शनिवार, 7 मार्च 2026

Muqaddas Ramadan: जी हां हम हैं नन्हें रोजेदार

​वाराणसी के हुदा राफी व हम्द रफी ने रखा रोजा,पेश की मिसाल



​dil india live (Varanasi). रमज़ान की रहमतों और बरकतों का क्या कहना, अल्लाहु अकबर अल्लाहु अकबर। यह वो मुक़द्दस महीना है जिसमें रब्बुल इज्ज़त बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि छोटे छोटे मासूम बच्चों को भी रोज़ा रखने की तौफीक अता फरमाता है। रब की रज़ा के लिए घर वालों से जिद करके वाराणसी के पठानी टोला की रहने वाली 9 वर्षीय नन्ही हुदा रफ़ी और उसका भाई हम्द राफी ने भी रोजा रखकर मिसाल पेश किया है। इसके चलते इन मासूम बच्चों के वालिदैन (अपने माता-पिता) का सिर भी फख्र से ऊंचा हो गया है।

 घर वालों का कहना है कि दोनों बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज और मेहनती हैं। उनके इस सफर में उनके माता-पिता और उस्तादों का अहम योगदान रहा, जिनके सही मार्गदर्शन और लगन ने इस कठिन कार्य को मुमकिन कर दिखाया। दोनों की इस उपलब्धि की खबर जैसे ही पठानी टोला और आसपास के इलाकों में फैली, उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नन्ही हुदा व हम्द राफी अन्य बच्चों के लिए एक मिसाल हैं। "बेटियां हर मैदान में आगे बढ़ रही हैं, और हुद ने भी यह साबित कर दिया कि अगर इरादे नेक हों और मेहनत सच्ची, तो उम्र कोई बाधा नहीं बनती।" ऐसा ही होनहार हम्द राफी भी है। वाराणसी के सेंट मैरीज कांवेंट स्कूल में तालीम ले रहे दोनों बच्चों ने यह दिखा दिया है कि अगर इरादें नेक हों तो मंजिल आसान हो जाती है।


UP K Varanasi Main रोज़ा इफ्तार और होली मिलन एक साथ

'होली मिलन' 'इफ्तार और काव्य पाठ' ने पेश किया सौहार्द की मिसाल 



Mohd Rizwan 

dil india live (Varanasi). उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी वाराणसी ने एक बार फिर दुनिया को आपसी भाईचारे का संदेश दिया है। इनकम टैक्स बार एसोसिएशन, वाराणसी द्वारा एक ऐतिहासिक आयोजन किया गया, जहां 81 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद होली मिलन समारोह और रोजा इफ्तार का संगम एक साथ देखने को मिला।

इस भव्य कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए मुख्य आयकर आयुक्त (Chief Commissioner of Income Tax) हरि गोविंद सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उनके साथ विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और शहर के नामी अधिवक्ताओं ने भी इस साझा उत्सव का आनंद लिया। इनकम टैक्स बार भवन में शाम में हुए इस कार्यक्रम में धार्मिक सौहार्द के साथ-साथ साहित्य की भी बयार बही। 'रंगम' कार्यक्रम के तहत एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मशहूर कवियों ने अपनी काव्य रचनाओं से समां बांधा।



एसोसिएशन के अध्यक्ष और 'प्रधान सेवक' आशुतोष भारद्वाज ने इस आयोजन के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया "इनकम टैक्स बार की स्थापना 1945 में हुई थी। 81 साल बाद यह पहला सुखद संयोग है जब होली और रमजान के इस पवित्र महीने में इफ्तार का आयोजन एक साथ हुआ है। यह हमारी साझा विरासत और एकता का प्रतीक है।"

इनकी रही खास मौजूदगी 

ऐतिहासिक अवसर पर महामंत्री विजय जैन, एडिशनल कमिश्नर जीपी सिंह, डिप्टी डायरेक्टर उत्कर्ष पांडे,  विशेष लोक अभियोजक नियाज़ अहमद ख़ान, समेत पूर्व अध्यक्ष ओपी शुक्ल, हर्ष सिंह, रतन चंद्र वर्मा, असीम जफर, अली सेराज खान, फिरोज अहमद और नदीम अहमद ख़ान, अनूप सिंह, रत्नाकर सिंह जैसे कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

शुक्रवार, 6 मार्च 2026

BLW Varanasi Main 55 वां "राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह" की शुरुआत

राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह" के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन




F. Farouqi Babu 

dil india live (Varanasi). बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) मे महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में मनाये जा रहे 55 वें "राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह" के अंतर्गत आज 6 मार्च 2026 को "प्रभात फेरी" सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

मुख्य  संरक्षा अधिकारी राम जन्म चौबे ने इस जन- जागरूकता प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रभात फेरी कुंदन तिराहा से प्रारंभ होकर सूर्य सरोवर, काली मंदिर,   बैंक ऑफ़ बड़ौदा और बरेका कॉलोनी से होते हुए पुनः कुंदन तिराहे पर आकर समाप्त हुई। प्रभात फेरी के दौरान लोगों के हाथों में संरक्षा से प्रेरित विभिन्न प्रकार के नारों से युक्त तख्तियां और बैनर समस्त जनमानस को संरक्षा के प्रति प्रेरित कर रहे थे। इस दौरान संरक्षा से प्रेरित नारों के उद्घोष से संपूर्ण बरेका परिसर गुंजायमान हो उठा। 



एक अन्य कार्यक्रम के अंतर्गत बरेका कर्मशाला के लोको  डिवीजन के कर्मचारियों के बीच संरक्षा जागरूकता के लिए फायर एवं व्यक्तिगत संरक्षा उपकरण का प्रशिक्षण ,संरक्षा शपथ ,संरक्षा प्रश्नोतरी एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया  जिसमे  कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 

सप्‍ताहव्‍यापी कार्यक्रम के इस कड़ी मे आज कर्मशाला परिसर में कंट्र्क्चुयल कर्मचारियों के बीच भी संरक्षा जागरूकता के लिए फायर एवं व्यक्तिगत संरक्षा उपकरण का प्रशिक्षण एवं संरक्षा शपथ जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमे  कर्मचारियों ने अति उत्साह के साथ  हिस्सा लिया। 

बच्चों में संरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बरेका पेंटिंग स्कूल, “कलांजलि” में “उन्नत सुरक्षा के लिए लोगों को संलग्न करे, शिक्षित करें और सशक्त बनाएँ” विषय पर  पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया  गया जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इन विभिन्न कार्यक्रमों का उद्देश्य अधिकारियों, कर्मचारियों  समेत समस्त जनमानस में संरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था।

 उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बनारस रेल इंजन कारखाना में बरेका संरक्षा अनुभाग द्वारा दिनांक 04 से 10 मार्च तक 55वें राष्‍ट्रीय संरक्षा सप्‍ताह का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर उप मुख्य संरक्षा अधिकारी अक्षय कांत धुसिया,सहायक कार्मिक अधिकारी एवं सचिव मंडल कमांडर सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड पीयूष मिंज, बरेका  नागरिक सुरक्षा संगठन, सेंट जॉन्स एंबुलेंस ब्रिगेड और भारत स्काउट एंड गाइड के सदस्य, रेलवे सुरक्षा बल के जवान और बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

UP K Varanasi Main अमेरिका इस्राएल के ख़िलाफ़ लगाए गए नारे

आयतुल्लाह ख़ामेनेई की शहादत पर शिया जामा मस्जिद दारानगर में मजलिस








Sarfaraz Ahmad 

dil india live (Varanasi). मरकज़ी शिया जामा मस्जिद दारानगर में जुमा की नमाज़ के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनेई की याद में जलसे व मजलिस का आयोजन हुआ। जलसे का आग़ाज़ मौलाना सरताज हुसैन ने तिलावते कलाम पाक से किया। मौलाना ज़ायर हसन ईमानी और मौलाना सैय्यद अमीन हैदर हुसैनी ने जलसे को ख़िताब करते हुए कहा कि आयतुल्लाह ख़ामेनेई सिर्फ़ कोई सियासी रहनुमा नहीं थे बल्कि वो पूरी दुनिया में रहने वाले शिया समुदाय के सबसे बड़े धर्मगुरु थे। उन्होंने मौत को ज़िल्लत की ज़िंदगी पर तरजीह दी और ज़ालिमों के ख़िलाफ़ अंतिम समय तक मोर्चे पर डटे रहे। उनकी शहादत की खबर सुनकर हर वो इंसान रोया जो उनसे मुहब्बत रखता था। जलसे की निज़ामत डॉक्टर शफ़ीक़ हैदर ने की। इस दौरान अमेरिका और इस्राएल के ख़िलाफ़ जम कर नारे बाज़ी की गई और भारत सरकार द्वारा विदेश सचिव को ईरान एम्बेसी भेजकर शोक संवेदना व्यक्त करने की प्रशंसा की गई साथ ही सरकार से मुतालेबा किया गया कि जल्द से जल्द अमेरिका और इस्राइल से अपने सारे रिश्ते तोड़ लेना चाहिए क्योंकि ये देश किसी के सगे नहीं है और वक़्त आने पर ये पीठ दिखाने वाले देश हैं। 

आखिर में मजलिस को ख़िताब करते हुए मौलाना सैय्यद अक़ील हुसैनी हुसैनी ने कहा कि ज़ालिम समझ रहा हैं कि अब ईरान की क़यादत करने वाला कोई नहीं बचा और अब हसको मिटा दिया जाएगा और घुटनों पर ले आया जाएगा लेकिन उनको मालूम होना चाहिये कि हम लोग इमाम हुसैन के रास्ते पर चलने वाले लोग हैं। इमाम हुसैन को शहीद करने के बाद यज़ीद भी यही सोच रहा था कि अब इस्लाम मिट गया लेकिन उसको नहीं मालूम कि शहीद का खून जब ज़मीन पर गिरता है तो एक नया इनकेलाब लाता है और हर दिल में ऐसी आग रौशन हो जाती है जिसकी रौशनी कभी मद्धिम नहीं पड़ती। जलसे में मौलाना शौकत अली, सैय्यद मुनाज़िर हुसैन मंजू, मातमदार बनारसी, अतश बनारसी, रिजवान बनारसी समेत बनारस की सभी मातमी अंजुमनों के सदस्य एवं शिया समुदाय के सैकड़ों लोग एकित्रत हुए। इस अवसर पर पुलिस विभाग भी अपने लाव लश्कर के साथ मस्जिद प्रांगण में मुस्तैद दिखा।

Taravih Mukammal: मस्जिद खुलफा-ए-राशिदीन में कुरान मुकम्मल

तरावीह मुकम्मल होते ही हाफ़िज़ साहेब की हुई गुलपोशी 





dil india live (Varanasi)। मस्जिद खुलफा-ए-राशिदीन नयी बस्ती गौरीगंज में तरावीह की नमाज़ जैसे ही मुकम्मल हुई हाफिज़ मोहम्मद आफरीदी (Hafiz Muhammad Afridi) हाफ़िज़ हसनैन मुदस्सिर (Hafiz hasnain Mudassir) का मौजूद तमाम लोगों ने गुलपोशी की। लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। हाफिज हसनैन मुदस्सिर ने कहा कि अल्लाह के रसूल (स.) ने फरमाया कि इस माहे मुबारक में जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं और जहन्नम के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। इस महीने में दस दस दिन के तीन अशरे होते हैं। पहला अशरा खत्म हो चुका है और दूसरा अशरा भी खत्म होने में 4 दिन बाकी हैं। यानी रमज़ान का आधा सफर मुकम्मल हो गया है। इस अशरे मगफिरत में रब रोज़ेदारों की दुआएं कुबुल करता है और उनके गुनाहों से तौबा करने पर रब उन्हें माफ कर देता हैं। हाफ़िज़ मोहम्मद आफरीदी ने कहा कि तरावीह में कुरान भले ही मुकम्मल हो गई मगर तरावीह पूरे रमज़ान अदा सभी को करना है।

इस मुकद्दस मौके पर अकीदतमंदों ने मुल्क में अमन चैन की दुआ रब की बारगाह में करते हुए अपनी अपनी जायज तमन्नाओ की तलब रब से किया और देश दुनिया की खैर अल्लाह रब्बुल आलमीन से मांगी। तरावीह मुकम्मल होने के बाद नामाजियों ने एक दूसरे से मुसाफा करके उन्हें मुबारकबाद दी। सभी नमाजियो में बतौर तबर्रुक मिठाई तकसीम की गई।

इस मौके पर इम्तियाज खान, मोहम्मद नसीम, हाजी जहीन अंसारी, मोहम्मद खालिद, अमीन अंसारी, वसीम अंसारी, हाजी रशीद, वहीद, अमीर अहमद, मोहित खान, इमरान खान, सैयद रजा अली, नसीम अंसारी, नायाब इमाम हाफिज परवेज, आदिल खान, सलीम बाबू, परवेज अहमद, सैयद हामिद, मोहम्मद ताहा खान आदि सैकड़ों नमाज़ी मौजूद थे।


Ramadan ka Paigham 16 : यहां जानिए कद्र वाली रात की सच्चाई

हज़ार रातों में अफज़ल है शबेकद्र की एक रात



Varanasi (dil India live)। रमज़ान महीने की इबादतों के क्या कहने। अल्लाह हो अकबर। रब का आफर केवल इसी महीने ज्यादा रहता है वो इसलिए भी की यह महीना अल्लाह का महीना है जिसके शुरू होते ही शैतान गिरफ्तार कर लिया जाता है और जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं, जहन्नुम के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। इस महीने के आखिरी अशरे के दस दिनों में पांच रातें ऐसी होती हैं जिन्हें ताक रातें कहा जाता है। ये हैं रमज़ान की 21, 23, 25, 27 व 29 वीं की शब। इममें से कोई एक शबेकद्र की रात होती है। यह रात हजार महीनों से बेहतर मानी जाती है। यही वजह है कि इन पांचों रातों में मुस्लिम मस्जिदों व घरों में अल्लाह की कसरत से इबादत करते हैं। यही वजह है कि मर्द ही नही महिलाएं और बच्चे भी घरों में रात जागकर इबादत करते दिखाई देते हैं। 

उलेमा कहते हैं कि रब कहता है कि तुम्हारे लिए एक महीना रमजान का है, जिसमें एक रात है जो हजार महीनों से अफजल है। उस रात का नाम शबे कद्र है। यानी यह कद्र वाली रात है कि जो शख्स इस रात से महरूम रह गया वो भलाई और खैर से दूर रह गया। जो शख्स इस रात में जागकर ईमान और सवाब की नीयत से इबादत करता है तो उसके पिछले सभी गुनाह माफ कर दिए जाते हैं। यह रात बड़ी बरकतों वाली रात होती है। इस रात को मांगी गई दुआ हर हाल में रब कुबूल करता है। ओ पाक परवरदिगार तू अपने हबीब के सदके में हम सबको जहन्नुम की आग से बचा और रमज़ान की इबादत की तौफीक दे... आमीन।


हाफ़िज़ कारी शाहबुद्दीन 

(उस्ताद मदरसा फारुकिया, रेवड़ी तालाब वाराणसी)


 

Master Blaster Sachin Tendulkar के बेटे अर्जुन ने सानिया संग लिए सात फेरे

अर्जुन तेंदुलकर, सानिया चंदोक की शादी में जुटी हस्तियां 















 dil india live (Mumbai). मुंबई में पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Master Blaster Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में फिल्म और क्रिकेट जगत की हस्तियां जुटी। अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंदोक के साथ मुंबई में एक समारोह में सात फेरे लिए।

 शादी समारोह में परिवार, रिश्तेदारों और कई नामी हस्तियों की मौजूदगी रही। इस मौके पर क्रिकेट, बॉलीवुड और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं। अभिनेता अमिताभ बच्चन, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़ और हरभजन सिंह अपनी पत्नियों के साथ समारोह में शामिल हुए। इसके अलावा खेल और फिल्म जगत की कई अन्य प्रसिद्ध हस्तियों ने भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। शादी समारोह को निजी रखा गया था, जिसमें करीबी मेहमानों और खास आमंत्रितों को ही बुलाया गया। सभी ने नवयुगल को अपनी शुभकामनाएं दी। होली के ठीक दूसरे दिन शादी समारोह होने से लोगों का उत्साह दूंगना हो गया। सभी ने आयोजन का जमकर लुत्फ उठाया।