गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025

MGKV के छात्र नेता को कोर्ट ने दी बड़ी राहत

कोर्ट से बारात में हुए विवाद में मिली अग्रिम जमानत

 

  • Mohd Rizwan 
Varanasi (dil India live)। बारात में हुए विवाद और रंजिश को लेकर युवक पर प्राणघातक हमला करने के मामले में आरोपी विद्यापीठ के छात्र नेता को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जिला जज संजीव पाण्डेय की अदालत ने चंदुआ छित्तूपुर निवासी व विद्यापीठ के छात्र नेता सत्य प्रकाश यादव उर्फ टुनटुन को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की दशा में 50-50 हजार रुपए की दो जमानतें एवं बंधपत्र देने पर अग्रिम जमानत दिया है। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव, गिरजा शंकर यादव व रोहित यादव ने पक्ष रखा।

अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी प्रदीप चौरसिया ने भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि 07 फरवरी 2025 को रात्रि 11 बजे के लगभग वह पड़ोस के रहने वाले शिवम के बारात में पापुलर हास्पिटल के पास गये थे। वहाँ बारात में नाचते समय गौरव चौरसिया से वादी के पुत्र कौशिक के साथ कहासुनी हो गयी। लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शान्त हो गया। कुछ देर पश्चात गौरव चौरसिया अपने दोस्तो दुनटुन यादव, मनक सिह, संजीत कसेरा जो मोहल्ले का रहने वाला है, के 20-25 अज्ञात साथी लाठी-डंडे व राड से लैस होकर आये और वादी व उसके बेटे कौशिक, भतीजे अजय, स्टाफ मुकेश चौरसिया व अनिकेत श्रीवास्तव को डण्डे-लाठी व राड से जान से मार डालने की नियत से बुरी तरह मारने लगे। हमले में वादी को सिर, पैर में व वादी के पुत्र कौशिक के सिर व आँख पर तथा अजय को नाक व मुंह में तथा मुकेश को सिर व हाथ में व अनिकेत को शरीर के कई हिस्सों पर चोटें आई और उनके सिर फट गया व हाथ टूट गया तथा वादी का पुत्र कौशिक अधमरा होकर जमीन पर बेहोश होकर गिर गया। इस दौरान टुनटुन यादव उसके गले से और गौरव चौरसिया उसके पुत्र कौशिक के गले में पहनी सोने की सिकड़ी नोंच लिया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग जुटने लगे तो सभी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। बाद में लोगो की मदद से अपने पुत्र कौशिक व अन्य लोगों को लहुलुहान हालत में स्वामी विवेकानन्द अस्पताल ले जाकर डाक्टरी मुआयना व इलाज कराया। इस मामले में आरोपी को अदालत ने अग्रिम जमानत देकर राहत दी है।

VKM Varanasi main students ने कला एवं साहित्य की सर्जनात्मक प्रतिभा को किया प्रदर्शित

अकादमिक और सांस्कृतिक मंच ‘सर्जना’ द्वारा दूसरे दिन हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं 



Varanasi (dil India live). वसन्त कन्या महाविद्यालय, कमच्छा, वाराणसी के अकादमिक और सांस्कृतिक मंच ‘सर्जना’ द्वारा गुरुवार 20 फरवरी को 'जीवन के रंग' विषय पर आधारित सप्ताह व्यापी कार्यक्रम  प्राचार्या प्रो.रचना श्रीवास्तव की अगुवाई में शुरू हुआ। उन्होंने छात्राओं की प्रतिभा एवं सृजानात्मकता की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपने गुणों को उत्कृष्ट बनाने एवं निखारने के लिए उत्प्रेरित किया।


आयोजन का संचालन सर्जना संयोजिका प्रो. सीमा वर्मा, सह-संयोजिका डा. सुमन सिंह एवं महाविद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका  डा. शांता चटर्जी के निर्देशन में हुआ। इस प्रतियोगिताओं में रंगोली, कोलाज, डॉक्यूमेंट्री, चित्रकथा लेखन, पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। आरंभ रंगोली प्रतियोगिता से प्रातः 10:00 से हुआ। इस प्रतियोगिता में 11 छात्राएं उपस्थित रहीं। कोलाज प्रतियोगिता 11:30 से शुरू हुई जिसमें 13 छात्राओं ने भाग लिया। डॉक्यूमेंट्री प्रतियोगिता 12:00 से शुरू हुई जिसका मुख्य विषय 'काशी की धरोहर' था, इसमें 14 छात्राओं ने भाग लिया। चित्रकथा लेखन प्रतियोगिता में 90 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन पोस्टर प्रतियोगिता से हुआ। इसमें 16 छात्राओं ने शिरकत किया। इसका मुख्य विषय ‘महाकुंभ' था। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी उपस्थित रहे। जिनमें मुख्य रूप से प्रो. ममता मिश्रा, डा. आरती कुमारी, डॉ. मंजू कुमारी, डॉ .सौमिली मण्डल, डा. वर्षा सिंह, एच. अम्बृष ने आयोजक की भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल के रूप में प्रो.गरिमा उपाध्याय, प्रो. पूनम पाण्डेय, डॉ. शशिकला, डॉ.सपना भूषण, डॉ. प्रियंका, डॉ. सुप्रिया सिंह, डॉ. आरती चौधरी, डॉ.अनुराधा बापुली, सिमरन सेठ, डॉ. प्रियंका पाठक ने प्रतिभागियों के सृजनात्मक कौशल का आकलन किया। सभी कार्यक्रमों में महाविद्यालय की समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Ab Delhi ki CM Rekha Gupta

दिल्ली की कुर्सी पर बैठीं रेखा गुप्ता, लिया शपथ

यहां जानिए क्या है रेखा गुप्ता का सियासी सफर, कितने वोटों से जीती थी चुनाव 

New Delhi (dil India live)। 27 साल का सियासी वनवास खत्म करते हुए भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। भाजपा ने दिल्ली में अपने अगले मुख्यमंत्री का ऐलान किया तो किसी को कोई ताज्जुब नहीं हुआ कि दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होगी। आज गुरुवार को रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लें ली। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी मौजूद थे। इस दौरान आधा दर्जन लोगों को मंत्री पद की शपथ भी दिलाई गई।

यूं तो सियासी गलियारों में कई नेताओं के मुख्यमंत्री बनने की अटकलें लगाई जा रही थी, जिसमें सबसे बड़ा दावा रेखा गुप्ता के नाम को लेकर ही किया गया। कहा जा रहा है कि रेखा गुप्ता को संघ की मंजूरी मिल चुकी थी और भाजपा ने भी उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पसंद बनाया था। दिल्ली में मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता कौन हैं, रेखा गुप्ता की पढ़ाई कहां-कहां हुई है और उनका सियासी सफरनामा क्या रहा है। यहां जानते हैं उनका पार्षद से मुख्यमंत्री तक का सफर।

रेखा गुप्ता राजधानी दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा से विधायक हैं। रेखा गुप्ता मौजूदा समय में दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। 50 वर्षीय रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद जिले में नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। रेखा गुप्ता के पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे। 1976 में रेखा गुप्ता का परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया था। तब रेखा गुप्ता की उम्र दो साल थी। इसके बाद रेखा गुप्ता की प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक दिल्ली में हुई।

रेखा गुप्ता बचपन में पढ़ाई-लिखाई के दौरान ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन (आरएसएस) के स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ गई थीं। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान रेखा गुप्ता दौलत राम कॉलेज में सचिव का चुनाव जीता। 1995-96 में रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव लड़ा और अध्यक्ष बनीं। इस दौरान उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई पूरी करने के बाद रेखा गुप्ता 2003-04 में भाजपा युवा मोर्चा की दिल्ली इकाई से जुड़ीं और सचिव पद पर रहीं। इसके बाद 2004 से 2006 तक रेखा गुप्ता ने भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव के तौर पर जिम्मेदारी निभाई। 

2007 में बनी पार्षद बनीं

2007-09 तक एमसीडी में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की दो साल तक रेखा गुप्ता अध्यक्ष रहीं। 2009 में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रहीं। 2010 में भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य की जिम्मेदारी दी। 2012 में उत्तरी पीतमपुरा वॉर्ड-54 से फिर पार्षद बनीं। 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वो 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग विधानसभा से चुनाव में उतारी। 2015 में रेखा गुप्ता को आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी ने लगभग 11 हजार वोटों से हराया। 2020 में रेखा गुप्ता का हार का अंतर 3400 वोट के करीब था। इस बार 2025 के विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा से आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हरा दिया। उन्हें 68,200 वोट मिले थे। 

रेखा गुप्ता की 1998 में मनीष गुप्ता से शादी हुई थी। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक रेखा गुप्ता के पति एक लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में काम करते हैं। साथ ही उनका स्पेयर पार्ट्स का भी कारोबार है।

बुधवार, 19 फ़रवरी 2025

Banaras rail इंजन कारखाना में अंतर्विभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

बरेका में रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

प्रतियोगिता में महाप्रबंधक नरेश पाल ने वॉलीबॉल कोर्ट पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह 

Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live). बनारस रेल इंजन कारखाना  खेल संघ के तत्वावधान में आयोजित अंतर्विभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत 19 फरवरी को खेल मैदान में दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का उद्घाटन जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर, उन्हें शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।


प्रथम मुकाबले में सिविल व भंडार डिपो और प्लांट डिवीजन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसमें प्लांट डिवीजन  ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 25-15, 25-15 के रोमांचक स्कोर से सिविल व भंडार डिपो को हराया। खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन और टीम वर्क ने दर्शकों का दिल जीत लिया। प्लांट डिवीजन की ओर से कर्मचारी परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह का खेल सराहनीय रहा।

प्रतियोगिता के दौरान स्वयं महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह वॉलीबॉल कोर्ट पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया साथ उन्होंने खिलाड़ियों से खेल संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। खिलाड़ी अपने मध्य महाप्रबंधक को देख अत्यंत प्रसन्न दिखे।


दूसरे मुकाबले में लोको डिवीजन-1 और इंजन डिवीजन के बीच संघर्षपूर्ण खेल देखने को मिला। इस मैच में लोको डिवीजन-1 ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए 25-22, 25-22,  के संघर्षपूर्ण स्कोर से जीत दर्ज की। खिलाड़ियों के जोश और खेल कौशल ने मैदान में उत्साह का संचार किया। बरेका में आयोजित इस तरह की अंतर्विभागीय प्रतियोगिताएं अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खेल भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देती हैं।


मैच को आयोजित करने में मुख्य रूप से बरेका वॉलीबॉल कोच सुनील राय, उदय राज यादव, प्रशांत सिंह, अनुवीर सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मैच के दौरान मुख्य रूप से खेलकूद संघ के महासचिव एवं मुख्य यांत्रिक इंजीनियर उत्पादन, विपणन सुनील कुमार, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर स्पेयर पार्ट्स एम.पी सिंह, सहायक सामग्री प्रबंधन डिपो हरि सिंह कुरियाल एवं बड़ी संख्या में कर्मचारीगण खेल प्रेमी उपस्थित रहे। यह आयोजन केवल प्रतियोगिता तक सीमित न रहकर कर्मचारी सामूहिक एकता एवं टीम बरेका के महत्वपूर्ण संदेश के वाहक बनते हैं।

Kashi की jivan शैली से साक्षात्कार कराती दिखीं प्रशिक्षुओं की कृतियां

वीकेएम के सर्जना में दिखे ‘जीवन के रंग’



 Varanasi (dil India live)। वसंत कन्या महाविद्यालय, कमच्छा वाराणसी में प्राचार्य रचना श्रीवास्तव की अगुवाई में ‘सर्जना’ सप्ताहोत्सव का आगाज़ बुधवार को किया गया। जीवन के रंग’ शीर्षक से शुरू हुए इस आयोजन में ग्राफिक डिजाइन (लोगो मेकिंग), प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, छाया चित्रण, जीरो वेस्ट (अपशिष्ट अनुप्रयोग), तात्कालिक रंजन, हस्तशिल्प एवं मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सर्जना का प्रारंभ ग्राफिक डिजाइन प्रतियोगिता से प्रातः 10:00 से हुआ, जिसका मुख्य विषय ‘बी गुड डू गुड ’ था। इस प्रतियोगिता में 15 छात्राएं उपस्थित रहीं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता अपराह्न 12:00 से शुरू हुई जिसमें 88 छात्राओं ने हिस्सा लिया। छायाचित्रण और जीरो वेस्ट प्रतियोगिता में क्रमशः 75 और 50 छात्राओं ने भाग लिया, जिसका  मुख्य विषय ‘काशी का रंग’ था। तात्कालिक रंजन और हस्तशिल्प प्रतियोगिता अपराह्न 2:00 से शुरू हुआ, जिसका प्रकरण क्रमशः महाविद्यालय परिसर का जीवन एवं काशी के कला एवं शिल्प था जिनमें क्रमशः 14 व 24 छात्राओं ने भाग लिया, आज के कार्यक्रम का समापन मेहंदी प्रतियोगिता के साथ हुआ जिसमें कुल 57 छात्राओं की उपस्थिति दर्ज हुई।महाविद्यालय के संकाय सदस्य एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रूप से डा. आरती कुमारी, डा. सौमिलि मण्डल, एच. अम्बरीष, डॉ. पूर्णिमा, डॉ. शशिकेश कुमार गोंड , डा. वर्षा सिंह, प्रो. ममता मिश्रा, डा. मन्जू कुमारी, राजलक्ष्मी ने कार्यक्रम के आयोजक की भूमिका निभाई इसके साथ ही निर्णायक मंडली में डा. कल्पना आनंद, डा. माधुरी, डा. गरिमा एवं  डा. शशिप्रभा, डॉ संगीता देवड़िया, डॉ अंशु शुक्ला, डॉ. शशिकला, डॉ. सुनीता दीक्षित, डॉ. सरोज उपाध्याय, डॉ. नैरंजना श्रीवास्तव, डॉ. सुप्रिया सिंह एवं डॉ. पूनम वर्मा थी। सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या, प्रो. रचना श्रीवास्तव, सर्जना संयोजिका प्रो. सीमा वर्मा, और सह- संयोजिका डा. सुमन सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।






परवाज़ के निः शुल्क मेडिकल कैम्प में मरीजों को दिया गया परामर्श संग मुफ्त दवाएं

नेत्र चिकित्सक ने की आंखों की जांच, दिया परामर्श 



Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live)। परवाज़ वेलफेयर सोसाइटी और ISSRA की ओर से बजरडीहा टापर स्कूल के समीप निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस फ्री मेडिकल कैम्प में सैकड़ों मरीजों की चिकित्सकों ने जांच की। इस मौके पर डाक्टरों ने मरीजों को जहां उचित चिकित्सकीय सलाह दी वहीं 2 दिन की दवाईयां भी निःशुल्क दी गई। आयोजन के दौरान आंख के डाक्टरों ने मरीजों की आंखों की निःशुल्क जांच कर आंखों में दवाइयां डाली और परामर्श दिया।इस मौके पर परवाज़ वेलफेयर सोसाइटी के जनरल सेक्रेटरी हाजी फारुख खां ने बताया कि इस मेडिकल कैम्प में पांच चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की, उन्हें दवाइयां और उचित परामर्श दिया। इससे पहले लोहता और लल्लापुरा समेत कई जगहों पर संस्था ने निःशुल्क कैंप लगाया था। जो बेहद सफल रहा और इसका बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया। इस मौके पर डा. इस्माईल ज़फ़र, डा. तालिब, डा. मोहम्मद हम्ज़ा, डा. सैयद, मौलाना हसीन अहमद हबीबी, डा. हाजी फारुख, शाहरुख खान आदि व्यवस्था संभाले हुए थे।

मंगलवार, 18 फ़रवरी 2025

VKM Varanasi में 19 से दिखेगा ‘जीवन के रंग‘, होगी विभिन्न प्रतियोगिताएं


Varanasi (dil India live)। वसन्त कन्या महाविद्यालय कमच्छा के सांस्कृतिक और अकादमिक मञ्च ‘सर्जना ‘ की शुरुआत 19 फरवरी को महाविद्यालय परिसर में किया जाएगा। 24 फरवरी तक चलने वाले इस सप्ताहव्यापी कार्यक्रम में ‘जीवन के रंग ‘ केन्द्रीय विषय पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। महाविद्यालयीय यह मञ्च छात्राओं में अन्तनिर्हित प्रतिभाओं को उभारने तथा निखारने हेतु अवसर प्रदान करता है। इसके अन्तर्गत विभिन्न अकादमिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सर्जना में ग्राफिक डिज़ाइन, फोटोग्राफी, व्यावसायिक योजना, नाटक एवं रंगमंच, गायन-वादन के साथ नृत्य-संगीत, चित्रकला, हस्तकला और काव्यकला के साथ ही छात्राओं के सर्जनात्मक अभिव्यक्ति को मूर्तिमान करने वाली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा ।