शुक्रवार, 5 जून 2026

paryavaran diwas पर तुलसी का लगाया पौधा स्वच्छ काशी का लिया संकल्प

ओम शिवा फाउंडेशन, ग्लोबल पॉइंट ने पर्यावरण दिवस पर बांटा तुलसी का सैकड़ों पौधा 


dil india live (Varanasi). वाराणसी में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ओम शिवा फाउंडेशन, ग्लोबल पॉइंट आदि के संयुक्त तत्वावधान में सरोजा पैलेस में "पर्यावरण दिवस" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के गण्यमान्य लोग, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद् एवं छात्र-युवा उपस्थित रहें।

आयोजन में अतिथियों ने तुलसी का पौधा लगाकर जहां कार्यक्रम का शुभारंभ किया वहीं सैकड़ों पौधे बांटे गए। और संकल्प सभा हुई जिसमें वक्ताओं ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान पर जोर देते हुए प्लास्टिक मुक्त, स्वच्छ एवं हरित वाराणसी बनाने का आह्वान किया। गंगा संरक्षण को भी प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। 


इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नागरिकों एवं संस्थाओं को "हरित योद्धा सम्मान" से सम्मानित किया गया साथ ही स्थानीय कलाकारों के ग्रुप गौरव श्रीवास्तव द्वारा पर्यावरण जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा "धरती बचाएंगे, भविष्य सवारेंगे" की शपथ के साथ किया गया। आयोजन में फैशन एक्सपर्ट दीक्षा श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव व्यवस्था संभाले हुए थे।


गुरुवार, 4 जून 2026

Haji Abu Zafar Qureshi का बीती रात इंतकाल

जुलूस ए मोहम्मदी कमेटी के नाएब सेक्रेटरी थे हाजी अबु ज़फ़र कुरेशी, जोहर बाद होंगे सुपुर्द-ए-खाक

dil india live (Varanasi). मरकज़ी दावत-ए-इस्लामी जुलूस ए मोहम्मदी कमेटी के नाएब सेक्रेटरी हाजी अबू ज़फर कुरेशी (ज़फर पीसीओ) का रात तकरीबन 1:00 बजे इंतकाल हो गया है आज बरोज़ जुमेरात 4 जून ज़ोहर की नमाज़ के बाद नमाज़े जनाज़ा अज़हरी मैदान नगीना मस्जिद के पास अदा की जाएगी। इसके बाद रेवड़ी तालाब स्थित आबाई कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। वो अपने पीछे बेटे दानिश और बेटियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।



मौलाना हसीन अहमद हबीबी ने बताया कि मरकज़ी दावत-ए-इस्लामी जुलूस ए मोहम्मदी कमेटी के नाएब सेक्रेटरी थे। हाजी अबु ज़फ़र इस्लाम के सच्चे पैरोकार और नेकदिल इंसान थे। लोगों की हर तरह से मदद के लिए सदैव तैयार रहते थे। उनका जाना दीन और दुनिया दोनों के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। हाजी थे और हाल में ही उमराह करके लौटे थे। उन्होंने लोगों से उनकी मगफिरत के लिए दुआ की अपील की। 

बुधवार, 3 जून 2026

Eid-E-Ghdir की महफिल 4 व 7 जून को, अर्दली बाज़ार में जुटेगा मजमा

शिया जामा मस्जिद मीर गुलाम अब्बास अर्दली बाज़ार में सजेगी महफिल 

dil india live (Varanasi). वाराणसी में ईद-ए-ग़दीर के मौक़े पर जश्ने ईदे गदीर की महफिल 4 जून बृहस्पतिवार एवं 7 जून रविवार को रात्रि 8 बजे से शिया जामा मस्जिद मीर गुलाम अब्बास अर्दली बाज़ार में होगी। जब कि उक्त मस्जिद में ही ईद-ए-गदीर का आमाल 5 जून शुक्रवार को सुबह 8 बजे होगा।आमाल इमामे जुमा व जमात मौलाना तौसीफ अली कराएंगे।

उक्त जानकारी देते हुए हसन मेहंदी कब्बन ने बताया कि महफिल में आली जनाब मौलाना तौसीफ़ अली, मौलाना हसन रज़ा, मौलाना इक़बाल हैदर ईमानी, हसन वास्ती, सैयद नबील हैदर, जैन बनारसी, ज़ीशान बनारसी, ज़ैद आज़मी, शाहिद बनारसी, एरम बनारसी ईद-ए-ग़दीर के सिलसिले से तकरीर व अपने कलाम पेश करेंगे।



Varanasi के चोलापुर थाना क्षेत्र में हुई हृदयविदारक घटना

ननिहाल घूमने आए दो किशोर नदी में डूबे मचा कोहराम

dil india live (Varanasi). वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना हुई है। यहां दानगंज चौकी अंतर्गत किथोर गांव के समीप नदी में दो किशोर डूब गए हैं दोनों के डूबने से परिजनों में कोहराम मच गया है। 
समाचार में बताया गया है कि दोनों अपने ननिहाल घूमने आए थे, जो अन्य दोस्तों के साथ ककरहा घाट ग्राम मोहनदास पुर के पास गोमती नदी में नहाते वक्त डूब गए। डूबने वाले में अयान (10) पुत्र यूनुस निवासी लेढूपुर वाराणसी व जीशान (10) पुत्र आरिफ, निवासी कौवापुर, चौबेपुर शामिल हैं। दोनों नहाते समय नदी में डूब गए।
चोलापुर पुलिस मौके पर है, स्थानीय गोताखोर से खोजवाया जा रहा है, एनडीआरएफ को भी बुलाया गया है मगर समाचार लिखे जाने तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका था। बताया जा रहा है कि डूबने वाले दोनों बच्चे घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर सुल्तानीपुर गांव स्थित अपने ननिहाल आए थे।

मंगलवार, 2 जून 2026

Varanasi Main Hoga सिंगिंग टैलेंट प्रोग्राम ‘शिवा स्वरांजलि’ स्क्रीनिंग 26 जुलाई से

रुद्राक्ष में होगा ‘शिवा स्वरांजलि’ का ग्रैंड फिनाले

dil india live (Varanasi). वाराणसी शहर और आसपास के क्षेत्रों में छिपी गायन प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से ओम शिवा फाउंडेशन द्वारा सिंगिंग टैलेंट प्रोग्राम ‘शिवा स्वरांजलि’ का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 31 अक्टूबर 2026 को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, सिगरा में होगा।

फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य उभरते कलाकारों को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। वाराणसी की समृद्ध संगीत परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए यह पहल की जा रही है।

प्रतियोगिता में 16 से 40 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता की थीम ‘राग आधारित फिल्मी गीत’ रखी गई है। प्रतिभागियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत की झलक के साथ अपनी गायन कला प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।

प्रतियोगिता की पहली स्क्रीनिंग 26 जुलाई, दूसरी 30 अगस्त और तीसरी 27 सितंबर को आयोजित होगी। इसके बाद 25 अक्टूबर को सेमीफाइनल तथा 31 अक्टूबर को ग्रैंड फिनाले संपन्न होगा।

VKM Varanasi में बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं ने लगाया Art Exhibition

प्रशिक्षु कलाकारों के कैनवास पर दिखा वाराणसी का घाट सौंदर्य

चटक एक्रेलिक रंगों की कृतियों में दिखाई दिया तीनों टोन

dil india live (Varanasi). वसंत कन्या महाविद्यालय (VKM) कमच्छा, वाराणसी के चित्रकला विभाग (Painting Dipartment) द्वारा चित्रांकन-दी आर्ट क्लब के तहत बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्राओं द्वारा चित्रों की प्रदर्शनी आयोजित की गयी। प्रदर्शनी का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी में प्रेरणा राय एवं शिवानी कुमारी ने अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। चित्रों के मुख विषयों में देवी- देवताओं, प्रकृति और पर्यावरण के साथ ही थियोसोफिकल सोसाइटी के प्रांगण की दृश्य सुन्दरता तथा वाराणसी के घाट सौंदर्य के दृश्यों को कैनवास पर एक्रेलिक रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया। चटक एक्रेलिक रंगों की कृतियों में तीनों टोन साफ दिखाई दे रहा था।




 

चित्रित कृतियों में रेखांकन व लीनो कट, वुड कट द्वारा प्रिंट मेकिंग तकनीक में बनाये गये चित्र भी कला रसिकों को लुभाने में सफल रहे। चित्रों को कला प्रेमियों ने दिल की गहराईयों से सराहा। प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने दोनों छात्राओं के निर्मित चित्रों की अत्यधिक प्रशंसा की और इन प्रशिक्षु कलाकारों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। 

सोमवार, 1 जून 2026

Blood donate: कैंसर के मरीज को इस रोटेरियन ने किया अपनी जिंदगी का 126 वां रक्तदान

रक्तदान के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग आगे आएं-राजेश गुप्ता


dil india live (Varanasi). वाराणसी में रोटरी क्लब ब्लड डोनर्स के चार्टर अध्यक्ष एवं काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुंब समिति के संस्थापक सचिव राजेश कुमार गुप्ता (सेंचुरियन) को जब बाबा गणिनाथ भक्त मण्डल की एक सदस्य से इस बात का पता चला कि उनके एक रिश्तेदार को 10 यूनिट रक्त की आवश्यकता है तो राजेश गुप्ता ने अपना ब्लड डोनेट किया।
              दिलचस्प पहलू यह है कि उनका एक ही प्रोसिजर में 2 डोनेशन हुआ। उन्होंने सिंगल डोनर प्लेटलेट्स और ब्लड दोनों का दान एक ही समय में किया। यह प्रोसिजर होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल के ब्लड बैंक की प्रभारी डॉक्टर वसुंधरा ने के देख रेख में हुआ। इस मौके पर राजेश गुप्ता ने अपील किया है कि रक्तदान के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को आगे आना चाहिए।