Varanasi (dil India live). Kidzee Varanasi Nadesar व kenzen school Varanasi नदेसर में गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान स्कूल की सेंटर इंचार्ज श्रीमती रीतिका सरीन ने झंडा फहराया। झंडा फहराने के साथ ही स्कूल के बच्चों ने जहां राष्ट्रगान प्रस्तुत किया तो वहीं सेंटर इंचार्ज श्रीमती रीतिका सरीन ने गणतंत्र दिवस के बारे में संक्षिप्त विवरण पेश किया। आयोजन के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व देश भक्ति पर आधारित गीत पेश कर मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन में शान से लहरा रहे तिरंगे झंडे को बच्चों ने सलामी दी। गणतंत्र दिवस पर स्कूल की सभी टीचर्स, स्टाफ आदि ने न सिर्फ आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया बल्कि स्कूल को तिरंगे रंगों आदि से खूबसूरती से सजाया। इस दौरान बच्चों ने खूब मस्ती की।
सोमवार, 27 जनवरी 2025
हमे समाज में बराबरी का अधिकार देता है संविधान
द मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मना गणतंत्र दिवस
Varanasi (dil India live)। बड़ी बाजार स्थित द मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः 10 बजे स्कूल के प्रिंसिपल अब्दुल वफ़ा अंसारी तथा विशिष्ट अतिथि बायोनेक फार्मा के चीफ़ फैयाज अहमद खान ने झंडारोहण किया। इसके तुरंत बाद राष्ट्रगान पढ़ा गया, तत्पश्चात कक्षा 3, 5, 6,7,8, तथा 9 के छात्र और छात्राओं ने देश भक्ति गीत, नाटक, और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में आए बायोनेक फार्मा के चीफ़ फैयाज अहमद खान ने कहा कि हमारा मुल्क सदियों से अपनी एक अलग तरह की पहचान रखता है, इस मुल्क के संविधान में सभी धर्मों, सभी जातियों को एक साथ जीने और रहने का अधिकार मिलता है, हमे इस मुल्क की तरक्की के लिए संविधान को सामने रख कर अपने मौलिक कर्तव्यों पर चलना होगा। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल श्री अब्दुल वफ़ा अंसारी ने मेहमानों और अभिभावकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि देश में नफरतों को खत्म करके हम सबको मिल कर ऐसा कार्य करना होगा जिससे हमारा देश तरक्की का मार्ग प्रशस्त कर सके।
संचालन जफर अंसारी ने किया इनके अलावा सोफिया अहमद, रोजीना, रहमतुल्लाह, अंकित, जुबैदा, तबस्सुम, रिजवाना, हंजला,आमिर इत्यादि के साथ साथ बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक गण उपस्थित थे।
आज है Meraj K जश्न की Raat
झोली फैलाओ मांग लो, जो चाहो रब से आज
- मोहम्मद रिजवान
Varanasi (dil India live). आज शबे मेराज है, मेराज की इस रात की अहमियत इसी से लगायी जा सकती है कि इस मुक़द्दस शब को प्यारे नबी हुजूर हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (स.) रब से मुलाक़ात करने सातों आसमान का सफर तय करते हुए अल्लाह रब्बुल इज्जत के पास पहुंचे थे। आज तमाम लोगों ने इस खुशी में रोज़ा रखा है जगह-जगह महफ़िलें सजायी जा रही। इस रात की इबादत का शरफ ख़ुदा बंदे को खूब देता है इसलिए कहा जाता है कि, झोली फैलाओ मांग लो, जो चाहो रब से आज, आज है शबे मेराज की अज़ीम रात।
शाही मस्जिद ज्ञानवापी में मेराज की महफिल
शाही मस्जिद ज्ञानवापी में जश्ने मेराजुन्नबी आज रात को मनाया जाएगा। २७ जनवरी को बाद नमाज इशा शेखे तरीकत हजरत मौलाना जकीउल्लाह असदुल कादरी साहब की अध्यक्षता में यह आयोजन होगा। मोहतमिन हाजी मुहम्मद जहाँगीर कादरी ने कहा कि हजरत मौलाना नसीर अहमद सिराजी, मौलाना मुफ्ती रिजवान अहमद अशरफी, मौलाना मुहम्मद वली उल्ला कादरी साहब नबी ए करीम की मेराज की खूसूसियत पर तकरीर करेंगे। हाफिज अहमद आजमी, सादिक बनारसी, सेराज अहमद कामिली, मुहम्मद फैजान चाँद बारगाहे रिसालत में नजरान-ए-अकीदत पेश करेंगे। मौलाना मुहम्मद आलम जियाई निजामत करेंगे। अन्त में देश की तरक्की खुशहाली, अमन व सलामती के लिए दुआ की जायेगी।
