सोमवार, 4 मई 2026
मरहूम ख़लिश मख़दूमाबादी की कृति “सोज़-ए-ख़लिश” का लोकार्पण
dil india live (Chandoli). सेंट अलहनीफ़ स्कूल, सेमरा में मशहूर शायर मरहूम ख़लीश मख़दूमाबादी के काव्य-संग्रह “सोज़-ए-ख़लिश” का लोकार्पण संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संयोजक की भूमिका संस्थान के संचालक हाजी वसीम ने निभाई। कार्यक्रम का आगाज़ हाफ़िज़ तबरेज़ की तिलावत-ए-क़ुरआन से हुआ, जबकि अज़ीम अख़्तर की नात-ए-शरीफ़ ने समूचे माहौल को नूरानी कर दिया। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का संचालन जिला चंदौली डायट के उर्दू प्रवक्ता डॉ अज़हर सईद ने किया।
Hazrat Laat shahi Baba के दर पर अजय राय के लिए चढ़ी चादर
लाटशाही बाबा के दर पर अजय राय की लंबी उम्र की हुई दुआएं
dil india live (Varanasi). 4 मई को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लोकप्रिय प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वास्थ्य के लिए कांग्रेस जनों ने उन्हें गरीबों का मसीहा और क्रांतिकारी नेता बताते हुए हज़रत लाटशाही बाबा (Hazrat Laat shahi Baba) रहमतुल्लाह अलैह के दर पर हाजिरी लगाई और चादर पेश किया।
गौरतलब हो कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की पिछले दिनों लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान अचानक तबियत बिगड़ गई थी जिन्हे तत्काल मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया जहां वह स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। उनके अच्छे और शीघ्र स्वास्थ्य के लिए वाराणसी की कदीमी दरगाह हज़रत लाटशाही बाबा की मज़ार पर कांग्रेस जनों द्वारा, चादरपोशी और गुलपोशी के बाद दुआख्वानी करायी गई।
दुआख्वानी की कयादत मौलाना हाफ़िज़ हबीबुर्रहमान तथा हाफिज़ मोहम्मद सेराजउद्दीन ने किया। इस मौके पर अल्लाह पाक से अजय राय कि जल्द से जल्द अच्छी सेहत और तन्दुरूस्ती के लिए दुआएं मांगी गई। दुआख्वानी का संयोजन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू एवं जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह एडवोकेट ने किया।
इनकी रही खास मौजूदगी
इस अवसर पर प्रमुख रूप से महानगर महासचिव हसन मेंहदी कब्बन, वक़ार अहमद सिद्दीकी, विरेन्द्र कुमार पण्डित एडवोकेट, लोकेश सिंह एडवोकेट, आदर्श कुमार शर्मा एडवोकेट, सैयद अआफाक हुसैन "शान" एडवोकेट, साबिर अली, गुलाम रसूल जिलानी, हसीन अहमद, सैयद फुरकान, सैफ अहमद आदि उपस्थित थे।
Ajay rai को देखने पहुंचे शाही इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली
अजय राय के लिए दुआ में उठाया मौलाना ने हाथ, अजय राय ने कहा यही है गंगा जमुनी तहज़ीब
dil india live (Lucknow). लखनऊ के मेदांता अस्पताल में शाही इमाम ईदगाह, मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) से भेंट कर उनकी कुशल-क्षेम जानी। मौलाना ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए खुदा से दुआ की। अजय राय ने कहा कि यह मुलाकात गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की उस अटूट परंपरा का प्रतीक है, जिसे संजोने के लिए कांग्रेस सदैव प्रतिबद्ध रही है।
मौ. यासूब अब्बास ने की दुआएं
आज मेदांता अस्पताल पहुंचकर 'इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड' के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) से भेंट की और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। मौलाना साहब ने उनके जल्द पूर्णतः स्वस्थ होने के लिए रब से दुआएं की।
आज मेदांता अस्पताल पहुंचकर 'इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड' के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) से भेंट की और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। मौलाना साहब ने उनके जल्द पूर्णतः स्वस्थ होने के लिए रब से दुआएं की।
प्रार्थनाओं के आशीर्वाद से मैं अब स्वस्थ
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की हालत में सुधार है। कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने एक्स पर भी पोस्ट कर अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। अजय राय ने पोस्ट किया बाबा विश्वनाथ की असीम कृपा और आप सभी की प्रार्थनाओं के आशीर्वाद से मैं अब बिल्कुल स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। आप सभी के प्रेम और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार। जल्द ही पूरी ऊर्जा के साथ जन सेवा में उपस्थित रहूंगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय UP की राजधानी लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। अजय राय की शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान तबीयत बिगड़ी थी। अचानक सीने में दर्द, बेचैनी और बेहोशी की शिकायत के बाद उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार
को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया
कि कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ
है। मैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। लोकसभा में नेता
प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अजय राय के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। कांग्रेस
सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय
राय के अस्वस्थ होने के समाचार से चिंतित हूं। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना
करता हूं। आशा है कि वो जल्द से जल्द स्वस्थ हों और फिर से पूरी शक्ति के साथ जन
सेवा में सक्रिय हों।"
अजय राय के स्वास्थ्य के बारे में कांग्रेस के महासचिव अविनाश
पांडे ने कहा,
"अब उनकी तबीयत ठीक और
स्थिर है। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने पोस्ट किया, "उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की तबीयत कल
रात अचानक खराब हुई। अब उनकी हालत स्थिर और बेहतर है। ईश्वर से प्रार्थना है कि
अजय भाई जल्द स्वस्थ हो।" कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने भी अजय राय के जल्द
स्वस्थ होने की कामना की है।
शनिवार, 2 मई 2026
BLW Inter College में लगी “चौपाल”, हुई विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा
लोकतांत्रिक मूल्यों की सुदृढ़ता के लिए संवाद एवं वाद-विवाद की संस्कृति महत्वपूर्ण- राजेश कुमार
F. Farooqui /Ajeet Singh Rajpoot
dil india live (Varanasi). बनारस रेल इंजन कारखाना, वाराणसी के बरेका इंटर कॉलेज (BLW Inter College) में दो दिवसीय “चौपाल” नामक विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
“चौपाल” एक शैक्षणिक आधारित पहल है, जिसे पूर्व में आईआईटी दिल्ली एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों में सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है। वाराणसी में इस कार्यक्रम का आयोजन बरेका इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत बरेका के जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस मौके पर उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की सुदृढ़ता के लिए संवाद एवं वाद-विवाद की संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से स्टूडेंट्स में नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच एवं समसामयिक विषयों पर सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास होता है। चौपाल में कुल 6 समितियों के माध्यम से विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर व्यापक एवं सार्थक चर्चा की गई। राष्ट्रीय समितियों के अंतर्गत अग्रलिखित विषयों पर चर्चा हुई:
लोकसभा: सार्वजनिक उपक्रमों (PSU) के निजीकरण पर विचार-विमर्श
AIPPM: न्यायपालिका बनाम गठबंधन प्रणाली विषय पर चर्चा
विधानसभा: शिक्षक नीतियाँ एवं शैक्षिक सुधार
अंतरराष्ट्रीय समितियों के अंतर्गत:
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA): बाह्य अंतरिक्ष के सैन्यीकरण की रोकथाम एवं संरक्षण
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC): संघर्ष क्षेत्रों में मानवाधिकार एवं पत्रकारों की सुरक्षा
इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ वूमेन (ICW): “शांति वार्ता” विषय
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार द्वारा मेडल, प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि संगठन के संस्थापक कुश किशोर हैं। इस कार्यक्रम में मयंक सिंघल, रज़ा रवि एवं अनिमेष शुक्ला जैसे प्रमुख नामों की उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम में बरेका इंटर कॉलेज के प्राचार्य ए. के. महेश्वरी की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल संचालन अपूर्वा आचार्य एवं उनकी टीम द्वारा किया गया, जबकि इसका निर्देशन तेजस धर दुबे द्वारा किया गया।
VKM Varanasi के English Dipartment में फिल्म प्रदर्शन एवं कार्यशाला का हुआ आयोजन
फिल्म निर्देशक सौरभ सरकार रहे स्वयं मौजूद, कथा साहित्य एवं गैर-काल्पनिक साहित्य में बताया अन्तर
फिल्म निर्माण, पटकथा लेखन, सिनेमा के व्यावहारिक पक्षों पर डाली रौशनी
dil india live (Varanasi). वसंत कन्या महाविद्यालय के तत्वावधान में 2 मई को प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव की अगुवाई व अंग्रेजी विभागध्यक्ष प्रो निहारिका लाल के निर्देशन में इंग्लिश डिपार्टमेंट द्वारा विशेष फिल्म प्रदर्शन एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस मौके पर डॉ. पूर्णिमा द्वारा मुख्य अतिथि सौरभ सरकार का औपचारिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण Illuminated Aim नामक फिल्म का प्रदर्शन रहा, जिसका निर्देशन स्वयं सौरभ सरकार ने किया है। फिल्म प्रदर्शन के पश्चात आयोजित कार्यशाला में निर्देशक सौरभ सरकार ने कथा साहित्य एवं गैर - काल्पनिक साहित्य में अन्तर बताते हुये फिल्म निर्माण की प्रक्रिया, पटकथा लेखन, निर्देशन और सिनेमा के व्यावहारिक पक्षों पर विस्तार से रौशनी डाली।
इस अवसर पर अंग्रेज़ी विभाग की वार्षिक पत्रिका “Elysium” का भी लोकार्पण किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं प्राध्यापकों ने सराहा।
विजेताओं को किया पुरस्कृत
कार्यक्रम के अगले चरण में T. S. Eliot's Day के उपलक्ष्य में आयोजित वीडियो निर्माण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इसके साथ विभाग के कोलोजियम क्लब के सदस्यों को सर्टिफिकेट प्रदान कर उनके योगदान को सराहा गया।
शुक्रवार, 1 मई 2026
UP Congress president ajay rai की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती
गुरुग्राम स्थित मेदांता के चिकित्सकों की टीम कर रही यूपी कांग्रेस अध्यक्ष का इलाज
sarfaraz Ahmad
dil india live (Varanasi). उत्तर प्रदेश की सियासत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, बताया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Ajay Rai को अचानक बीमार होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वो पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में एडमिट करायें गये हैं। समाचार लिखे जाने तक वहां उनका इलाज जारी था।
पार्टी से जुड़े लोगों की मानें तो अजय राय एक पार्टी के कार्यक्रम में शामिल थे, इसी दौरान उन्हें अचानक बेचैनी और तेज दर्द की शिकायत हुई। स्थिति बिगड़ते देख मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें चिकित्सा सहायता दिलाई और उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, अजय राय को इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है, जहां डॉक्टर्स की एक विशेष टीम उनकी निगरानी कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरी मेडिकल जांच की जा रही है। पार्टी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान वे सामान्य रूप से मौजूद थे, लेकिन अचानक उन्हें असहज महसूस होने लगा। इसके बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ती चली गई, जिसके चलते उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने का फैसला लिया गया। इससे पहले उनके अचानक बीमार होने की खबर लखनऊ, दिल्ली और बनारस के साथ ही प्रदेश भर में सोशल मीडिया के चलते फैल गई। कांग्रेस के साथ ही अन्य दलों के लोग भी उनके लिए दुआ और हमदर्दी जताते दिखाई दिए।
मोदी ने कि स्वस्थ होने की कामना
नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर अजय राय की बीमारी पर अफसोस जताया और और देखिए क्या लिखा....
PM Modi (@narendramodi) posts, "उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"
Budh Purnima: भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
बरेका में बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का हुआ आयोजन
सारनाथ बौद्ध अनुयायियों से रहा गुलजार
Mohd Rizwan/F. Farouqi (Babu)
dil india live (Varanasi). वाराणसी में बुद्ध पूर्णिमा पर शुक्रवार को सारनाथ में श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही उमड़ी हुई थी। मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर में हजारों बौद्ध अनुयायी भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष का दर्शन कर निहाल हो उठें। यहां दिन भर बौद्ध भिक्षुओं की चहल पहल बनी रही। मंदिर और मठों में विशेष सजावट की गई। बौद्ध मंदिर के विहाराधिपति भिक्षु आर सुमित्ता नन्द थेरो के नेतृत्व में हीरा मोती से जड़ित फ्लास्क में रखा बुद्ध अस्थि अवशेष मन्दिर के हाल में दर्शन को रखा गया था।
ऐसे ही जापानी बौद्ध मंदिर में दर्शन पूजन के लिए थाईलैंड, वियतनाम, श्रीलंका के साथ महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, बिहार के बोध गया, के अलावा यूपी के श्रावस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली,अन्य जिलों से बौद्ध अनुयायी एंव स्थानीय बौद्ध मठ के बौद्ध भिक्षुओं ने दर्शन पूजन किया।
इस दौरान भिक्षु चंदिमा, भिक्षु शीलवश, भिक्षु धम्म रत्न, भिक्षु रत्नाकर, सहित थाई, तिब्बती, जापानी, वियतनाम, कम्बोडिया बौद्ध मंदिर के बौद्ध भिक्षु शामिल रहे। इसके पूर्व मन्दिर में सुबह 6 बजे विश्व शांति के लिए बौद्ध भिक्षुओं ने पूजा की। इसके साथ यहां आए बौद्ध अनुयायियों ने सारनाथ के कम्बोडिया, थाईलैंड, वियतनाम, तिब्बती, भगवान बुद्ध के अस्थि के दर्शन किये।
बुद्ध पूर्णिमा पर सारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन दान किया गया। इसके पहले पहला भोजन भिक्षु चण्डपदुम लेकर भगवान बुद्ध के चढ़ाया गया। धम्म शिक्षण केंद्र के प्रभारी भिक्षु चंदिमा ने बताया कि मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर परिसर में सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक भोजन की व्यवस्था की गई। इस दौरान सारनाथ में दुकानों पर भी भीड देखी गई। अवकाश होने और मौसम के तकाजे के कारण आम लोग भी बडी संख्या में लोगा पहुंचे।
बरेका में बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन
बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW), वाराणसी स्थित सूर्य सरोवर परिसर में आज 01 मई 2026 को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर ‘बुद्ध पूर्णिमा आयोजन समिति, बरेका’ द्वारा 2570 वीं त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दीपदान, बुद्ध वंदना, उनके जीवन पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी तथा प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील द्वारा संध्या दीप प्रज्वलन एवं बुद्ध वंदना के साथ किया गया। इसके उपरांत सूर्य सरोवर पर सामूहिक दीपदान कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक एवं शांतिमय बना दिया। मुख्य अतिथि ने बुद्ध पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा अपने उद्बोधन में भगवान बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों एवं मानवता के लिए उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र एवं उनके उपदेशों पर केंद्रित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।





























