Dil India Live पर पढ़ें लेटेस्ट Hindi News, Education, Fashion News, political news, Varanasi और UP की ताजा खबरें।
बुधवार, 20 मार्च 2024
होली की मुस्कान में महिलाओं ने बांटी खुशियां
Varanasi (dil India live). अखिल भारतीय वैश्य महिला महासम्मेलन एवं स्माइल मुनिया संस्था के तत्वाधान में होली की मुस्कान कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मौर्या भवन में फूलों की होली खेल सम्पन्न हुआ। संस्थापिका एवं अध्यक्ष ने सभी को रंगों के पर्व की बधाई देते हुए कहा कि फागुन में आपसी प्रेम सहयोग से हम सब जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां बाटे तो पर्व का आनंद दुगना हो जाता। होली गीत जयंती, प्रीति, निशा, रेखा, इरा ने प्रस्तुत किए। उषा, ममता ने नृत्य प्रस्तुत किया। रुचि, निशा अग्रवाल ने होली पर आधारित मजेदार खेल खिलाए। इस दौरान अस्सी क्षेत्र के 15 बच्चों को त्यौहार के उपलक्ष् में नए वस्त्र, मिठाई ,रंग, टोपी इत्यादि वितरित कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया। नीलू,ममता एवं विनीता ने संचालन एवं धन्यवाद सचिव सुशीला जैसवाल ने किया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें