सोमवार, 28 अगस्त 2023

General knowledge प्रतियोगिता सम्मान समारोह



Varanasi (dil India live). 27.08.2023. गुलिस्ताँ स्कूल क़ाज़ी सादुल्लाहपुरा में इस्लामिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सम्मान समारोह का आयोजन 27 अगस्त रविवार को सम्पन्न हुआ. इसमें स्थान प्राप्त छात्रों को मुख्य अतिथि हाजी वसीम अहमद चेयरमैन सेन्ट अलहनीफ एजुकेशनल सोसाइटी, सरदार हाजी हाफिज़ मोइंनुद्दीन बुनकर बिरादराना तंजीम बाइसी कमेटी, मौलाना हारून रशीद नक्शबंदी, प्रबन्धक अब्दुल मोबीन आदि के हाथों इनाम दिया गया.

  मुख्य अतिथि हाजी वसीम अहमद ने बच्चों की प्रशंसा की और तालीम की अहमियत को बताते हुए कहा कि तालीमी प्रोग्राम हर जगह होना चाहिए. कुछ लोग अभी सिर्फ बेहतर शिक्षा की योजना बना रहे हैं जबकि वक़्त योजनाओं पर ईमानदारी और लगन से काम करने का है। अन्य वक्ताओं में मौलाना हारून रशीद, जनाब डॉ. एम अकबर ने भी मोआशरे में तालीम की जरूरत पर रौशनी डाली.

संचालन मोहम्मद शाहिद अंसारी ने किया। उच्च स्थान प्राप्त छात्रों में अबू अंजर, फैजानुल्लाह, फैज आलम, आरिज, अरशुमा हबीब, अफ़रोज, अफ़रोज फातिमा, फरहान अकमल, खालिद हमीद, नूर सबा, मो. अर्श, अरहन रज़ा, आलिया कायनात, फैज़िया नूर, अब्दुल्लाह ताहिर, मो. ज़ेयान, मो. सनिफ, मो. रेहान, मो. अलसैफ आदि  लगभग 400 छात्र-छात्रा शामिल हुए जिन्हें मेडल, सर्टिफिकेट व इनामात दिये गए. 

      प्रोग्रमा में हाजी मोहम्मद सोवालेह, हाजी बाबू लाल, वसीम अहमद, अली हुसैन, रमज़ान अली, गुलशन अली पार्षद, बुनकर नेता  शमीम अंसारी, जमीरुल इस्लाम (गुलाब अहमद) मोज्जाम अंसारी, सुल्तान क्लब के अध्यक्ष डॉ. एहतेशामुल हक़, एडवोकेट अनवर जमाल, हाजी तुफ़ैल, जुल्फिकर अली, बिस्मिल्लाह अंसारी, साहिल व स्कूल स्टाफ व सैकड़ों अभिभावक आदि उपस्थि रहे.

रविवार, 27 अगस्त 2023

Babaका श्रृंगार, फिर बंटा खीर का फलाहार

नरवा वीर बाबा के पूजन संग शुरू हुआ खीर वितरण

  • रात्रिपर्यंत कांवरिया व श्रद्धालुओं ने उठाया प्रसाद का लुत्फ



Varanasi (dil India live). 27.08.2023. शिव की नगरी काशी में कांवरिया व शिवभक्तों की सेवा के लिए सावन माह के अंतिम रविवार को बाबा नरवा वीर प्रबंध समिति के तत्वावधान में बुलानाला टाउनहॉल सब स्टेशन के नीचे रात्रि 9:00 बजे से रात्रि पर्यंत तक फलाहार, खीर आदि का वितरण किया गया। 2000 लीटर (20 कुंतल)  दूध से निर्मित खीर वितरण कार्यक्रम का डाक बम, बोल बम, कांवरियों समेत गुजरने वाले राहगीरों ने भी आनंद उठाया। 

खीर वितरण कार्यक्रम से पूर्व श्रीश्री 1008 बाबा नरवा वीर, मां दुर्गा, मां शीतला व बजरंगबली का श्रावणी श्रृंगार कर खीर का भोग लगाकर मंदिर के पुजारी द्वारा विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर खीर वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम संयोजक गणेशु यादव ने बताया कि सावन माह में काशी में एकमात्र खीर वितरण कार्यक्रम में समिति के सदस्यों व क्षेत्रीय नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और शिवभक्तों में खीर का प्रसाद बांटकर प्रफुल्लित हुए।

खीर का प्रसाद पाने के लिए शिव भक्तों में गजब की होड़ मची रही एक बार खीर के सेवन से मन न भरने पर कई बार कतार में लगकर श्रद्धालुओं ने खीर का लुत्फ उठाया। दूसरे दिन सावन के अंतिम सोमवार होने के चलते समिति की सदस्यों ने व्रति श्रद्धालुओं के लिए साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखते हुए फलाहार खीर से शिव भक्तों को स्फूर्ति प्रदान की। फलाहार खीर का प्रसाद ग्रहण करने के पश्चात खुशी में शिवभक्तों ने समिति के इस कार्य के लिए आभार जताते हुए बोल बम के जयकारे के साथ भोले के दरबार मैं शीश नवाने को आगे बढ़ते रहें। 

Duniya के महान गायक Mukesh को पुण्यतिथि पर किया गया याद



Sarfaraz Ahmad 

Varanasi (dil India live). 27.08.2023. डर्बीशायर क्लब के तत्वावधान में हर साल की तरह इस साल भी रविवार को पूर्वान्ह 11:30 बजे फिल्मी दुनिया के महान गायक Mukesh की 47वीं पुण्यतिथि क्लब अध्यक्ष शकील अहमद जादूगर के नेतृत्व में पितरकुण्डा के कुण्ड पर मछलियों को चारा खिलाते हुए मनायी गयी। इस अवसर पर शकील अहमद जादूगर ने कहा कि मुकेश साहब मुम्बई में नायक बनने आए थे मगर वे एक गायक बनकर इस फिल्मी दुनिया में छा गए। उन्होंने इतने नायाब गीत गाये जिससे वो महान गायकों की श्रेणी में खड़े हो गए। शकील ने कहा कि वैसे तो मुकेश साहब ने हजारों गीत गाये हैं मगर कुछ उनके यादगार गीत, होठों पे सच्चाई रहती है जहां दिल में सफाई रहती है हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा रहती हैं ...व, जिस गली में तेरा घर न हो बालमा उस गली से हमे तो गुजरना नहीं..., जो तुमको पसन्द वहीं बात करेंगे तुम दिनको अगर रात कहो रात कहेंगे..., चल री सजनी अब क्या सोचे कजरा न बह जाय रोते रोते..., तेरी बिंदिया रे, किसी की मुस्कुराहट पे हो निसार..., सबकुछ सीखा हमने न सीखी होशियारी...व,  सच है दुनियावालो हम हैं अनाड़ी... जैसे गीत आज भी लोगों की जुबां पर है। शकील ने कहा कि मुकेश साहब राजकपूर के अलावा राजेन्द्र कुमार, राजेश खन्ना, धर्मेन्द्र, फिरोज खान, मनोज कुमार, अमिताभ बच्चन की आवाज बन चुके थे। उनके गाये सारे गीत आज भी लोग चाव से सुनते हैं। शकील ने कहा कि 27 अगस्त 1976 को अमेरिका के एक कार्यक्रम में गाना गाते हुए मुकेश साहब को दिल का दौरा पड़ा और वे वहीं इस फानी दुनिया से रूखसत हो गए।

शकील ने मुकेश साहब के चित्र पर माला फूल चढ़ाया तथा कुण्ड की मछलियों को चारा खिलाते हुए मुकेश साहब को श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद वर्मा, हैदर मौलाई, आफाक हैदर, हाजी असलम, अरशद खां, अब्दुल रहमान, चिंतित बनारसी, जावेद हुसैन, मुजहाब पप्पू आदि मौजूद थे।

