गुरुवार, 21 मई 2026
Mukhaddas Hajj: Kashi के जायरीन रवाना हुए kaba
इसरा की ओर से पूर्वांचल की मस्जिदों में जुमे को होगी दुआख्वानी 
काशी के जायरीन को रवाना करने जुटे अज़ीज़

Mohd Rizwan
dil india live (Varanasi). मुकद्दस हज के सफर पर काशी से काबा के तमाम मुसाफिरों का जत्था विभिन्न उड़ानों से पूरा हो गया है। काशी से काबा गये आजमीने हज ईदुल अजहा की आठ तारीख से अपने मुक़द्दस हज के पांच दिनों के अरकान शुरू करेंगे। हज पर काबा के सफर पर गये जायरीन के लिए जगह जगह दुआएं मांगी जा रही है। आखिरी जत्थे से रवाना हुए जायरीन को बिदा करने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। फिज़ा में नारे तकबीर अल्लाह हो अकबर की सदाएं गूंज रही थी। लोगों ने हंसी खुशी अपने अजीजों रिश्ते-नातेदारों को बिदा किया। गौरीगंज के इम्तियाज खां पहले ही काबा पहुंच चुके है उन्होंने दिल इंडिया लाइव को बताया कि रब की बारगाह में सभी के लिए दुआएं मांगी जा रही है। यहां का मंजर बेहद खुशनुमा और नूरानी है।
![]() |
| बड़ी बाजार के अब्दुल्लाह भी गये आखिरी जत्थे से हज पर |
22.05.2026 शुक्रवार को बनारस सहित पूर्वी पूर्वान्चल के जिलों में हज ट्रेनिंग कैंप चलाने वाली संस्था "इसरा" द्वारा (ISSRA) वाराणसी (यू०पी०) के बैनर तले हज 2026 में अल्लाहतआला के मुकद्दस घर खान-ए-काबा में पूरी दुनिया से पहुँचे हुए हज जायरीन के हज बखैरियत मुकम्मल होने एवं अपने मुल्क बखैरियत वापसी एवं मुल्क में अमनो-अमान व खुशहाली के लिए इज्तेमाई दुआख्वानी का प्रोग्राम तमाम मस्जिदों में कराया जा रहा है। इसरा के जनरल सेक्रेटरी हाजी फारुख खां ने कहा बहुत ही खुशी का मौका है कि अल्लाहतआला ने अपने रहमोकरम से बनारस सहित उत्तर प्रदेश व हिन्दुस्तान ही नहीं बल्कि सारी दुनिया के हज जायरीन को अपने मुकद्दस पाक घर खान-ए-काबा में हज बैतुल्लाह से सराफराज करने के लिए बुला लिया है।
![]() |
| गौरीगंज के इम्तियाज खां अपने परिवार के साथ पहले ही काबा पहुंच चुके है |
इस खुशी के मौके पर इंडियन सोसाइटी फार सोशल रिव्योलुशन एण्ड एक्शन इसरा- (ISSRA) वाराणसी (यू०पी०) ने 22.05.2026 शुक्रवार को बनारस सहित पूर्वी पूर्वान्चल के 16 जिलों में इज्तेमाई दुआख्यानी के प्रोग्राम का मुख्य स्थल-शाही जामा मस्जिद, बादशाह बाग (फातमान रोड), सिगरा, वाराणसी (यू०पी०) में रखा गया है। जिसमे शहर के मायनाज ओलमा, आवाम, हाजियों के अजीज, इसरा (ISSRA) के पदाधिकारीगण व मेम्बरान मौजूद रहेंगे। जिसमें इंशाअल्लाह नमाजे जुमा में खुसूसी तौर पर पूरी दुनिया के हाजियों का हज मुकम्मल होने एवं अपने मुल्क बखैरियत मुकम्मल व वापसी एवं मुल्क में अमनो-अमान व खुशहाली के लिए इज्तेमाई दुआ करेंगे। उन्होंने कहा कि जो दूसरे शहरों व राज्यों में हैं वे अपनी-अपनी मस्जिदों में जुमे की नमाज के बाद खास दुआएं करें।
वाराणसी में प्रोग्राम स्थल
इसरा के अध्यक्ष शाहरूख खान ने बताया कि मुगलिया शाही जामा मस्जिद बादशाहबाग (फातमान रोड), सिगरा वाराणसी में समय 1.45 बजे दोपहर दिन शुक्रवार को दुआख्वानी होगी।
बुधवार, 20 मई 2026
BLW Varanasi news : महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने अभिकल्प विभाग का किया व्यापक निरीक्षण
नवाचार एवं आधुनिक डिज़ाइन पर दिया विशेष बल
F. Farooqui babu/Ajeet Singh Rajput
dil india live (Varanasi). बनारस रेल इंजन कारखाना के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने 20 मई 2026 को अभिकल्प विभाग का विस्तृत निरीक्षण कर विभाग में संचालित तकनीकी गतिविधियों, डिज़ाइन विकास कार्यों एवं आधुनिक अभिकल्पन प्रक्रियाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न अनुभागों का अवलोकन करते हुए गुणवत्ता, तकनीकी दक्षता एवं नवाचार आधारित कार्यसंस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
महाप्रबंधक ने यूनीग्राफिक्स 3-डी सॉफ्टवेयर के माध्यम से कंप्युटर पर विशेष रूप से डब्ल्यू.ए.पी.7 पुश-पुल लोकोमोटिव के कैब इंटीरियर डिज़ाइन मॉडल का अवलोकन एवं निरीक्षण किया तथा चालक दल की सुविधा, सुरक्षा एवं कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए कैब को और एर्गोनॉमिक, आधुनिक एवं क्रू-फ्रेंडली डिजाइन को परखा व देखा उन्होंने कहा कि लोको कैब का डिज़ाइन केवल तकनीकी दृष्टि से ही नहीं, बल्कि मानव-केंद्रित सुविधाओं के अनुरूप होना चाहिए, जिससे चालक दल को बेहतर कार्य वातावरण प्राप्त हो सके।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने निर्यातित लोकोमोटिव के अंडर फ्रेम डिज़ाइनिंग कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने संरचनात्मक मजबूती एवं वैश्विक गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करने हेतु अंडर फ्रेम के डिज़ाइन एनालिसिस एवं स्ट्रक्चर स्ट्रेंथ परीक्षण के लिए फानाइट एलिमेंट एनालिसिस (एफ.ई.ए.) हेतु यथाशीघ्र आरडीएसओ प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षण प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूर्ण की जा सके।
महाप्रबंधक पंत ने अभिकल्प विभाग के कंप्यूटर रूम, प्रिंटिंग सेक्शन, वेंडर डेवलपमेंट सेक्शन, इलेक्ट्रिक सेक्शन तथा कंप्यूटर एडेड डिज़ाइन (कैड) रूम का निरीक्षण करते हुए आधुनिक तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग, कार्यस्थल के सुव्यवस्थित विकास एवं डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने विभागीय कार्यों में अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर एवं डिज़ाइन तकनीकों के प्रभावी उपयोग की सराहना की।
इस अवसर पर उन्होंने विभाग में अत्याधुनिक डिज़ाइन कॉन्फ्रेंस रूम विकसित किए जाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा तकनीकी विचार-विमर्श, नवाचार एवं अनुसंधान आधारित कार्यप्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर/विद्युत अनुराग कुमार गुप्ता, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर/डीजल प्रवीण कुमार, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर/प्रोजेक्ट कौशलेश सिंह, उप महाप्रबंधक सागर सहित अभिकल्प विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि बरेका आधुनिक तकनीक, नवाचार आधारित अभिकल्पन एवं उच्च गुणवत्ता मानकों के माध्यम से भारतीय रेल के साथ-साथ वैश्विक रेल की आवश्यकताओं को भी सफलतापूर्वक पूरा कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अभिकल्प विभाग भविष्य में भी उन्नत तकनीकी समाधान विकसित कर बरेका को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
india post: उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, डाककर्मियों को PMG कृष्ण कुमार यादव ने किया सम्मानित
डाक सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए पोस्टमास्टर जनरल ने दिए निर्देश
dil india live (Ahmedabad). भारतीय डाक विभाग की दूरदर्शिता और ‘डाक सेवा – जन सेवा’ के अनुरूप कार्यशैली ने ग्रामीण व सुदूर क्षेत्रों तक इसकी विश्वसनीय सेवाओं की पहुंच को सुनिश्चित कर इसे जनता के बीच एक प्रमुख और प्रभावशाली संस्था के रूप में स्थापित किया है। ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘वित्तीय समावेशन’ की संकल्पनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए डाक विभाग प्रतिबद्ध है, ताकि प्रत्येक नागरिक को सुगम, सुरक्षित और भरोसेमंद सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
उक्त उद्गार उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने 19 मई को अहमदाबाद में आयोजित मण्डलाध्यक्षों एवं उपमंडलाध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा बैठक और वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान व्यक्त किये।
इस दौरान उत्तर गुजरात के अधीन 08 जिलों के डाकघरों में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 100 से ज्यादा डाककर्मियों को सम्मानित किया गया। पोस्टमास्टर जनरल ने डाक सेवाओं और इनकी अद्यतन विशेषताओं को सहेजती गुजराती भाषा में एक बुकलेट भी इस अवसर पर जारी किया।
चिराग को सर्वोच्च समग्र राजस्व उपलब्धि
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रवर अधीक्षक डाकघर, अहमदाबाद सिटी मंडल चिराग मेहता को सर्वोच्च समग्र राजस्व उपलब्धि एवं वृद्धि प्रतिशत, डाकघर बचत बैंक नेट एडिशन, ग्रामीण डाक जीवन बीमा में सर्वोच्च वृद्धि प्रतिशत, पार्सल में सर्वोच्च राजस्व उपलब्धि एवं वृद्धि प्रतिशत, अधिकतम आधार ट्रांजैक्शन तथा स्पीड पोस्ट/पार्सल में डी+0 डिलीवरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।
ऐसे ही प्रवर रेलवे डाक अधीक्षक, अहमदाबाद मंडल पीयूष राजक को नागरिक केंद्रित सेवाएं श्रेणी में सर्वोच्च वृद्धि प्रतिशत दर्ज करने पर सम्मानित किया। गांधीनगर मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक शिशिर कुमार को मेल ऑपरेशन श्रेणी में सर्वोच्च वृद्धि प्रतिशत और डाकघर बचत बैंक नेट एडिशन श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। सुश्री मंजुलाबेन पटेल को साबरकांठा मंडल में डाकघर बचत बैंक नेट एडिशन श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। श्री अल्पेश शाह को अहमदाबाद जीपीओ में सर्वोच्च समग्र राजस्व उपलब्धि प्रतिशत तथा पार्सल श्रेणी में सर्वोच्च राजस्व उपलब्धि प्रतिशत प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। हर्षद परमार को पाटन मंडल में डाकघर बचत बैंक श्रेणी तथा डाक जीवन बीमा में सर्वोच्च वृद्धि प्रतिशत दर्ज करने एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा में सर्वोच्च राजस्व उपलब्धि प्रतिशत प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
राजेन्द्रपुरी गोस्वामी को बनासकांठा मंडल में डाक जीवन बीमा और मेल ऑपरेशन श्रेणी में सर्वोच्च राजस्व उपलब्धि प्रतिशत दर्ज करने एवं इंटरनेशनल मेल्स में सर्वोच्च राजस्व उपलब्धि प्रतिशत एवं वृद्धि प्रतिशत प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। सिराज मन्सुरी को महेसाणा मंडल में डाकघर बचत बैंक श्रेणी में सर्वोच्च राजस्व उपलब्धि प्रतिशत प्राप्त करने पर सम्मानित किया। पी.जे. सोलंकी को नवरंगपुरा प्रधान डाकघर और डी.एम. राठोड़ को गांधीनगर प्रधान डाकघर में सर्वाधिक व्यवसाय अर्जन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप परफॉर्मर के रूप में सम्मानित किया गया।
समीक्षा बैठक के दौरान पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव के समक्ष विभिन्न मंडलों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की प्रस्तुति दी गई, जिन पर विस्तार से चर्चा एवं विश्लेषण किया गया। समीक्षा के दौरान भविष्य की प्राथमिकताओं के अनुरूप निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति तथा व्यवसायिक वृद्धि को सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु उत्साह, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
मंगलवार, 19 मई 2026
DAV PG College Varanasi में विद्यार्थी स्ट्रीट वेंडर्स, दिहाड़ी मजदूरों पर करेंगे शोध
इंटर्नशिप कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नागरिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना-सानिया अहमद
dil india live (Varanasi). डीएवी पीजी कॉलेज वाराणसी (DAV PG College Varanasi) में समाजशास्त्र विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को क्लाइमेट एजेंडा संस्था द्वारा एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन उत्साह भरे माहौल में किया गया। कार्यशाला में संस्था की सानिया अहमद ने विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के अंतर्गत भावी कार्ययोजना से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि कल से 15 कार्य दिवसों तक चलने वाले इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत विद्यार्थी स्ट्रीट वेंडर्स, दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालकों और स्वच्छता कर्मियों पर शोध कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि इस इंटर्नशिप कार्यक्रम से विद्यार्थी जलवायु साक्षरता को बढ़ावा देना, प्राथमिक आंकड़ों का संग्रह करना, समुदाय की क्षमता निर्माण करना, अधिक से अधिक समुदाय तक पहुंच बनाना और विद्यार्थियों में नागरिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने जैसे उद्देश्य को प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
