सोमवार, 25 अप्रैल 2022

रोज़ा इफ्तार दावत में अमन की दुआएं



वाराणसी (दिल इंडिया लाइव)। सिगरा के गुलाब बाग में इफ्तेखार अहमद के यहा सामूहिक रोजा इफ्तार दावत का एहतराम नूरानी माहौल में हुआ। इस दौरान मस्जिदों से जैसे ही अज़ान की सदाएं... अल्लाह हो अकबर, अल्लाह, फिजा में बुलंद हुई तमाम रोजेदारों ने खजूर और पानी से रोज़ा इफ्तार शुरू किया। इस दौरान कई लज़ीज़ इफ्तारी दस्तरखान पर सजाया गया जिसका रोजेदारों ने लुत्फ उठाया। रोज़ा इफ्तार में मुल्क में अमन, मिल्लत व देश की तरक्की की दुआएं मांगी गई।

 इस मौके पर आफताब अहमद,  हाजी बदरूद्दीन, जकी अहमद, इरफान अहमद, इब्राहिम खान, डॉक्टर जुबेर, डॉक्टर बख्तियार, बबलू चुनरी, अरशद मेराज, इरशाद खान, रियाज अहमद, युवा व्यासाई तिरंगी तस्बीह वालें अल्तमश अहमद अंसारी आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे। रोज़ा इफ्तार के बाद नमाज भी वहां जमात से अदा की गई।

रविवार, 24 अप्रैल 2022

सुभासपा संगठन को करेगा और मजबूत

नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का हुआ स्वागत समारोह 



वाराणसी 24 अप्रैल (दिल इंडिया लाइव)। सारनाथ के लोहिया नगर वाराणसी कार्यालय पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के द्वारा नव निर्वाचित बनारस जिले के प्रदेश स्तरीय नेताओं का स्वागत व अभिनंदन महानगर वाराणसी द्वार किया गया। नेतृत्व महानगर प्रभारी जागेश्वर राजभर ने किया। 

नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता शाशि प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मंच वंदना सिंह, प्रदेश महासचिव विनोद सिंह टीटी, छोटेलाल वाराणसी, राकेश गोंद आदि लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्रदेश प्रवक्ता शशि प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय समाज पार्टी संगठन को जड़ से मजबूत करने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए संगठन को करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। शशिप्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में हिंदू मुसलमान की सौहार्द बिगड़ने की कहानी शुरू हो गई है। एक तरफ अजान को लेकर एक तरफ भगवान के मंदिर में हनुमान चालीसा को लेकर तू तू मैं मैं का खेल चल रहा है। यह अशोभनीय है, सबका धर्म है सब का विचार है सब का अपना सिद्धांत है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जागेश्वर राजभर प्रभारी महानगर, दशरथ राजभर, छपन्न राजभर, दिनेश देव राजभर, रानी तिवारी, सोना राजभर, संतोष प्रजापति, बिनोद प्रजापति, सुनील पटेल, अरविंद सिंह आदि मौजूद थे।

रमज़ान का पैग़ाम : मौलाना साकीबुल क़ादरी

 रोजेदारों के लिए समुद्र की मछलियां भी करती हैं दुआएं


वाराणसी २४ अप्रैल (दिल इंडिया लाइव)। फरमाने रसूल (स.) है कि रमजान अल्लाह का महीना है और उसका बदला भी रब ही देंगा। यही वजह है कि रमजान का रोज़ा बंदा केवल रब की रज़ा के लिए ही रखता है। रोज़ा वो इबादत है जो दिखाई नहीं देती बल्कि उसका पता या तो रब जानता है या फिर रोज़ा रखने वाला।

रमजान में जब एक मोमिन रोज़ा रखने की नियत करता है तो वो खुद ब खुद गुनाहों से बचता दिखायी देता हैं। उसे दूसरों की तकलीफ़ का पता भूखे प्यासे रहकर रोज़ा रखने पर कहीं ज्यादा होता है।रमजान का अन्य महीनों पर फजीलत हासिल है। हजरत अबू हुरैरा (रजि.) के अनुसार रसूल अकरम (स.) ने इरशाद फरमाया, कि माहे रमजान में पांच चीजें विशेष तौर पर दी गयी है, जो पहली उम्मतों को नहीं मिली थी। पहला रोजेदार के मुंह की महक अल्लाह को मुश्क से ज्यादा पसंद है। दूसरे रोजेदार के लिए समुद्र की मछलियां भी दुआ करती हैं और इफ्तार के समय तक दुआ में व्यस्त रहती हैं। तीसरे जन्नत हर दिन उनके लिए आरास्ता की जाती है। अल्लाह फरमाता है कि करीब है कि मेरे नेक बंदे दुनिया की तकलीफेंअपने ऊपर से फेंक कर तेरी तरफ आवें। चौथे इस माह में शैतान कैद कर दिये जाते हैं और पांचवें रमजान की आखिरी रात में रोजेदारों के लिए मगफिरत की जाती है। सहाबा ने अर्ज किया कि शबे मगफिरत शबे कद्र है। फरमाया- नहीं, ये दस्तूर है कि मजदूर का काम खत्म होने के वक्त मजदूरी दी जाती है। हजरत इबादा (रजि) कहते हैं कि एक बार अल्लाह के रसूल (स.) ने रमजान उल मुबारक के करीब इरशाद फरमाया कि रमजान का महीना आ गया है, जो बड़ी बरकतवाला है। हक तआला इसमें तुम्हारी तरफ मुतव्ज्जो होते हैं और अपनी रहमते खास नाजिल फरमाते हैं। गलतियों को माफ फरमाते हैं। दुआ को कबूल करते हैं। बदनसीब है वो लोग जो इस माह में भी अल्लाह की रहमत से महरूम रहे, रोज़ा नहीं रखा, तरावीह नहीं पढ़ी, इबादत में रातों को जागे नहीं।

पुलिसकर्मियों को कराया बलवा ड्रील का अभ्यास



सरफराज अहमद

वाराणसी २४ अप्रैल (दिल इंडिया लाइव)। महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन श्री सुखराम भारती के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, चौंकी प्रभारी व पुलिसकर्मियों को बलवा ड्रील का अभ्यास कराया गया जिसमें एल0आई0यू0 टीम, फोटोग्राफ्री टीम, नागरिक पुलिस टीम, घुडसवार पुलिस ,फायर सर्विस टीम, आशू गैंस, रबड बुलैट, लाठी टीम, फायर टीम, रिजर्व पुलिस टीम, चिकित्सा टीम आदि के कार्रवाई को विस्तार पूर्वक चरणबद्ध तरीके से कराया/समझाया गया। सभी को एन्टी राईटगन/ हैन्डग्रेनेड/ चिली बम/ 12 बोर गन आदि के प्रयोग तरीकों को बताया व अभ्यास कराया गया तथा दबिश / वाहन चेकिंग / तलाशी आदि के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।

भारत में 265 स्थानों पर एक साथ लगा रक्तदान शिविर

रक्तदान के लिए उत्साहित दिखे निरंकारी भक्त

निरंकारी मिशन ने मनाया मानव एकता दिवस 


वाराणसी २४ अप्रैल (दिल इंडिया लाइव)।  संपूर्ण मानवता को समर्पित संत निरंकारी मिशन के तत्वाधान में आज पूर्व निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह महाराज के बलिदान को मानव एकता दिवस के रूप में याद करते हुए एक महा रक्तदान शिविर मलदहिया स्थित संत निरंकारी भवन पर आयोजित किया गया। इसमें 300 यूनिट से ऊपर रक्त मिलकर एकत्र किया गया जिसमें सर सुंदरलाल चिकित्सालय, शिव प्रसाद गुप्त चिकित्सालय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय ने मिलकर रक्त एकत्रित किया। सैकड़ों की संख्या में निरंकारी भक्तों ने ब्लड ब्लड ब्लड नामांकन के बाद ब्लड बैग लेकर अपनी अपनी बारी का इंतजार करते रहे। भक्तों के साथ वाराणसी के एडीएम सिटी गुलाबचंद ने रक्तदान किया। 


शिविर का उद्घाटन वर्चुअल रूप में 12:00 बजे निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा ने दिल्ली से किया। पूरे भारत रत में 265 स्थानों पर रक्तदान शिविर निरंकारी मिशन द्वारा एक साथ आयोजित किया गया। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के दिशा निर्देशन में भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में आज इस रूप में मानव एकता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है जिसका एकमात्र मकसद मानव और मानव के बीच एकता स्थापित करना है। रक्तदान के माध्यम से सत्य और सात्विकता को मानव के रग में प्रवाहित करना है क्योंकि निरंकारी बाबा हरदेव सिंह का नारा है कि खून नाड़ियों में बहना चाहिए नालियों में नहीं। इस रक्तदान महा शिविर के साथ-साथ निरंकारी मिशन में एक भव्य सत्संग का भी आयोजन किया गया जिसमें निरंकारी मिशन के तीसरे सद्गुरु बाबा गुरबचन सिंह जी और उनके अनन्य भक्त चाचा प्रताप सिंह के बलिदान को हृदय से याद किया गया। वो मानव एकता की रक्षा करते करते 24 अप्रैल 1980 को कुर्बान हो गए और तब से सतगुरु बाबा हरदेव सिंह के दिव्य आदेश से यह रक्तदान शिविर लगातार आयोजित किया जा रहा है। आज वर्तमान सतगुरु माता सुदीक्षा की रहनुमाई प्राप्त है।

इस अवसर पर निरंकारी भवन पर लंगर प्रसाद का वितरण  चलता रहा। निरंकारी साहित्य का भी स्टॉल लगाया गया इस पूरे कार्यक्रम को निरंकारी सेवादल के सदस्यों ने संभाला। इस अवसर पर निरंकारी सत्संग में एकत्र सैकड़ों भक्तों को जोनल इंचार्ज सिद्धार्थ शंकर सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम में एपेक्स हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर एस के सिंह भी उपस्थित रहे।

शनिवार, 23 अप्रैल 2022

संकल्प संस्था ने अर्थ डे पर बच्चों को किया जागरूक



वाराणसी (दिल इंडिया लाइव)। अग्रणी सामाजिक संस्था संकल्प के द्वारा शुक्रवार को साकेत नगर स्थित किड्स वर्ल्ड स्कूल में अर्थ डे (22 अप्रैल) मनाया गया। इस मौके पर बच्चों को पर्यावरण संरक्षित करने, वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हें पौधे वितरित किए गए।

इस मौके पर संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि बच्चे हमारा भविष्य हैं, उन्हें सही मार्गदर्शन देने से पर्यावरण को पूरी तरह सुरक्षित किया जा सकता है। बच्चो के जागरुक होने से हमारा भविष्य कैसा होगा इसका अनुमान हम सभी लगा सकते हैं। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पर्यावरण सुरक्षित होने से ही हम सुरक्षित है l पर्यावरण के द्वारा ही हमें स्वच्छ ऑक्सीजन, जल आदि सुलभ हो पाता है। इसलिए यह हम सभी का कर्तव्य है कि हम पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रयत्नशील रहें।

डाइटिशियन निशा ने जानिए क्या कहा

डाइटिशियन निशा प्रकाश ने कहा कि हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में सही खानपान के साथ औषधीय पौधों, वृक्षों का भी विशेष योगदान है जिसे हम अपने घरों के अंदर बालकनी में भी लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के सुरक्षित होने से ही हमारी पृथ्वी सुरक्षित है, जिसके लिए सभी को पहल करनी होगी और तभी हमें वह  मिलेगा जिसकी जरूरत हमें स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को घरों में लगाने हेतु पौधे, वॉटर बॉटल एवं खाद्य सामग्री दी गई।

कार्यक्रम का संचालन स्कूल की प्रिंसिपल मनीषा तुलस्यान ने किया। इस अवसर पर संकल्प संस्था की गीता जैन, आभा अग्रवाल, सुभाषिनी जैन, शबनम अग्रवाल, स्कूल की शिक्षिकाए निशा साहनी, आराधना, प्रीति, सती जी, रीता, रेखा प्रसाद आदि उपस्थित रही।

भारतीय लाइफ इंश्योरेंस एजेंट संघ का सम्मेलन २६ से

दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में कई मुद्दों पर होगी चर्चा       

वाराणसी (दिल इंडिया लाइव)। शनिवार को मैदागिन स्थित गोल घर पराड़कर स्मृति भवन दोपहर को 1:00 बजे भारतीय लाइफ इंश्योरेंस एजेंट संघ महामंत्री रवि तिवारी एवं संगठन सचिव जी विनोद कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि भारतीय मजदूर संघ बी एमएस भारती लाइव इंश्योरेंस एजेंट संघ के बैनर तले पार्टी धार को एवं अभी कर्ताओं की समस्याओं के समाधान के संबंध में 18 सूत्री मांगों को लेकर सिगरा स्थित केवलम ज्ञान मंदिर में 25 एवं 26 अप्रैल को राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें राष्ट्रीय सचिव एवं वित्त प्रभारी गिरीश आर्य एवं विकास अधिकारी संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री जगदीश ठक्कर उपस्थित रहेंगे।
आगे कहा कि इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में अनेक प्रदेशों के राष्ट्रीय क्षेत्री एवं मंडल के पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता भाग लेंगे प्रेस वार्ता के दौरान पवन उपाध्याय, मनोज गुप्ता, अजय मिश्रा,  प्रमिल पांण्डेय विजय यादव उपस्थित थे।