शनिवार, 18 अप्रैल 2026

DCP Nitu कादयान को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मोमेंटो, बुके व अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने की भेंट


dil india live (Varanasi). वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस गोमती जोन की नवागत DCP लेडी सिंघम नीतू कादयान के आने से व्यापारियों में खुशी की लहर है। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता के नेतृत्व में उनको अंगवस्त्र, मोमेंटो व बुके देकर उन्हें शनिवार को सम्मानित किया गया। 

इस मौके पर मौजूद व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष शुभम सिंह, फूलपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारी राजकुमार गुप्ता ‘राजू’, विक्की गोंड तथा मंगारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पप्पू सिंह, प्रमोद पांडेय, महिला युवा जिलाध्यक्ष राधिका तिवारी, मिर्जामुराद वाराणसी, प्रदेश महामंत्री विरेंद्र गुप्ता, हाथी बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम ठाकुर, सिंधोरा बाजार व्यापार मंडल महामंत्री सुबास जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, पत्रकार अजय कुमार दुबे और 30 बाजारों के अध्यक्ष महामंत्री ने डीसीपी को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न, बुके भेंट कर स्वागत किया। 


इस दौरान प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में व्यापार से जुड़ी विभिन्न समस्याएं जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और बाजार क्षेत्र की व्यवस्थाओं को विस्तार से रखा।

डीसीपी नीतू कादयान ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्थ किया कि व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी व्यापार मंडलों के साथ एक संयुक्त बैठक उनके कार्यालय पर आयोजित की जाएगी। साथ ही थाना स्तर पर भी प्रत्येक माह नियमित बैठक कर व्यापारियों के हित में बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा,ताकि सुरक्षा और व्यवस्था दोनों सुदृढ़ रह सके। डीसीपी के इस आश्वासन से व्यापारियों में उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान होगा।।


Huzur Tajushsshariya अख्तर रज़ा खान बरेलवी के दामाद पहुंचे Varanasi

प्रमुख इस्लामी विद्वान सलमान मियां ने काशी में अमन, मिल्लत व देश की तरक्की की मांगी दुआएं 

वाराणसी और आसपास के जिलों में दीनी सफर पर आएं हैं सलमान मियां


Sarfaraz Ahmad 

dil india live (Varanasi). हुज़ूर ताजुश्शरिया अख्तर रज़ा खान बरेलवी (अजहरी मियां) के दामाद प्रमुख इस्लामी विद्वान मौलाना सलमान मियां ने काशी में अमन, मिल्लत और देश की तरक्की के लिए दुआ में हाथ उठाया।

वो इस समय वाराणसी, चंदौली आदि शहरों के दीनी दौरे पर हैं। इस दौरान कई जलसों में उन्होंने शिरकत किया और बीती देर रात वाराणसी पहुंचें। वाराणसी में मोहम्मद अनवर के दौलतखाने पर उन्होंने दुआख्वानी की साथ ही देश में अमन, मिल्लत और देश की तरक्की की दुआएं मांगी। 


इस दौरान हज़रत सलमान मियां से मिलने वालों खासकर मुरीदों में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में उनसे मुरीद होने लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था।इस दौरान उनकी एक झलक पाने को तमाम लोग बेताब दिखाई दिए। आयोजन में मौलाना आसिफ, मोहमद अहमद, सुहेल अहमद, मोहम्मद जावेद असलम, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद आरिफ, वसीम अहमद, व मोहम्मद साहेब आदि लोग मौजूद थे।

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

BLW Varanasi Main वार्षिक विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार वितरण समारोह–2026 का हुआ भव्य आयोजन

पुरस्कार वितरण बरेका परिवार के समर्पण व राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का उत्सव-महाप्रबंधक


F. Farouqi Babu 

dil india live (Varanasi). बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) में 17 अप्रैल 2026 को महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बरेका प्रेक्षागृह (सिनेमा हॉल) में 69 वें एवं 70 वें वार्षिक विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लाल जी चौधरी द्वारा महाप्रबंधक को पौधा भेंट कर स्वागत के साथ हुआ। स्वागत संबोधन में लालजी चौधरी ने सभी पुरस्कृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की। समारोह में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को उत्साह एवं उल्लास से भर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत कृष्ण रास रागनी (कृष्ण वंदना संग रास कत्थक शैली में) , गजल- "ये दौलत भी ले लो ये शोहरत भी ले लो" एवं डेढ़िया लोक नृत्य की भव्य प्रस्तुति ने दर्शकों को आत्मविभोर कर दिया।

डॉक्यूमेंट्री फिल्म व पत्रिका का विमोचन

इस मौके पर जनसंपर्क विभाग द्वारा बरेका की विशिष्ट उपलब्धियों पर आधारित एक आकर्षक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसमें बरेका के गौरवशाली इतिहास, लोको निर्माण, हरित ऊर्जा के प्रति प्रतिबद्धता एवं अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक एवं प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्षों द्वारा विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से संबंधित पत्रिका का विमोचन किया गया।


31 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र 

समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में वर्ष 2024 एवं 2025 के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 31 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महाप्रबंधक आशुतोष पंत द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही बरेका के विभिन्न अनुभागों को वर्ष 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सामूहिक पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

प्रमुख पुरस्कारों में लाइट मशीन शॉप एवं ब्लॉक डिवीजन को सर्वोत्तम हाउसकीपिंग, ट्रक मशीन शॉप को सर्वोत्तम कार्य प्रणाली, प्रोग्रेस लोको को सर्वोत्तम संरक्षा प्रदर्शन, मेंटेनेंस एरिया-3 को सर्वोत्तम सर्विस, एफ-51 एवं एम-60 को सर्वोत्तम स्टॉकिंग (प्रथम), टीओटी-47 को द्वितीय स्थान तथा क्रय अनुभाग-04 एवं 06 को क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्रदान किए गए।


अपने प्रेरणादायी संबोधन में महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने कहा कि यह समारोह केवल पुरस्कार वितरण का अवसर नहीं, बल्कि बरेका परिवार के समर्पण, उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का उत्सव है। उन्होंने बताया कि ‘मेक इन इंडिया’ के संकल्प को साकार करते हुए बरेका ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 572 लोकोमोटिव का निर्माण कर अब तक का सर्वाधिक उत्पादन दर्ज किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 20% अधिक है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बरेका के कर्मठ एवं समर्पित कर्मचारी भविष्य में भी चुनौतियों को अवसर में बदलते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। साथ ही पुरस्कृत कर्मचारियों को बधाई देते हुए उन्हें अन्य साथियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। संपूर्ण कार्यक्रम की प्रस्तुति से प्रसन्न होकर महाप्रबंधक ने पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की।


इनकी रही खास मौजूदगी  
प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनोज कुमार गुप्ता,  प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवराज कुमार मौर्य, मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा, उप महाप्रबंधक सागर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद प्रदीप कुमार यादव एवं अन्य सदस्य, एस. सी.- एस. टी. एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड के सदस्य, भारत स्काउट एंड गाइड के सदस्य एवं बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ लिपिक शैलेन्द्री द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन उप मुख्य कार्मिक अधिकारी/मुख्यालय समीर पाल ने प्रस्तुत किया।

Desh duniya की अज़ीम शख्सियत सूफिज्म के पैरोकार Amin miya 20 को आएंगे बनारस

सैयद प्रो. अमीन मियां कादरी बरकाती खानकाह बरकातिया मारहरा शरीफ के हैं सज्जादानशीं

यहां जानिए क्या है उनका प्रोग्राम 


dil india live (Varanasi). Desh duniya की अज़ीम शख्सियत सूफिज्म के पैरोकार, प्रसिद्ध खानकाह खानकाहे बरकातिया मारहरा शरीफ (जिला एटा) के सज्जादानशीं ताजुल मशाईख सैयद प्रोफेसर अमीन मियां कादरी बरकाती  (Amin miya qadri barkaati) 20 /04/2026 को बनारस के मदनपुरा स्थित काशानाए बरकात हाजी ईसा बरकाती के दौलतखाने पर तशरीफ ला रहे हैं।

मदरसा खानम जान अर्दली बाजार के उस्ताद मौलाना अजरुल कादरी बरकाती ने dil india live को बताया कि हजरत अमीन मियां अल्पसंख्यकों की शिक्षा के लिए बहुत ही चिन्तित एवं प्रयासरत रहते हैं और मुस्लिम बच्चे / बच्चियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए हर संभव प्रयासरत रहते हैं और उनकी भरपूर मदद करते हैं। वे इस समय भारत के दर्जनों शिक्षण संस्थानों के सरपरस्त है और अलबरकात एजुकेशनल सोसाइटी अलीगढ़ के संस्थापक व सरपरस्त हैं जहां से प्रतिवर्ष सैकड़ों हिंदू मुस्लिम समेत सभी मजहब के बच्चे / बच्चियां उच्च शिक्षा हासिल कर देश की सेवा में लग जाते हैं। मौलाना अजहरुल कादरी ने बताया कि 2009 में अमेरिका की एक युनिवर्सिटी ने दुनिया भर में मानवहित में काम करने वाले 500 प्रसिद्ध व्यक्तियों का सर्वे किया जिसमें हजरत अमीन मिया कादरी बरकाती को भी 44 वां स्थान दिया गया।

गौरतलब हो कि खानकाहे बरकातिया से ही बरेली के इमाम आला हजरत व सरकार मुफ्ती-ए-आजम भी मुरीद हैं। मौलाना ने कहा कि जो लोग बरकाती सिलसिले में मुरीद होने की इच्छा रखते हैं वे हाजी ईसा बरकाती के दौलतखाने पर 20 अप्रैल को आकर मुरीद हो सकते हैं।



गुरुवार, 16 अप्रैल 2026

UP K Varanasi Main स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरे कांग्रेसी

भाजपा सरकार के संरक्षण में जनता पर जबरन थोपा जा रहा प्रीपेड स्मार्ट मीटर- कांग्रेस 



Mohd Rizwan 

dil india live (Varanasi). उत्तर प्रदेश में स्मार्ट/प्रीपेड मीटर के नाम पर हो रहे जनता के घोर उत्पीड़न के खिलाफ आज UP के Varanasi में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। वाराणसी महानगर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में सिगरा स्थित अभियंता वितरण के कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस उत्पीड़न के खिलाफ अपनी सेवाएं जोरदार प्रदर्शन के साथ बुलंद की।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के संरक्षण में बिजली विभाग आम जनता पर जबरन प्रीपेड/स्मार्ट मीटर थोप रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

सिगरा पेट्रोल पंप के समीप महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं संकल्प के बाद कांग्रेसी जुलूस के रूप में अभियंता (वितरण) कार्यालय की ओर कूच पहुंचे। जहां प्रदर्शन कर अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी हुई।

उपभोक्ता को पता नहीं मीटर हो गया प्रीपेड

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा- प्रदेश में बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट/प्रीपेड मीटर के नाम पर आम जनता का सुनियोजित आर्थिक शोषण किया जा रहा है। जो पूरी तरह जनविरोधी और असंवेदनशील नीति का परिचायक है। बिना उपभोक्ताओं की सहमति के पुराने मीटर हटाकर जबरन प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं। जिससे गरीब, किसान, मजदूर एवं मध्यम वर्ग के परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। यह व्यवस्था उपभोक्ताओं को राहत देने के बजाय उन्हें असुरक्षा और अनिश्चितता के माहौल में धकेल रही है।

दिया जा रहा निजी कंपनी को लाभ

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के संरक्षण में निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह नीति लागू की गई है। जबकि आम जनता की समस्याओं और शिकायतों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रीपेड मीटर प्रणाली में लगातार तकनीकी खामियां, गलत बिलिंग और रिचार्ज से जुड़ी परेशानियां सामने आ रही हैं। जिनका समाधान समय पर नहीं हो रहा है।

इस दौरान कांग्रेसियों ने अधीक्षण अभियंता को तीन सूत्रीय मांग पात्र सौंपा। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा -हमारी तीन सूत्रीय मांगों में सबसे पहली यह है कि; जबरन लगाए गए प्रीपेड/स्मार्ट मीटर तत्काल हटाए जाएं और पूर्व की व्यवस्था बहाल की जाए।


दूसरी नए कनेक्शनों में प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता समाप्त की जाए। तथा तीसरी मांग है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों एवं संबंधित कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र ही इस जनविरोधी नीति को वापस नहीं लिया, तो कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर व्यापक जनआंदोलन छेड़ेगी और सड़कों से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। इस दौरान प्रदेश महासचिव फसाहत हुसैन बाबू ने भी सभा को संबोधित किया।

VKM Varanasi Main "नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023" विषयक कार्यक्रम में जुटी छात्राएं

छात्राओं को 33% आरक्षण के माध्यम से सहभागिता दर्ज कराने की दी प्रेरणा 



dil india live (Varanasi). 16 अप्रैल , 2026 को वसंत कन्या महाविद्यालय, कमच्छा, वाराणसी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई: 3 की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूनम वर्मा द्वारा " नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 " विषयक कार्यक्रम का आयोजन किया। गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि वक्ता डॉ. सरोज उपाध्याय ने " नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के अंतर्गत 2029 में होने वाले लोक सभा एवं राज्य की विधान सभाओं के चुनाव में महिलाओं की सहभागिता पर प्रकाश डाला, साथ ही अधिनियम जागरूकता को ध्यान में रखते हुए छात्राओं को 33% आरक्षण के माध्यम से नितिनिर्माता के रूप में अपनी सहभागिता दर्ज कराने की प्रेरणा दी। 


गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के नये संसद भवन की पहली कार्यवाही के दौरान इसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम (128 वां संविधान संशोधन विधेयक) के रूप में इसे पेश किया गया। सितम्बर 2023 में इसे दोनों सदनो में सर्व सम्मति से पारित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में सहभागिता कर रही छात्राओं ने अपने सवालों के माध्यम से अपने संशय का निराकारण किया साथ ही इस अधिनियम की विशेषता और महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की।

बुधवार, 15 अप्रैल 2026

Ghazipur के जमानियां में उपजिलाधिकारी को सभासदों ने दिया पत्रक

नगर पालिका परिषद की बैठक निरस्त करने की मांग


Aslam Khan kajiu

dil india live (Ghazipur). उपजिलाधिकारी जमानियां ज्योति चौरसिया को सभासदों ने पत्रक देकर मांग किया है कि नगर पालिका परिषद की बुधवार को हुई बैठक निरस्त किया जाए व उपस्थिति रजिस्टर और कार्यवाही रजिस्टर अलग अलग बनाया जाये। उपजिलाधिकारी जमानियां ज्योति चौरसिया को सभासदों ने दिए पत्रक में लिखा है कि आज नगर पालिका परिषद जमानियां की प्रस्तावित बैठक आहूत की गई।


 बैठक में मुख्य रूप से बजट प्रस्त्ताव पर चर्चा होना था लेकिन नगर पालिका द्वारा निर्गत ऐजेन्डा में वित्तिय बजट के साथ अन्य प्रस्ताव पर चर्चा करने हेतु बैठक की गयी। इसके अलावा न०पा० द्वारा कार्यवाही रजिस्टर में ही उपस्थिति रजिस्टर को बनाया गया। इस दौरान सभासदों ने लिखित रूप से और मौखिक रूप से मांग किया कि आज की बैठक निरस्त किया जाए और वित्तीय बैठक अलग से बुलाया जाए। साथ ही उपस्थिति रजिस्टर में ही कारवाही रजिस्टर होने से भ्रम की स्थिति है। अच्छा होगा कि दोनों रजिस्टर अलग अलग बनाया जाये। पत्रक में मांग किया गया कि उक्त विषय पर गम्भीरता पुर्वक विचार किया जाए। पत्रक देने बड़ी संख्या में सभासद मौजूद थे।