शुक्रवार, 16 मई 2025

DAV PG College के छात्रों ने अगियाबीर पुरास्थल का किया भ्रमण


Varanasi (dil India live)। डीएवी पीजी कालेज के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के छात्रों ने अगियाबीर पुरास्थल का शैक्षिणक भ्रमण किया। मिर्जापुर जिले के कटका रेलवे स्टेशन के पूर्व में स्थित अगियाबीर पुरास्थल में छात्रों ने महाविद्यालय के प्राध्यापक पुराविद डॉ. ओमप्रकाश कुमार के निर्देशन में पुरातात्विक प्रशिक्षण प्राप्त किया। पुरातात्विक प्रशिक्षण में विद्यार्थियों ने अगियाबीर पर पुरातात्विक सर्वेक्षण, छायांकन, खात निर्धारण, खात से पुरावस्तुयों का संग्रह, अनुभाग तैयारी, स्तरों की पहचान एवं निर्धारण, मृद्भांड अहाता का निर्धारण एवं मृद्भांड अहाता से पात्रों की पहचान, अनुभाग आरेखन, तैराकी के लिए मृदा संग्रह, साईट नोट बुक एवं पुरावशेष रजिस्टर लेखन, कालक्रम निर्धारण आदि बिन्दुयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने अगियाबीर पर पुरातात्विक सर्वेक्षण की पारंपरिक सर्वेक्षण विधि के साथ ही साथ भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी सर्वेक्षण की वैज्ञानिक विधि को भी सीखा। 


डॉ. ओम प्रकाश कुमार ने अपने शोध के दौरान अगियाबीर पुरास्थल का उत्खनन कराया था। अगियाबीर पुरास्थल का उत्खनन काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरात्तव विभाग के प्रो. पुरुषोत्तम सिंह एवं डा. अशोक कुमार सिंह द्वारा 1998-2001 ई. तथा बाद में प्रो. विभा त्रिपाठी के निर्देशन में 2006-2007 ई. में कराया गया था, जिस पर आद्य ऐतिहासिक काल से लेकर पूर्व-मध्यकाल तक के सांस्कृतिक बसावट का प्रमाण प्राप्त हुया है। 


पुरातात्विक प्रशिक्षण में सहयोग के लिए डॉ. ओमप्रकाश कुमार ने कालेज प्रशासन, कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर मिश्री लाल सहित विभागाध्यक्ष प्रो. प्रशांत कश्यप, प्रो. सीमा, डा. मनीषा सिंह, डा. ज्योति सिंह एवं किसमत कुमारी आदि के प्रति आभार जताया। 

Varanasi k Lanka कैफे में घुसकर जमकर हुई मारपीट

मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मारपीट करने वाले 14 लोगों को किया गिरफ्तार

Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live). संकटमोचन स्थित एक कैफे में शुक्रवार को जमकर मारपीट हो गई। कैफे संचालक की शिकायत पर पुलिस ने दो नाबालिग समेत 14 आरोपितों को चिन्हित करते हुए लंका थाने की पुलिस ने शुक्रवार को लोहता थाना क्षेत्र के अयोध्यापुर से गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचना दी थी कि एस्कोवार कैफे में कुछ युवकों ने घुसकर उनके पुत्र निखिल कुमार के साथ मारपीट की है। इससे उसे गम्भीर चोटें आयी हैं। हमलावर छह मोटरसाइकिलो से आये थे।

इस तहरीर के आधार पर लंका पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना में लिप्त आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस टीम को रवाना किया गया। पुलिस टीम ने दबिश देकर 12 आरोपितों के अलावा दो नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन 14 आरोपितों के खिलाफ 190, 191(2), 191(3), 115(2), 351(2), 352, 333, 324(4), 110 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 


पुलिस ने बताया कि पकड़े गये आरोपितों में कौशल मिश्रा उर्फ पडित, पदमासनी चौराहा भुल्लनपुर थाना मड्डुवाडीह, चन्दन पाण्डेय निवासी श्री कृष्ण बिहार कालोनी कथन पुर कंदवा थाना मड्डुवाडीह, अजय कुमार भारती फुलवरिया गेट न. 5 थाना कैण्ट, लक्ष्य पाठक निवासी बीएलडब्लू पहाडी गेट थाना मडुवाडीह, अभिषेक कुमार पाण्डेय निवासी बीएलडब्लू गेट थाना मडुवाडीह, अंश तिवारी निवासी कन्दवा परमहंश नगर थाना चितईपुर, अभिषेक सिंह निवासी ग्राम पहाड़ी थाना मडुवाडीह, दिवाकर मिश्रा निवासी ग्राम पहाड़ी, रुद्र मिश्रा निवासी ग्राम गोविन्दपुर थाना रोहनिया, अमन पटेल निवासी याम हरिहरपुर थाना रोहनिया, अनूप डे निवासी फुलवरिया बहनापुरी कालोनी रेलवे गेट थाना कैण्ट, विकास चौहान निवासी रुद्र बिहार कालोनी गनेशपुर थाना मडुआडीह और दो नाबालिग हैं।

गिरफ्तार करनेवाली पुलिस टीम

गिरफ्तार करनेवाली पुलिस टीम में लंका थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र, एसआई अभिषेक कुमार सिंह, कांस्टेबल अमित सिंह, विनोद कुमार, अमित कुमार यादव, अंकित कुमार यादव, रुद प्रताप सिंह, चन्दन गौतम, मिथिलेश कुमार यादव, राजेश कुमार यादव, अमित शुक्ला, सूरज सिंह, पवन कुमार यादव, कृष्ण कुमार पाण्डेय शामिल थे।

गुरुवार, 15 मई 2025

भीषण गर्मी में कल से बंद होंगे Varanasi main school

बढ़ते तापमान से कई स्कूलों ने समर कैंप भी किया रद्द


Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live)। शहर में गुरुवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, लेकिन गर्मी का अहसास लोगों ने 50 डिग्री जैसा किया। तेज धूप और गर्म हवाएं बर्दाश्त से बाहर हो रही थी। 8 फीसदी नमी के बीच पूर्व दिशा से 10-15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के बावजूद गर्मी का प्रकोप थम नहीं रहा है। हालात इतने विषम हो गए हैं कि गंगा घाटों पर सन्नाटा पसरा है और सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है। इसके बावजूद अब तक स्कूल खुले हुए थे, जिससे बच्चे धूप में स्कूल जाने को मजबूर थे। हालांकि शासनादेश के अनुसार गर्मी का अवकाश 17 मई से घोषित है, इसके चलते कल से स्कूलों के कपाट बंद हो जाएंगे। 


सेंट मैरीज कांवेंट स्कूल, कैंटोंमेंट, सेंट मैरीज सोना तालाब, जीवन ज्योति हायर सेकेण्डरी स्कूल सारनाथ, सेंट जांस, सेंट फ्रांसिस, सेंट जोसेफ आदि मिशनरी स्कूलों में अवकाश घोषित करने के साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए समर कैंप भी रद्द कर दिया गया है। उधर भीषण गर्मी से डाक्टर लोगों को बचने की ताकीद कर रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार अगर जरूरत न हो तो घर से सुबह दस बजे के बाद न निकलें तो बेहतर है। घरों में रहें, सेफ रहें। ज्यादा से ज्यादा पानी और फल का उपयोग करें।

H.S. Academy के Topper Students का किया गया सम्मान

एच.एस. एकेडमी में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह


Varanasi (dil India live). एच. एस. एकेडमी, टीसौरा, चोलापुर, वाराणसी में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया। इस दौरान स्कूल परिसर  में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में विद्यालय के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रत्नेश दूबे का प्रधानाचार्य एच. एस. एकेडमी मोहम्मद आमिर ने जोरदार स्वागत किया। 

इस दौरान डायरेक्टर रत्नेश दूबे व प्रधानाचार्य मोहम्मद आमिर ने अभिभावको एवं छात्र-छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा स्टूडेंट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अंशिका यादव व यश्वी पाण्डेय 95%, द्वितीय स्थान पर शिवम यादव 94.6% व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले में उपान्त चौबे 94.2% का जहां सम्मान किया गया वहीं कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम में प्रथम दीपक गुप्ता (वाणिज्य) 92.4%, द्वितीय श्रेया सिंघानिया 86.8% व तृतीय अक्षिता पाठक 85.% का भी सम्मान किया गया।

बुधवार, 14 मई 2025

Kashi ki Dr Anjana करेंगी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व

राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के लिए डा. अंजना त्रिपाठी का हुआ चयन 

Varanasi (dil India live). काशी हिंदू विश्वविद्यालय से जुड़ी और बनारस की प्रख्यात योग प्रशिक्षक डॉ. अंजना त्रिपाठी का चयन राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता आगामी 15 जून को दिल्ली में आयोजित की जाएगी, जिसमें *डॉ. अंजना त्रिपाठी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी*। यह गर्व का विषय है कि *वाराणसी की एकमात्र खिलाड़ी के रूप में उनका चयन हुआ है।*

यह प्रतियोगिता अखिल भारतीय योग महासंघ द्वारा पहली बार आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का उद्देश्य योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना और योग के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है।

डॉ. अंजना त्रिपाठी ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से योग में उच्च शिक्षा प्राप्त की है और पिछले कुछ वर्षों से योग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने योग के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। पिछले वर्ष दिल्ली की एक प्रतिष्ठित संस्था द्वारा उन्हें 'पतंजलि योग रत्न पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था। यह पुरस्कार उन्हें योग में उनके विशेष योगदान के लिए दिया गया था।

इस अवसर पर साईं इंस्टिट्यूट और हुनर ए बनारस परिवार की ओर से डॉ. अंजना त्रिपाठी को ढेर सारी बधाइयाँ दी गईं। हुनर ए बनारस के संयोजक अजय सिंह ने कहा, "यह हमारे लिए गर्व की बात है कि डॉ. अंजना त्रिपाठी हमारे संगठन से जुड़ी हैं। उनका समर्पण और योग के प्रति उनकी निष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणा है।"

डॉ. अंजना त्रिपाठी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, परिवार और अपने संस्थान को दिया। उन्होंने कहा, "योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक और आत्मिक शांति के लिए भी आवश्यक है। मैं अपने राज्य और वाराणसी का नाम रोशन करने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगी।"

Banaras Bar Association के अध्यक्ष advocate सतीश कुमार तिवारी की कार पर फायरिंग

फायरिंग से मचा हड़कंप, गोली लगने से मैकेनिक हुआ घायल

Mohd Rizwan 
Varanasi (dil India live). वाराणसी के शिवपुर इलाके में बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश कुमार तिवारी की कार पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया हालांकि इत्तेफाक ही था कि एडवोकेट सतीश तिवारी की कार उनका मैकेनिक चला रहा था वो कार में नहीं थे, इसके चलते गोली उनके मैकेनिक को ही लगी।
पुलिस समूचे मामले की जांच कर रही है और बदमाशों को पकड़ने की कोशिश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। यह भी चौंकाने वाला खुलासा है की बदमाशों की कार पर भारत सरकार लिखा हुआ था। इस घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


यह घटना शिवपुर थाना क्षेत्र के शुद्धिपुर में हुई। बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश कुमार तिवारी की कार रिपेयरिंग के लिए आई थी। मैकेनिक सोनू सोनकर और उसके साथी अशोक सोनकर और गणेश कार को धक्का देकर स्टार्ट कर रहे थे। वे शुद्धिपुर पेट्रोल पंप के सामने से यू-टर्न ले रहे थे। तभी बाबतपुर की ओर से एक सफेद रंग की कार आई और उनके पास आकर रुकी।

गाली गलौज के बाद फायरिंग 

कार में सवार दो लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि गाड़ी ठीक से नहीं चलाने आता है। दोनों तरफ से बहस होने लगी। बहस के दौरान कार सवार एक युवक ने गोली चला दी। गोली मैकेनिक सोनू सोनकर के बाएं कंधे पर लगी। गोली की आवाज सुनकर कार में बैठे तीनों लोग डर गए। वे कार से निकलकर एक गली में भाग गए। बदमाश भी गिलट बाजार की तरफ भाग निकले। घायल मैकेनिक सोनू को उसके साथी अशोक सोनकर और गणेश सिंह मेडिकल ले गए। डॉक्टरों ने उसे बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि सोनू खतरे से बाहर है। 

सीसीटीवी से हो रही पुलिस की जांच

पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर कार सवारों को पकड़ने का दावा कर रही है। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही बदमाशों को पकड़ लेंगे। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Sanskrit Olympiad main DAV PG College के उज्ज्वल को स्वर्ण पदक

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में हुआ भारतीय ज्ञान परम्परा ओलंपियाड

Varanasi (dil India live)। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित भारतीय ज्ञान परम्परा ओलंपियाड -2025 में डीएवी पीजी कॉलेज, वाराणसी के छात्र उज्ज्वल तिवारी ने स्वर्ण पदक हासिल कर पूरे प्रदेश में परचम लहरा दिया। वह डीएवी में मास्टर आफ आर्ट के स्टूडेंट है। एमए की ही अपर्णा तिवारी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। विगत दिवस विश्वविद्यालय द्वारा कई चरणों मे ऑनलाइन मोड में आयोजित ओलंपियाड में डीएवी के दोनों छात्रों ने पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। 


इस उपलब्धि पर बुधवार को महाविद्यालय में प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव, कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल, उपाचार्य प्रो. संगीता जैन, विभागाध्यक्ष प्रो. पूनम सिंह एवं डॉ. दीपक कुमार शर्मा ने सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले ओलंपियाड में देश भर के सैकड़ो विद्यार्थी प्रतिभाग करते है, उनमें डीएवी के छात्रों का पदक प्राप्त करना महाविद्यालय की बड़ी उपलब्धि है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश से काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय आदि जगहों के भी विद्यार्थी शामिल हुए थे।