rakshaabandh को लेकर खत्म हुई दुविधा

31 को मनाये रक्षाबंधन, 30 को है भद्रा 
 

Mohd Rizwan

Varanasi (dil India live). 27.08.2023. रक्षाबंधन कब मनाएं, 30 अगस्त को या 31 को, इसे लेकर लोगों में दुविधा थी. मगर यह दुविधा अब दूर हो गई रक्षाबंधन इस बार 31 अगस्त को मनाए जाने का फैसला काशी के पुरोहितों ने लिया है. दरअसल हर साल श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया रक्षाबंधन मनाया जाता है. ज्योतिषाचार्य पी. वार्ष्णेय की सलाह है कि इस बार 31 अगस्त को रक्षाबंधन मनाएं.  ज्योतिषाचार्य ने बताया कि 30 अगस्त को सुबह 10:59 बजे तक चतुर्दशी तिथि रहेगी. इसके बाद पूर्णिमा तिथि है, लेकिन 10:59 बजे से रात 9:02 बजे तक भद्रा काल रहेगा। भद्राकाल में राखी बांधना ठीक नहीं होता है। 31 अगस्त बृहस्पतिवार को उदय तिथि में पूर्णिमा रहेगी। तब सुबह रक्षाबंधन मना सकते हैं। 30 अगस्त को यदि राखी बांधनी भी है तो रात 9:02 बजे के बाद राखी बांधने की सलाह दी गई है.

रक्षाबंधन क्या कहता है वास्तु नियम 

वास्तु के अनुसार घर का मुख्य द्वार वह प्रमुख स्थान है जहां से सकारात्मक ऊर्जा आपके घर के भीतर प्रवेश करती है,जो आपकी और भाई की समृद्धि के लिए मददगार हो सकती है। रक्षाबंधन के दिन मुख्य द्वार पर ताजे फूलों और पत्तियों से बनी बंधनवार लगाएं और रंगोली से घर को सजाएं। पूजा के लिए एक थाली में स्वास्तिक बनाकर उसमें चंदन, रोली, अक्षत, राखी, मिठाई, और कुछ ताज़े फूलों के बीच में एक घी का दीया रखें. दीपक प्रज्वलित कर सर्वप्रथम अपने ईष्टदेव को तिलक लगाकर राखी बांधें और आरती उतारकर मिठाई का भोग लगाएं. फिर भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठाएं. इसके बाद उनके सिर पर रुमाल या कोई वस्त्र रखें.अब भाई के माथे पर रोली-चंदन और अक्षत का तिलक लगाकर उसके हाथ में नारियल दें. 

राखी बांधते समय पढ़ें यह मंत्र 

"येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल: तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि रक्षे माचल माचल:" इस मंत्र को बोलते हुए भाई की दाहिनी कलाई पर राखी बांधें. भाई की आरती उतारकर मिठाई खिलाएं और उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य के लिए भगवान से प्रार्थना करें. इसी दिन देवताओं, ऋषियों और पितरों का तर्पण करने से परिवार में सुख शान्ति और समृद्धि बढ़ती है. 

Kashi main kabir म्यूजियम बनाने का महंत ने रखा प्रस्ताव

केंद्रीय पर्यटन मंत्री से कबीर म्यूजियम पर हुई खुली चर्चा

पर्यटन मंत्री को अंगवस्त्रम पहना कर स्वागत करते महंत 

Varanasi (dil India live).26.08.2024 जी–20 में काशी आए केंद्रीय पर्यटन एवं कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से कबीर प्राकट्य स्थली के महंत गोविंद दास शास्त्री ने संत कबीर साहब के नाम से कबीर प्राकट्य स्थली लहरतारा वाराणसी में कबीर म्यूजियम स्थापित करने के विषय में चर्चा की। मंत्री ने कहा कि हम तो कबीर साहब की म्यूजियम स्थापित करने के लिए तैयार थे। परंतु जगह नहीं मिलने के कारण यह काम नहीं हो पाया। महंत ने कहा कि कबीर प्राकट्य स्थली में पर्याप्त मात्रा में जमीन है और यहां म्यूजियम स्थापित होगा तो बहुत ही अच्छा होगा। यदि कबीर प्राकट्य स्थली में म्यूजियम स्थापित होगा तो काशी आने वाले दर्शनाथियो को कबीर साहब के जीवन दर्शन को समझने में सरलता प्रदान होगी। साथ ही साथ कबीर लहरतारा ताल के विषय पर भी चर्चा हुई। यदि लहरतारा ताल को शुभव्यवस्थित कर दिया जाए तो यह जगह अत्यंत रमणीय स्थल हो जाएगा पहले भी केंद्र सरकार ने  कुछ कार्य कराया है यदि लहरतारा के जो बचे हुए ताल हैं उसको भी ठीक कर दिया जाए तो यह स्थल बनारस में एक अनोखा स्थल होगा

शनिवार, 26 अगस्त 2023

Ghazipur ऐडेड प्रबंधक सभा के जिलाध्यक्ष बने aaditya Prakash

प्रकाश चंद्र उर्फ़ चंदन यादव बने ऐडेड प्रबंधक सभा के महासचिव 





Ghazipur (dil India live).26.08.2023. डी.ए.वी इंटर कॉलेज गाजीपुर के प्रांगण में अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक सभा उत्तर प्रदेश के गाजीपुर इकाई का गठन प्रदेश मंत्री मनोज कुमार सिंह एवं वाराणसी मंडल प्रभारी गजेंद्र सिंह के अगुवाई में किया गया। सर्वसम्मति से गाजीपुर का जिलाध्यक्ष आदित्य प्रकाश आर्य व महासचिव प्रकाश चंद उर्फ चंदन यादव को चुना गया। प्रथम जिला उपाध्यक्ष इम्तियाज अहमद व द्वितीय जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार सिंह चुने गए। सचिव कपूर चंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, जनसंपर्क अधिकारी रणधीर सिंह एवं अशोक यादव, पंकज सिंह, अनिल सिंह, सुनील कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह को उपस्थित प्रबंधक बंधुओं ने अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए सदस्य चुना।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आदित्य प्रकाश ने अपने प्रथम उद्बोधन में कहा कि सरकार द्वारा धारा 18 व धारा 21 पर संशोधन के पक्ष में हमारा संगठन है। इस संशोधन से ऐडेड विद्यालय के प्रबंधकों का हाथ मजबूत होगा। जिससे शिक्षा का स्तर विद्यालयों में पूर्ण रूप से सुधर जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के प्रबन्धकों की जो भी समस्या होगी उसे वह संगठन को अवगत कराएंगे। जिला, मंडल और प्रदेशस्तर के अधिकारियों, नेताओं को मंत्रियों के माध्यम से उस समस्या को दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। वाराणसी मंडल के प्रभारी गजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रबंधकों के छीने गए अधिकार को पुनः प्राप्त करने हेतु हम सभी लोग संगठित होकर एक साथ लड़ेंगे तो निश्चित रूप से वह सारे अधिकार हमें पुनः प्राप्त होंगे।

प्रदेश मंत्री मनोज कुमार सिंह ने कहा कि अबकी बार आर- पार की लड़ाई होगी या तो पूर्व की सरकारों द्वारा प्रबंधकों के अधिकारों का जो हनन किया गया है। उसे वर्तमान सरकार वापस करें। अन्यथा हम सभी अनुदान प्राप्त विद्यालय के प्रबंधक अपना अनुदान वापस करने का अंतिम निर्णय प्रदेश स्तर पर लेने के लिए मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदार वर्तमान सरकार होगी।

इस अवसर पर अवधेश कुमार राय ,पंकज कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, सविता सिंह, कलावती सिंह, सुनील कुमार सिंह, ए.के. सिंह ,डॉ.अशोक सिंह, बृजेश कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, उत्तम सिंह आदि उपस्थित रहे।

General knowledge प्रतियोगिता में 43 बच्चे पुरस्कृत

धौरहरा के छात्र मनीराम अव्वल 

आशा ट्रस्ट ने आयोजित कराई थी स्वतंत्रता संग्राम सामान्य ज्ञान स्पर्धा 




Varanasi (dil India live).26.08.2023. सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में चौबेपुर क्षेत्र के 8 विद्यालयों में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन विगत दिनों किया गया था. जिसमें कक्षा आठ के तीन सौ से अधिक बच्चे शामिल हुए. परीक्षा में प्रथम स्वाधीनता संग्राम 1857 से लेकर 1947 में आजादी मिलने तक की प्रमुख घटनाओं से सम्बन्धित 50 प्रश्न पूछे गये थे. उक्त परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर चयनित 43 बच्चों को शुक्रवार को उनके  विद्यालय में जाकर संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा पुरस्कृत किया गया। सभी विद्यालयों की संयुक्त स्पर्धा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय धौरहरा के छात्र मनी राम ने प्रथम और यही के गौरव यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. जबकि संविलियन विद्यालय ढाखा की छात्रा रिया शर्मा द्वितीय स्थान पर रही. संस्था के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी. परीक्षा आयोजन में प्रमुख रूप से सौरभ, दीन दयाल सिंह, प्रदीप सिंह, रमेश प्रसाद, अमित कुमार, बृजेश कुमार आदि का प्रमुख योगदान रहा.