शुक्रवार, 13 जून 2025
SP News Live Bharat के संपादक की मां का सुपुर्द-ए-खाक
जुमे बाद पड़ी मिट्टी, जनाजे में उमड़ा जनसैलाब
IS-133 गैंग के लीडर रमाकांत यादव की 23 करोड़ की संपत्ति पुलिस ने की कुर्क
रमाकांत यादव हैं जेल में, दर्ज है पूर्वांचल में पचास से ज्यादा केस
Sarfaraz/Rizwan
Azamgarh (dil India live). हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में आज आजमगढ़ पुलिस द्वारा थाना अहरौला क्षेत्रान्तर्गत कस्बा माहुल में शराब हत्या काण्ड व प्रदेश स्तर पर चिह्नित आपराधिक माफिया हिस्ट्रीशीटर 30-ए एवं IS-133 गैंग के लीडर रमाकांत यादव द्वारा अपराध जगत से अर्जित अवैध धन से क्रय की सम्पत्ति भूमि (कीमत लगभग 23,42,81,400/- रुपये (23 करोड़ 42 लाख 81 हजार चार सौ रुपये) को गैगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्क किया गया।
थाना अहरौला क्षेत्रान्तर्गत कस्बा माहुल शराब हत्या काण्ड व प्रदेश स्तर पर चिह्नित माफिया हिस्ट्रीशीटर 30-ए एवं IS-133 गैंग के लीडर रमाकांत यादव द्वारा अपराध जगत से अर्जित अवैध धन से क्रय की सम्पत्ति भूमि (कीमत लगभग 23,42,81,400 रुपये (तेईस करोड़ बयालिस लाख इक्यासी हजार चार सौ रुपये ) को धारा 14(1) के तहत कुर्क किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
पता हो कि 21.02.2022 को थाना अहरौला पर पंजीकृत मु0अ0स0 39/2022 धारा 60 (A) आबकारी अधि0 व 272/273/302/34 भादवि बनाम 1. रंगेश यादव पुत्र अज्ञात पता अज्ञात (रंगेश यादव पुत्र बजरंगी यादव सा0 परतहिया थाना खुटहन जनपद जौनपुर) आदि 05 नफर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया, विवेचना के दौरान अभियुक्त रमाकांत यादव पुत्र श्रीपति यादव निवासी सरावां थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ हाल पता अम्बारी थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ सहित 13 नफर का नाम प्रकाश में लाया गया था। इसी अभियोग में अभियुक्त रमाकान्त उपरोक्त वर्तमान समय में केन्द्रीय कारागार फतेहगढ़ में निरूद्ध है। पुलिस के अनुसार उक्त अपमिश्रित शराब का सेवन करने से 07 लोगो की मृत्यु हुई थी तथा कई लोग गम्भीरपुर रूप से अस्वस्थ हो गये थे। जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के द्वारा संयुक्त बैठक में 06.12.2024 को रमाकान्त यादव आदि 04 अभियुक्तों के विरूद्ध पूरक गैंगचार्ट अनुमोदित किया गया। अनुमोदन के उपरान्त थाना अहरौला में पूर्व में पंजीकृत मु0अ0सं0 97/22 धारा 3 (1) गैगेस्टर एक्ट में गैंग लीडर रंगेश यादव आदि 12 के साथ अभियुक्त रमाकान्त यादव यादव पुत्र श्रीपति यादव निवासी सरावां थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ हाल पता अम्बारी थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़। 2. नसीम नेता उर्फ नसीम पुत्र मोहिद खान निवासी रुपाईपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़। 3. रवि कुमार क्षत्रि उर्फ राजकुमार पुत्र केश कुमार क्षत्रि निवासी सी0के0 61/8 काशीपुरा थाना चौक विशेश्वरगंज जनपद वाराणसी। 4. जोयन्ता कुमार मित्रा पुत्र डाक्टर नील मोनी निवासी मोहल्ला 71/5 डाक्टर नीलमोनी सरकार स्ट्रीट थाना बारानगर जनपद उत्तर 24 परगना पश्चिम बंगाल का नाम समाहित किया गया। इसकी विवेचना थानाध्यक्ष अतरौलिया अमित कुमार मिश्रा द्वारा सम्पादित की जा रही है।
संकलित साक्ष्यों से उपरोक्त अभियोग मे अभियुक्त रमाकांत यादव उपरोक्त द्वारा अपने गिरोह के गैंग लीडर व सदस्यों के साथ संगठित रुप से आर्थिक भौतिक दुनियाबी लाभ के लिये अवैध अपमिश्रित शराब बनवाने/ बेचने, लूट, हत्या, हत्या का प्रयास व अपहरण आदि जैसे जघंन्य अपराधकारित करना पाया गया। अभियुक्त रमाकान्त उपरोक्त थाना दीदारगंज का ए श्रेणी का मजारिया एचएस है, जिसका एचएस नं0-30ए है।
विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में अभियुक्त रमाकांत यादव पुत्र श्रीपति यादव निवासी सरावां थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ हाल पता अम्बारी थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ के विगत वर्षो की स्थिति के सम्बन्ध मे जानकारी किया गया तो पता चला कि मुकदमा उपरोक्त के अभियुक्त रमाकांत यादव उपरोक्त जो विगत 45 से 50 वर्ष पूर्व समान्य आर्थिक क्षमता वाला व्यक्ति था जो आपराधिक गतिविधि मे सन् 1977 से संलिप्त है जिसके विरुद्ध विभिन्न जनपदों के थानों में कुल 58 आपराधिक मामले पंजीकृत है।
अभियुक्त रमाकान्त यादव उपरोक्त के द्वारा आपराधिक कृत्य कर अर्जित अवैध धनराशि से अपने लड़को अरुण कुमार, वरुण कुमार , ऋषिकान्त, रजनीकान्त पुत्रगण रमाकान्त, दोनों पत्नियों (रंजना व सत्यभामा) व भांजे इन्द्रसेन के नाम से क्रय किये गये भूमि/अचल सम्पत्ति का विवरण इस प्रकार है -
राजस्व विभाग की रिपोर्ट देखिए
1- ग्राम बसही असरफपुर परगना माहुल तहसील फूलपुर जनपद आजमगढ़ में स्थित गाटा संख्या 945/2.886 हे0 भूमि गाटा संख्या 945/2.886 हे0 सर्किल रेट 740 रूपयें प्रति वर्ग मीटर भूमि की मालियत 2,13,56,400 रु0 (दो करोड़ तेरह लाख छप्पन हजार चार सौ रुपये )
2. ग्राम बसही असरफपुर परगना माहुल तहसील फूलपुर जनपद आजमगढ़ में स्थित गाटा संख्या 959/0.049 हे0 भूमि का सर्किल रेट 530 रु0 प्रति वर्ग मीटर की दर से भूमि का मालियत 2,59,700 रुपये (दो लाख उनसठ हजार सात सौ रुपये) है ।
3. ग्राम बसही असरफपुर परगना माहुल तहसील फूलपुर जनपद आजमगढ़ में स्थित गाटा संख्या 963/3.445 हे0 भूमि का सर्किल रेट 740 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से भूमि का मालियत 2,54,93,000 रुपये (दो करोड़ चौवन लाख तिरानबे हजार रुपये ) है ।
4. ग्राम बसही असरफपुर परगना माहुल में स्थित गाटा संख्या 967/2.944 हे0 का राजस्व विभाग के द्वारा निर्धारित सर्किल रेट 740 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से मालियत 2,17,85,600 रुपये (दो करोड़ सत्रह लाख पचासी हजार छः सौ रुपये) है।
5. ग्राम बसही असरफपुर परगना माहुल में स्थित गाटा संख्या 981/3.475 हे0 कामर्शियल भूमि का राजस्व विभाग के द्वारा निर्धारित सर्किल रेट 4700 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से भूमि का मालियत 16,33,25000 रुपये (सोलह करोड़ तैतीस लाख पचीस हजार रुपये ) है ।
6. ग्राम बसही असरफपुर परगना माहुल फूलपुर जनपद आजमगढ़ में स्थित गाटा संख्या 942/0.389 हे0उक्त 0.389 हे0 भूमि का राजस्व विभाग के द्वारा निर्धारित सर्किल रेट 530 रुपये प्रति वर्ग मीटर दर से भूमि की मालियत 20,61,700 रुपये ( बीस लाख एकसठ हजार सात सौ रुपये ) है ।
उपरोक्त कुल सम्पत्ति का मूल्य लगभग 23 करोड़ 42 लाख 81 हजार 400 रूपयें को उ.प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम-1986 की धारा 14(1) के तहत दिनांक- 11.06.2025 को जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ श्री रविन्द्र कुमार के द्वारा कुर्की का आदेश पारित किया गया। आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 13.06.2025 को उक्त सम्पति को तहसीलदार फूलपुर व थाना प्रभारी अतरौलिया अमित कुमार मिश्रा मय पुलिस बल द्वारा नियमानुसार कुर्क किया गया।
कुर्क करने वाली टीम का विवरण
1- श्री चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद आजमगढ़
2- श्री कमल कुमार सिंह, तहसीलदार फूलपुर जनपद आजमगढ़
3- राजा राम, नायब तहसीलदार फूलपुर जनपद आजमगढ़
4- अनिल सिंह, राजस्व निरीक्षक फूलपुर जनपद आजमगढ़
5- अमित कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष अतरौलिया मय हमराह जनपद आजमगढ़
6- प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष अहरौला मय हमराह जनपद आजमगढ़
7- सच्चिदानन्द यादव, थानाध्यक्ष फूलपुर जनपद आजमगढ़
8- प्रदीप कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष पवई जनपद आजमगढ़
9- गजेन्द्र सिंह, नागेन्द्र तिवारी, सोनू गिरी, शैलेष चन्द्र यादव, राज सिंह, अमित सिंह, ललित सिंह (लेखपाल गण) फूलपुर जनपद आजमगढ़ ।
10- उ0नि0 सुधीर सिंह उ0नि0 नितेश चौबे मय हमराह उ0नि0 रंजन शाह ,का0 विनोद ,का0 नगेन्द्र हे0का0 इन्द्रमणि पटेल हे0का0 जावेद अशरफ, का0 शशिभूषण, का0 अंचल सिंह,का0 मजीद अंसारी,का0 बलवन्त यादव म0का0 बन्दना थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
11- का0 विशाल गोंड, का0 श्रीकान्त, का0 अभिषेक कुमार, का0 अनिल प्रसाद, का0 शुभम सिंह, का0 शुभम मिश्रा, म0का0 कृष्णा शुक्ला, म0का0 पूजा पाण्डेय थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
12- का0 अश्फाक अंसारी , का0 विकास यादव , म0का0 कल्पना निर्मल थाना पवई जनपद आजमगढ़।
BJP Leader PN Singh के हत्यारोपियों को उम्र कैद की सजा
12 अक्तूबर 2022 की शाम पीएन सिंह की हुई थी हत्या
307 गैंग के 16 आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने माना दोषी
शराब के ठेके पर बदमाशों ने लाठियों से पीटकर की थी हत्या
Sarfaraz Ahmad
Varanasi (dil India live). वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर में भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह (पीएं सिंह) की हत्या में शामिल 307 गैंग के 16 आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत ने दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषियों को हत्या, बलवा, जानलेवा हमला और साजिश की धाराओं में दोषी करार दिया था। सजा के मामले में अदालत ने 13 जून की तिथि निर्धारित की थी। शुक्रवार को सुनवाई के बाद अदालत ने सभी आरोपितों को गंभीर अपराध का दोषी मानते हुए सजा सुना दी। अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी मनोज गुप्ता, विनय कुमार सिंह, बिंदु सिंह और वादी के अधिवक्ता प्रेम प्रकाश सिंह गौतम ने पैरवी की।
जानिए क्या है पूरा मामला
12 अक्टूबर 2022 की शाम सिगरा थाना क्षेत्र के जय प्रकाश नगर कॉलोनी के देसी शराब के ठेके के पास चंदुआ छित्तूपुर के मंटू सरोज व राहुल सरोज दो अन्य साथियों के साथ शराब पीने के बाद उपद्रव कर रहे थे। पास के रहने वाले राजकुमार सिंह के मना करने पर चारो ने उनसे विवाद कर लिया। इस दौरान चारो उपद्रवी चले गये। कुछ देर के बाद दो दर्जन की संख्या में बदमाश पहुंचे। इसके बाद मंटू, राहुल सरोज व अभिषेक के ललकारने पर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड से राजकुमार सिंह पर हमला कर दिया। राजकुमार का शोर सुनकर भाजपा नेता पशुपतिनाथ सिंह मौके पर पहुंचे और बेटे राजकुमार सिंह को बचाने लगे। तब तक बदमाशों ने पशुपतिनाथ सिंह पर हमला कर दिया। गंभीर चोट के कारण वह अचेत हो गए। उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पशुपतिनाथ सिंह को मृत घोषित कर दिया।
![]() |
| घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी (फाइल फोटो) |
इस मामले में पीएन सिंह उर्फ पशुपतिनाथ सिंह के बेटे पत्रकार रुद्रेश कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितो को गिरफ्तार किया। इस हत्याकांड में दो दरोगा सहित 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी किया गया था। उस समय पशुपतिनाथ सिंह की हत्या की खबरें सुर्खियां में थीं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उनके घर पहुंचे थे और घटना पर दुख जताते हुए हमलावरों के शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया था। इस दौरान विभिन्न संगठनों ने भी नाराजगी जताते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे।
गौरतलब हो कि हत्याकांड में शामिल हमलावरों ने 307 गैंग बना रखा था। आपराधिक प्रवृत्ति के इन युवकों का सिगरा क्षेत्र में लंबे समय से आतंक कायम हो गया था। गौरतलब है कि इस हत्याकांड को लेकर शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे। बाद में पुलिस ने लहरतारा स्थित डीआरएम आफिस के पास हत्या में वांछित 307 गैंग के मास्टरमाइंड समेत दो बदमाशों चंदुआ छित्तूपुर निवासी राहुल सरोज और पवनको मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। मौके पर तत्कालीन पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश भी पहुंचे थे।
अदालत ने इन बदमाशों को घटना का माना दोषी
विकास भारद्वाज, मंटू सरोज, राहुल सरोज, मनीष पांडेय, गणेश सरोज, अभिषेक सरोज, दिनेश पाल, अनूप सरोज, सूरज यादव, रमेश पाल, अनुज उर्फ बाबू सरोज, श्याम बाबू राजभर, विशाल राजभर, संदीप कुमार गुप्ता, सुरेश सरोज व आर्या उर्फ आकाश सरोज। इनमें संदीप कुमार गुप्ता निवासी मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के फुलवरिया का है और बाकी 15 दोषी चंदुआ, छित्तुपुर सिगरा के रहने वाले हैं।
PM Modi पहुंचे Ahmedabad, Plane क्रैश स्थल का लिया जायजा
रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा, हादसे में 265 की दर्दनाक मौत की पुष्टि
जीवित बचे भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश का पीएम ने लिया हाल
...और इस तरह बची भूमि की जान
sarfaraz/Rizwan
Ahmedabad (dil India live). गुरुवार की दोपहर 1.38 बजे रनवे से टेक ऑफ के बाद क्रैश हुए लंदन जा रहे एयर इंडिया के बोइंग विमान के हादसे में शुक्रवार की सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन आधिकारिक तौर पर पूरा कर लिया गया। हादसे में कुल 265 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
अहमदाबाद पुलिस ने पुष्ट किया है कि इस विमान हादसे में मरने वालों के 265 शव सिविल अस्पताल लाए गए जिनमें 241 शव हादसे का शिकार हुए विमान के यात्रियों के हैं। एकमात्र जीवित व्यक्ति Ramesh का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जीवित व्यक्ति भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक है।
PM Modi ने किया जमीनी हालात का आकलन
बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में घटनास्थल पहुंचे और जमीनी हालात का आकलन करने के बाद पीएम मोदी विमान दुर्घटना स्थल से रवाना हुए। पीएम मोदी के आगमन को लेकर क्रैश साइट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया और वहां जाने वाले रास्ते भी बंद कर दिए गए। इसके बाद पीएम मोदी ने सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों से भी मुलाकात की, इस दौरान उन्होंने एक मात्र जीवित बचे भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश से भी मुलाकात की। इस दौरान घायल के जारी उपचार की जानकारी ली। प्रधानमंत्री मोदी जब AI-171 विमान दुर्घटना में घायलों से मिलने अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचे तो गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे।
भूमि चौहान को मिली इस तरह जिंदगी
कहा जाता है कि मारने वाले से बड़ा बचाने वाला होता है। भूमि चौहान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। वो अहमदाबाद एयरपोर्ट फ्लाइट के लिए 10 मिनट लेट हो गईं थी। इसलिए इन्हे एयरपोर्ट से निराश होकर कल लौटना पड़ा था। तकदीर ने ज़िंदगी लिखी थी इसलिए भूमि टिकट होने के बावजूद फ्लाइट में बैठ नहीं पाई और आज वो मरने वालों के लिए दुःख और खुद को बचाने के लिए रब का शुक्र अदा कर रही है। रब ने उन्हें बचा कर नयी जिंदगी दे दी।
तलाश में जुटी डॉग स्क्वायड की टीम
इस बीच घटनास्थल पर एक बार फिर से एनडीआरएफ की डॉग स्क्वायड की टीम को साथ लेकर पहुंची है ताकि प्लेन क्रैश हादसे के शिकार हुए लोगों की मुकम्मल ढंग से तलाश के काम को पूरा किया जा सके। बताया जा रहा है कि कई सारे ऐसे बॉडी पार्ट्स हैं जो जल गए हैं और उन्हें पहचान पाना मुश्किल है। डॉग स्क्वायड की मदद से उन अंगों को तलाश किया जा रहा है।
शुक्रवार की सुबह एयर इंडिया ने ट्वीट किया, हमें यह बताते हुए खेद है कि विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है। एकमात्र जीवित व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जीवित व्यक्ति भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक है। एयर इंडिया ने इसी ट्वीट में आगे बताया कि यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 7 पुर्तगाली नागरिक और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। एयर इंडिया मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। अब हमारा प्रयास पूरी तरह से प्रभावित लोगों, उनके परिवारों और प्रियजनों की जरूरतों पर केंद्रित है।
एयर इंडिया ने 4 एयरपोर्ट पर खोला हेल्प डेस्क
एयर इंडिया ने फ्लाइट AI171 पर सवार यात्रियों के परिवारों और प्रियजनों की सहायता करने और उनकी जरूरतों का ख्याल रखने के लिए अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और गैटविक एयरपोर्ट पर सहायता केंद्र स्थापित किए हैं।
भारत के भीतर से कॉल करने वालों के लिए टोल फ्री नंबर: 1800 5691 444 और भारत के बाहर से कॉल करने वालों के लिए +91 8062779200 जारी किया गया है। एयर इंडिया के एक्स हैंडल और वेबसाइट पर नियमित अपडेट जारी रहेंगे।
IMA ने प्रभावित की मदद को बढ़ाया हाथ
IMA (भारतीय चिकित्सा संघ) ने अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना में हुई दुखद मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। आईएमए ने इस हादसे पर बयान जारी करते हुए कहा कि हम सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की हार्दिक प्रार्थना करते हैं। IMA MSN की सहायता से IMA गुजरात शाखा के डॉक्टरों की एक समर्पित टीम को तत्काल घटनास्थल और सिटी अस्पताल, अहमदाबाद में आपातकालीन चिकित्सा देखभाल में सहायता के लिए तैनात किया गया है। IMA इस कठिन समय में पीड़ितों के परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ा है।
IMA ने कहा कि हम हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान करने और राहत प्रयासों के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह त्रासदी हमें राष्ट्रीय संकट के क्षणों में त्वरित प्रतिक्रिया और एकीकृत समर्थन के महत्व की याद दिलाती है। IMA हमेशा सेवा के लिए तैयार है।
गुरुवार, 12 जून 2025
Sikh community के 6वें Guru HariGovind साहिब का 430 वां प्रकाश पर्व
...अरजन काया पलटि कै मूरति हरिगोविन्द सवारी
![]() |
| गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व पर जुटे सिख समुदाय के लोग |
Varanasi (dil India live). पंज पियाले, पंज पीर, छठम् पीर बैठा गुरू भारी। अरजन काया पलटि कै मूरति हरिगोविन्द सवारी ।।
सिक्ख धर्म के छठवें पातशाह धन्य-धन्य श्री गुरु हरिगोविन्द साहिब महाराज का 430 वाँ पावन प्रकाशोत्सव गुरुवार को ऐतिहासिक तपस्थान गुरुद्वारा बड़ीसंगत, नीचीवाग, वाराणसी में श्रद्धा भाव से मनाया गया। श्री गुरू हरिगोविन्द साहिब जी का प्रकाश (जन्म) 14 जून, 1595 ई. को ग्राम वडाली, जिला अमृतसर (पंजाब) में हुआ था। गुरू साहिब के जन्मस्थान पर एक शानदार गुरुद्वारा सुशोभित है, जिसे गुरुद्वारा साहिब गुरुरू की वडाली कहा जाता है। इनके पिता पाचवें गुरु श्री गुरू अरजन देव थे एवं माता का गंगा नाम था। श्री गुरू अरजन देव की शहादत उपरान्त 1606 ई. में विधिवत् गुरू हरिगोविन्द साहिब जी गुरू गद्दी पर विराजमान हुए। दस्तार एवं शस्त्र धारण किये। 1609 ई. में अमृतसर-अकाल बुंगे की नींव रखी, जो पंथ में श्री अकाल तख्त साहिब के नाम से प्रसिद्ध है। ग्वालियर के किला में अपने साथ 52 राजाओं बंदी को छुड़ाये। श्री गुरु हरिगोविन्द साहिब जी ने सिक्ख धर्म में मीरी-पीरी के सुमेल को प्रत्यक्ष रूप में प्रगट किया।
गुरुद्वारा बड़ीसंगत, नीचीबाग में प्रातः नितनेम, सुखमनी साहिब जी का पाठ आसा दीवार जी का कीर्तन उपरान्त दिनांक 10.06.2025 को रखे गये श्री अखण्ड पाठ साहिब जी की समाप्ति 12.06.2025 को सबेरे हुई। 10.30 बजे तक कीर्तन दीवान सजा रहा। गुरुद्वारा साहिब को आकर्षक ढंग से फूलों से सजाया गया था। सबेरे श्रद्धालु संगत कतार में गुरू ग्रंथ साहिब जी को मत्था टेक रहे थे। गुरुद्वारा प्रांगण संगत श्रद्धालुओं से भरा हुआ था। मीठे जल की शर्बत छबील भी लगी थी। सजे दीवान में गुरुद्वारा बड़ीसंगत, नीचीबाग के हजूरी रागी भाई रकम सिंह जी एवं गुरूद्वारा गुरुबाग के हजूरी रागी भाई नरिन्दर सिंह जी शबद कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किये। मुख्य ग्रंथी भाई जगतार सिंह जी गुरू इतिहास सुनाये। दीवान समाप्ति उपरांत परम्परागत मिस्सी प्रसादे एवं लस्सी गुरू का लंगर वरताया गया।
Ahmedabad Plane Crash में रमेश को छोड़ सभी यात्रियों की मौत, मचा कोहराम
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री समेत 241 यात्रियों की मौत ने हिला दी दुनिया
केवल रमेश ही बचा जिंदा, अस्पताल में भर्ती
सरफराज अहमद
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में एक जिंदा बचा यात्री
सीट नंबर 11A से निकाला गया एक यात्री जिंदा होने की खबर ने सभी को कुछ राहत देती दिखाई दी। अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर Commissioner GS Malik ने अपने बयान में कहा कि "पुलिस टीम को सीट नंबर 11A से एक सर्वाइवर जिंदा मिला!" यात्री का नाम रमेश है। वो मेडिकल टीम की निगरानी में है। अब तक यह हादसे में पहला कन्फर्म सर्वाइवर है। उन्होंने कहा कि पूरा देश चमत्कारी बचाव पर आश्चर्यचकित। हादसे में अब तक 100 से ज्यादा शव मिल चुके, सर्वाइवर मिलना अविश्वसनीय। रमेश की हालत स्थिर बताई जा रही है, आगे की जानकारी का इंतजार हो रहा है। पुलिस और रेस्क्यू टीम लगातार मलबे की जांच में जुटी हुई है।
पता हो कि एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (फ्लाइट AI-171), जो अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ था, उड़ान भरने के महज कुछ ही मिनट बाद क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 242 यात्रियों की मौत हो गई है। यह जानकारी एक न्यूज एजेंसी ने गुजरात पुलिस कमिश्नर के हवाले से दी है।
इस विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे। यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के भी मारे जाने की खबर है। हालांकि इस संबंध में राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने जो पोस्ट साझा की थी, बाद में उसे हटा दिया गया। हादसा इतना भयावह था कि अधिकतर शव बुरी तरह जल चुके हैं, जिससे उनकी पहचान कर पाना संभव नहीं है। पुलिस का कहना है कि अब DNA जांच के जरिए ही मृतकों की शिनाख्त की जाएगी।
बताया जा रहा है कि विमान, एयरपोर्ट से कुछ ही दूर पर मौजूद एक चिकित्सकों के हास्टल से टकरा गया जिसमें अहमदाबाद सिविल अस्पताल के कई डॉक्टर रहते हैं। जो हादसे के वक्त हास्टल बिल्डिंग की कैंटीन में खाना खा रहे थे। उस समय 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, जिनमें से तकरीबन 20 से अधिक डाक्टर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी और 1:40 बजे वह क्रैश हो गया। विमान एयरपोर्ट की बाहरी दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास गिरा। जैसे ही विमान धराशायी हुआ, पूरे क्षेत्र में काले धुएं का गुबार छा गया।
Varanasi Main बिजली विभाग ने चलाया मार्निंग रेड व मेगा ड्राइव जांच
136 बड़े बकायेदारों के काटे कनेक्शन, 13 लाख की हुई वसूली
Sarfaraz Ahmad
Varanasi (dil India live)। बिजली विभाग ने चोरी रोकने के लिए हाई लाइन लॉस फीडर से संबंधित इलाकों में मार्निंग रेड व मेगा ड्राइव जांच अभियान चलाया। इसमें जिले के 136 बड़े बकायेदारों की बिजली काटी गई। इस दौरान 13.49 लाख रुपये राजस्व वसूला गया। चौकाघाट के मोहिनी कुंज व काली देवी हाई लाइन लास फीडर से संबंधित इलाकों में उपखंड अधिकारी संजय कुशवाहा व अवर अभियंता वेद प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 50 किलोवाट के 10 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला पकड़ा गया। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। साथ ही 21 बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए और उनसे 7.50 लाख रुपये राजस्व वसूला गया। परिसर के अंदर लगे पुराने बिजली मीटरों को हटाकर बाहर स्मार्ट मीटर स्थापित किए गए। एक परिसर में घरेलू कनेक्शन का उपयोग निर्माण कार्य के लिए करते मिला तो कार्रवाई की गई।
कालीदेवी फीडर पर अत्यधिक लाइन हानि को रोकने के लिए अवर अभियंता गजेंद्र श्रीवास्तव ने जांच की और कई मीटर बदलवाए। 32 उपभोक्ताओं के कटे कनेक्शन, चार पर मुकदमा पिंडरा क्षेत्र के तरसड़ा उपकेंद्र से संबद्ध कठिराव व मलहथ में चेकिंग अभियान के दौरान चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ 32 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। चार उपभोक्ताओं के खिलाफ बिना कनेक्शन के बिजली तार खींचने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। साथ ही 11 उपभोक्ताओं के भार वृद्धि, 16 उपभोक्ताओं के सामान्य से कामर्शियल कनेक्शन दिए गए।
.jpg)




.jpg)



.jpg)



