मंगलवार, 4 फ़रवरी 2025

जैन समाज ने भगवान आदिनाथ मस्तकाभिषेक के दौरान बड़ौत हादसे पर जताया दुःख

मृतकों को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग

Varanasi (dil India live). काशी के जैन समाज ने बड़ौत में भगवान आदिनाथ के मस्तकाभिषेक के अवसर पर हुए हादसे में मृतकों के परिजनों को कुंभ की भांति ही 25 लाख का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की प्रदेश सरकार से मांग की है। इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष ऋषभ चंद जैन, उपाध्यक्ष राकेश जैन और प्रधान मंत्री प्रदीप चंद जैन और समाज मंत्री विनोद जैन ने सयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ से जैन समाज के लिए न्याय की मांग की। 

इस अवसर पर जैन समाज के उपाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कुंभ हादसे पर मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपए और सरकारी नौकरी की घोषणा की है। जैन समाज अल्पसंख्यक हैं। जैन समाज अल्प संख्यक होते हुए भी समाज के विकास में अपनी हिस्सेदारी बहुसंख्यक समाज से कम नहीं रखता है। देश की रेवेन्यू में अकेले जैन समाज का योगदान 25% हैं। जो बहुत ही सराहनीय है। भारत के हर शहर में जैन धर्मशाला, अस्पताल, स्कूल, कॉलेज और मंदिर मिल जायेगे। अनेकानेक जीव दया संरक्षण का कार्य जैन समाज करता है। ऐसे शांति प्रिय जैन समाज को प्रदेश के मुख्य मंत्री से न्याय की उम्मीद है। इस अवसर पर प्रमोद बागड़ा, भूपेंद्र जैन, अनिल जैन, अजित जैन, दीपक जैन, प्रमिला सामरिया, सुधीर पोद्दार, अर्चना जैन, ऊषा जैन इत्यादि लोगों ने भी मांग का समर्थन किया। 

Hazrat imam Hussain की यौमे पैदाइश पर लगा हुसैनी आई कैम्प

आयोजन में आंखों की जांच को जुटे लोग 



Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live)। नवास-ए-रसूल (स.) हज़रत इमाम हुसैन की यौमे पैदाइश की खुशी में इमामिया मेडिक्स इंटरनेशनल अलीगढ़ की तरफ़ से आंखों की मुफ्त जांच कैम्प दरगाहे फातमान में लगाया गया। आयोजन में डॉ. अंकित सोनी (M.B.B.S, M.S, FICO (london) अपनी टीम के साथ दोपहर 1:30 से 4:30 बजे तक मरीजों का परीक्षण किया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की आंखों की जांच की गई और दवाओं के साथ ही उचित परामर्श दिया गया।इस दौरान मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया गया। इस दौरान ऐलान किया गया कि ऑपरेशन की कोई फीस नहीं ली जाएगी। आयोजन में सैयद शफ़क़ रिजवी, सैयद फिरोज हुसैन, सैयद अमीन रिज़्वी आदि व्यवस्था संभाले हुए थे।आयोजक दरगाहे फातमान, लल्लापुरा के मुतावल्ली सैयद अब्बास रिज़वी शफक ने चिकित्सकों और आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया।

सोमवार, 3 फ़रवरी 2025

Congress नेता Shakeel Ahmed khan के बेटे ने किया Suicide


mohammad rizwan 

पटना (dil India live)।  कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद के इकलौते बेटे ने आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने एमएलसी आवास पर ही आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिहार के डीजीपी विनय कुमार भी विधायक आवास पहुंचे और जानकारी जुटाई। शकील अहमद का बेटा अयान खान 17 साल का था। वह 12 वीं का स्टूडेंट था। घटना के समय शकील अहमद गुजरात में थे। उन्हें जानकारी हुई तो वह वहां से पटना लौटे।

शकील अहमद खान के इकलौते बेटे अयान खान की असामयिक मौत से कांग्रेस विभाग में शोक की लहर है। अयान की मौत से शकील अहमद खान और उनका परिवार गहरे सदमे में है। अयान ने हाल ही में 18 जनवरी को राहुल गांधी से मुलाकात की थी। जब राहुल गांधी पटना दौरे पर थे। उस वक्त शकील अहमद खान अपने बेटे अयान को मंच पर लाए थे और उन्हें राहुल गांधी से मिलवाया था। अयान ने राहुल गांधी को एक पेंटिंग भी गिफ्ट की थी, जिसकी राहुल गांधी ने तारीफ की थी। . 

रविवार, 2 फ़रवरी 2025

Hotel Ringus Luxury Line का मॉडल मन्नारा चोपड़ा ने किया उद्घाटन

Actress Mannara Chopra and MLA Sushil Singh cut the ribbon


Rajendra Prakash 

Chandoli (dil India live). A huge crowd was seen in Mughalsarai today to see Bollywood actress and model Mannara Chopra. Mannara Chopra had come to Mughalsarai to inaugurate a hotel. During this, actress and model Mannara Chopra and Syedraja MLA Sushil Singh jointly inaugurated the hotel Ringus Luxury Line by cutting the ribbon.


On this occasion, amidst the ban, actress and model Mannara Chopra discussed her new show 'Laughter Chefs Season 2' and said that I will be seen cooking in this show. Referring to Bigg Boss Season 17, actress and model Mannara Chopra said that I have been the runner up in this show. We have come to Banaras for the first time and want to return only after seeing all the places to visit here. On this occasion, apart from the hotel head Rishabh and Prince Jain, RK Jain, Ajay Jain and Sachin Jain along with family members gave a warm welcome to actress and model Mannara Chopra.

During this Mannara Chopra talked about the support she received from the public during the Bigg Boss show. Actress and model Mannara Chopra also gave her suggestions regarding the entry of the new generation in the film industry. She also told people about her new show coming on Colors channel. Mannara praised Banaras and Banaras people a lot. Hotel heads Prince and Rishabh Jain told people about Hotel Rings Luxury Line. Sachin Jain told that all the dishes prepared in this hotel will be completely vegetarian. The guests coming to the hotel were assured of the best facilities.

Imam Hussain के जन्म की देश दुनिया में धूम

इमाम हुसैन के जश्न में जगह जगह महफ़िलें सजी, लोगों को बांटा जा रहा तबर्रुक

 Mohd Rizwan

Varanasi (dil India live)। आज देश दुनिया में नबी के नवासे हजरत इमाम हुसैन की यौमे पैदाइश का जश्न मनाया जा रहा है। इसी क्रम में वाराणसी में रविवार को शहीद-ए-कर्बला इमाम हुसैन की १४४२ वी जयंती पूरी अकीदत और एहतेराम संग शुरू हुई। इस सिलसिले से कई जगह महफिलें सजाई गई, शायरों ने कलाम पेश किए, उलेमा ने तकरीर कर इमाम हुसैन की जिंदगी और उनकी शहादत पर रौशनी डाली। शिवपुर में अंजुमन panjetani द्वारा, अर्दली बाजार, जामा मस्जिद मीर गुलाम अब्बास में, दोषीपुरा, रसूलपुरा, बड़ी बाजार, कच्चीबाग, पठानीटोला मस्जिद मुजीब, प्रह्लादघाट, पड़ाव, रामनगर जामा मस्जिद हैदरी, शिवाला, बजरडीहा, भेलूपुर, मदनपुरा, दालमंडी, नई सड़क, कालीमहल, लल्लापुरा आदि क्षेत्रों में महफिलें सजाकर इमाम हुसैन की विलादत का जश्न मनाया गया। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया कि दरगाहे फातमान में तथा सदर इमामबाड़े में इमाम हुसैन का रौजा सजाया गया। लोगों ने मिठाइयों का तबर्रुक एक दूसरे को बाटा, इस दौरान फल और मेवे भी तकसीम किए गए। कई स्थानों पर हजरत अब्बास की जयंती की पूर्व संध्या पर भी महफिल सजाकर जश्न मनाया गया।


ऐसे ही रविवार को दिन में 1:00 बजे डर्बीशायर क्लब द्वारा शहीदाने कर्बला हजरत इमाम हुसैन की यौमे पैदाइश (जन्मदिन) बनारस के पितर कुंडा तिराहे पर मनाई गई। इस दौरान उन्होंने लोगों को गुलाब का फूल देकर और मिठाइयां खिलाया गया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष शकील अहमद जादूगर ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन का जन्म उर्दू कैलेंडर के हिसाब से तीन शाबान चार हिजरी (11 जनवरी 626 ई) में अरब की सर जमीन मदीने में हुआ था ।शकील ने कहा कि उनके पिता शेरे खुदा हजरत अली थे और उनकी मां फातिमा जेहरा हज़रत मोहम्मद साहब की बेटी थी। हजरत इमाम हुसैन, हज़रत मोहम्मद साहब के नवासे थे।


इस कार्यक्रम में हाजी असलम हैदर मलाई एडवोकेट, सकलैन हैदर, जावेद हुसैन, अयान हैदर, इरफान पाशा, कौनैन हैदर, फरमान हैदर, शाहिद राजा, हैदर अली, मजहिर हुसैन, गोलू हुसैन, मोहम्मद अख्तर अली, हैदर मोहम्मद अली आदि मौजूद थे। दरअसल इमाम हुसैन का जन्म ३ शाबान सन ४ हिजरी को मदीने में हुआ था और आपकी शहादत १० मुहर्रम सन ६१ हिजरी को कर्बला में हुई थी। सोमवार ३ फरवरी को भी महफिलों का सिलसिला जारी रहेगा।

बोली Priyanka Gandhi GST से महंगाई बढ़ी कमाई ठप

प्रियंका गांधी ने पूछा इस मंहगाई में कितने लोग कमा पाते हैं 12 लाख 

New Delhi (dil India live).कांग्रेस महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी ने बजट पर सवाल खड़े किए हैं। शनिवार को संसद में बजट की चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि मिडिल क्लास के लिए 12 लाख रुपये तक का इनकम टैक्स फ्री कर दिया गया है। लेकिन कोई सरकार से पूछे कि देश में कितने लोग टैक्स भरने लायक हैं, कितने लोग साल का 12 लाख रूपये कमा पा रहे हैं? 

जबकि सच्चाई ये है कि सिर्फ 7 करोड़ लोग देश में टैक्स भरते हैं। 135 करोड़ जनता टैक्स नहीं भर पा रही है, क्योंकि वह इतना कमा ही नहीं पाती। इस सरकार ने हर चीज पर GST लगा रखा है, हर चीज महंगी हो गई है। महंगाई बेतहाशा बढ़ी है, लेकिन कमाई ठप हो गई है। आम जनता परेशान है।

उधर दिल्ली के चांदनी चौक में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में जब कांग्रेस की सरकार थी, शीला दीक्षित जी ने इतना विकास किया कि दिल्ली की सूरत बदल गई। चौड़ी-चौड़ी सड़कें, बड़े बड़े फ्लाईओवर, बिजनेस कॉम्प्लेक्स, सीवर सिस्टम और पूरे शहर में ग्रीन एरिया बनाए। कॉलोनियों का नियमितीकरण किया। उन्होंने इतना काम किया कि दिल्ली की जनता आज उन्हें याद कर रही है। आज मोदी जी और केजरीवाल जी, दोनों सिर्फ एक-दूसरे पर आरोप लगाते हैं। ये एक भी चीज की जिम्मेदारी लेना नहीं जानते। दिल्ली की जनता जिम्मेदारी से काम करने वाली कांग्रेस को चुनेगी। 

शनिवार, 1 फ़रवरी 2025

e-lif global साउथ कमेटी की सदस्य चुनी गईं बीएचयू की वैज्ञानिक



Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live). सेंटर फॉर जेनेटिक डिसऑर्डर्स (C.G.D), बीएचयू में कार्यरत, डॉ. चंदना बसु को प्रतिष्ठित विज्ञान पत्रिकाओं में से एक, ई-लाइफ की ग्लोबल साउथ कमेटी का सदस्य चुना गया है। डॉ. बसु अफ्रीका, एशिया, कैरिबियन और लैटिन अमेरिका के 10 उत्कृष्ट वैज्ञानिकों द्वारा संचालित समिति में शामिल हुई हैं। डॉ. बसु भारतीय उपमहाद्वीप का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इस ग्लोबल साउथ कमेटी का मुख्य उद्देश्य उत्कृष्ट शोधों को ओपन पब्लिशिंग और रिव्यु के बारे में विज्ञानियों में जागरूकता बढ़ाकर “ओपन साइंस” को बढ़ावा देना है। इस समिति का उद्देश्य अच्छे शोधों को लोगों का समर्थन प्रदान करना और लोगों तक पहुचाना है। इससे शोध में पारदर्शिता, सहयोग और समावेशिता को बढ़ावा मिलेगा और ग्लोबल साउथ शोधकर्ताओं के लिए अवसरों में सुधार आएगा।

डॉ चंदना ने बताया की वह कमेटी में साउथ एशिया के महिला वैज्ञानिकों के लिए खास तौर पर कार्य करेंगी और उनके अन्दर एक वैज्ञानिक को विकसित करने का प्रयास करेंगी। इसके अलावा प्रत्येक महाद्वीप से शोध प्रतिनिधित्व को जोड़ेंगी और युवाओ में शोध, चुनौतियों का सामना करना और उनका समाधान करने को प्राथमिकता देंगी, जिससे ग्लोबल साउथ के शोधकर्ताओं के अवसरों में सुधार हो सके।

बीएचयू के सी.जी.डी के संस्थापक समन्वयक प्रोफेसर राजीव रमन ने कहा, "यह जानकर बहुत खुशी हो रही है कि डॉ. चंदना को ईलाइफ की ग्लोबल साउथ समिति के लिए चुना गया है। यह चंदना की शैक्षणिक उत्कृष्टता और विज्ञान को बड़े पैमाने पर समाज तक ले जाने की उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करता है। मुझे विश्वास है कि ई-लाइफ समिति के सदस्य के रूप में, डॉ. चंदना विज्ञान में समावेशिता और पारदर्शिता को बढ़ावा देने में योगदान देंगी।

बीएचयू के सी.जी.डी के समन्वयक, डॉ अख्तर अली ने कहा, “डॉ. चंदना बसु एक उत्कृष्ट वैज्ञानिक हैं और मानव आनुवंशिकी के क्षेत्र में उनके काम का वैश्विक स्तर पर सराहा जा रहा है। यह हमारे केंद्र के लिए बहुत ही गर्व का  क्षण है और आशा है कि इस नई भूमिका में उनका योगदान भारतीय शोधकर्ताओं की मदद करेगा और हमारे राष्ट्र की सेवा करेगा।"