सोमवार, 16 फ़रवरी 2026

VKMVaranasi Main 2 दिवसीय कार्यशाला एवं प्रदर्शनी 18 से

स्वदेशी शिल्प प्रदर्शनी के साथ ही बिक्री के लिए लगेंगे स्टाल




dil india live (Varanasi). वाराणसी स्थित वसंत कन्या महाविद्यालय (VKM), कमच्छा के गृह विज्ञान विभाग द्वारा 18 एवं 19 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक महाविद्यालय परिसर के कैंटीन क्षेत्र में दो दिवसीय अनुभवात्मक कार्यशाला का सफल आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता देवड़िया के कुशल निर्देशन में संपन्न होगी। कार्यशाला राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अंतर्गत कौशल विकास एवं अनुभव आधारित शिक्षण की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।

इस कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय पारंपरिक शिल्प विधाओं से व्यावहारिक रूप में जोड़ना तथा ‘Learning by Doing’ की अवधारणा के माध्यम से स्वदेशी कला परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत दो प्रमुख शिल्प विधाओं— लिप्पन आर्ट तथा खटवा एवं मिरर वर्क, का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। लिप्पन कला, जो कच्छ (गुजरात) की प्रसिद्ध भित्ति सज्जा परंपरा है, तथा खटवा-मिरर वर्क, जो पारंपरिक कढ़ाई और दर्पण सज्जा की विशिष्ट शैली है, विद्यार्थियों को न केवल रचनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर देंगी, बल्कि उन्हें उद्यमिता के संभावित आयामों से भी परिचित कराएंगी।

कार्यशाला में लिप्पन कला के लिए 113 विद्यार्थियों तथा खटवा के लिए 51 Students ने पंजीकरण कराया है, जबकि 10 पंजीकरण अन्य श्रेणी में प्राप्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त लगभग 8 प्राध्यापक सदस्यों ने भी सहभागिता सुनिश्चित की है, जो इस आयोजन की अकादमिक गंभीरता एवं व्यापकता को दर्शाता है।

इस कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों डी.एम.पी.जी. कॉलेज, महादेव पी.जी. कॉलेज, पी.जी. कॉलेज गाजीपुर, घनश्याम सिंह पी.जी. कॉलेज, वनिता पॉलिटेक्निक, केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महाविद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय, रामाबाई महिला राजकीय पी.जी. कॉलेज, महारानी बनारस महिला महाविद्यालय, एम.जी.के.वी.पी., पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला कॉलेज तथा दीप राय इंटर कॉलेज से विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी दर्ज कराई है। यह अंतर-संस्थागत सहभागिता इस बात का संकेत है कि पारंपरिक शिल्प कलाओं के प्रति युवाओं में रुचि एवं जागरूकता विकसित हो रही है।

कार्यक्रम में दो विशिष्ट संसाधन व्यक्तित्वों की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र है। लिप्पन आर्ट कार्यशाला का संचालन डॉ. सृष्टि पुरवार द्वारा किया जाएगा, जो फैकल्टी सेंटर ऑफ फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं तथा विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार एवं एमएसएमई, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित डिज़ाइनर हैं। वहीं खटवा एवं मिरर वर्क सत्र का संचालन स्वतंत्र शिल्प विशेषज्ञ अनन्या शर्मा द्वारा किया जाएगा, जो पारंपरिक कढ़ाई कला में दक्षता रखती हैं।

प्राचार्य प्रो रचना श्रीवास्तव के अनुसार यह कार्यशाला केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत के पुनर्संवाद का माध्यम है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप यह पहल विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता एवं कौशल-आधारित शिक्षा को प्रोत्साहित करती है। साथ ही, यह आयोजन भारतीय स्वदेशी कला परंपराओं के संरक्षण की दिशा में एक सार्थक कदम सिद्ध होगा।

गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित यह दो दिवसीय कार्यक्रम शैक्षणिक गुणवत्ता, व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं सांस्कृतिक संवेदनशीलता का एक उत्कृष्ट समन्वय प्रस्तुत करता है। महाविद्यालय की मैनेजर उमा भट्टाचार्य ने आशा व्यक्त की है कि इस प्रकार की पहल विद्यार्थियों को न केवल कौशल संपन्न बनाएंगी, बल्कि उन्हें सांस्कृतिक रूप से सजग एवं आत्मनिर्भर नागरिक के रूप में भी विकसित करेंगी। इन दो दिनों में गृहविज्ञान विभाग की UG, PG एवम सर्टिफिकेट कोर्स की छात्रायो द्वारा हस्त निर्मित उत्पादों की प्रदर्शिनी एवम बिक्री भी की जाएगी ।

Varanasi के GuruNanak Bhawan में सैकड़ों स्टूडेंट्स ने लिया भारतीय कला का प्रशिक्षण

हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन, नृत्य, रंगमंच तथा दृश्य कला को प्रशिक्षुओं ने सीखा व नजदीक से जाना

कला की चार विधाओं को सीखने जुटे वाराणसी के 9 व्याख्या केन्द्रों के 180 प्रशिक्षु 




dil india live (Varanasi). सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र, संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली के तत्वाधान में गुरूनानक खालसा बालिका इण्टर कालेज वाराणसी द्वारा 'संस्कृति परियोजना वाराणसी' के अन्तर्गत पाँच दिवसीय संस्कृति उत्सव 2025-26 का आयोजन कार्यक्रम स्थल- गुरूनानक भवन सिद्धगीरीबाग रोड, सिगरा, वाराणसी में 11 से 15/02/2025 तक किया गया। इस संस्कृति उत्सव 2025-26 में वाराणसी के 9 व्याख्या केन्द्रों के कुल 180 छात्र-छात्राओं ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय नृत्य, रंगमंच तथा दृश्य कला (चित्रकला) की चार विधाओं में विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया। विशेषज्ञ प्रशिक्षक अम्रदिता मैत्रा बनर्जी हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन, पूर्णिमा पाण्डेय शास्त्रीय नृत्य, संघर्ष प्रताप मौर्य- रंगमंच तथा खुशबू उपाध्याय सोनी- (चित्रकला विशेषज्ञ) प्रशिक्षक द्वारा वाराणसी के विभिन्न व्याख्या केन्द्रों, जिनके नाम वाराणसी के संतो एवं महापुरूषों के नाम पर आधारित है, के माध्यम से निर्धारित विषयों पर प्रशिक्षित छात्राओं द्वारा अपने-अपने कार्यकम की आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियां छात्र-छात्राओं से कराई गई। 




प्रत्येक केन्द्र ने अपने-अपने विषय के अनुरूप उत्कृष्ट कार्यकम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। Cultural Resources and Training (CCRT), संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा नामित क्षेत्राधिकारी डा० रजनीश कुमार सिंह अधिकारी की देखरेख एवं मार्गदर्शन में सम्पूर्ण कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ। अपने संबोधन में उन्होने सभी 9 व्याख्या केन्द्रों का सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया। 

विशेष रूप से गुरूनानक खालसा बालिका इण्टर कालेज का धन्यवाद ज्ञापित किया। जिनके सहयोग से इस कार्यशाला का सफल आयोजन संभव हो सका। कार्यशाला के नोडल अधिकारी राहुल गोस्वामी ने संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अत्यंत बारीकी से देखते हुए दिन-रात परिश्रम कर उत्कृष्ट एवं सुव्यस्थित आयोजन सुनिश्चत किया। उनके कुशल समन्वय से सभी व्यवस्थाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Director Institute of Fine Arts Gangapur Varanasi अवधेश कुमार सिंह रहे। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के Manager सरदार परमजीत सिंह अहलुवालिया, Director जगजीत कौर, प्रधानाचार्या सुमेधा, Dean Art and Culture Kashi Vidyapith सुनिल विश्वकर्मा, उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक परमजीत सिंह अहलुवालिया ने अपने संबधोन में कहा कि विद्यालय सदैव शैक्षिक गुणवत्ता के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को भी समान महत्व देता है और भविष्य में भी CCRT के सहयोग से ऐसे कार्यकम आयोजित करता रहेगा। विद्यालय की डायरेक्टर जगजीत कौर Cultural Resources and Training (CCRT), संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि CCRT संस्कृति मंत्रालय जैसी प्रतिष्ठित संस्था के सहयोग से कार्यशाला का सफल आयोजन हमारे लिए गौरव का विषय है। इस प्रकार के कार्यकम विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने तथा उन्हे राष्ट्रीय सांस्कृतिक धरोहर से जोडने का कार्य करते है। संस्था सदैव विद्यार्थियों के हित में ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करती रहेगी। इस परियोजना के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ने का आवसर प्राप्त हुआ है।

प्रधानाचार्या सुमेधा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यकमों में भारतीय कला, संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढती है। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी अतिथियों, विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

रविवार, 15 फ़रवरी 2026

Breking news: Naseemuddin Siddiqui व Anis Ahmed हुए साइकिल पर सवार

नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत बड़ी संख्या में दूसरे दलों के नेता हुए समाजवादी 








dil india live (Lucknow). UP (उत्तर प्रदेश) की politics में बड़ा फेरबदल देखने को आज उस समय मिला, जब बहुजन समाज पार्टी की सरकार में कद्दावर मंत्री रहे Naseemuddin Siddiqui व हज राज्य मंत्री अनीस अहमद फूल बाबू आज साइकिल पर सवार हो गये। इस दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav ने उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाकर समाजवादी बना दिया। बसपा सरकार में वक्फ, आबकारी, हज समेत कई बड़े विभाग नसीमुद्दीन सिद्दीकी के पास हुआ करता था मायावती के बाद उनकी ही तूती बोलती थी ऐसे ही अनीस अहमद तीन बार विधायक और मंत्री रह चुके हैं।  इसके अलावा कई पूर्व विधायकों ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

राजकुमार पाल हुए साइकिल पर सवार 

अपना दल (S) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने भी समाजवादी पार्टी में शामिल होकर राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी का सपा में आना प्रदेश की सियासत में बड़ा संदेश माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आगामी चुनावों को देखते हुए यह सपा के लिए महत्वपूर्ण रणनीतिक बढ़त साबित हो सकती है। सियासत में नसीमुद्दीन सिद्दीकी का अपना अलग मुकाम है।

Fatehpur : Brilliant Oriental School में पहली बार हुई प्रतियोगी परीक्षा

‘इनोक्विस्ट’ परीक्षा में पांच सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

परीक्षा में सफल प्रतियभागियों को फीस में मिलेगी छूट

प्रतिभागियों के साथ ही अभिभावकों में भी दिखा उत्साह 
प्रतियोगी परीक्षा का exam देते स्टूडेंट्स 




dil india live (Fatehpur) फतेहपुर के पक्का तालाब स्थित सीबीएसई संबद्ध ब्रिलियंट ओरियंटल स्कूल में रविवार को ‘इनोक्विस्ट’ परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं के अलावा शहर के अन्य स्कूलों के पांच सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों में काफी उत्साह रहा। इस परीक्षा में सफल होने वाले प्रतिभागियों को फीस में छूट दी जाएगी। ताकि छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई अच्छी तरह कर सकें। इस परीक्षा का आयोजन वरिष्ठ शिक्षक अफजल अली, फजल, फराज अहमद, जुलेखा बानो, ताहिर हसन, अर्शिया की देख में किया गया। परीक्षा में कक्षा पांच से लेकर कक्षा नौ तक के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों का कहना था कि इस तरह की परीक्षा से अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में काफी मदद मिलेगी।





 अभिभावक मोहम्मद अबु सालिम, इंतेजार हुसैन, असफिक आदि ने भी कहा कि ब्रिलियंट ओरियंटल स्कूल में पढ़ाई के साथ ही बच्चों को अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार किया जा रहा है। यहां पर प्रबंधन कमेटी हर बच्चों पर नजर रखती है। स्कूल में बच्चों के लिए लिफ्ट की व्यवस्था है। इसके साथ ही सारी उपकरणों से सुसज्जित लाइब्रेरी और लैब हैं। स्कूल में पूरी तरह इंग्लिश का माहौल है। परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं से कोई भी शुल्क नहीं लिया गया था। परीक्षा सुबह साढ़े दस बजे से डेढ़ बजे तक चली। 

परीक्षा के बाद बाहर के छात्र-छात्राओं ने स्कूल कैंपस भी देखा। उनको बताया गया कि यहां पर स्मार्ट बोर्ड से पढ़ाई होती है। शहर के अलावा कानपुर और लखनऊ के शिक्षक भी छात्र-छात्राओं को पढ़ाते हैं। चेयरमैन वासिफ हुसैन ने कहा कि कैंब्रिज और आक्सफोर्ड की तर्ज पर ही स्कूल चलाने का प्रयास किया जा रहा है। जिस तरह केंद्र सरकार स्किल पर जोर दो रही है उसी तरह स्कूल भी बच्चों की स्किल्स बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है। 




डायरेक्टर कृष्णा उप्पल ने सफल आयोजन के लिए शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने सभी को रमजान की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि अभिभावक ज्यादा से ज्यादा अपने बच्चों का प्रवेश स्कूल में कराएं। परीक्षा दौरान जायर रिजवी, सैफ जैदी, मोहसिन, सानिया मिर्जा, अर्शिया, लैला खालिद, फरहीन एजाज, फरहीन नकवी, असफा, समरा, खुशी जैनब, मुस्कान, सालाहउद्दीन, अदीबा इसरार, इरम नकवी, नायरा नूर, समन, अब्दुल्लाह मौजूद रहे। परीक्षा कमेटी व मीडिया कमेटी में अफजल अली, सूफिया अशफाक, फराज अहमद, अरशद नूर अंसारी, ताहिर हसन, अना कौसर, अलविना जहरा, शबाहत शामिल रहे। इस दौरान वरिष्ठ शिक्षक परीक्षा के दौरान निरीक्षण करते रहे। पेपर तैयार करने में ईमान, नाजिया ने योगदान दिया। अभिभावकों का स्वागत वकील अहमद, आसिफ हुसैन, ताहिर हुसैन, अऱशद नूर आदि ने किया।


Urdu work Shop में उर्दू के प्रति दिखी दीवानगी, बताया इसे हिंद की भाषा

डायट चंदौली में तीन दिवसीय उर्दू प्रशिक्षण का हुआ समापन





dil india live (Chandoli). ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान  सकलडीहा (चंदौली) में आयोजित तीन दिवसीय आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण के अंतर्गत जनपद के उर्दू शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का समापन  हुआ। यह वर्क शॉप 12 फरवरी को डायट प्राचार्य बिकायल भारती द्वारा प्रशिक्षण का उद्घाटन किया गया। अपने स्वागत उद्बोधन में प्राचार्य ने सभी शिक्षकों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि जिस प्रकार हिंदी, बांग्ला, तमिल, तेलुगू हमारे देश की भाषाएं हैं उसी प्रकार उर्दू भी हमारे मुल्क के प्रमुख भाषा है जिसके सीख लेने से हमारी बात चीत का अंदाज और खूबसूरत हो जाता है। और लोग हमें ध्यान पूर्वक सुनते हैं। उन्होंने आगे कहा के आप सभी शिक्षकों की नियुक्ति उर्दू विषय पर हुई है इसलिए विद्यालय में उर्दू विषय के शिक्षण पर भी आप सभी विशेष ध्यान दें और अपने दायित्वों का भली भांति निर्वहन करें। 






प्रशिक्षण के नोडल प्रभारी डॉ अजहर साईद ने प्रशिक्षण के सत्रों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा  करते हुए संदर्भ दाताओं का परिचय भी कराया के इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से रिमेडियल टीचिंग पाठ योजना और शिक्षण योजना में अंतर एवं कक्षा में उनका प्रयोग, ,(अफ़शां रूमानी) टी एल एम निर्माण,(इरफान अली मंसूरी) उर्दू गद्य एवं पद्य की विभिन्न विधाओं का कक्षा में शिक्षण, (डॉ अज़हर साईद) उर्दू शिक्षण में आई सी टी का प्रयोग , (शफाअत अली) उर्दू नज़्म की तदरीस (शाह आफताब आलम) द्वारा सत्र लिया गया।

प्रशिक्षण के तीसरे एवं अंतिम दिन सत्र समाप्ति के पश्चात काव्य गोष्ठी एवं मुशायरा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता डायट प्राचार्य ने की। इस काव्य गोष्ठी मे केवल जनपद चंदौली के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों अपनी रचनाएं प्रस्तुत की मुख्य रूप से सुरेश अकेला, गौहर बनारसी, ज़िया अहसनी, शमसुद्दीन शमस, नदीम ग़ाज़ीपुरी, महफ़ूज़ा  खातून क़सीमुद्दीन तथा शफात अली ने अपनी कविताओं गज़लों और मुक्तकों से समां बांधा। कार्यक्रम का संचालन डॉ अज़हर साईद ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के महामंत्री इम्तियाज़ अहमद खां, इरफान, इमरान, आयशा बनो, नाज़नीन, क़मर जहां, रज़ा मुराद, मुनव्वर हुसैन सहित  सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

शनिवार, 14 फ़रवरी 2026

DAV PG College में युवा महोत्सव Uddan -2026 के दूसरे दिन हुए अनेक आयोजन

 पं. शिवनाथ मिश्र बोलें- "संगीत से जुड़ें युवा वर्ग"

तीन दिवसीय युवा महोत्सव का हुआ भव्य उदघाटन

रुद्रशंकर के कथक के मुरीद हुए दर्शक




dil india live (Varanasi). वाराणसी के डीएवी पीजी कॉलेज के युवा महोत्सव उड़ान -2026 के दूसरे दिन शनिवार को युवाओं का उत्साह सातवें आसमान पर रहा। युवा कलाकारों ने गायन, वादन, नृत्य के जरिये पूरे दिन धमाल मचाया। मुख्य आकर्षण युवा कलाकार रुद्रशंकर के कथक ने खूब तालियां बटोरी। आइक्यूएसी (IQAC) के अंतर्गत सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित युवा महोत्सव उड़ान का दूसरे दिन विधिवत उदघाटन हुआ। पद्मश्री अलंकृत प्रख्यात सितारविद पं. शिवनाथ मिश्र, का. प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल, उप प्राचार्य द्वय प्रो. संगीता जैन, प्रो. राहुल, कलाकार रुद्रशंकर, आइक्यूएसी समन्वयक डॉ. पारुल जैन, सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. तरु सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। 






       उदघाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि पं. शिवनाथ मिश्र ने कहा कि तनाव भरे जीवन मे संगीत ही एक ऐसा माध्यम है जो हमें सुकून देता है। युवाओं को संगीत से जुड़ना चाहिए, यह करियर के लिए भी महत्वपूर्ण विधा बनकर उभरा है। उन्होंने कॉलेज स्तर पर संगीत की शिक्षा पर भी बल दिया। कॉलेज के का.प्राचार्य प्रो.मिश्रीलाल ने उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत डॉ. तरु सिंह, संचालन डॉ. शान्तनु सौरभ एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. हसन बानो ने दिया। प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव ने सभी को शुभकामनाएं दी।

रुद्रशंकर के घुँघरुओं से निकली घोड़े की टॉप

मुख्य आकर्षण काशी के युवा कथक नर्तक रुद्रशंकर ने सबसे पहले शिव वन्दना से शुरुआत किया, उसके बाद पारंपरिक कथक नृत्य में 16 मात्रा, घोड़े की चाल, बारिश की बूंदें, तबले और घुंघुरू की जुगलबंदी, थाली नृत्य प्रस्तुत किया अंत मे शिव की होली पर कथक किया तो समूचा सभागार तालियों से गूंज उठा। उनके साथ तबले पर उदय शंकर और संवादिनी पर शक्ति मिश्रा ने संगत किया। 

गायन, वादन और नृत्य से चहकता रहा प्रांगण

उड़ान के दूसरे दिन एकल शास्त्रीय नृत्य, एकल शास्त्रीय गायन, लाइट वोकल, फिल्मी नृत्य, समूह नृत्य आदि विधाओं में लगभग 200 प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया। शास्त्रीय गायन मे शिवांग पाण्डेय ने ठुमरी, विशेष राजपूत ने राग मल्हार की बंदिश सुनाई। 

निर्णायक मण्डल में ये रहे शामिल

निर्णायक मण्डल में मुख्य रूप से प्रो.ऋचारानी यादव, डॉ. प्रतिभा मिश्रा, डॉ. साक्षी चौधरी, डॉ. शालिनी, डॉ. ऋचा गुप्ता, डॉ. श्रुति अग्रवाल, डॉ. प्रियंका बहल आदि शामिल रही। इस मौके पर चीफ प्रॉक्टर डॉ. संजय सिंह, प्रो.सत्यगोपाल जी, प्रो.पूनम सिंह, प्रो.प्रशान्त कश्यप, प्रो.संजय साह आदि सहित समस्त विभागध्यक्ष, प्राध्यापक उपस्थित रहे।

UP के VKM Varanasi में वार्षिक खेल महोत्सव का राज्यमंत्री ने किया आगाज़

मंत्री रविन्द्र जायसवाल बोलें: खिलाड़ी का दर्जा किसी भी राजनेता से ऊपर

खेल शारीरिक, मानसिक और राष्ट्रीय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण- प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव 

Avail No Admission Fees (Class 1-5) at Kidzee Elementary Nadesar until 1 March 2026
📍S-18/38, P-5, Nadesar, Varanasi 
📞 9335416885
📱Instagram: @kidzeevaranasi





dil india live (Varanasi). वसंत कन्या महाविद्यालय, कमच्छा, वाराणसी के तत्वावधान मे 14 February 2026 से 17 February 2026 तक वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया है। आयोजन के पहले दिन मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी का दर्जा किसी भी राजनेता से ऊपर होता है क्योंकि खिलाड़ी ही दूसरे देश में अपना राष्ट्रीय ध्वज लहराने की क्षमता रखता है। उन्होंने विशेषकर देश की बेटियों को रसोई से निकलकर खेल के मैदान में अपनी क्षमता दिखाने का आह्वाहन किया और खेल के माध्यम से राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। 
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने मंत्री रविन्द्र जायसवाल का स्वागत करते हुए खेल को छात्राओं के शारीरिक, मानसिक और राष्ट्रीय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। खेल प्रभारी डॉ. विजय कुमार ने वार्षिक खेल महोत्सव के बारे में बताते हुए धन्यवाद प्रेषित किया।



 

पहले दिन हुए यह खेल 

आयोजन के पहले दिन शॉट पुट, ऊंची कूद, लंबी कूद, ताइक्वांडो, कैरम, बैडमिंटन, 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, खो-खो, शतरंज इत्यादि प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभागिता दर्ज कराई।

इनकी रही खास मौजूदगी 

समिति के सदस्य डाॅ. आशीष कुमार सोनकर, डाॅ. राम प्रसाद सोनकर, डाॅ. मनोज कुमार सिंह, डाॅ. अखिलेश कुमार राय, डाॅ. सुप्रिया सिंह, डाॅ. पूर्णिमा, डाॅ. शशिकेश कुमार गोंड, डाॅ. सिमरन सेठ, डाॅ. दीक्षा जायसवाल, डाॅ. मालविका, डाॅ. प्रीति विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।