Sultan Club में शान से लहराया तिरंगा
सुल्तान क्लब ने दिया देश की एकता पर जोर
डॉक्टर एहतेशामुल हक ने कहा कि देश की एकता एवं अखंडता को कायम रखने के लिए सभी धर्म का सम्मान व देश के कानून पर अमल करना होगा, हमें अपने बच्चों को धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक तालीम भी दिलानी होगी, देश में खुशहाली और तरक्की, सत्य और अहिंसा के पथ पर चल कर ही आ सकती है।
रविवार, 26 जनवरी 2025
समाजवादी पार्टी के खां बने पितरकुंडा के अध्यक्ष
- मोहम्मद रिजवान
जिसमें प्रमुख रूप से महानगर महासचिव योगेंद्र यादव, दिलशाद अहमद, पप्पू चौरसिया, सोहराब खान, अनिल साहू, धीरज यादव, अब्दुल कलाम, जन्नत अख्तर, शादाब अहमद, सलमान फैसल आदि लोग मौजूद थे।
Varanasi में अब online होगी क्लासेज
इंटरमीडिएट तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में सोमवार से आनलाइन क्लासेज
![]() |
![]() |
| (फाइल फोटो दिल इंडिया लाइव) |
Varanasi (dil India live). जिलाधिकारी वाराणसी के आदेश पर जनपद वाराणसी में इंटरमीडिएट तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में अब सोमवार से आनलाइन क्लासेज चलेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय व बेसिक शिक्षा अधिकारी के अनुसार आवागमन व यातायात को सुगम बनाने के दृष्टिगत 27.01.2025 से 05.02.2025 तक जनपद वाराणसी के नगर क्षेत्र में अवस्थित समस्त कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालय (क्रमशः राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय, यू०पी० बोर्ड, सी०बी०एस०ई० व आई०सी०एस०ई० बोर्ड व अन्य समस्त बोर्ड) में अध्ययनरत छात्रो हेतु शिक्षण कार्य आनलाईन माध्यम से संचालित होंगे व छात्र-छात्राएं अपने-अपने घर से उक्त तिथियो में पठन-पाठन का कार्य करेंगे। उक्त अवधि में माध्यमिक शिक्षा परिषद् एवं अन्य बोडों के सभी प्रायोगिक विषयो की प्रयोगात्मक परीक्षाए विभागीय निर्देशानुसार भौतिक रूप से पूर्व निर्धारित तिथियों में ही संचालित होंगे।
शनिवार, 25 जनवरी 2025
दो दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी के उदघाटन पर जुटे लोग
मोहम्मद रिजवान
समापन रविवार को दोपहर 12 बजे होगा। सामाजिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राजनाथ ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी देश के समस्त विद्यालयों व विश्वविद्यालयों में सरकार की तरफ से लगायी जानी चाहिए जिससे आज के हमारी युवा पीढ़ी आजादी को प्राप्त करने के लिए कितने वीर सपूतों ने अपनी प्राणों की आहूति दी, कितनी यातनाएं सही, इसे भी समझ सकें। ताकि देश की स्वतन्त्रता को अक्षुण बनाए रखने के लिए वे भी अपने प्राणों की आकृति देने के लिए सहस तैयार रहे। इस अवसर पर उन्होंने खुदीराम बोस, उधम सिंह, बहादूर शाह जफर एवं अन्य क्रान्तिकारियों की आजादी में आहूति दी अपनी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजली दिया। उपस्थित छात्रों एवं जनसमूह से अपील किया कि देश की आजादी को अक्षुण रखने के साथ-साथ अपनी संस्कार, संस्कृति, को भी बनाए रखना होगा यही हमारी सच्ची आजादी होगी।
सहज ऐकेडमी के प्रबन्धक निलेन्द्र कुमार सिंह ने छायाचित्र प्रदर्शनी से प्रभावित होकर आगामी 29 व 30 जनवरी को विद्यालय के सभागार में छायाचित्र प्रदर्शनी लगाने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रो. हरि प्रसाद अधिकारी, प्रो. रमेश कुमार, प्रो. शरद कुमार, प्रो. हरि शंकर पाण्डेय, डॉ. सतेन्द्र यादव, डॉ. सन्तोष कुमार सिंह, डॉ. विमल, डॉ. कैलाश सिंह विकास, राजकुमार प्रसून, विनय श्रीवास्तव, मो.दाऊद, राजु वर्मा, राजेन्द्र श्रीवास्तव, अमित पाण्डेय, संदीप चौबे, राकेश कुमार, दुर्गा प्रस्राद, मोहन लाल, तेजस कुमार सिंह आदि थे।























