ननिहाल घूमने आए दो किशोर नदी में डूबे मचा कोहराम
dil india live (Varanasi). वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना हुई है। यहां दानगंज चौकी अंतर्गत किथोर गांव के समीप नदी में दो किशोर डूब गए हैं दोनों के डूबने से परिजनों में कोहराम मच गया है। समाचार में बताया गया है कि दोनों अपने ननिहाल घूमने आए थे, जो अन्य दोस्तों के साथ ककरहा घाट ग्राम मोहनदास पुर के पास गोमती नदी में नहाते वक्त डूब गए। डूबने वाले में अयान (10) पुत्र यूनुस निवासी लेढूपुर वाराणसी व जीशान (10) पुत्र आरिफ, निवासी कौवापुर, चौबेपुर शामिल हैं। दोनों नहाते समय नदी में डूब गए।
चोलापुर पुलिस मौके पर है, स्थानीय गोताखोर से खोजवाया जा रहा है, एनडीआरएफ को भी बुलाया गया है मगर समाचार लिखे जाने तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका था। बताया जा रहा है कि डूबने वाले दोनों बच्चे घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर सुल्तानीपुर गांव स्थित अपने ननिहाल आए थे।











