कोर्ट से बारात में हुए विवाद में मिली अग्रिम जमानत
- Mohd Rizwan
New Delhi (dil India live)। 27 साल का सियासी वनवास खत्म करते हुए भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। भाजपा ने दिल्ली में अपने अगले मुख्यमंत्री का ऐलान किया तो किसी को कोई ताज्जुब नहीं हुआ कि दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होगी। आज गुरुवार को रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लें ली। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी मौजूद थे। इस दौरान आधा दर्जन लोगों को मंत्री पद की शपथ भी दिलाई गई।
यूं तो सियासी गलियारों में कई नेताओं के मुख्यमंत्री बनने की अटकलें लगाई जा रही थी, जिसमें सबसे बड़ा दावा रेखा गुप्ता के नाम को लेकर ही किया गया। कहा जा रहा है कि रेखा गुप्ता को संघ की मंजूरी मिल चुकी थी और भाजपा ने भी उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पसंद बनाया था। दिल्ली में मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता कौन हैं, रेखा गुप्ता की पढ़ाई कहां-कहां हुई है और उनका सियासी सफरनामा क्या रहा है। यहां जानते हैं उनका पार्षद से मुख्यमंत्री तक का सफर।
रेखा गुप्ता राजधानी दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा से विधायक हैं। रेखा गुप्ता मौजूदा समय में दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। 50 वर्षीय रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद जिले में नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। रेखा गुप्ता के पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे। 1976 में रेखा गुप्ता का परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया था। तब रेखा गुप्ता की उम्र दो साल थी। इसके बाद रेखा गुप्ता की प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक दिल्ली में हुई।
रेखा गुप्ता बचपन में पढ़ाई-लिखाई के दौरान ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन (आरएसएस) के स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ गई थीं। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान रेखा गुप्ता दौलत राम कॉलेज में सचिव का चुनाव जीता। 1995-96 में रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव लड़ा और अध्यक्ष बनीं। इस दौरान उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई पूरी करने के बाद रेखा गुप्ता 2003-04 में भाजपा युवा मोर्चा की दिल्ली इकाई से जुड़ीं और सचिव पद पर रहीं। इसके बाद 2004 से 2006 तक रेखा गुप्ता ने भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव के तौर पर जिम्मेदारी निभाई।
2007-09 तक एमसीडी में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की दो साल तक रेखा गुप्ता अध्यक्ष रहीं। 2009 में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रहीं। 2010 में भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य की जिम्मेदारी दी। 2012 में उत्तरी पीतमपुरा वॉर्ड-54 से फिर पार्षद बनीं। 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वो 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग विधानसभा से चुनाव में उतारी। 2015 में रेखा गुप्ता को आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी ने लगभग 11 हजार वोटों से हराया। 2020 में रेखा गुप्ता का हार का अंतर 3400 वोट के करीब था। इस बार 2025 के विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा से आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हरा दिया। उन्हें 68,200 वोट मिले थे।
रेखा गुप्ता की 1998 में मनीष गुप्ता से शादी हुई थी। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक रेखा गुप्ता के पति एक लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में काम करते हैं। साथ ही उनका स्पेयर पार्ट्स का भी कारोबार है।
Mohd Rizwan
Varanasi (dil India live). बनारस रेल इंजन कारखाना खेल संघ के तत्वावधान में आयोजित अंतर्विभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत 19 फरवरी को खेल मैदान में दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का उद्घाटन जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर, उन्हें शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
प्रथम मुकाबले में सिविल व भंडार डिपो और प्लांट डिवीजन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसमें प्लांट डिवीजन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 25-15, 25-15 के रोमांचक स्कोर से सिविल व भंडार डिपो को हराया। खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन और टीम वर्क ने दर्शकों का दिल जीत लिया। प्लांट डिवीजन की ओर से कर्मचारी परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह का खेल सराहनीय रहा।
प्रतियोगिता के दौरान स्वयं महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह वॉलीबॉल कोर्ट पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया साथ उन्होंने खिलाड़ियों से खेल संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। खिलाड़ी अपने मध्य महाप्रबंधक को देख अत्यंत प्रसन्न दिखे।
दूसरे मुकाबले में लोको डिवीजन-1 और इंजन डिवीजन के बीच संघर्षपूर्ण खेल देखने को मिला। इस मैच में लोको डिवीजन-1 ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए 25-22, 25-22, के संघर्षपूर्ण स्कोर से जीत दर्ज की। खिलाड़ियों के जोश और खेल कौशल ने मैदान में उत्साह का संचार किया। बरेका में आयोजित इस तरह की अंतर्विभागीय प्रतियोगिताएं अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खेल भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देती हैं।
![]() |
Varanasi (dil India live)। वसंत कन्या महाविद्यालय, कमच्छा वाराणसी में प्राचार्य रचना श्रीवास्तव की अगुवाई में ‘सर्जना’ सप्ताहोत्सव का आगाज़ बुधवार को किया गया। जीवन के रंग’ शीर्षक से शुरू हुए इस आयोजन में ग्राफिक डिजाइन (लोगो मेकिंग), प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, छाया चित्रण, जीरो वेस्ट (अपशिष्ट अनुप्रयोग), तात्कालिक रंजन, हस्तशिल्प एवं मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सर्जना का प्रारंभ ग्राफिक डिजाइन प्रतियोगिता से प्रातः 10:00 से हुआ, जिसका मुख्य विषय ‘बी गुड डू गुड ’ था। इस प्रतियोगिता में 15 छात्राएं उपस्थित रहीं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता अपराह्न 12:00 से शुरू हुई जिसमें 88 छात्राओं ने हिस्सा लिया। छायाचित्रण और जीरो वेस्ट प्रतियोगिता में क्रमशः 75 और 50 छात्राओं ने भाग लिया, जिसका मुख्य विषय ‘काशी का रंग’ था। तात्कालिक रंजन और हस्तशिल्प प्रतियोगिता अपराह्न 2:00 से शुरू हुआ, जिसका प्रकरण क्रमशः महाविद्यालय परिसर का जीवन एवं काशी के कला एवं शिल्प था जिनमें क्रमशः 14 व 24 छात्राओं ने भाग लिया, आज के कार्यक्रम का समापन मेहंदी प्रतियोगिता के साथ हुआ जिसमें कुल 57 छात्राओं की उपस्थिति दर्ज हुई।महाविद्यालय के संकाय सदस्य एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रूप से डा. आरती कुमारी, डा. सौमिलि मण्डल, एच. अम्बरीष, डॉ. पूर्णिमा, डॉ. शशिकेश कुमार गोंड , डा. वर्षा सिंह, प्रो. ममता मिश्रा, डा. मन्जू कुमारी, राजलक्ष्मी ने कार्यक्रम के आयोजक की भूमिका निभाई इसके साथ ही निर्णायक मंडली में डा. कल्पना आनंद, डा. माधुरी, डा. गरिमा एवं डा. शशिप्रभा, डॉ संगीता देवड़िया, डॉ अंशु शुक्ला, डॉ. शशिकला, डॉ. सुनीता दीक्षित, डॉ. सरोज उपाध्याय, डॉ. नैरंजना श्रीवास्तव, डॉ. सुप्रिया सिंह एवं डॉ. पूनम वर्मा थी। सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या, प्रो. रचना श्रीवास्तव, सर्जना संयोजिका प्रो. सीमा वर्मा, और सह- संयोजिका डा. सुमन सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
Mohd Rizwan
Varanasi (dil India live)। परवाज़ वेलफेयर सोसाइटी और ISSRA की ओर से बजरडीहा टापर स्कूल के समीप निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस फ्री मेडिकल कैम्प में सैकड़ों मरीजों की चिकित्सकों ने जांच की। इस मौके पर डाक्टरों ने मरीजों को जहां उचित चिकित्सकीय सलाह दी वहीं 2 दिन की दवाईयां भी निःशुल्क दी गई। आयोजन के दौरान आंख के डाक्टरों ने मरीजों की आंखों की निःशुल्क जांच कर आंखों में दवाइयां डाली और परामर्श दिया।इस मौके पर परवाज़ वेलफेयर सोसाइटी के जनरल सेक्रेटरी हाजी फारुख खां ने बताया कि इस मेडिकल कैम्प में पांच चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की, उन्हें दवाइयां और उचित परामर्श दिया। इससे पहले लोहता और लल्लापुरा समेत कई जगहों पर संस्था ने निःशुल्क कैंप लगाया था। जो बेहद सफल रहा और इसका बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया। इस मौके पर डा. इस्माईल ज़फ़र, डा. तालिब, डा. मोहम्मद हम्ज़ा, डा. सैयद, मौलाना हसीन अहमद हबीबी, डा. हाजी फारुख, शाहरुख खान आदि व्यवस्था संभाले हुए थे।