रविवार, 25 सितंबर 2022

Majlis : मौला अब्बास त्याग, बलिदान की सबसे बड़ी नज़ीर: मौलाना कम्मबर अली

आओ अजादारों फर्शे मजलिस में, फातमा जे़हरा इंतेज़ार करती है...



Varanasi (dil india live). जिस वक्त हज़रत अब्बास घोड़े से जमीन पर आए, इमाम हुसैन बोझिल और दुःखी मन से उनके पास गए। उन्होंने हजरत अब्बास के सिर को अपने दामन में रखते हुए कहा कि इस प्रकार के संपूर्ण जिहाद के लिए ईश्वर तुम्हें बहुत अच्छा बदला दे।

उक्त बातें आज अर्दली बाजार में हांजी एस एम जाफर एडवोकेट के आवास  पर एक मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना सैयद कम्मबर अली (रायबरेली) ने कही।

बाद मजलिस मौला अब्बास का ताबूत, अलम निकला जिसमें मोमिनो ने अपनी मन्नते मांगी। जुलूस देर रात मास्टर ज़हीर हुसैन की इमामबारगाह में जाकर समाप्त हुआ। जिसमें शहर की नामचीन अंजुमन सदाए अब्बास, अंजुमन जाफरिया,  ने नौहा व सक्का ए सकीना क मातम किया।

मजलिस का आगाज जीशान जौनपुरी की सोजखानी से हुआ। पेशखानी तफसीर जौनपुरी जैन बनारसी ने किया।

संचालन निजामत शाद सीवानी ने किया। मोमिनो का इस्तेकबाल हाजी एस एम जाफर, शुक्रिया एजाज़ अब्बास ने किया। मजलिस में शिरकत करने वाले प्रमुख लोगों में हाजी अबुल हसन हाजी मोहम्मद अब्बास, हसन मेहंदी कब्बन,अफर अब्बास , मेराज रिज़वी, रियासत हुसैन, फरहत एजाज़, विक्की जाफरी अमन मेंहदी, शबील हैदर रहे।

शुक्रवार, 23 सितंबर 2022

urs e Aala hazrat: बरेली में जुटे हैं आला हजरत के दीवाने


Barely (dil india live). बरेली में इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी का 104 वां तीन रोजा उर्स-ए-रजवी आज अपने शबाब पर है। देश दुनिया से आला हजरत के दीवाने वहां न सिर्फ जुटे हुए हैं बल्कि सभी अकीदतमंद 2 ने जुमे की नमाज के बाद दोपहर में 2 बज के 38 मिनट पर कुल शरीफ में हिस्सा लिया। इस दौरान देश दुनिया में अमन और शांति के लिए लोगों ने हाथ उठाया।

पता होकि आगाज परचम कुशाई की रस्म के साथ हुआ था। सड़कों पर रजवी परचम लेकर चले रजा के दीवानों ने जिंदाबाद के नारे लगाए। परचम कुशाई की रस्म आजम नगर के अल्लाह बख्श के निवास से हुई। परचम कुशाई जुलूस का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। इस्लामियां ग्राउंड के मुख्य गेट पर परचम जुलूस का झंडा लहराया गया। इस तीन दिवसीय उर्स में जायरीन देश विदेश से आये हुए हैं, दो वर्षों से कोरोना के कारण आयोजन नहीं हुआ था।

