Dil India Live पर पढ़ें लेटेस्ट Hindi News, Education, Fashion News, political news, Varanasi और UP की ताजा खबरें।
बुधवार, 17 अप्रैल 2024
सईद अहमद एडवोकेट का गौरीगंज में इंतकाल
Varanasi (dil India live). बागहाडा के पूर्व सभासद, वाराणसी के मशहूर अधिवक्ता व समाजसेवी हाजी सईद अहमद एडवोकेट का गौरीगंज सिथत दौलतखाने पर आज इंतकाल हो गया, वो तकरीबन 70 साल के थे। उनके इंतकाल से कौम और शहर की बड़ी क्षति हुई है। पेशे से अधिवक्ता, पूर्व पार्षद व समाज सुधार की दिशा में मरहूम सईद अहमद एडवोकेट का काफी योगदान था। उनके इंतकाल की खबर जैसे ही सोशल मीडिया में वायरल हुई हर तरफ अफसोस की लहर दौड़ गई। उनके दौलतखाने पर उनके तमाम अज़ीज़, मोवककील व रिश्ते-नातेदारों का हुजूम जुट गया। उनकी मिट्टी भवनिया कब्रिस्तान में पड़ेगी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें