याओं पर उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया, जिसका उपस्थितजनों को विशेष लाभ मिला।महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया। छात्र सलाहकार एवं अनुशासन समिति  की इंचार्ज डॉ.मंजू कुमारी ने शिविर के  आयोजन में सहयोग के लिए महाविद्यालय के सभी सदस्यों और चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


VKM Varanasi Main “हमारा ग्रह, हमारी शक्ति” के रुप में इडिका ने मनाया Earth day

छात्राओं ने किया पांच तत्व पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि एवं आकाश का जीवंत प्रदर्शन 


dil india live (Varanasi). वसंत कन्या महाविद्यालय के भूगोल क्लब “इडिका” द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर “हमारा ग्रह, हमारी शक्ति” विषय पर एक शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ एनी बेसेंट के माल्यार्पण एवं महाविद्यालय के कुलगीत से हुआ। इस अवसर पर प्रो. रचना श्रीवास्तव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए पृथ्वी संरक्षण, सतत विकास तथा प्रदूषण की समस्या के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

इस आयोजन में स्नातक की लगभग 33 एवं स्नातकोत्तर की 1 छात्रा सहित कुल 34 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत तीन प्रतियोगिताएँ—डिबेट, पृथ्वी एनिग्मा एवं ग्रीन ग्लोसरी, आयोजित की गईं, जिनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


प्रतियोगिता में इन्होंने मारी बाज़ी 

डिबेट प्रतियोगिता में आराध्या प्रथम, सृष्टि द्वितीय तथा जीना तृतीय स्थान पर रहीं। पृथ्वी एनिग्मा में लवी प्रथम, निवेदिता द्वितीय एवं कविता तृतीय रहीं। ग्रीन ग्लोसरी में श्रेया प्रथम, लवी द्वितीय एवं अनन्या तृतीय स्थान पर रहीं।


कार्यक्रम में इनकी रही खास मौजूदगी 

डॉ. शांता चटर्जी, डॉ. सुमन सिंह, डॉ. शशिकला, डॉ. सिमरन सेठ, डॉ. नयरंजना श्रीवास्तव, डॉ. पूनम पांडे, डॉ. आशीष सोनकर, डॉ. विजय कुमार, डॉ प्रियंका डॉ सुनीता दीक्षित, डॉ आरती कुमारी, डॉ. आरती चौधरी, डॉ. सौमिली मंडल,डॉ. शुभांगी श्रीवास्तव, डॉ दीक्षा जैसवाल, डॉ. सरोज उपाध्याय, डॉ श्वेता सिंह, डॉ श्रीप्रिया  डॉ. अनु सिंह, डॉ प्रीति विश्वकर्मा डॉ. पूजा पाल, डॉ. प्रियंका पाठक,  एवं अभिलाषा  ने कार्यक्रम की सराहना की। 


डॉ.प्रतिभा यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए  पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विशेष बल दिया तथा ऐसे शैक्षणिक आयोजनों की निरंतरता के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। अंत में “अ वॉक ऑफ बैलेंस” रैंप शो के माध्यम से छात्राओं ने पृथ्वी के पाँच तत्व पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि एवं आकाश का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसके साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। 

कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डॉ.सुशील कुमार यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर भूगोल विभाग के साथ अन्य विभागों के 150 छात्राओं की उपस्थिति बनी रही।

Education: “पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक हलचल एवं भारत की रणनीतिक प्रतिक्रिया” विषयक व्याख्यान

अमेरिका स्वार्थों के लिए मध्यपूर्व तथा उत्तरी अफ्रीका में सतत युद्ध की स्थिति को बनाए रखना चाहता है-प्रो. तेज प्रताप

पश्चिम एशिया वैश्विक संसाधनों, सामरिक मार्गों तथा अंतर्राष्ट्रीय शक्ति संतुलन की दृष्टि से महत्वपूर्ण


dil india live (Varanasi). वैश्विक राजनीति के बदलते परिदृश्य को समझने के उद्देश्य से वसंत महिला महाविद्यालय, राजघाट (वाराणसी) में “पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक हलचल एवं भारत की रणनीतिक प्रतिक्रिया” विषय पर राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा एक विशिष्ट अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता प्रोफेसर तेज प्रताप सिंह, (राजनीति विज्ञान विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय) थे। अंतरराष्ट्रीय संबंधों तथा शांति व संघर्ष अध्ययन के क्षेत्र में विशेषज्ञ प्रोफेसर तेज प्रताप सिंह ने भूराजनीति के तीन आयामों भूभाग, अवस्थिति तथा संसाधन पर विस्तार से चर्चा की।

प्रोफेसर तेज प्रताप सिंह ने अपने वक्तव्य में पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक महत्व को स्पष्ट करते हुए बताया कि यह क्षेत्र वैश्विक संसाधनों, सामरिक मार्गों तथा अंतर्राष्ट्रीय शक्ति संतुलन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है, जो विशेष रूप से अमेरिका के नीतिगत हितों को प्रतिबिंबित करता है।  उन्होंने  इज़राइल–ईरान तथा अमेरिका के बीच उभरते तनाव और संभावित संघर्ष के सामरिक विश्लेषण के माध्यम से वैश्विक राजनीति पर उसके प्रभावों को रेखांकित किया। साथ ही, इस पृष्ठभूमि में इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष, अरब राष्ट्रों की भूमिका, ईरान द्वारा अपनाई गई नीतियाँ तथा क्षेत्र के विभिन्न अंतर्विरोधों एवं गतिरोधों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।


प्रो सिंह ने वर्तमान संदर्भ में भारतीय प्रतिक्रिया को स्ट्रैटेजिक ऑटोनोमी, स्ट्रैटेजिक साइलेंस तथा कैलीबरेटेड इंगेजमेंट पर आधारित बताया। उन्होंने अमेरिकी वर्चस्ववादी नीति का विश्लेषण करते हुए बताया कि अमेरिका अपने निहित स्वार्थों की पूर्ति हेतु मध्यपूर्व तथा उत्तरी अफ्रीका में सतत युद्ध की स्थिति को बनाए रखना चाहता है। उन्होंने अमेरिका की वर्तमान नीति के संभावित प्रभाव को पॉल कैनेडी के इंपीरियल ओवररिच के संदर्भ में व्याख्यायित किया। प्रो. सिंह ने कहा कि समकालीन युग स्मार्ट पावर का है जो हार्ड पावर तथा सॉफ्ट पावर के मेल पर आधारित होता है। 

व्याख्यान के पश्चात प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने प्रश्न पूछे। वक्ता द्वारा दिए गए स्पष्ट उत्तरों ने इस सत्र को अत्यंत संवादात्मक और जीवंत बना दिया। 


इनकी रही खास मौजूदगी 
डॉ. पुनीता पाठक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुर्यांशी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर प्रो. प्रीति सिंह, डॉ. पुनीता पाठक, डॉ. मनीषा मिश्र, डॉ. विभा सिंह, डॉ. अरविंद जायसवाल, डॉ. प्रतीक सिंह, डॉ. मुशीरा जावेद, डॉ. कृष्ण मोहन एवं डॉ. श्वेता शिल्पा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन  में विजय मोहिनी, श्रेया, निक्की, रितिका, एलिजाबेथ, वंशिका, शोभिता, अनुराधा एवं पूर्वा का योगदान सराहनीय रहा।