गुरुवार की सुबह कुरानख्वानी। इसके बाद कांफ्रेस। सुबह 9.58 मिनट पर रेहाने मिल्लत व 10.30 बजे मु़फस्सिर-ए आजम के कुल की रस्म अदा हुई। इसके बाद आपसी सौहार्द कॉन्फ्रेंस हुई। दिन में कार्यक्रम व चादरपोशी का सिलसिला जारी रहा। रात में उलेमा की तकरीर हुई। अकीदतमंद देश-दुनिया के लाखों अकीदतमंद उर्स-ए-रजवी में हाजिरी के लिए बरेली पहुंचे हुए हैं। तीन दिन से शहर में अकीदत और रूहानियत का अनूठा नजारा दिखाई दे रहा है। मोहल्ला सौदागरान में दरगाह से लेकर उर्स स्थल इस्लामियां गाउंड, मथुरापुर स्थित इस्लामिक स्टडी सेंटर और बाकरगंज मदरसा जामिया नूरिया रजविया में उर्स की रौनक गुलजार हो गई। आज कुल की रस्म अदा हुई। मथुरापुर स्थित मदरसा जामियातुर्रज़ा को खूबसूरती से सजाया गया था।

बरेली में अकीदतमंदों की भीड़

इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी का 104 वां तीन रोजा उर्स-ए-रजवी का आगाज परचम कुशाई की रस्म के साथ हुआ। सड़कों पर रजवी परचम लेकर चले रजा के दीवानों ने जिंदाबाद के नारे लगाए। परचम कुशाई की रस्म आजम नगर के अल्लाह बख्श के निवास से हुई। परचम कुशाई जुलूस का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। इस्लामियां ग्राउंड के मुख्य गेट पर परचम जुलूस का झंडा लहराया गया। 

गुरुवार, 22 सितंबर 2022

Medical news:एक और निजी अस्पताल को बंद कराने का निर्देश

निरीक्षण में गड़बड़ी मिलने पर उठाया गया यह कदम 

 


Varanasi (dil india live). जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अवैध अस्पतालों के खिलाफ अभियान में नरिया स्थित सहयोग हास्पिटल के औचक निरीक्षण में गड़बड़ियां मिली। निरीक्षण के दौरान वहां कोई भी योग्य चिकित्सक नहीं मिला। अस्पताल को बंद कराने के साथ ही संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संदीप चौधरी ने बताया कि अवैध निजी अस्पतालों के खिलाफ शुरू किये गये अभियान के तहत नारिया स्थित सहयोग अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान कोई भी चिकित्सक वहां नही पाया गया I मात्र एक स्टाफ उपस्थित थी जिन्होंने अपना नाम निशा बताया और यह भी बताया कि डा० टी०एस० उपाध्याय (बी०ए०एम०एस० ) यहा सुबह और शाम बैठते है और डा० एम० के० सिंह काफी समय से बीमार चल रहे है। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में 2 बेड पड़े थे। एवं एलोपेथिक दवायें तथा इन्जेक्शन रखे थे चिकित्सालय बिना पंजीयन के संचालित किया जा रहा है। दूरभाष पर डा० टी०एस० उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से चिकित्सालय बन्द करने के निर्देश दिये गये।  साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Majlis e taboot में जुटेंगे अजादार


Varanasi (dil India live).चेहल्लुम के बाद अर्दली बाजार के उल्फत कम्पाउन्ड में सक्का ए सकीना का मातम व मौला अब्बास का ताबूतहा जी एसएम जाफर एडवोकेट के आवास पर 26 सफ़र 24 सितंबर शनिवार को रात्रि 8 बजे से उठाया जाएगा।

उक्त जानकारी देते हुए हसन मेहंदी कब्बन ने बताया कि मजलिस का आगाज़ जीशान जौनपुरी की सोजखानी से होगा। जब कि पेशखानी तफसीर जौनपुरी, जैन बनारसी करेंगे।मजलिस को मौलाना सैयद कमब्बर अली रायबरेली खिताब करेंगे। बाद मजलिस मौला अब्बास का ताबूत व अलम  निकलेगा।जिसमें शहर की नामचीन अंजुमन आज़ादरे हुसैनी, अंजुमन जाफरिया अंजुमन सदाए अब्बास अंजुमन इमामिया नौहा व सक्का ए सकीना का मातम करेगी। जुलूस मास्टर ज़हीर हुसैन के इमाम बारगाह में जाकर समाप्त होगा। संचालन शाद सीवानी करेगें।

बुधवार, 21 सितंबर 2022

3914 आंगनबाड़ी केंद्रों पर कल होगी स्वस्थ बालक - बालिका प्रतियोगिता

स्वस्थ बच्चे होंगे पुरस्कृत, पोषण स्तर में लाएंगे सुधार



Varanasi (dil india live)। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत गुरुवार (22 सितंबर) को जनपद के सभी 3914  आंगनबाड़ी केंद्रों व ग्राम सभाओं पर स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें शून्य से पांच वर्ष तक के करीब 3.57 लाख बच्चों के प्रतियोगिता में भाग लेने की उम्मीद है। प्रतियोगिता में सबसे स्वस्थ तीन बच्चे का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) डीके सिंह ने दी।     

डीपीओ ने बताया कि इस स्पर्धा को एक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य जन्म से लेकर पाँच वर्ष तक के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाना, पोषण की महत्ता पर जागरूकता बढ़ाना तथा एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण बनाना। प्रतियोगिता में स्वास्थ्य विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। प्रतियोगिता के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का वजन और लम्बाई नापी जाएगी। उम्र के अनुसार बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही अनुपूरक पोषाहार भी बांटा जाएगा। प्रतियोगिता में स्थानीय संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों, शैक्षणिक संस्थाओं, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, आशा कार्यकर्ता और एएनएम का सहयोग लिया जाएगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता प्राप्त करने की कोशिश होगी। 

यह है विजेता बनने के मानक

 स्वस्थ बालक-बालिका का चयन करने के लिए मानक निर्धारित किए गए हैं जैसे मासिक वृद्धि निगरानी के लिए पांच अंक, व्यक्तिगत स्वच्छता (साफ हाथ, नाखून काटना) के लिए 10 अंक, ऊंचाई-लंबाई के सापेक्ष वजन संबंधी पोषण श्रेणी के लिए 10 अंक, आहार की स्थिति के संबंध में 10 अंक, उम्र के अनुसार टीकाकरण के लिए 10 अंक, डीवार्मिंग (पेट के कीड़े निकालने) के लिए पांच अंक निर्धारित हैं। इस तरह से प्रतियोगिता के लिए कुल 50 अंक निर्धारित हैं। पुरस्कार के चयन के लिए ग्राम स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पोषण पंचायत के सदस्य, ग्रामसभा के प्रतिनिधि, एएनएम, आशा कार्यकर्ता तथा स्थानीय शिक्षक को नामित किया गया है। विजेता का चयन प्रथम, द्वितीय और तृतीय तीन श्रेणियों में होगा। दो अक्टूबर को आयोजित होने पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र व स्थानीय स्तर पर निर्मित खिलौने दिए जाएंगे।

Mirzapur news: Jansewa Kendra से बरामद हुआ अवैध सिलेंडर





Ap tiwari 

Mirzapur (dil india live)। तहसील दिवस एवं आईजीआरएस पोर्टल पर अवैध रिफिलिंग किए जाने की शिकायत पर बुधवार को एसडीएम चुनार की टीम ने तहसीलदार चुनार नुपूर सिंह के नेतृत्व में जमालपुर क्षेत्र के मनउर गांव में सड़क किनारे दुकानों पर छापा मारकर बड़ी संख्या में खाली एवं भरा गैस सिलेंडर बरामद किया।

           तहसील टीम के छापेमारी में कुल 43 गैस सिलेंडर, 201 पासबुक, कार में गैस भरने वाला एक यंत्र और गैस सिलेंडर कटिग करने वाली बसुरी बरामद किया। मनउर सड़क पर सागर गैस सर्विस के नाम से और जन सेवा केंद्र चला रहे दीलिप की दुकान से 17 भरा और 10 खाली गैंग्स सिलेंडर बरामद किया गया। बगल में ही मंगरू उर्फ धर्मराज सिंह की दुकान से टीम ने 10 सिलेंडर बरामद किया, जिसमें 4 एचपी 4 इंडेन और 2 कामर्शियल गैस जिसमें 1 एचपी का और 1 इंडेन का बरामद किया। मंगरू उर्फ धर्मराज के बगल में विकास बीज भंडार का वीडियोग्राफी कराकर ताला तुड़वाकर 6 गैस सिलेंडर बरामद किया।

    तहसीलदार चुनार नुपूर सिंह ने बताया कि तहसील दिवस में पड़े प्रार्थना पत्र और आईजीआरएस की शिकायत पर एसडीएम के निर्देश पर छापेमारी कर अवैध रूप से दुकानो में रखे गैस सिलेंडर को बरामद किया गया है। जब्त कागजातों की जांच कराकर कार्यवाही की जायेगी।

   जांच टीम ने सप्लाई इंस्पेक्टर जमालपुर सुनील कुमार, सीखड़ रविंद्र यादव, नारायनपुर काशीनाथ शामिल रहे। इस दौरान थानाध्यक्ष मनोज कुमार और चौकी इंचार्ज शेरवा मानवेंद्र सिंह सुरक्षा व्यवस्था संभालने हुए थे।

मंगलवार, 20 सितंबर 2022

Rashtriya poshan mah: आयुर्वेद से एनीमिया के बचाव की मिली जानकारी

किशोरियों-महिलाओं को किया जागरूक, दी गई जानकारी 

बाजार कालिका आंगनबाड़ी केंद्र पर हुई जन जागरूकता बैठक, निकली पोषण रैली




Varanasi (dil india live). जिले में आज कल राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रतिदिन पोषण व स्वास्थ्य से जुड़ी विविध जन जागरूक गतिविधियां की जा रही हैं। इसमें बच्चे, किशोरियां व महिलाएं बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग कर रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को सेवापुरी के आंगनबाड़ी केंद्र बाजार कालिका पर जन जागरूकता के उद्देश्य से बैठक की गई। इसमें महिलाओं और कंपोजीट विद्यालय की छात्राओं को पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और आयुर्वेद को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही पोषण रैली भी निकाली गई।

   यह कार्यक्रम बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग व आयुष - आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इसमें राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सेवापुरी के चिकित्सक डॉ त्रिभुवन राम और डॉ विनोद सहित प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) लालिमा पाण्डेय और मुख्य सेविका अनुराधा सिंह ने किशोरियों और महिलाओं को आयुर्वेद से एनीमिया (खून की कमी) का बचाव, पौष्टिक आहार के खानपान, सूक्ष्म पोषक तत्व, साफ-सफाई, स्वच्छता प्रबंधन आदि के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि आंवले का जूस, लाल चुकंदर का जूस, अनार, सेब, आयरन युक्त हरी पत्तेदार सब्जियां आदि के नियमित सेवन से एनीमिया को दूर किया जा सकता है। उन्होने कहा कि प्रतिदिन कम से कम पांच खाद्य समूह अपने भोजन में अवश्य शामिल करें। किशोरियां सप्ताह में कम से कम एक बार आयरन की गोली अवश्य खाएं। साथ ही योग और शारीरिक व्यायाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

वहीं पोषण रैली के माध्यम से ‘साफ-सफाई पर ध्यान दें, भोजन संक्रमण रहित रखें’, ‘माँ-बच्चे की सेहत का उपचार-सही उपचार उचित व्यवहार’, ‘स्वस्थ संतुलित आहार, ऊर्जा दे शरीर को अपार’, फल सब्जी अनाज का सेवन बढ़ाएं, फास्टफूड से बचें व शरीर को सेहतमंद बनाएं’ आदि संदेश दिये गए। अंत में आयुष विभाग द्वारा सभी को लोहासव एवं अश्वगंधा चूर्ण दिया गया। 

   इस मौके पर स्कूल की अध्यापिका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा विश्वकर्मा, शशिकला सिंह, नुसरत जहां, मंजू सिंह, माधुरी देवी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।