मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026

Behraich ki हमना आफताब ने महज़ 6 साल में मुकम्मल किया नाज़रा कुरआन

कुरआन हम सबको सीधे और सच्चे रास्ते पर चलने को प्रेरित करता है-मुफ्ती जियाउद्दीन




dil india live (Behraich). बहराइच के नाजिरपुरा नई बस्ती मुहल्ले में रहने वाले मास्टर आफताब की बेटी हमना आफताब ने 6 साल में नाज़रा कुरआन मुकम्मल करके अपने वालिदैन (माता– पिता), दादा, और रिश्तेदारों का नाम रौशन किया है। इनके पिता आफताब ने कहा कि इसका श्रेय खुदा के साथ साथ इनके उस्ताद हाफिज अहमद को जाता है जिन्होंने कुरआन शरीफ को सही, तरतीब तरतील और अच्छे ढंग से बेहतरीन अंदाज में पढ़ना सिखाया। हमना के दादा (भूतपूर्व डिप्टी बीएसए) नियाज़ अहमद ने दुआ देते हुए कहा कि बेटी को खुदा अपनी हिफाजत में रखे और नेक ख्वाहिशात की दरखास्त की। मेहमानों में मदरसा नुरुल उलूम के हिफ़्ज के उस्ताद कारी वहीदुद्दीन ने खत्म कुरआन मुकम्मल कराया और फिर उनके सुपुत्र मुफ्ती जियाउद्दीन ने कुरआन की रोशनी में मौजूद लोगों को कुरआन की अहमियत और उसकी बरकत पर रौशनी डालते हुए कहा कि कुरआन हम सबको सही और सीधे रास्ते पर चलने को प्रेरित करता है, कहा कि कुरान का सही पढ़ना सवाब तो है ही साथ कुरआन को देखना सवाब है, उसको छूना भी सवाब है।



इनकी रही खास मौजूदगी 
इस अवसर पर मौलाना कलीम हाफिज अनस, नफीस अहमद, फ़ैज़ानुल हक, अब्दुल लतीफ, कलीमुद्दीन, शफीकुद्दीन, तौहीद, तौसीफ, उवैस, ताहा आफताब, हुजैफा इत्यादि के अलावा काफी लोग भी मौजूद थे।

Varanasi Main जनपदस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज़ सम्पन्न

विजेता स्टूडेंट्स को किया गया पुरस्कार देकर सम्मानित 



dil india live (Varanasi). शासन के निर्देश पर कंपोजिट विद्यालय शिवपुर प्रांगण में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जनपद स्तरीय क्विज व विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक ब्लॉक से 5-5 छात्र अर्थात 90 प्रतिभागी छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन करते हुए मुख्य अतिथि एडी बेसिक वाराणसी मंडल, वाराणसी हेमंत राव द्वारा किया गया। दोनों प्रतियोगिताएं (क्विज एवं विज्ञान मॉडल) अलग-अलग सम्पन्न हुई। क्विज प्रतियोगिता दो चरणों में हुई।प्रथम चरण में प्रथम चक्र में पांच ब्लॉक की टीम ने व द्वितीय चरण में शेष 4 ब्लॉक की टीम ने प्रतिभाग किया। दोनों चक्र के विजेताओं के साथ फाइनल राउंड का द्वितीय चरण हुआ जिसमें पिंडरा ने 9 अंक प्राप्त कर चोलापुर 07 अंक पर जीत दर्ज करते हुए विजयी हुई। स्कोरर व  प्रस्तोता के रूप में दोनों SRG राजीव कुमार सिंह व डॉक्टर कुंवर भगत सिंह थे।




पिंडरा के विजय प्रताप, शिवांश मौर्य, प्रियांशु कुमार पटेल, प्रिंशी मौर्य, व सौरभ को जनपद जौनपुर के BSA डॉक्टर गोरख प्रसाद पटेल व वाराणसी के BSA अनुराग श्रीवास्तव तथा राजकीय क्वींस कालेज के प्रधानाचार्य सुमित श्रीवास्तव द्वारा क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को टैब, स्मार्टफोन, प्रमाण पत्र, स्टेशनरी, बुक सहित बैग वितरण कर सम्मानित किया गया।

मॉडल प्रतियोगिता के कुल 9 ब्लॉक के 45 प्रतिभागी छात्रों के मॉडल का निर्णय निर्णायक समिति श्री राजकुमार सिंह, प्रिंस गुप्ता, श्वेता अग्रवाल, आनंद कुमार दुबे व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा किया गया, जहां बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सक्रिय मॉडल प्रस्तुत किया गया। 50 अंकों की पूर्णांक/ 5 बिंदुओं के आधार पर अंकों के आधार पर एक से 10 स्थान वाले बच्चों में से 1 से 5 स्थान पाने वाले श्रद्धा पांडे (कबीर चौरा), सीतांजलि (चित्रसेनपुर), अंकन सिंह (देहली विनायक), अंशिका एवं आयुष (यूपीएस जाफराबाद) को टैबलेट व प्रमाण पत्र तथा बैग प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्थान 6 से 10 तक अंशिका (सुल्तानपुर), अनामिका (कादीपुर), दीपा (रामचंदीपुर)), प्रिंस वर्मा (बरनी), दिव्या प्रजापति (इंदिरा गांधी विद्यालय) को सूक्ष्मदर्शी, प्रमाण पत्र व बैग प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभी खंड शिक्षा अधिकारी, समस्त जिला समन्वयक, SRG, व PLC  के सदस्य के लोग यथा प्रमोद कुमार गुप्ता, (जिला समन्वयक प्रशिक्षण), त्रिलोकी नाथ शर्मा (जिला समन्वयक समेकित शिक्षा), अमृता चौहान ((जिला समन्वयक बालिका शिक्षा), विमल सिंह, अजय सिंह, आशुतोष पांडेय, सरोज शर्मा, रविकिरण राय, संजीव वर्मा, राजबली, परमा विश्वास, डॉ. दिनेश चन्द्र तथा खंड शिक्षा अधिकारी विजय यादव, अखिलेश यादव, स्कंद गुप्ता, शशिकांत श्रीवास्तव, विनोद मिश्रा, नागेन्द्र सरोज व संजय यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष पांडेय तथा राजीव सिंह SRG तथा कार्यक्रम सह संयोजक प्रमोद कुमार गुप्ता (जिला समन्वयक प्रशिक्षण) रहे।


सोमवार, 9 फ़रवरी 2026

DAV PG College: क्विज में आयुष, कहानी में भाव्या अव्वल

इंडो वेस्टर्न नृत्य संग सूफीयाना गीतों पर झूमे स्टूडेंट्स

छात्र मंच लौरियेट्स के दस दिनी नक्षत्र महोत्सव का हुआ भव्य समापन





dil india live (Varanasi). वाराणसी के डीएवी पीजी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के स्टूडेंट्स फोरम लौरियेट्स के अंतर्गत आयोजित दस दिवसीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव 'नक्षत्र 2026' के समापन पर सोमवार को विविध कार्यक्रम हुए। छात्रों के समूह तालस्य द्वारा इण्डो वेस्टर्न नृत्य प्रस्तुत किया गया। समूह मौसकी द्वारा छात्रों ने सूफी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो.मिश्रीलाल एवं उप प्राचार्य प्रो. संगीता जैन ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामना दी।

    नक्षत्र महोत्सव में क्विज में डीएवी के आयुष आर्यरंजन प्रथम, टर्नकोट में डीएवी के उत्कर्ष तिवारी, संभाषण में बीएचयू की पल्लवी गौंड प्रथम रही। निबंध लेखन में बसंत कन्या महाविद्यालय की अंजली एवं कहानी वाचन में बीएचयू की भाव्या सिंह प्रथम रही। 

   इस अवसर पर छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रो. मिश्रीलाल ने कहा कि रचनात्मक कार्यो में इतनी संख्या में छात्रों की प्रतिभागिता अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पुरस्कार प्राप्त करना उतना महत्वपूर्ण नहीं है जितना उसके लिए प्रयास करना है। इस अवसर पर डॉ. वन्दना बालचंदनानी, डॉ. नजमुल हसन, प्रज्ञा अग्रवाल, विराज खितेश शर्मा आदि प्राध्यापकों ने भी संबोधित किया। संचालन शताब्दी दास एवं गार्गी मुदगल ने किया। स्वागत अध्यक्ष हर्ष चतुर्वेदी ने किया। अवनीश शुक्ला, स्निग्धा सिंह, प्रकृति प्रिया, सारा, गौतमी, हर्ष राज राठौड़ आदि ने खास सहयोग किया।

रविवार, 8 फ़रवरी 2026

VKM Varanasi के NSS प्रोग्राम में नशामुक्ति पर दिया ज़ोर

नुक्कड़ नाटक और पोस्टर के जरिए निकाली जागरूकता 
रैली 

नशे के खिलाफ लोगों से किया सीधा संवाद, बांटा संदेश, नशामुक्त समाज का लिया संकल्प



dil india live (Varanasi).   8 फरवरी, 2026 को Varanasi के अस्सी घाट पर NSS प्रोग्राम ऑफिसर, इकाई: A, वसंत कन्या महाविद्यालय द्वारा डॉ. शशि प्रभा कश्यप की अगुवाई में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कैंप के तहत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नशे के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाना और नशामुक्त समाज को बढ़ावा देना था। 

डॉ.  कश्यप ने स्वयं सेविकाओं और आम जनता को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका और जमीनी स्तर पर नशे की लत से लड़ने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने स्वयं सेविकाओं को ज़िम्मेदार नागरिक बनने और इस जागरूकता को अपने परिवारों और समुदायों में फैलाकर  नशे की लत से जूझ रहे व्यक्तियों का समर्थन करके बदलाव के दूत बनने के लिए प्रोत्साहित किया। 





 

इस कैंप में राष्ट्रीय सेवा योजना के 100  स्वयं सेविकाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अस्सी घाट पर आम जनता और आगंतुकों के बीच जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वयं सेविकाओं ने नुक्कड़ नाटक, नारे लगाना, पोस्टर दिखाना, लोगों से बातचीत करना, जागरूकता संदेश बांटना और रैली जैसी कई जागरूकता गतिविधियाँ कीं, जिनसे नशे की लत के शारीरिक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक परिणामों पर प्रकाश डाला गया।

स्वयंसेविकाओं ने घाट पर लोगों से आमने-सामने बातचीत भी की, उन्हें नशीली चीज़ों से दूर रहने और हेल्दी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। "नशीली दवाओं को ना कहें", जन "जन में यही संदेश नशा मुक्त हो अपना देश" और "स्वस्थ युवा, मजबूत राष्ट्र" जैसे अन्य असरदार नारों के ज़रिए नशा मुक्ति का मैसेज दिया गया।

कार्यक्रम का समापन स्वयंसेविकाओं  और उपस्थित लोगों द्वारा नशामुक्त रहने और एक स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की सामूहिक प्रतिज्ञा के साथ हुआ। यह जागरूकता कैंप सार्थक और प्रभावशाली साबित हुआ, जो राष्ट्रीय सेवा योजना की भावना और आदर्श वाक्य “Not Me, But You” को दिखाता है।

UP K Varanasi Main “संविधान संवाद एवं कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन”

संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प संग “संविधान संवाद एवं कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन” सम्पन्न 








dil india live (Varanasi). वाराणसी के शास्त्री घाट पर रविवार को आयोजित संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प संग “संविधान संवाद एवं कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन” संपन्न हो गया। सम्मेलन की सफलता और भारी जन-समर्थन पर कांग्रेस के पूर्व ज़िला चेयरमैन एवं प्रदेश सचिव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग), हाजी मोहम्मद तौफ़ीक़ कुरैशी ने खुशी और हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है।  

उन्होंने एक बयान में कहा कि यह सम्मेलन केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं था, बल्कि संविधान की आत्मा को बचाने और लोकतंत्र को मज़बूत करने का सामूहिक संकल्प था। इसमें अल्पसंख्यक समुदायों सहित हर वर्ग के नागरिकों ने अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज़ बुलंद की।  

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा, राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे, वरिष्ठ नेता किशोरी लाल शर्मा, इमरान मसूद, उज्ज्वल रमण सिंह और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखे। उनकी तक़रीरों ने संविधान की अहमियत, धर्मनिरपेक्षता और बराबरी के मूल्यों को मज़बूती से सामने रखा।  

हज़ारों कार्यकर्ताओं और आम जनता की मौजूदगी ने यह साबित किया कि संविधान के प्रति निष्ठा केवल एक विचार नहीं, बल्कि जन-आंदोलन है। इस संवाद ने काशी की अस्मिता, गंगा की स्वच्छता, बेरोज़गारी, महंगाई और कानून-व्यवस्था जैसी स्थानीय समस्याओं को भी उजागर किया।  

कांग्रेस पार्टी का अल्पसंख्यक विभाग यह संकल्प दोहराता है कि संविधान के हर अक्षर की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। हम विशेष रूप से मुस्लिम समाज और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों से अपील करते हैं कि वे इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी करें और लोकतांत्रिक मूल्यों की मज़बूती में अपना योगदान दें।  

इस दौरान अफसर खां ने कहा कि यह सम्मेलन कांग्रेस की “संविधान बचाओ” मुहिम का एक सफल अध्याय रहा है, जो पूरे देश में जारी रहेगा। हम मीडिया के सहयोग और जनता के समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हैं। 

City Girls Intermediate College में छात्राओं में तालीम पर हुई संगोष्ठी

मौजूदा वक्त में हर लड़की को शिक्षा प्राप्त करना ज़रूरी : डॉ. असमा ज़ेहरा

आल इंडिया मुस्लिम पर्सनला बोर्ड की सदस्य ने बच्चियों में तालीमी बेदारी पर दिया ज़ोर, सुनने जुटीं रहीं ख़्वातीन





dil india live (Varanasi). वाराणसी में रविवार को City Girls Intermediate College क़ाज़ीसदुल्लाहपुरा, वाराणसी में टीचर ट्रेनिंग और class 7th से greduation (स्नातक / आलिमा) तक की छात्राओं को तालीम, हिफाज़त और अभिभावकों की जिम्मेदारी पर एक अहम सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सिटी गर्ल्स इण्टरमीडिएट कॉलेज के सदर हाजी अशफाक अहमद एडवोकेट ने व संचालन मोहतरमा हुदा रावल, भिवंडी (एजुकेशन्लिस्ट व काउन्सलर) व कॉलेज की टीचर तसनीम कौसर ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हैदराबाद से आयीं डॉ. असमा जेहरा, हैदराबाद (चिकित्सक व एजुकेशन्लिस्ट /मेम्बर ऑफ ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड) ने ख़्वातीन को खेताब करते हुए कहा कि आज के दौर में लड़कों के साथ-साथ लड़कियों को भी शिक्षा प्राप्त करना अनिवार्य है। बिना तालीम के समाज में तरक्की नहीं हो सकती। अपनी तालीम देने के वालिदैन को हर कोशिश करना होगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है की स्कूल व मदरसे की बच्चियों के अंदर तालीमी बेदारी लाई जा सके, शिक्षा से ही इंसान की पहचान बनती है, बिना शिक्षा के इंसान पशु के समान है। 




अन्य अतिथियों में मोहतरमा वहीदा सैयद, मुम्बई (एजुकेशन्लिस्ट व टीचर काउन्सलर) मोहतरमा मोहसिना अक़बानी, मुम्बई (आलिमा व काउन्सलर) ने भी संबोधित किया। कॉलेज के प्रबंधक हाजी रईस अहमद एडवोकेट ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह व शाल देकर स्वागत व सम्मानित किया व कॉलेज के सदर हाजी अशफाक अहमद एडवोकेट ने शुक्रिया अदा किया।

      इस अवसर पर मुख्य रूप से हाजी स्वालेह अंसारी, संयोजक मौलाना हसीन अहमद हबीबी, हाजी सलमान खान अदनान, डॉ. नसीम अख्तर, मौलाना अयाज़, हाजी मोहम्मद तारिक, तारिक हसन बबलू, इशरत उस्मानी, हाजी खुर्शीद, मो. शाहिद अंसारी, डॉ. एहतशामुल हक़, फैसल इकबाल व कॉलेज की प्रिंसिपल रुबीना तज्जिन व शाहीना अंसारी एवं कॉलेज की समस्त अध्यापिकाओं व वालेंटियर बच्चियों ने कार्यक्रम को कामयाब बनाने में अहम योगदान दिया।

जोहर बाद पड़ेगी मिट्टी, कल रात में हुआ था इंतकाल

पूर्व विद्युत अभियंता एस. रहमान की पत्नी का इंतकाल 


dil india live (Varanasi). पूर्व विद्युत अभियंता एस. रहमान की पत्नी व मशहूर चिकित्सक डा. कैसर की वालिदा (मां) का कल रात इंतकाल हो गया था। इंतकाल की खबर से ही उनके अज़ीज़ रिश्ते नातेदारो में अफसोस की लहर दौड़ गई। ककरमत्ता स्थित उनके दौलतखाने पर लोगों का हुजूम अफसोस के लिए उमड़ा हुआ था। तमाम रिश्तेदार और अज़ीज़ दौलतखाने पर पहुंचे हुए थे। उनके बेटे नेयाज ने बताया कि सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी चल रही है मिट्टी ककरमत्ता स्थित कब्रिस्तान में ज़ोहर की नमाज के बाद पड़ेगी। मरहूमा अपने पीछे शौहर एस. रहमान और तीन बेटे एक बेटी का भरा परिवार छोड़ कर ग्रीन हैं।