Dil India Live पर पढ़ें लेटेस्ट Hindi News, Education, Fashion News, political news, Varanasi और UP की ताजा खबरें।
शनिवार, 23 मार्च 2024
नन्हे असीम ने रखा रमज़ान का रोज़ा
Varanasi (dil India live)। मुक़द्दस रमजान में नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा रोज़ा रखने की परम्परा बनारस में लगातार बनी हुई है। यही वजह है रमजान शुरू होते ही नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा रोज़ा रखने का सिलसिला शुरू हो जाता है। मदरसा अहयाउल उलूम जैनपुरा में तालीम ले रहे महज 6 साल के मोहम्मद असीम भी रोज़ा है। मोहम्मद उमर और दरकशा महपारा के साहबजादे असीम कहते हैं कि रब राज़ी हो जाए इसलिए रोज़ा रखा। उनके वालिदैन को खुशी है की उनके साहबजादे नन्ही सी उम्र में ही रोज़ा रखने लगे हैं। वो कहते हैं कि हमने सोचा नहीं था कि मेरा बेटा रोज़ा रख लेगा मगर उसकी जिद के आगे हम लोग कुछ नहीं बोले और उसने रोज़ा रख कर हम सबको खुश कर दिया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें