शुक्रवार, 13 जून 2025

BJP Leader PN Singh के हत्यारोपियों को उम्र कैद की सजा

12 अक्तूबर 2022 की शाम पीएन सिंह की हुई थी हत्या 

307 गैंग के 16 आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने माना दोषी

शराब के ठेके पर बदमाशों ने लाठियों से पीटकर की थी हत्या

Sarfaraz Ahmad 

Varanasi (dil India live). वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर में भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह (पीएं सिंह) की हत्या में शामिल 307 गैंग के 16 आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत ने दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषियों को हत्या, बलवा, जानलेवा हमला और साजिश की धाराओं में दोषी करार दिया था। सजा के मामले में अदालत ने 13 जून की तिथि निर्धारित की थी। शुक्रवार को सुनवाई के बाद अदालत ने सभी आरोपितों को गंभीर अपराध का दोषी मानते हुए सजा सुना दी। अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी मनोज गुप्ता, विनय कुमार सिंह, बिंदु सिंह और वादी के अधिवक्ता प्रेम प्रकाश सिंह गौतम ने पैरवी की। 

जानिए क्या है पूरा मामला 

12 अक्टूबर 2022 की शाम सिगरा थाना क्षेत्र के जय प्रकाश नगर कॉलोनी के देसी शराब के ठेके के पास चंदुआ छित्तूपुर के मंटू सरोज व राहुल सरोज दो अन्य साथियों के साथ शराब पीने के बाद उपद्रव कर रहे थे। पास के रहने वाले राजकुमार सिंह के मना करने पर चारो ने उनसे विवाद कर लिया। इस दौरान चारो उपद्रवी चले गये। कुछ देर के बाद दो दर्जन की संख्या में बदमाश पहुंचे। इसके बाद मंटू, राहुल सरोज व अभिषेक के ललकारने पर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड से राजकुमार सिंह पर हमला कर दिया। राजकुमार का शोर सुनकर भाजपा नेता पशुपतिनाथ सिंह मौके पर पहुंचे और बेटे राजकुमार सिंह को बचाने लगे। तब तक बदमाशों ने पशुपतिनाथ सिंह पर हमला कर दिया। गंभीर चोट के कारण वह अचेत हो गए। उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पशुपतिनाथ सिंह को मृत घोषित कर दिया।

घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी (फाइल फोटो) 

इस मामले में पीएन सिंह उर्फ पशुपतिनाथ सिंह के बेटे पत्रकार रुद्रेश कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितो को गिरफ्तार किया। इस हत्याकांड में दो दरोगा सहित 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी किया गया था। उस समय पशुपतिनाथ सिंह की हत्या की खबरें सुर्खियां में थीं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उनके घर पहुंचे थे और घटना पर दुख जताते हुए हमलावरों के शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया था। इस दौरान विभिन्न संगठनों ने भी नाराजगी जताते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे।


गौरतलब हो कि 
हत्याकांड में शामिल हमलावरों ने 307 गैंग बना रखा था। आपराधिक प्रवृत्ति के इन युवकों का सिगरा क्षेत्र में लंबे समय से आतंक कायम हो गया था। गौरतलब है कि इस हत्याकांड को लेकर शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे। बाद में पुलिस ने लहरतारा स्थित डीआरएम आफिस के पास हत्या में वांछित 307 गैंग के मास्टरमाइंड समेत दो बदमाशों चंदुआ छित्तूपुर निवासी राहुल सरोज और पवनको मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। मौके पर तत्कालीन पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश भी पहुंचे थे।

अदालत ने इन बदमाशों को घटना का माना दोषी 

विकास भारद्वाज, मंटू सरोज, राहुल सरोज, मनीष पांडेय, गणेश सरोज, अभिषेक सरोज, दिनेश पाल, अनूप सरोज, सूरज यादव, रमेश पाल, अनुज उर्फ बाबू सरोज, श्याम बाबू राजभर, विशाल राजभर, संदीप कुमार गुप्ता, सुरेश सरोज व आर्या उर्फ आकाश सरोज। इनमें संदीप कुमार गुप्ता निवासी मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के फुलवरिया का है और बाकी 15 दोषी चंदुआ, छित्तुपुर सिगरा के रहने वाले हैं। 

PM Modi पहुंचे Ahmedabad, Plane क्रैश स्थल का लिया जायजा

रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा, हादसे में 265 की दर्दनाक मौत की पुष्टि 

जीवित बचे भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश का पीएम ने लिया हाल

...और इस तरह बची भूमि की जान

 sarfaraz/Rizwan 

Ahmedabad (dil India live). गुरुवार की दोपहर 1.38 बजे रनवे से टेक ऑफ के बाद क्रैश हुए लंदन जा रहे एयर इंडिया के बोइंग विमान के हादसे में शुक्रवार की सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन आधिकारिक तौर पर पूरा कर लिया गया। हादसे में कुल 265 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 


अहमदाबाद पुलिस ने पुष्ट किया है कि इस विमान हादसे में मरने वालों के 265 शव सिविल अस्पताल लाए गए जिनमें 241 शव हादसे का शिकार हुए विमान के यात्रियों के हैं। एकमात्र जीवित व्यक्ति Ramesh का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जीवित व्यक्ति भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक है। 


PM Modi ने किया जमीनी हालात का आकलन

 बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में घटनास्थल पहुंचे और जमीनी हालात का आकलन करने के बाद पीएम मोदी विमान दुर्घटना स्थल से रवाना हुए। पीएम मोदी के आगमन को लेकर क्रैश साइट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया और वहां जाने वाले रास्ते भी बंद कर दिए गए। इसके बाद पीएम मोदी ने सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों से भी मुलाकात की, इस दौरान उन्होंने एक मात्र जीवित बचे भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश से भी मुलाकात की। इस दौरान घायल के जारी उपचार की जानकारी ली। प्रधानमंत्री मोदी जब  AI-171 विमान दुर्घटना में घायलों से मिलने अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचे तो गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे। 


भूमि चौहान को मिली इस तरह जिंदगी 

कहा जाता है कि मारने वाले से बड़ा बचाने वाला होता है। भूमि चौहान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। वो अहमदाबाद एयरपोर्ट फ्लाइट के लिए 10 मिनट लेट हो गईं थी। इसलिए इन्हे एयरपोर्ट से निराश होकर कल लौटना पड़ा था। तकदीर ने ज़िंदगी लिखी थी इसलिए भूमि टिकट होने के बावजूद फ्लाइट में बैठ नहीं पाई और आज वो मरने वालों के लिए दुःख और खुद को बचाने के लिए रब का शुक्र अदा कर रही है। रब ने उन्हें बचा कर नयी जिंदगी दे दी।

तलाश में जुटी डॉग स्क्वायड की टीम 

इस बीच घटनास्थल पर एक बार फिर से एनडीआरएफ की डॉग स्क्वायड की टीम को साथ लेकर पहुंची है ताकि प्लेन क्रैश हादसे के शिकार हुए लोगों की मुकम्मल ढंग से तलाश के काम को पूरा किया जा सके। बताया जा रहा है कि कई सारे ऐसे बॉडी पार्ट्स हैं जो जल गए हैं और उन्हें पहचान पाना मुश्किल है। डॉग स्क्वायड की मदद से उन अंगों को तलाश किया जा रहा है।

शुक्रवार की सुबह एयर इंडिया ने ट्वीट किया, हमें यह बताते हुए खेद है कि विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है। एकमात्र जीवित व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जीवित व्यक्ति भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक है। एयर इंडिया ने इसी ट्वीट में आगे बताया कि यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 7 पुर्तगाली नागरिक और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे।  एयर इंडिया मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। अब हमारा प्रयास पूरी तरह से प्रभावित लोगों, उनके परिवारों और प्रियजनों की जरूरतों पर केंद्रित है।


एयर इंडिया ने 4 एयरपोर्ट पर खोला हेल्प डेस्क

एयर इंडिया ने फ्लाइट AI171 पर सवार यात्रियों के परिवारों और प्रियजनों की सहायता करने और उनकी जरूरतों का ख्याल रखने के लिए अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और गैटविक एयरपोर्ट पर सहायता केंद्र स्थापित किए हैं। 

भारत के भीतर से कॉल करने वालों के लिए टोल फ्री नंबर: 1800 5691 444 और भारत के बाहर से कॉल करने वालों के लिए +91 8062779200 जारी किया गया है। एयर इंडिया के एक्स हैंडल और वेबसाइट पर नियमित अपडेट जारी रहेंगे। 

IMA ने प्रभावित की मदद को बढ़ाया हाथ

IMA (भारतीय चिकित्सा संघ) ने अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना में हुई दुखद मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। आईएमए ने इस हादसे पर बयान जारी करते हुए कहा कि  हम सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की हार्दिक प्रार्थना करते हैं। IMA MSN की सहायता से IMA गुजरात शाखा के डॉक्टरों की एक समर्पित टीम को तत्काल घटनास्थल और सिटी अस्पताल, अहमदाबाद में आपातकालीन चिकित्सा देखभाल में सहायता के लिए तैनात किया गया है। IMA इस कठिन समय में पीड़ितों के परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

IMA ने कहा कि हम हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान करने और राहत प्रयासों के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह त्रासदी हमें राष्ट्रीय संकट के क्षणों में त्वरित प्रतिक्रिया और एकीकृत समर्थन के महत्व की याद दिलाती है। IMA हमेशा सेवा के लिए तैयार है। 

गुरुवार, 12 जून 2025

Sikh community के 6वें Guru HariGovind साहिब का 430 वां प्रकाश पर्व

...अरजन काया पलटि कै मूरति हरिगोविन्द सवारी

गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व पर जुटे सिख समुदाय के लोग

Varanasi (dil India live). पंज पियाले, पंज पीर, छठम् पीर बैठा गुरू भारी। अरजन काया पलटि कै मूरति हरिगोविन्द सवारी ।।

सिक्ख धर्म के छठवें पातशाह धन्य-धन्य श्री गुरु हरिगोविन्द साहिब महाराज का 430 वाँ पावन प्रकाशोत्सव गुरुवार को ऐतिहासिक तपस्थान गुरुद्वारा बड़ीसंगत, नीचीवाग, वाराणसी में श्रद्धा भाव से मनाया गया। श्री गुरू हरिगोविन्द साहिब जी का प्रकाश (जन्म) 14 जून, 1595 ई. को ग्राम वडाली, जिला अमृतसर (पंजाब) में हुआ था। गुरू साहिब के जन्मस्थान पर एक शानदार गुरुद्वारा सुशोभित है, जिसे गुरुद्वारा साहिब गुरुरू की वडाली कहा जाता है। इनके पिता पाचवें गुरु श्री गुरू अरजन देव थे एवं माता का गंगा नाम था। श्री गुरू अरजन देव की शहादत उपरान्त 1606 ई. में विधिवत् गुरू हरिगोविन्द साहिब जी गुरू गद्दी पर विराजमान हुए। दस्तार एवं शस्त्र धारण किये। 1609 ई. में अमृतसर-अकाल बुंगे की नींव रखी, जो पंथ में श्री अकाल तख्त साहिब के नाम से प्रसिद्ध है। ग्वालियर के किला में अपने साथ 52 राजाओं बंदी को छुड़ाये। श्री गुरु हरिगोविन्द साहिब जी ने सिक्ख धर्म में मीरी-पीरी के सुमेल को प्रत्यक्ष रूप में प्रगट किया।


गुरुद्वारा बड़ीसंगत, नीचीबाग में प्रातः नितनेम, सुखमनी साहिब जी का पाठ आसा दीवार जी का कीर्तन उपरान्त दिनांक 10.06.2025 को रखे गये श्री अखण्ड पाठ साहिब जी की समाप्ति 12.06.2025 को सबेरे हुई। 10.30 बजे तक कीर्तन दीवान सजा रहा। गुरुद्वारा साहिब को आकर्षक ढंग से फूलों से सजाया गया था। सबेरे श्रद्धालु संगत कतार में गुरू ग्रंथ साहिब जी को मत्था टेक रहे थे। गुरुद्वारा प्रांगण संगत श्रद्धालुओं से भरा हुआ था। मीठे जल की शर्बत छबील भी लगी थी। सजे दीवान में गुरुद्वारा बड़ीसंगत, नीचीबाग के हजूरी रागी भाई रकम सिंह जी एवं गुरूद्वारा गुरुबाग के हजूरी रागी भाई नरिन्दर सिंह जी शबद कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किये। मुख्य ग्रंथी भाई जगतार सिंह जी गुरू इतिहास सुनाये। दीवान समाप्ति उपरांत परम्परागत मिस्सी प्रसादे एवं लस्सी गुरू का लंगर वरताया गया। 

Ahmedabad Plane Crash में रमेश को छोड़ सभी यात्रियों की मौत, मचा कोहराम

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री समेत 241 यात्रियों की मौत ने हिला दी दुनिया

केवल रमेश ही बचा जिंदा, अस्पताल में भर्ती 


सरफराज अहमद 
Ahmedabad (dil India live). Ahmedabad Plane Crash में एक यात्री को छोड़ कर सभी यात्रियों की मौत से कोहराम मच गया। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत 242 यात्रियों की मौत ने समूची दुनिया को हिला कर रख दिया। गुरुवार को दोपहर हुए इस बेहद दर्दनाक विमान हादसा में ज्यादातर शवों की स्थिति ऐसी हो गई है कि उनकी डीएनए टेस्ट के बाद ही शिनाख्त हो सकेगी।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में एक जिंदा बचा यात्री

सीट नंबर 11A से निकाला गया एक यात्री जिंदा होने की खबर ने सभी को कुछ राहत देती दिखाई दी। अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर Commissioner GS Malik ने अपने बयान में कहा कि "पुलिस टीम को सीट नंबर 11A से एक सर्वाइवर जिंदा मिला!" यात्री का नाम रमेश है। वो मेडिकल टीम की निगरानी में है। अब तक यह हादसे में पहला कन्फर्म सर्वाइवर है। उन्होंने कहा कि पूरा देश चमत्कारी बचाव पर आश्चर्यचकित। हादसे में अब तक 100 से ज्यादा शव मिल चुके,  सर्वाइवर मिलना अविश्वसनीय। रमेश की हालत स्थिर बताई जा रही है, आगे की जानकारी का इंतजार हो रहा है। पुलिस और रेस्क्यू टीम लगातार मलबे की जांच में जुटी हुई है।

पता हो कि एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (फ्लाइट AI-171), जो अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ था, उड़ान भरने के महज कुछ ही मिनट बाद क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 242 यात्रियों की मौत हो गई है। यह जानकारी एक न्यूज एजेंसी ने गुजरात पुलिस कमिश्नर के हवाले से दी है।

इस विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे। यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के भी मारे जाने की खबर है। हालांकि इस संबंध में राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने जो पोस्ट साझा की थी, बाद में उसे हटा दिया गया। हादसा इतना भयावह था कि अधिकतर शव बुरी तरह जल चुके हैं, जिससे उनकी पहचान कर पाना संभव नहीं है। पुलिस का कहना है कि अब DNA जांच के जरिए ही मृतकों की शिनाख्त की जाएगी।

बताया जा रहा है कि विमान, एयरपोर्ट से कुछ ही दूर पर मौजूद एक चिकित्सकों के हास्टल से टकरा गया जिसमें अहमदाबाद सिविल अस्पताल के कई डॉक्टर रहते हैं। जो हादसे के वक्त हास्टल बिल्डिंग की कैंटीन में खाना खा रहे थे। उस समय 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, जिनमें से तकरीबन 20 से अधिक डाक्टर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। 

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी और 1:40 बजे वह क्रैश हो गया। विमान एयरपोर्ट की बाहरी दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास गिरा। जैसे ही विमान धराशायी हुआ, पूरे क्षेत्र में काले धुएं का गुबार छा गया।

Varanasi Main बिजली विभाग ने चलाया मार्निंग रेड व मेगा ड्राइव जांच

136 बड़े बकायेदारों के काटे कनेक्शन, 13 लाख की हुई वसूली


Sarfaraz Ahmad 

Varanasi (dil India live)। बिजली विभाग ने चोरी रोकने के लिए हाई लाइन लॉस फीडर से संबंधित इलाकों में मार्निंग रेड व मेगा ड्राइव जांच अभियान चलाया। इसमें जिले के 136 बड़े बकायेदारों की बिजली काटी गई। इस दौरान 13.49 लाख रुपये राजस्व वसूला गया। चौकाघाट के मोहिनी कुंज व काली देवी हाई लाइन लास फीडर से संबंधित इलाकों में उपखंड अधिकारी संजय कुशवाहा व अवर अभियंता वेद प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 50 किलोवाट के 10 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला पकड़ा गया। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। साथ ही 21 बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए और उनसे 7.50 लाख रुपये राजस्व वसूला गया। परिसर के अंदर लगे पुराने बिजली मीटरों को हटाकर बाहर स्मार्ट मीटर स्थापित किए गए। एक परिसर में घरेलू कनेक्शन का उपयोग निर्माण कार्य के लिए करते मिला तो कार्रवाई की गई।

कालीदेवी फीडर पर अत्यधिक लाइन हानि को रोकने के लिए अवर अभियंता गजेंद्र श्रीवास्तव ने जांच की और कई मीटर बदलवाए। 32 उपभोक्ताओं के कटे कनेक्शन, चार पर मुकदमा पिंडरा क्षेत्र के तरसड़ा उपकेंद्र से संबद्ध कठिराव व मलहथ में चेकिंग अभियान के दौरान चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ 32 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। चार उपभोक्ताओं के खिलाफ बिना कनेक्शन के बिजली तार खींचने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। साथ ही 11 उपभोक्ताओं के भार वृद्धि, 16 उपभोक्ताओं के सामान्य से कामर्शियल कनेक्शन दिए गए।

Varanasi Main Sports City व सड़क चौड़ीकरण का विरोध छठवें दिन भी जारी

विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन को कांग्रेस ने दिया समर्थन

जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने सरकार को जमकर कोसा


Varanasi (dil India live). हरहुआ-राजाालाब रिंगरोड वांया गंजारी गांव स्थित निर्माणाधीन अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास मंजूर नई अर्बन टाउनशिप (स्पोर्ट्स सिटी) व यहां प्रस्तावित फोरलेन सड़क चौड़ीकरण के विरोध में गंजारी गांव स्थित एक बाग में चल रहा धरना-प्रदर्शन गुरुवार को छठवें दिन भी जारी रहा। कांग्रेस पार्टी के ज़िलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल अपने कार्यकर्ताओं के साथ धरनास्थल पर पहुंच कर समर्थन दिया। उन्होंने इस भूमि अधिग्रहण ग़ैर क़ानूनी बताते हुए किसानों को उजाड़ने के लिए सत्ताधारी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया।


पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष योगीराज सिंह पटेल के अगुवाई में क्षेत्र के लोग इस भूमि अधिग्रहण के विरोध में धरना दे रहे हैं। गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे ज़िलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल ने आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि किसानों की बदहाली के लिए सत्ताधारी पार्टी जिम्मेदार है। उन्होंने प्रदेश एवं केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की धरने की अध्यक्षता किसान नेता डा. राजेन्द्र सिंह व संचालन पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार गुप्ता ने किया अंत में आभार हरसोस ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह पटेल ने किया।

इस दौरान लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर, योगीराज सिंह पटेल, राजीव रामजी, राजीव गौतम, संतोष राजभर, विनय मौर्य, राजेश प्रजापति, जियाराम, गणेश शर्मा, अजीत पटेल, रणजीत, लक्ष्मी नारायण यादव, राम श्रृंगार पटेल, अधिवक्ता केशव वर्मा, रंजीत कुमार पटेल, सुरेश वर्मा, राजकुमार गुप्ता, ओमप्रकाश, हृदय पाल, मनोज कुमार सिंह, विरेंद्र पटेल, रामबालक पटेल, प्रहलाद पाल, राजकुमार राजभर सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।

Gujarat Main Air India ka Plane Crash, मचा हड़कंप

अहमदाबाद से लंदन के लिए हुई थी रवाना, हादसे का हुई शिकार
एयर इंडिया का जहाज़ क्रेश होने से पहले का दृश्य 


सरफराज अहमद/मोहम्मद रिज़वान 

Ahmedabad (dil India live). अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके से एक दिल दहलाने वाली ख़बर है। एयर इंडिया का एक यात्री विमान यहां क्रैश हुआ है। गुजरात के अहमदाबाद में 242 यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से हर तरफ अफरा तफरी मच गई। राज्य पुलिस नियंत्रण कक्ष ने इस दुर्घटना की पुष्टि की है। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विमान दुर्घटना के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और पुलिस कमिश्नर से बात की। उन्होंने केंद्र सरकार की सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है।

क्रेश होने के बाद का दृश्य 

प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के गुजरात के लिए रवाना होने की भी खबरें आ रही हैं। 

मेडिकल हास्टल की कैंटीन में हो रहा था लंच

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक बड़ा और दुखद विमान हादसा हो गया। एयर इंडिया का B-787 विमान, जो फ्लाइट AI-171 के रूप में अहमदाबाद से गैटविक, लंदन जा रहा था, वह मेघानी नगर के रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान टेकऑफ के लगभग 5 मिनट बाद ही BJ मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की बिल्डिंग पर टकरा गया। हॉस्टल के ऊपर कैंटीन है, जहां दोपहर के समय मेडिकल छात्र लंच कर रहे हथे। इस हादसे में 20 छात्रों की मौत की आशंका भी व्यक्त की गई है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
इससे पहले एयर इंडिया प्रवक्ता ने कहा कि"फ्लाइट AI171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए संचालित हो रही थी, आज 12 जून 2025 को एक घटना का शिकार हुई। इस समय हम मामले की पूरी जानकारी जुटा रहे हैं और जैसे ही कोई नई जानकारी उपलब्ध होगी, उसे हम http://airindia.com और हमारे X हैंडल (https://x.com/airindia) पर साझा करेंगे।"


फ्लाइट में पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी थे मौजूद 

पूर्व CM विजय रूपाणी का एयर इंडिया फ्लाइट का टिकट सामने आया है। जिससे इस बात की पुष्टि हुई है कि लंदन जा रही फ्लाइट में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी मौजूद थे। उनकी हालत कैसी है। यह अभी पता नहीं लगा है।


शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार यह एक एयर इंडिया का पैसेंजर विमान था। हालांकि, अभी तक किसी भी आधिकारिक स्रोत ने इस हादसे में कितने लोगों को जान मार का नुक़सान हुआ है इसकी पुष्टि नहीं की है। मगर सूत्रों की मानें तो सौ से ज्यादा शव निकाले जा चुके हैं। हादसे के तुरंत बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। विमानों के उड़ान-लैंडिंग पर रोक लग चुकी है। एयरपोर्ट अथॉरिटीज़, IAF और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे और राहत-कार्य व जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने धुएँ की गुबार का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिससे भय और अफरा-तफरी फैल गई। 

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 90 कर्मियों वाली 3 टीमें गांधीनगर से विमान दुर्घटना स्थल पर भेजी गई हैं। वडोदरा से कुल 3 और टीमें भेजी जा रही हैं। समाचार लिखे जाने तक कितने लोग हादसे का शिकार हुई इसकी पुष्टि एयर इंडिया या एयरपोर्ट अथॉरिटी या स्थानीय पुलिस की ओर से नहीं की गई थी।

एयर इंडिया का B787 विमान VT-ANB, उड़ान संख्या AI-171 के लिए अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विमान में 242 लोग संवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी और उसके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA)

जानिए ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने क्या कहा

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर व्यक्त की संवेदनाएं। प्लेन में 53 ब्रिटिश नागरिक भी थे सवार। उन्होंने कहा कि "लंदन आ रहे एक विमान के अहमदाबाद, भारत में दुर्घटनाग्रस्त होने की सामने आ रही तस्वीरें बेहद दिल दहला देने वाली हैं, जिसमें कई ब्रिटिश नागरिक सवार थे। जैसे-जैसे हालात स्पष्ट हो रहे हैं, मुझे लगातार जानकारी दी जा रही है। इस बेहद पीड़ादायक समय में मेरी संवेदनाएं यात्रियों और उनके परिवारों के साथ हैं।"