शुक्रवार, 27 अगस्त 2021

हुजूर समनानी मियां का औरंगाबाद में एक्सीडेंट




समनानी मियां की सेहत के लिए घर-घर में हो रही दुआएं

 -समनानी मियां खतरे से बाहर

वाराणसी 26 अगस्त(दिल इंडिया लाइव)। आला हजरत इमाम अहमद रज़ा खां फाजिले बरेलवी के पोते और हुजूर ताजुश्शरिया के भतीजे हुजूर समनानी मियां की कार का औरंगाबाद बिहार में एक बड़ी दुर्घटना हो गई। इस एक्सीडेंट में समनानी गियां समेत कई लोग बुरी तरह घायल हो गये। सूत्रों से मिली जानकारी में कहा गया है कि दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार का परखच्चा उड़ गया। औरंगाबाद के चिकित्सकों ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए सभी घायलों को तीन एम्बुलेंस के जरिये जिला वाराणसी रेफर कर दिया। बनारस के सिंह मेडीकल में सभी घायलो का इलाज चल रहा हैं। सभी खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। समनानी मियां समेत सभी घायल सिंह मेडीकल में भर्ती है। सभी के लिए घर-घर में दुआएं हो रही है।

1 टिप्पणी:

Mohd Habib ने कहा…

Allah Tala jald sehat Aata Karen

Vasant Kanya महाविद्यालय में शुरू हुआ कंठ संस्कार Workshop

संगीत विषय के पहले एक कला है जिसका उद्देश्य कलाकार बनाना ही नहीं, वरन अच्छा मानव बनाना है संगीत से ही नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों का पोषण सं...