Dil India Live पर पढ़ें लेटेस्ट Hindi News, Education, Fashion News, political news, Varanasi और UP की ताजा खबरें।
सोमवार, 1 अगस्त 2022
Hariyali teej: सुहागन स्त्रियों ने मेंहदी लगाकर सावन में झूला झूला
Varanasi (dil india live). हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस पर्व को छोटी तीज भी कहते है। इस खास दिन माता पार्वती की पूजा संग बायना निकाला जाता हैं। इसका मुख्य पकवान घेवर होता है। सुहागन स्त्रिया मेंहदी लगा, हरी चूड़ियां पहन सजधाज कर कजरी गीत गाकर सावन में झूला झूलती हैं। इस पर्व को बनारस में उल्लास के साथ मनाया गया। खासकर संकटमोचन के समीप हरियाली तीज का कार्यक्रम अंजलि अग्रवाल के संयोजन में मनाया गया। यहां धन्यवाद निशा ने दिया। ममता तिवारी, रेनू कैला, सलोनी, सुषमा, विनीता, चंद्रा, सरोज राय सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस पर्व का लुत्फ उठाया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें