रविवार, 16 फ़रवरी 2025

Jeevan Jyoti का स्वर्ण जयंती समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग मना

छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा सभी का मन 

Varanasi (dil India live)। जीवन ज्योति हायर सेकेण्डरी स्कूल अकथा, सारनाथ में जीवन ज्योति का स्वर्ण जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग रविवार को मनाया गया। इस दौरान छात्राओं ने अपनी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। दोपहर से शाम तक चले इस आयोजन का सभी ने जमकर लुत्फ उठाया। आयोजन में दिव्यांग छात्राओं के नाट्य एवं नृत्य ने लोगों को ख़ास प्रभावित किया।


आयोजन की मुख्य अतिथि पेट्रा एन्स्टोएट्ज़ - ब्लोम (अध्यक्ष मैथियास एन्स्टोएट्ज़ फाउंडेशन, सम्मानित अतिथि सिस्टर माबेल कन्नाथ एस.आर.ए. (अध्यक्ष क्यूएएस वाराणसी), सिस्टर मीरा सेबेस्टियन (मदर जनरल -आवर लेडी ऑफ प्रोविडेंस), डॉ. सुनीता चंद्रा (रजिस्ट्रार, सीआईएचटीएस वाराणसी) के साथ ही विशेष अतिथि मार्टिन, अंजी एर्ज़, क्लारा और स्वेन, सिस्टर श्वेता डी'ब्रिटो के अलावा सिस्टर जमीला (प्रिंसिपल सेंट मेरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोंमेंट), सिस्टर मंजू, सिस्टर मोनिका, सिस्टर रीमा आदि के साथ ही स्कूल की छात्राओं और अभिभावक आदि ने गोल्डेन जुबली समारोह का दोपहर से शाम तक आनंद लिया।


school closed: अब 22 तक आनलाइन ही चलेगी क्लासेज

Varanasi में बढ़ती भीड़ को देखते हुए फिर बंद हुए स्कूल के कपाट

मोहम्मद रिजवान 
Varanasi (dil India live)। एक बार फिर स्कूल खुलने से पहले ही बंद हो गया है। जिलाधिकारी वाराणसी द्वारा बनारस में उमड़ा श्रद्धालुओं के जनसैलाब को देखते हुए स्कूल 22 तक आनलाइन कर दिया गया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि डीएम वाराणसी के दिए गए निर्देश के क्रम में जनपद वाराणसी के नगर क्षेत्र के कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड स्कूलों में दिनांक 22 फरवरी 2025 तक पठन-पाठन ऑनलाइन माध्यम से रहेगा। खंड शिक्षा अधिकारी एवं सभी निजी एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/ प्रबंधक सुनिश्चित कराएं।

मशहूर शायर Shad Abbasi का इंतकाल

शाद अब्बासी मालती बाग कब्रिस्तान में होंगे सुपुर्द-खाक

Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live). मशहूर शायर अबुल कासिम, शाद अब्बासी अब इस दुनिया में नहीं रहे। पूर्वांचल के मशहूर बुजुर्ग शायर शाद अब्बासी का आज तड़के इंतकाल हो गया। शाद अब्बासी के इंतकाल की पुष्टि मशहूर शायर व परिवार से जुड़े जमजम रामनगरी ने की। उन्होंने कहा कि बनारस शहर के बुजुर्ग शायर, लेखक सामाजिक चिंतक शाद अब्बासी साहब का बढ़ती उम्र के कारण आज देहांत हो गया है। उनकी मिट्टी आज शाम 6:00 बजे उनकी आबाई कब्रिस्तान मालती बाग रेवड़ी तालाब में पड़ेगी। जैसे ही शाद अब्बासी के इंतकाल की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई पूर्वांचल के उर्दू अदब और साहित्यकारों में अफसोस की लहर दौड़ गई। अजीज रिश्तेदार उनके दौलतखाने पर पुरसा करने जुटने लगे।

सुल्तान क्लब समेत कई संगठनों ने जताया अफसोस

 मशहूर बुजुर्ग शायर, लेखक व सामाजिक चिंतक अबुल कासिम (शाद अब्बासी) का बढ़ती उम्र के कारण आज रविवार को सुबह 10 बजे, 88 वर्ष की अवस्था में देहांत हो गया है। उनके इंतेकाल से सामाजिक, अदबी, इल्मी हलकों में शोक की लहर दौड़ गई।

शाद अब्बासी साहब के निधन पर सामाजिक संस्था सुल्तान क्लब, उर्दू बीटीसी टीचर्स एसोसिएशन, जमीअतुल अंसार, जमीअत उलेमा आदि संस्थाओं ने शोक सभा आयोजित कर खिराजे अकीदत पेश की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शाद साहब बहुत ही नेक दिल और बेहतरीन अखलाक वाले इंसान थे, आखिरी सांस तक आपने उर्दू शिक्षा के लिए काम किया। आपके निधन से उर्दू दुनिया में बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। मरहूम को रविवार शाम उनके पैतृक कब्रिस्तान मालती बाग रेवड़ी तालाब में सैकड़ों लोगों के बीच सुपुर्द खाक किया गया।

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मुफ्ती-ए-बनारस मौलाना अब्दुल बातीन नोमानी, बीएचयू उर्दू विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर आफताब अहमद अफ़ाक़ी, जमीयत उलेमा जिला बनारस के अध्यक्ष मौलाना अब्दुल्लाह नासिर, सामाजिक संस्था सुल्तान क्लब के अध्यक्ष डॉ एहतेशामुल हक, जमाते इस्लामी जिला बनारस के सदर डॉक्टर एम. अकबर, उर्दू बीटीसी टीचर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी जफर अंसारी, जमीअतुल अंसार के जनरल सेक्रेटरी इशरत उस्मानी, आजाद हिंद रिलीफ सोसाइटी के जुल्फिकार अली, मरियम फाउंडेशन के शाहिद अंसारी, असलम खलीफा, सर सैयद सोसाइटी के हाजी इहतेयाक अंसारी,पूर्व प्रोफेसर नसीम अख्तर,संत अलहनीफ के हाजी वसीम,शायर ज़म ज़म रामनगरी, अहमद आजमी, निजाम बनारसी, आमिर शौकी, आलम बनारसी इत्यादि ने अफसोस का इज़हार किया है।

शनिवार, 15 फ़रवरी 2025

Imran Pratapgarhi आएं एक्शन में, कर दिया ये बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की सभी कमेटियां भंग

Lucknow (dil India live)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन व सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने तत्काल प्रभाव से उतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश, जिला एवं शहर की सभी कमेटियां भंग कर दी है।  उन्होंने बताया कि नवविस्तारित कमेटी का गठन जल्द किया जाएगा। यह कदम संगठन को और मजबूत करने के लिए किया गया है। इस संबंध में अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव हसन मेहंदी कब्बन ने कहा कि संगठन का विस्तार होना है कुछ नये लोगों को जोड़ा जाएगा ताकि कांग्रेस और मजबूत हो।

शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2025

सच बोलें, बुरे कामों से बचें और इस्लाम के सीधे व सच्चे रास्ते पर चलें

दावते इस्लामी के इज्तेमा में अमन, इल्म और नबी की तालीम पर जोर 

वाराणसी। दावते इस्लामी इंडिया की ओर से शबे-बरात की रात से जुमे की सुबह तक पूरी रात नूरानी इज्तेमा का आयोजन किया गया। इस दौरान दारुस्सुन्ना, कांकडियाबीर मस्जिद और राईन गार्डन कुदबन शहीद में पूरी रात दीन और दुनिया संवारने पर दावते इस्लामी के वक्ताओं ने जोर दिया।


आयोजन में लोगों को दीन की दावत दी गई और बुराई से बचने की हिदायत दी। इस दौरान मुख्य वक्ता हाजी महमूद और मुफ्ती मोहम्मद इमरान ने लोगों से अपील किया कि सच बोलें, बुरे कामों से बचें और इस्लाम के सीधे  और सच्चे रास्ते पर चलें। इस दौरान अमन, इल्म, इंसानियत और नबी की तालीम पर चलने के लिए जोर दिया गया।

आयोजन में अफ़रोज़ अत्तारी, मुबारक अत्तारी, ज़ुल्करनैन बरकाती, इमाम सऊद अत्तारी, मुस्तकीम अत्तारी, शाहिद अत्तारी,इ रफ़ान अत्तारी आदि मौजूद थे। लोगों का खैरमकदम डा. साजिद अत्तारी ने किया।

आठवीं तक के स्कूल अब सोमवार से खुलने के संकेत

डीएम का निर्देश शनिवार को भी आनलाइन होगी पढ़ाई 

मोहम्मद रिजवान 

वाराणसी। आठवीं तक के स्कूल अब  सोमवार से खुलने के संकेत जिला प्रशासन ने दिया है। हालांकि शनिवार को भी विद्यालय बंद रहेंगे पढ़ाई आनलाइन ही होगी। बीएसए ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि जिलाधिकारी वाराणसी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जनपद वाराणसी के नगर क्षेत्र के कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में (परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड स्कूलों में) कल दिनांक 15 फरवरी 2025 को पठन-पाठन  ऑनलाइन माध्यम से रहेगा। खंड शिक्षा अधिकारी एवं सभी निजी एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/ प्रबंधक सुनिश्चित कराएं। सोमवार 17 फरवरी से सभी कक्षाएं भौतिक रूप से प्रारंभ की जाएगी।

School's के बच्चों को पढ़ाने के लिए दी गई Tips

सारनाथ डायट में टीचर्स को अंग्रेजी का दिया प्रशिक्षण

Varanasi (dil India live)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सारनाथ में अंग्रेजी विषय का 3 दिवसीय प्रशिक्षण डायट प्राचार्य उमेश कुमार शुक्ला के निर्देशन में संपन्न हुआ । 

शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंग्रेजी भाषा शिक्षण में आने वाली कठिनाइयों एवं चुनौतियों, अंग्रेजी भाषा में खेल और गतिविधियां की विस्तार से जानकारी दी गई। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को पढ़ाने के विभिन्न टिप्स भी दिए गए। मास्टर ट्रेनर ने लिसनिंग, स्पीकिंग, रीडिंग और राइटिंग स्किल को कैसे विकसित किया जाए, पर विस्तृत चर्चा की।अंग्रेजी प्रशिक्षण में संदर्भ दाता के रूप में डायट प्रवक्ता अमित दुबे, आलोक कुमार मौर्य एआरपी चिरईगांव, परमा विश्वास, एआरपी आराजी लाइन एवं दीप्ति मिश्रा ने स्थानीय योगदान दिया।