शुक्रवार, 24 सितंबर 2021

कांग्रेस कमेटी वाराणसी का लल्लू ने किया विस्तार

रमज़ान अली व अफरोज़ अंसारी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

वाराणसी 24 सितंबर(दिल इंडिया लाइव)। उ. प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (विधायक) ने वाराणसी कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया है। इस दौरान कांग्रेस कमेटी में संगठन  को मजबूती देने वाले और नगर निगम चुनाव के प्रत्याशी चयन के काम को बखूबी अंजाम देने वाले अफ़रोज़ अंसारी को उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं पार्षद रमजान अली को भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे ही कई अन्य लोगो को भी शहर कांग्रेस कमेटी में पदाधिकारी बना कर शहर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के हाथो को और मजबूत किया है। 

कांग्रेस ने किसी की उपेक्षा नहीं की

उपाध्यक्ष बनाने पर अफ़रोज़ अंसारी ने कहा की  प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मुझ जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता को शहर उपाध्यक्ष बना कर  यह सन्देश दिया है कि कोंग्रेस पार्टी ने कभी भी किसी कार्यकर्ताओ की उपेक्षा नहीं की। आज कुछ लोग अपनी निजी स्वार्थ के लिए पार्टी छोड़ कर शीर्ष नेतृत्व को बदनाम कर रहे है। जब से मैंने होश संभाला है तब से देखा है की कोंग्रेस पार्टी ने सबको सम्मान दिया। देश को जोड़ कर देश की एकता और अखंडता बनाये रखी और देश को तरक्की की राह पर ले गयी। 

आज पिछले छः सात सालो से देश किस दिशा में जा रहा है वो किसी से छुपा नहीं है। हर तरफ बेरोजगारी व महंगाई चरम पर है। लोगो की नोकरियां जा रही है। हर तरफ डर का माहौल है। ऐसे में अब देश की जनता कांग्रेस पार्टी की तरफ आँख उठा कर देख रही है। पार्षद हाजी ओकास अंसारी ने दोनों नेताओं को पार्षद दल की ओर से मुबारकबाद दी है।

                  

गुरुवार, 23 सितंबर 2021

स्वावलम्बन कैम्प में जुटे लोग

महिलाओं-बच्चों को दी  योजनाओं की जानकारी


वाराणसी,23 सितम्बर (दिल इंडिया लाइव)। मिशन शक्ति  के तहत जिले के सभी विकास खण्डों में बृहस्पतिवार को स्वावलम्बन कैम्प का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं और बच्चों को उनके लिए चलायी जा रहीं योजनाओं  के बारे में जानकारी दी गयी। इसके साथ ही बच्चों और महिलाओं की हितकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उनसे आवश्यक औपचारिकताएं भी पूरी करायी गयीं | 

स्वावलम्बन कैम्प में महिला एवं बाल विकास, बेसिक शिक्षा व  स्वास्थ्य  विभाग के अधिकारियों ने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में  विस्तार से जानकारी दी। पति की मृत्यु उपरान्त मिलने वाली निराश्रित महिला पेंशन योजना के अलावा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में बताया गया। इसके साथ ही योजना के दायरे में आने वाले लोगों से औपचारिकताएं पूरी करायी गयीं । सेवापुरी में लगे स्वावलम्बन कैम्प में अपनी बेटी दिव्या के लिए कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदनपत्र भरने के बाद बबिता ने बताया कि यह कैम्प उनके लिए काफी लाभकारी रहा। यहां आने से उनकी बेटी का कन्या सुमंगला योजना का फार्म आसानी से भर गया, इसके लिए उन्हें कहीं भटकना नहीं पड़ा। सेवापुरी में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियो को भाजपा के जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा  ने प्रमाणपत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में महिला शक्ति केन्द्र की प्रभारी रेखा श्रीवास्तव के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार, संतोष समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Airtel यानी 49 में पूरे महीने बात


Airtel का यह प्लान जरूर देगा बजट को राहत

वाराणसी (दिल इंडिया लाइव)। Airtel ने सबसे सस्ते प्री-पेड प्लान को रीलॉन्च किया है। यह प्लान 49 रुपये में आता है। जिसे कंपनी ने कुछ वक्त पहले अचानक बंद कर दिया था। इसके बाद 79 रुपये वाला प्लान Airtel का सबसे सस्ता प्री-पेड प्लान बन गया था। हालांकि Airtel की तरफ से दोबार से 49 रुपये को लॉन्च किया गया है। Airtel के 49 रुपये वाले प्री-पेड प्लान में री-लॉन्च के बाद क्या बदलाव हुये हैं।


Airtel का 49 रुपये वाला प्लान  Airtel की तरफ से 49 रुपये वाले प्लान को 28 दिनों की वैधता के साथ पेश किया गया है। इसमें यूजर्स को 100MB डेटा मिलता है। वही डेटा लिमिट खत्म होने के बाद ग्राहकों से 50 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से चार्ज किया जाता है। वही कॉलिंग के लिए 38.52 रुपये का टॉक-टाइम मिलता है। टॉक टाइम लिमिट खत्म होने के बाद ग्राहकों से 2.5 पैसे प्रति सेकेंड के हिसाब से चार्ज किया जाएगा।

बाहर से नहीं आ पायेंगे ज़ायरीन


ऑनलाइन मनेगा बरेली में आला हजरत का उर्स

बरेली 23 सितम्बर (दिल इंडिया लाइव)| उत्तर प्रदेश के बरेली में दो अक्टूबर से शुरू होने वाला आला हजरत का तीन दिवसीय उर्स इस साल भी कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुये ऑनलाइन ही मनाया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी (नगर) महेंद्र कुमार सिंह ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि उर्स के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित किया जायगा। उर्स के लिए जो भी आवश्यक तैयारियाँ की जानी हैं, उसके लिए नगर निगम व विद्युत विभाग निर्देशित कर दिया गया है। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आला हजरत उर्स को ऑनलाइन मनाया जाए।

उन्होंने आयोजकों से कहा कि उर्स में बाहर से आने वाले लोगों को पहले से ही सूचना दे दी जाए, जिससे उर्स के समय ज्यादा भीड़ एकत्रित न हो। उर्स के मद्देनजर सड़क का दुरूस्तीकरण एवं चौड़ीकरण का प्रयास किया जा रहा है। उर्स के दौरान कोई समस्या आने पर सम्बन्धित अधिकारी से सम्पर्क के लिये निर्देशित किया गया है। उर्स में पानी, प्रकाश, बैरीकेटिंग, अस्थायी शौचालय, एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था पूर्ण किए जाने को सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि आला हजरत उर्स के समय पुलिस व्यवस्था पूरी तरह सतर्क रहेगी। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 की गाइडलाइन के चलते पिछले साल भी लाखों की संख्या में जायरीन आये थे।

बुधवार, 22 सितंबर 2021

कलाम मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष



वाराणसी 22 सितंबर (दिल इंडिया लाइव)। समाजवादी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की स्वीकृति से, प्रदेश अध्यक्ष अनीश रज़ा ने मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का महानगर अध्यक्ष अब्दुल कलाम कुरैशी को नियुक्ति किया गया है। 

सपा नेता व मुख्य सचेतक सपा पार्षद दल नगर निगम वाराणसी हारुन अंसारी ने यह जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड अनीस राजा का शुक्रिया अदा किया।

 हम वोट भी बढ़ाएंगे, बुथ भी जिताएंगे

इस अभियान के तहत महानगर के सभी विधानसभाओं में कैंप लगाकर यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, नेता वोट बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। जिसमें पार्षद व पूर्व पार्षदों की भी सहभागिता बनी हुई है एवं लगभग 4000 फार्म आवेदन वोटर आईडी कार्ड के लिए भरे जा चुके हैं। समाजवादी पार्टी पार्षद दल द्वारा भी ऑनलाइन वोटर कार्ड बनवाने के लिए कैंप वार्डो में लगाया जाएगा। 

हो रही थी हल्दी की रस्म, आज होनी थी शादी


मण्डप में पहुंच कर रोका बाल विवाह

मिशन शक्ति’ अभियान में मिली बड़ी सफलता

वाराणसी, 22 सितम्बर (दिल इंडिया लाइव)। दुर्गाकुण्ड क्षेत्र में एक किशोरी के बाल विवाह कराने का प्रयास, चाइल्ड लाइन की सक्रियता से विफल हो गया। फिलहाल किशोरी को एक ‘शेल्टर होम’ में रखा गया है और उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। इस बाल विवाह को रोकने को प्रदेश में चल रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान में एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

चाइल्ड लाइन के हेल्पलाइन नम्बर पर मंगलवार की दोपहर किसी ने सूचना दी कि दुर्गाकुण्ड क्षेत्र की मलिन बस्ती में रहने वाली लगभग 14 वर्षीय किशोरी का बाल विवाह हो रहा है। सूचना मिलते ही चाइल्ड लाइन के निदेशक मजू मैथ्यू ने जिला बाल कल्याण अधिकारी निरूपमा सिंह से संपर्क  किया। इसके बाद चाइल्ड लाइन व जिला बाल संरक्षण इकाई की एक टीम भेलूपुर पुलिस को साथ लेकर दुर्गाकुण्ड मलिन बस्ती पहुंची। इस टीम में अभय, प्रेरणा, आजाद, रामप्रताप, वंदना व राजकुमार शामिल थे। यह टीम जब पुलिस के साथ वहां पहुंची तब वहां मण्डप में किशोरी के हल्दी का रस्म चल रहा था। बाल विवाह के प्रयास को पुलिस के सहयोग से फ़ौरन रोक दिया गया। पूछताछ में पता चला कि कुछ साल पहले  किशोरी के पिता का निधन हो गया। उसकी मां सफाईकर्मी हैं और वह नशे की आदती हैं । इस वजह से किशोरी अपने भाई-भाभी के पास रह रही थी। इस बीच उसकी शादी लंका निवासी युवक से तय कर दी गयी थी। किशोरी को बाल कल्याण समिति के सामने प्रस्तुत किया गया। समिति के निर्देश पर उसे महमूरगंज स्थित एक शेल्टर होम में रखा गया है।

 बाल कल्याण अधिकारी निरूपमा सिंह ने बताया कि किशोरी पढ़ी-लिखी नहीं है। न ही उसके पास आयु का कोई  प्रमाणपत्र मिला। फिलहाल उसकी शादी रोक दी गई है। किशोरी के वास्तविक उम्र का पता लगाने के लिए उसका मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। इसके बाद आगे की करवाई की जाएगी।

 बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम

किसी भी बालक का विवाह 21 साल एवं बालिका की 18 साल की उम्र होने के बाद ही शादी की जा सकती है। यदि कोई भी व्यक्ति इस निर्धारित उम्र से काम उम्र में शादी करता है तो उसे बाल विवाह करार दिया जायेगा। भले ही वह सहमति से ही क्यों न किया गया हो। सहमति से किया गया बाल विवाह भी कानूनी रूप से वैध नहीं होता। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम -2006 के अंतर्गत बाल विवाह होेने पर दो वर्ष की सजा अथवा एक लाख का जुर्माना अथवा दोनों का प्राविधान है।

काशी की बेटी श्रुति ने जीता “पब्लिक पीस प्राईज”

श्रुति ने विश्व स्तर पर बढाया काशी और भारत का गौरव

वाराणसी 22 सितम्बर (दिल इंडिया लाइव)| अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर, पब्लिक पीस प्राईज टीम  ने 2020-21 संस्करण के विजेताओं की घोषणा की है। यह पुरस्कार दुनिया का एकमात्र ऐसा सम्मान है जो लोगों की मान्यता पर ध्यान केंद्रित करने और शांति के लिए काम करने वालो के पहल पर केंद्रित है, जो कि जनता द्वारा ही प्रस्तावित, नामित और मंजूर किया जाता हैं।

इस वर्ष, महामारी की अनिश्चितताओं के बावजूद, स्थानीय टीमों द्वारा प्रस्तावित और समर्थित 9 लोग नामांकन के बाद फाइनलिस्ट के रूप में नामांकित हुए थे। ये सभी इन 5 देशों कनाडा, कोलंबिया, भारत, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) और पाकिस्तान से चुने गए है।

बड़े गर्व की बात है कि इस पुरस्कार के लिए दुनियाभर से इन 9 चयनित लोगो में से 2 लोग भारत के है जिनमे से एक श्रुति नागवंशी बनारस की बेटी ने भी यह पुरस्कार जीत कर बनारस को विश्व पटल पर गौरान्वित किया है। 

ये सभी प्रतिभागी विभिन्न पीढ़ियों और संस्कृतियों से आते हैं। ये चुने गए शांतिदूत अपने समुदायों में टूटे हुए बंधनों का पुनर्निर्माण कर रहे हैं | गलतफहमी, असमानता और तनाव जो कभी-कभी सदियों पुराने होते हैं। वे शब्दों, रंगमंच, मानवाधिकार शिक्षा के माध्यम से ये कार्य कर रहे है।

श्रुति नागवंशी को यह पुरस्कार उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया है।



बताते चले कि श्रुति नागवंशी एक महिला और बाल अधिकार कार्यकर्ता हैं और ग्रामीण महिलाओं सहित भारत में हाशिए के समूहों के लिए लगातार पैरवी कर रही हैं | वह मानवाधिकारों पर जननिगरानी समिति (पीवीसीएचआर) की संस्थापक सदस्यों में से एक हैं साथ ही सावित्री बाई फुले महिला पंचायत, एक महिला मंच की संस्थापक हैं | इन्होने महिलाओं और अन्य समूहों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण की पहल की है | सभी मानव जीवन और और उनके सम्मान के लिए दृढ़ विश्वास से उन्हें प्रेरित कर, शांति और न्याय के लिए आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक हिंसा के हजारों पीड़ितों के जीवन को मानवीय गरिमा दिलाने और यातना मुक्ति के लिए लगातार काम कर रही है ।