सोमवार, 18 मई 2026
UP: Varanasi K तीन खिलाड़ियों ने जीते 4 स्वर्ण, 1 रजत
फेडरेशन कप एरोबिक्स में वाराणसी के आरम्भ एकेडमी का रहा दबदबा
न्यूजीलैंड में होने वाले वर्ल्ड चैम्पियनशिप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
dil india live (Varanasi). वाराणसी के आरम्भ स्पोर्ट्स एवं फिटनेस अकादमी के तीन खिलाड़ियों का चयन इसी वर्ष नवंबर में न्यूजीलैंड में होने वाले वर्ल्ड एरोबिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। बीते दिनों 15 -17 मई तक कर्नाटक के मैसूर में एफआईएएसएएफ इण्डिया द्वारा आयोजित फेडरेशन कप एरोबिक्स एवं हिप हॉप नेशनल चैंपियनशिप 2026 में एकेडमी के युवा उदयीमान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक अपने नाम किया और उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया। सोमवार को विजयी पदकधारियों एवं उनके कोच का वाराणसी लौटने पर एकेडमी द्वारा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया।
मैसूर के जेएसएस विद्यापीठ में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 425 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें एकेडमी के शावी शाह (अंडर-7 गर्ल्स), अनिरुद्ध स्वर्णकार (अंडर-11 बॉयज) ने व्यक्तिगत स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता, वहीं याशिका वर्मा (अंडर-11 गर्ल्स) ने व्यक्तिगत स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
इसके साथ ही मिक्स पेयर कैटेगरी (Under-11) में अनिरुद्ध स्वर्णकार और याशिका वर्मा की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपनी अलग पहचान बनाई। खिलाड़ियों के कोच आशीष शर्मा व प्रशांत रावत ने भी उनके साथ कड़ी मेहनत की और उन्हें यह मुकाम दिलाया।
एकेडमी के निदेशक अजीत श्रीवास्तव, अखिलेश रावत, डॉ. प्रताप शंकर दुबे, राजेन्द्र तिवारी, रोहित रावत ने खिलाड़ियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। अकादमी के चेयरमैन राहुल सिंह, जिला जिमनास्टिक संघ के अध्यक्ष डॉ. शचींद्रनाथ मिश्रा, तकनीकी निर्देशक विश्वास राव आदि ने भी विजेता खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और वर्ल्ड एरोबिक्स प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन की आस भी जताई।
रविवार, 17 मई 2026
UP K Allahabad के ऑटो व टेंपो चालकों का बड़ा ऐलान
डीजल, सीएनजी का दाम बढ़ने के बावजूद ऑटो चालक नहीं बढ़ाएंगे किराया
dil india live (Allahabad). बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के Allahabad District से है। यहां महंगाई से पीस रही गरीब और मध्यम वर्गीय जनता को आटो चालकों ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। इलाहाबाद टेंपो-टैक्सी ई-रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यालय में हुई बैठक में निर्णय लिया गया की वे अपना यात्री किराया नहीं बढ़ाएंगे। इससे शहरवासियों समेत दूसरे शहरों से आने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
दरअसल प्रतिदिन हजारों यात्री ऑटो व टेंपो से यहां यात्रा करते हैं। युद्ध संकट के चलते सीएनजी और पेट्रोलियम कंपनियों ने मूल्य वृद्धि कर दी है इसके बावजूद इलाहाबाद में टेेंपो, आटो टैक्सी के नैनी, झूंसी, फाफामऊ, पूरामुफ्ती सहित अन्य कई रूट हैं। करीब 2500 आटो और लगभग 1500 टेंपो इन पर दौड़ते हैं। इनसे रोजाना हजारों राहगीर यात्रा करते हैं। इन यात्रियों में शहरवासियों के साथ गंगापार व यमुनापार से आने वाले तमाम ग्रामीण भी शामिल हैं। डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ने के कारण इन टैक्सी चालकों की जेब पर भी बोझ बढ़ना तय है मगर यात्री किराया नहीं बढ़ाया जाने का इनका ऐलान काबिले तारीफ है।



















