गुरुवार, 19 जून 2025

Aam Aadmi Party जिला पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ेंगी

आप करेगी सभी प्रान्तों में कार्यकर्ता सम्मेलन और संकल्प शिविर आयोजित 

Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live). आम आदमी पार्टी ने उत्तर-प्रदेश के आगामी पंचायत चुनाव के लिये कमर कस लिया हैं। इसकी तैयारी पिछले 02 माह से की जा रहीं हैं। इस संदर्भ में ज्यादा जानकारी देतें हुए, पार्टी के काशी प्रान्त अध्यक्ष पवन तिवारी ने बताया कि पार्टी संगठन निर्माण की दिशा में तेजी से कार्य कर रहीं हैं, इसके लिये प्रदेश के नेताओं को जिम्मेदारियां दी जा रहीं हैं। साथ ही यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन और संकल्प शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा हैं। मई में प्रयागराज में 02 दिवसीय प्रादेशिक प्रशिक्षण शिविर लगाया गया ततपश्चात यूपी के सभी आठों प्रान्तों में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। इसी क्रम में 20 और 21 जून को काशी प्रान्त का कार्यक्रम वाराणसी में आयोजित हैं। पवन ने आगे बताया कि प्रान्त के सभी 09 जिलों, वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, भदोही, कौशाम्बी, फतेहपुर, सोनभद्र के कार्यकर्ता कार्यक्रम में शरीक होंगे।


प्रांतीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आज से 

जिलाध्यक्ष रमाशंकर पटेल ने बताया कि आम आदमी पार्टी का प्रांतीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर उसरपुरवा, शिवपुर स्थित लक्ष्मी वाटिका में 20 जून को सायंकाल 04 बजे से प्रारम्भ होगा और 21 जून को संकल्प शिविर प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ होगा। इस शिविर में सांसद संजय सिंह जी के अतिरिक्त प्रदेश भर से पदाधिकारी, विधायक, पार्टी के संगठन समन्वयक दिलीप पांडेय आदि नेताओं का जुटान होगा।

संजय सिंह का आगमन 20 जून को 

प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने सांसद संजय सिंह के 02 दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए कहा कि संजय सिंह का आगमन 20 जून को दोपहर में होगा, दोपहर में ही प्रेस-वार्ता करने के पश्चात सायंकाल कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित होंगे और प्रातःकाल संकल्प शिविर में सम्मिलित होने के उपरांत, 21 जून को ही कार्यक्रम समाप्ति के बाद गन्तव्य को प्रस्थान करेंगें।



Varanasi Main बिजली कर्मियों की एकता के सामने प्रबंधन झुका

देर रात वार्ता का बजा बिगुल, वार्ता के बाद आगे का निर्णय लेगी संघर्ष समिति


Sarfaraz Ahmad 

Varanasi (dil India live). विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उ0प्र0 के बैनर तले आज पांच सूत्रीय मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन सत्याग्रह देर रात पुलिस प्रशासन एवं मुख्य अभियंता जानपद द्वारा संघर्ष समिति पदाधिकारियो से वार्ता द्वारा पूर्वांचल के प्रबंध निदेशक से संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की कल प्रातः 10:30 बजे पाँच सूत्रीय मांगों के साथ उत्पीड़न की दृष्टि से किए गए स्थानांतरण आदेशों पर  वार्ता करने का आग्रह किया गया जिसके बाद संघर्ष समिति ने अपना सत्याग्रह आंदोलन वार्ता के दौरान समस्याओं के निदान होने तक के लिए स्थगित किया गया। यह जानकारी अंकुर पाण्डेय ने दी है।


सभा की अध्यक्षता ई. मायाशंकर तिवारी एवं संचालन अंकुर पाण्डेय ने किया। सभा को ई. एस.के.सिंह, ई.विजय सिंह, ई. सियाराम यादव,विजय सिंह, वेदप्रकाश राय, मदन श्रीवास्तव, संतोष वर्मा, जिउतलाल, राघवेंद्र गोस्वामी, उमेश यादव, प्रशांत सिंह, उदयभान दुबे,रामजी भारद्वाज, रंजीत पटेल, अजित कुमार आदि ने संबोधित किया।

Varanasi k बिजलीकर्मियो ने शुरू किया प्रबन्ध निदेशक Office पर अनिश्चितकालीन Satyagraha

ऐलान: मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा अनिश्चितकालीन सत्याग्रह 

Sarfaraz Ahmad 

Varanasi (dil India live)। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उतर प्रदेश के बैनर तले आज प्रबन्ध निदेशक कार्यालय पर बिजलीकर्मियो ने 2 महीने पहले दिये गये पांच सूत्रीय मांगों के पूरा न होने तक अनिश्चितकालीन Satyagraha (सत्याग्रह) सभा की शुरुआत की। ऐलान किया गया कि उत्पीड़न और लेने देन के आरोप के घेरे में आए स्थानांतरण आदेशों के विरोध में वाराणसी में सत्याग्रह आंदोलन जारी रहेगा।

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुये वक्ताओ ने कहा कि 2 महीने पहले प्रबन्ध निदेशक को पांच सूत्रीय मांग पत्र दिया गया किन्तु प्रबन्ध निदेशक द्वारा समस्याओं का समाधान करना तो दूर की बात वार्ता करना भी उचित नही समझा जिससे बिजलीकर्मियो में जबरदस्त आक्रोश पैदा हो गया है और आज मजबूर होकर बिजलीकर्मियो ने Satyagraha शुरू कर दिया है। हद तो तब हो गयी जब बिजलीकर्मियो के सत्याग्रह के लिए विद्युत नगर का गेट बंद कर दिया गया जबकि हमारी नोटिस प्रबन्ध निदेशक आफिस पर सत्याग्रह करने की थी किंतु प्रशासन के आग्रह के कारण बिजलीकर्मियो ने जोर जबरदस्ती नहीं की।

 


वक्ताओ ने कहा कि आज अभी केवल कुछ कर्मचारियों को लेकर सत्याग्रह शुरू किया गया है जिससे पहले ही दिन बिजली व्यवस्था पर कोई असर न पड़े किन्तु यदि प्रबन्ध निदेशक हमारी मांगो को पूरा नही करते तो निश्चित तौर पर पुर्वांचल के समस्त जिलो से बिजलीकर्मियो को बुलाया जाएगा जिससे किसी भी प्रकार की आद्योगिक अशांति होती है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी प्रबन्ध निदेशक की होगी।

 विद्युत कर्मचारी संयुक्त संगठन समिति के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के आरएफपी डॉक्यूमेंट पर विद्युत नियामक आयोग को तत्काल अभिमत देने के लिए निजी घरानों और पावर कारपोरेशन प्रबन्धन दबाव डाला जा रहा है। संघर्ष समिति ने कहा कि संभावना बताई जा रही है कि निजी घरानों के दबाव में विद्युत नियामक आयोग किसी भी समय अपना अभिमत पॉवर कार्पोरेशन प्रबंधन को दे सकता है। इस दौरान छात्रसंघ के ध्रुव और ज्ञानप्रकाश ने अपनी कविताओं से सत्याग्रहियों में जोश भर दिया। सभा की अध्यक्षता ई. मायाशंकर तिवारी एवं संचालन अंकुर पाण्डेय ने किया।

  सभा को ई. एस.के.सिंह, ई.विजय सिंह, ई. सियाराम यादव,विजय सिंह, वेदप्रकाश राय, मदन श्रीवास्तव, संतोष वर्मा, जिउतलाल, राघवेंद्र गोस्वामी, उमेश यादव, प्रशांत सिंह, उदयभान दुबे,रामजी भारद्वाज, रंजीत पटेल, अजित कुमार आदि ने संबोधित किया।




फाइव ए साइड रात्रि कालीन Hockey Tournament-2025 में जानिए कैसा रहा किसका प्रदर्शन

राज हॉकी भदोही, कैंट स्टार, झांसी हॉस्टल, सिगरा हॉकी जीत संग पहुंचे क्वार्टर फाइनल में 

Varanasi (dil India live)। मल्टीपरपज ग्राउंड में चल रही फाइव ए साइड रात्रि कालीन Hockey Tournament-2025 (हॉकी प्रतियोगिता 2025) के दूसरे दिन के पहले मैच में राज Academy भदोही ने अभिनव क्लब अंबेडकर नगर को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता के दूसरा मैच कैंट स्टार हॉकी ए और हिंद अकादमी के बीच खेला गया जिसमें कैंट स्टार हॉकी ए ने हिन्द हॉकी अकादमी कोरौता को 1-0 से हराया। प्रतियोगिता का तीसरा मैच झांसी हॉस्टल व सुरजीत हॉकी अमरा के बीच खेला गया जिसमें झांसी हॉस्टल ने 3-0 से मैच अपने नाम करने में कामयाब रहा। 


प्रतियोगिता का अंतिम मैच सिगरा हाकी क्लब और कैंट स्टार हॉकी क्लब बी टीम के बीच खेला गया। इस मैच में दोनों टीमें निर्धारित समय तक एक-एक की बराबरी पर रही मैच का फैसला प्लांटेड सूट से लिया गया जिसमें सिगरा हाकी क्लब 2-1 से जीत कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने में सफल हो गई।

इस मैच में अंपायर एमके कोरिया, जावेद अहमद, अजहर अब्बास, घनश्याम चोटीवाला, मोहम्मद रफीक व आशीष सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मैच के मुख्य अतिथि डॉक्टर जावेद ने आयोजन की सराहना की। अध्यक्षता पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी फहीम अहमद खान ने की।


मैच का संचालन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ हॉकी टीम के पूर्व कप्तान आनंद श्रीवास्तव और वरिष्ठ हाकी खिलाड़ी जफर अंसारी ने किया।

Varanasi Main Barish की आहट से किसानों का आंदोलन टला

भूमि अधिग्रहण के विरोध में निर्माणाधीन अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप चल रहा था धरना 


Varanasi (dil India live). बारिश की आहट के चलते निर्माणाधीन अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास भूमि अधिग्रहण के विरोध में लगातार 11 दिन से किसानों का आंदोलन चल रहा था। इस, आंदोलन को अब स्थगित कर दिया गया है। 

इस आंदोलन को तकरीबन सभी सियासी दलों ने अपना समर्थन दिया था। लगातार चल रहे आंदोलन के बारहवें दिन का आंदोलन पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष योगीराज सिंह पटेल के निर्देश पर स्थगित कर दिया गया है। इस दौरान कहा गया कि मौसम साफ होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। आंदोलन तब तक के लिए स्थगित किया गया है। मौसम साफ होने पर आंदोलन की सूचना दी जाएगी।

बुधवार, 18 जून 2025

Baarish ka Asar : कहीं 7 घंटे बिजली गुल, कहीं हर 5 मिनट में ट्रिपिंग

बारिश के चलते किराये के जेनरेटर से भरी टंकी

Sarfaraz Ahmad 

Varanasi (dil India live). मानसून की आहट से ही वाराणसी में शहर से लेकर गांव तक की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। आधी रात बाद बारिश शुरू होते ही पहले तो बिजली विभाग ने एहतियातन बिजली काटी, बाद में तेज हवा के साथ बारिश में कहीं ट्रांसफार्मर खराब हो गया तो कहीं तार टूटने से बिजली गुल हो गई। इस वजह से मंगलवार को कहीं 6 कहीं 7 घंटे बिजली गुल रही।

इधर, शहर के छित्तूपुर, भगवानपुर, डाफी में तो मंगलवार सुबह 9 बजे से देर शाम तक बिजली की आवाजाही जारी रही। लिहाजा किराये पर जेनरेटर मंगाकर कॉलोनियों में लोगों ने घर में उजाला किया और पानी भरा। गांव में भी ट्रिपिंग, लोकल फाल्ट की समस्या बनी रही।


मंगलवार को ग्रामीण इलाकों की तुलना में सबसे अधिक बिजली कटौती की समस्या शहरी क्षेत्र में रही। इसमें नरिया इलाके में सुबह 11 बजे से बिजली गुल हो गई। भगवानपुर, छित्तूपुर, डाफी में सुबह 9 बजे बिजली गुल हो गई। भगवानपुर, छित्तूपुर निवासी आशु पटेल, मन्नू पाल, भूपेंद्र सिंह, राजू पटेल ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर में खराबी की वजह से बिजली का संकट रहा। कुछ देर इन्वर्टर चला लेकिन बाद में वो भी जवाब दे गया। शाम को अंधेरा दूर करने के लिए हम लोगों ने चंदा लगाकर जेनरेटर मंगवाया। किसी तरह घर में रोशनी आई और पानी भरा जा सका। उधर महेशपुर, मड़ौली, भिटारी, मंडुवाडीह बाजार, लंका, सारनाथ, सरायनंदन खोजवा, आदि जगहों पर बिजली की आवाजाही जारी रही। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सारनाथ के तिलमापुर क्षेत्र में सुबह 10 से बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके साथ ही पंचकोसी क्षेत्र में 10 बजे सुबह की कटी बिजली दोपहर 1:20 पर आई। ग्रामीण इलाके में चौबेपुर में बिजली की आवाजाही जारी रही। कछवा रोड क्षेत्र में सोमवार आधी रात बाद 2 बजे से कटी बिजली मंगलवार सुबह 6 बजे आई। इस दौरान ठटरा एवं पूरे के अलावा रूपापुर फीडर के कई गांवों में अंधेरा छाया रहा।

सीएचसी मिसिरपुर में बिजली गुल, मरीजों को परेशानी: सीएचसी मिसिरपुर में मंगलवार की भोर में बिजली कनेक्शन में फाल्ट हो जाने के चलते विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। तीमारदारों ने बताया कि जेनरेटर भी नहीं चलवाया गया। कुछ समय तक ओपीडी में भी अंधेरा रहा।


Varanasi Main Advocate पर मुकदमें से भड़के वकीलों ने पुलिस कमिश्नर आफिस घेरा

पुलिस कमिश्नर ने एसआईटी जांच का दिया आश्वासन 

वकीलों ने CP मोहित अग्रवाल के दखल से किया धरना समाप्त

चौकी प्रभारी पर अधिवक्ता को पीटने का है आरोप

Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live). लालपुर पांडेपुर थाना क्षेत्र स्थित पुलिस चौकी में अधिवक्ता से दुर्व्यवहार और मारपीट के मामले ने वाराणसी में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वकीलों और पुलिस प्रशासन के बीच जारी विवाद ने मंगलवार को नया मोड़ ले लिया, जब तीन दिन में दूसरी बार अधिवक्ताओं ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया।

वकीलों ने सीपी मोहित अग्रवाल के कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया और एफआईआर निरस्त करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने थप्पड़ मारने का वायरल वीडियो दिखाते हुए चौकी प्रभारी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।


वकील की पिटाई से भड़का मामला

बता दें कि रविवार देर शाम अधिवक्ता अरविंद वर्मा निजी भूमि पर कब्जे की शिकायत लेकर लालपुर पुलिस चौकी पहुंचे थे। आरोप है कि वहां चौकी प्रभारी आदित्य सेन ने उनके साथ अभद्रता की और हाथापाई पर उतर आए। अधिवक्ता की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे वकीलों में आक्रोश फैल गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी वरुणा ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया था और अधिवक्ता की तहरीर पर 16 जून को एफआईआर दर्ज की गयी थी। जहां पीड़ित अधिवक्ता ने चौकी प्रभारी पर मुकदमा दर्ज कराया, वहीं लाइन हाजिर दरोगा आदित्य सेन ने भी पलटवार करते हुए अरविंद वर्मा, शैलेन्द्र राय, रविंद्र व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। एफ आई आर में आरोप है कि अधिवक्ताओं ने चौकी में घुसकर वर्दी पर हमला किया, गालियाँ दीं और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाया। पुलिस ने IPC की कई धाराओं समेत सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धाराएँ लगाई हैं।

पुलिस कमिश्नर ने दिया जांच का भरोसा

बढ़ते तनाव के बीच CP मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को स्वयं प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच हेतु SIT गठित की जाएगी, और एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। तब तक किसी भी पक्ष पर कार्रवाई नहीं होगी। CP के आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं ने धरना खत्म कर दिया।

अधिवक्ताओं की चेतावनी

वकीलों का नेतृत्व कर रहे सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मंगलेश दुबे और अन्य अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं से दुर्व्यवहार के मामलों पर अंकुश नहीं लगा तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। धरने में अनुज यादव, रोहित मौर्य, अनूप कुमार सिंह, दीपक राय कान्हा, विकास दुबे, अभिषेक प्रताप, प्रमोद सिंह सहित कई वरिष्ठ वकील शामिल रहे।