बुधवार, 18 फ़रवरी 2026
Ramadan ka Paigham -1
रमजान आते ही फिज़ा में होती है नूर की बारिश
ये वो महीना है जिसके आते ही फिज़ा में नूर छा जाता है। चोर चोरी से दूर होता है, बेहया अपनी बेहयाई से रिश्ता तोड़ लेता है, मस्जिदें नमाज़ियों से भर जाती हैं। लोगों के दिलों दिमाग में बस एक ही बात रहती है कि कैसे ज्यादा से ज्यादा इबादत की जाये। फर्ज़ नमाज़ों के साथ ही नफ्ल और तहज्जुद पर भी लोगों का ज़ोर रहता है, अमीर गरीबों का हक़ अदा करते हैं, पास वाले अपने पड़ोसियों का, कोई भूखा न रहे, कोई नंगा न रहे इस महीने में इस बात का खास ख्याल रखा जाता है। पता ये चला कि हक़ की जिन्दगी जीने की रमज़ान हमे जहां तौफीक देता है। वहीं गरीबो, मिसकीनों, लाचारों, बेवा, और बेसहरा वगैरह की ईद कैसे हो, कैसे उन्हें उनका हक़ और अधिकार मिले यह रमज़ान ने पूरी दुनिया को दिखा दिया, सिखा दिया। यही वजह है कि रमज़ान का आखिरी अशरा आते आते हर साहिबे निसाब अपनी आमदनी की बचत का ढ़ाई फीसदी जक़ात निकालता है। और दो किलों 45 ग्राम वो गेंहू जो वो खाता है उसका फितरा।
VKM Varanasi: छात्राओं ने NSS camp Main लिया कपड़े पर ब्लॉक पेंटिंग का प्रशिक्षण
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में दिखीं सीखने और जानने की जिज्ञासा
dil india live (Varanasi). आज 18.2.26 दिन बुधवार को "वसंत कन्या महाविद्यालय" (VKM Varanasi) की 'राष्ट्रीय सेवा योजना', इकाई - 5 की कार्यक्रम अधिकारी 'डॉ. वर्षा सिंह' के निर्देशन में सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ 'कम्पोजिट विद्यालय' सुंदरपुर, नगर क्षेत्र - वाराणसी में किया गया। शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेविकाओं द्वारा शिविर स्थल की स्वच्छता, लक्ष्यगीत तथा योग व्यायाम के साथ किया गया। इस मौके पर खेल प्रशिक्षक ओमप्रकाश और धीरज के निर्देशन में स्वयंसेविकाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी गई जिसमें विद्यालय के बच्चों ने भी भाग लिया। स्वयं सेविकाओं ने कक्षाओं में जाकर पठन - पाठन का संचालन भी किया और अनुशासन व्यवस्था के साथ सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी भी दी।
अपराह्न में आर्ट एक्सपर्ट पूजा सेठ ने लिपप्ण कला और कपड़े पर ब्लॉक पेंटिंग का गुर प्रशिक्षुओं को सुखाया। पूजा सेठ ने कहा कि स्वरोजगार और अतिरिक्त कमाई करने के नजरिए से ये कलाएं आज के युग में प्रासंगिक हैं।
NSS camp Main प्रशिक्षुओं ने सीखा लिप्पण कला की बारीकियां
जब तैयार हुई सुंदर कलाकृतियां तो देखते रह गए सभी
dil india live (Varanasi). आज 17.02.2026, दिन मंगलवार को सप्तदिवसीय विशेष शिवर का आयोजन रा. से. यो. की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वर्षा सिंह के निर्देशन में किया गया। शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत विद्यालय के प्रांगण में स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय के मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ किया गया।
दरअसल सुंदरपुर वाराणसी में स्थित कंपोजिट विद्यालय अपने आप में ऐतिहासिक महत्व रखता है जिसकी स्थापना पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा भारत की स्वतंत्रता से पूर्व ही सन 1928 में किया गया था। अपराह्न में द्वितीय सत्र में युवाओं के मध्य कौशल विकास के उद्देश्य से पिडिलाइट कंपनी से पूजा के निर्देशन में लिप्पण कला की विभिन्न सुंदर कलाकृतियां निर्मित करने का प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। इस दौरान जब तैयार हुई सुंदर कलाकृतियां तो मौजूद लोग देखते रह गए। प्रशिक्षुओं ने एक से बढ़कर एक खूबसूरत कलाकृतियां अभिव्यक्त कर लोगों को चकित कर दिया।
मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026
Hazrat Zanzira Shah Wa Hazrat सिक्कड शाह बाबा के उर्स में उमड़े जायरीन
रौशनी से जगमगा उठा आस्ताना, सूफियाना कलाम से गूंजा बाबा का दर
Mohd Rizwan
dil india live (Varanasi). । हजरत जंजीरा शाह व हजरत सिक्कड शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह का सालाना तीन दिनी उर्स अकीदत और एहतराम के साथ हबीबपुरा पितरकुंडा में मनाया जा रहा है। इतवार को अकीदत और एहतराम के साथ शुरू हुए उर्स में तीसरे रोज़ जायरीन का हुजूम उमड़ा हुआ है। आस्ताना सुफियाने कलाम और रौशनी से गुलजार है।
मौलाना शफीक अहमद मुजद्दीदी की अगुवाई में हो रहे उर्स में इससे पहले सोमवार को बाद नमाज़ ज़ोहर कुरआन खानी, बाद नाज असर चादर पोशी व कुल शरीफ, बाद नमाजे इशा जश्ने ईद मीलादुन्नबी का जलसा देर रात पाक कुरान की तेलावत से शुरू हुआ, जिसमें उलेमा मुफ्ती शाहजैब मदनी, मौलाना हसीन अहमद हबीबी, मौलाना अब्दुल मुतल्लीब व मौलाना कौसैन मौअजजम आदि ने वलियों की जिंदगी पर रौशनी डाली।
मगलवार बाद नमाजे जोहर कुरानखानी हुई जिसमें लोगों का हुजूम पाक कुरान की तेलावत के उमड़ा हुआ था, बाद नमाज़ असर कुल शरीफ चादरपोशी हुई तो बाद नमाज़े मगरिब लंगरे आम लोगों का मजमा फ़ैज़ उठाने जुटा हुआ था। बाद नमाजे इशा महफिले समां का आयोजन किया गया है। इस दौरान देर रात तक जहां हबीबपुरा में कव्वाली का सुफियाना कलाम गूंज रहा था, वहीं दूसरी ओर बाबा के दर पर फातेहा पढ़कर फ़ैज़ उठाने दूर दराज से अकीदतमंदों का हुजूम लगा हुआ था।
Pragati -2026 Baal Utsav मंडलीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विजेताओं को उपनिदेशक व बीएसए ने किए पुरस्कृत
dil india live (Varanasi). वाराणसी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति - 2020 में बच्चों की अभिव्यक्ति को मंच प्रदान करने, उनके सर्वांगीण विकास, क्रॉस लर्निंग स्पेस, नए शैक्षिक तरीके को खोजना, छिपी हुई क्षमता का पता लगाने व प्रतिभा दिखाने हेतु मीना मंच के अंतर्गत प्रगति स्वाभिमान और सफलता की ओर 2 .0 "प्रगति 2026 बाल उत्सव " का आयोजन वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर वाराणसी में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के रूप में आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि उपनिदेशक /प्राचार्य, डायट सारनाथ वाराणसी उमेश कुमार शुक्ला द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के संयोजक हेमंत राव, सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) वाराणसी मंडल द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत बड़े ही मनोहारी ढंग से प्रस्तुत किया गया। जेंडर संवेदीकरण के अंतर्गत एकांकी नाटक का भी प्रस्तुतीकरण बच्चों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए शुक्ला ने कहा कि मीना मंच बालिकाओं को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराता है, वर्तमान में मीना मंच से जुड़कर बच्चों में सकारात्मक परिवर्तन परिलक्षित हो रहे हैं ।कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा को प्रस्तुत करते हुए हेमंत राव (सहायक शिक्षा निदेशक) ने मंडल स्तर पर हो रहे प्रयासों की सराहना किया, साथ ही उपस्थित सभी शिक्षकों को जीवन कौशल की शिक्षा को प्रभावी ढंग से प्रदान करने हेतु आवाहन किया। अध्यक्षीय भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी अनुराग श्रीवास्तव द्वारा किया गया।मंडली प्रतियोगिता हेतु वाराणसी व चंदौली से 11- 11 बच्चे व जौनपुर तथा गाज़ीपुर से 10-10 बच्चे क्रमशः विद्यालय स्तर, ब्लॉक स्तर व जनपद स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर आए थे। मंडल स्तर पर इन 42 बच्चों को पांच प्रकार की गतिविधियां जो जेंडर स्टीरियोटाइप, बॉडी इमेज, बॉडी इमेज प्रमोटेड बाय मीडिया, बॉडी टॉक व नेगेटिव बॉडी टॉक थीम पर आधारित है, में प्रतिभाग कर 25 अंकों के प्रति स्पर्धा मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। परिणाम से प्राप्त सर्वश्रेष्ठ 10 स्थान के बच्चों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता लखनऊ के लिए भेजा जाएगा। इस प्रतियोगिता में गतिविधियो का आयोजन व निर्णायक की भूमिका मीना मंच के मास्टर ट्रेनर राजीव सिंह, रश्मि त्रिपाठी, परमा विश्वास, रमेश सिंह, सुनीता दीक्षित, रत्नेश कुमारी के साथ ब्लाक नोडल, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा, अमृता चौहान ने किया। पांच चक्र की प्रतियोगिता के पश्चात अनंत, नंदिनी, सोनाली, भारती व नैन्सी (सभी वाराणसी से), रजनी वर्मा अनन्या, साक्षी (सभी जौनपुर से), निधि यादव गाजीपुर कृपानंद चंदौली से क्रमशः 1 से 10 स्थान पर रहे । सभी विजेता बच्चों को पुरस्कार के रूप में मेडल व सर्टिफिकेट आदि प्रदान किया गया । शेष बच्चों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिया गया। बच्चों के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, मास्टर ट्रेनर नोडल टीचर को भी सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम को सहयोग करने में अमित पांडे, प्रबंधक वाराणसी पब्लिक स्कूल, राम पूजन पटेल, BEO विद्यापीठ ,यशवंत सिंह, अनीता यादव, जेपी यादव, सुभाष यादव SRG गण चंदौली, त्रिलोकी शर्मा, डीसी, सीमा सिंह सविता अग्रहरि ,अलमुनाई - सदस्य वैष्णवी मिश्रा, अनिल तिवारी, राजेश, संजय गुप्ता, मोहनलाल, वासुदेव यादव आदि प्रमुख लोग रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव सिंह SRG /MT वाराणसी एवं अरविंद सिंह ने किया ।
UP K Varanasi Main सांस्कृतिक संकुल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने किया नीलू मिश्रा का सम्मान
Mohd Rizwan
dil india live (Varanasi). वाराणसी स्थित सांस्कृतिक संकुल, चौकाघाट में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश नवदीप रिणवा ने मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने हेतु SVEEP आइकॉन के रूप में एथलीट नीलू मिश्रा को सम्मानित किया। इस अवसर पर नीलू मिश्रा ने कहा कि यह सम्मान लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए किए गए जन-जागरूकता प्रयासों की सराहना है, जो मेरे लिए अत्यंत गौरव और प्रेरणा का विषय है।
इस गरिमामय अवसर पर वाराणसी के मंडलायुक्त एस. राज लिंगम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, सभी ईआरओ, सुपरवाइजर तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरूकता, शत-प्रतिशत मतदान और लोकतांत्रिक सहभागिता बढ़ाने के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।
नीलू ने कहा कि मैं इस सम्मान के लिए निर्वाचन विभाग एवं सभी वरिष्ठ अधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ तथा भविष्य में भी मतदाता जागरूकता और सामाजिक सहभागिता के कार्यों में पूर्ण समर्पण के साथ योगदान देती रहूंगी।
सोमवार, 16 फ़रवरी 2026
Ramzan की आहट से ही बदलने लगी मोमिनों के चेहरे की रंगत
चांद की तस्दीक के लिए पूर्वांचल चांद कमेटी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
18 को दिखा चांद तो 19 को पहला रोज़ा


सरफराज अहमद
dil india live (Varanasi). Ramzan की आहट से ही Allah के नेक बंदों के चेहरे की रंगत बदलने लगी है। उन्हें इंतजार है तरावीह, सहरी का, रोजा रखने की उनमें बेताबी है और उन्हें इफ्तार का इंतजार है। यही वजह है कि मस्जिदों-घरों में रमज़ान की तैयारियां तेज हो चली है। उधर पूर्वांचल चांद कमेटी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है। सदर काजी -ए-शहर मौलाना हसीन अहमद हबीबी ने चांद हेल्प लाइन नंबर जारी किया है जिसमें लोगों से अपील की गई है कि अगर किसी को भी चांद नज़र आएं तो इसकी जानकारी कमेटी को जारी नंबर पर दें।
मौलाना हसीन अहमद हबीबी बताते हैं कि 18 फरवरी 29 शाबान है। अगर 29 वीं का चांद दिख जाता है तो मस्जिदों में नमाजे तरावीह शुरू हो जाएगी। अल्लाह के नेक बंदे सहरी करके 19 को पहला रोज़ा रखेंगे। अगर चांद का दीदार नहीं हुआ तो 19 फरवरी को शाबान की 30 वीं का चांद देखकर तरावीह शुरू होगी और 20 रमज़ान को मोमिन पहला रोज़ा रखेंगे।
मदरसा हाफ़िज़ जुम्मन साहब के प्रिंसिपल हाफ़िज़ नसीम अहमद बशीरी बताते हैं कि तरावीह की नमाज सबसे पहले तीन दिन में मुकम्मल होती है। जबकि हर रोजेदारों को चांद देखकर तरावीह शुरू और ईद का चांद देखकर तरावीह खत्म करने का हुक्म है। इसलिए अगर किसी ने तीन दिन, पांच दिन या जितने भी दिन की तरावीह पढ़ी है उसे पूरे रमज़ान तरावीह के मुकम्मल होने के बाद सुरे तरावीह पढ़ना सुन्नत है। मौलाना अजहरुल कादरी कहते हैं जो तीन दिन में तरावीह मुकम्मल करते हैं वो यह न सोचें की बरी हो गये बल्कि उसे सुरे तरावीह पूरे रमज़ान पढ़ना है। उधर मस्जिदों में तरावीह की जहां तैयारियां चल रही है वहीं दूसरी ओर रमज़ान का टाइम टेबल बांटा जा रहा है। लोग दुकानों पर इफ्तार व सहरी के सामान की खरीदारी में जुटे हुए हैं।

































.jpeg)

