सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का अभेद्य दुर्ग है 'करहल'
![]() |
Aman (Editor dil India live) |
Karhal (dil India live)। करहल एक बार फिर से राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र बिंदु में है।सियासत का अखाड़ा बना 'करहल' के मिजाज में 'समाजवाद' ही रचा बसा हुआ है। माना जाता है की सपा संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का यह अभेद्य दुर्ग है सोते जागते सिर्फ और सिर्फ समाजवाद ही सांस लेता है। वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 'करहल' राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र बिंदु में था। यूपी के मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट राज्य की उन 10 विधासनसभा सीटों में से एक है, जहां अगले कुछ दिनों में उपचुनाव होने वाला हैं। 'करहल' सीट इसलिए भी खास है कि क्योंकि यह सीट सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। करहल में कई दशकों से किसी भी पार्टी की दाल नहीं गली है। क्योंकि, यह सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का अभेद्य दुर्ग है।इसे जीतने के लिए बीजेपी ने इसे चुनौती के रुप में ले लिया है। पिछले चुनाव परिणाम से मायूस हुई भाजपा में हरियाणा जीत ने संजीवनी का काम किया है। इससे भाजपा उत्साहित है। बीजेपी 'करहल' सीट फतह को लेकर प्लानिंग कर रही है। हालांकि सपा ने बिहार के दिग्गज और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद को टिकट देकर अपनी सीट सुरक्षित मानकर चल रही है। सूत्रों की मानें तो इस उपचुनाव में 'करहल' सीट फतह के लिए यूपी ही नहीं बल्कि बिहार के भी कई दिग्गज नेता कैम्पेनिंग के लिए पहुंचेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें