बनारस में चांद देखने उमड़ा लोगों का हुजुम
- रहमतों का महीना है रमज़ान
वाराणसी २ अप्रैल (दिल इंडिया लाइव)। इंतजार का वक्त खत्म हो गया है। रहमत, बरकत और मगफिरत के महीने रमजान का आगाज़ चांद के दीदार संग हो गया। चांद के दीदार के साथ ही मस्जिदों में नमाजे तरावीह अदा की गई। इतवार को मुस्लिम पहला रोजा रखेंगे। इससे पहले २९ वीं शाबान के चांद के दीदार के लिए लोगों का हुजूम घरों, मस्जिदों व मैदानों में उमड़ा। लोगों ने चांद के दीदार संग अमन, मिल्लत व तरक्की की जहां रब से दुआएं मांगी वहीं सभी ने रमजान मुबारक का मैसेज एक दूसरे को भेज कर बधाईयां दी। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
रमज़ान के पहले रोज़े की तैयारियां देर रात तक चलती रही। रमज़ान महीने को काफी खास और पाक माना जाता है। इस पूरे महीने लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और रोजा रखते हैं। रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है। माना जाता है कि इसी महीने में पैगंबर मुहम्मद (स.) के सामने इस्लाम की पवित्र किताब कुरान नाज़िल हुई थी। दुनिया भर में मुस्लिम समुदाय के लोगों को इस पाक महीने का इंतजार रहता है। रमज़ान के बाद ईद मनाई जाती है।
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें