शुक्रवार, 5 मई 2023

Pm modi k Varanasi में दिल्ली के पहलवानों के समर्थन में आंदोलन

बनारसी लड़कियों ने बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा 

  • दिल्ली के महिला पहलवानो के धरने के समर्थन में लडकियों ने दिया धरना
  • नारीवादी संगठन 'दख़ल' ने अम्बेडकर पार्क कचहरी पर पहलवानो की मांग के समर्थन में दिया धरना 
  • पीएम मोदी को सम्बोधित पाँच सूत्रीय ज्ञापन भेजा गया 

Varanasi (dil india live). दखल संगठन ने अम्बेडकर पार्क कचहरी पर दिल्ली में जंतर मंतर में पहलवानो के चल रहे आंदोलन के समर्थन में धरना दिया। दख़ल संगठन की ओर से धरना स्थल पर हस्ताक्षर अभियान कराया गया। यौन उत्पीड़न की घटना से जुड़े तथ्यों से अवगत कराते हुए एक पर्चा भी बांटा गया।

ज्ञातव्य है कि गत 23 अप्रैल से नई दिल्ली में जंतर मंतर पर देश की जानी मानी महिला कुश्ती पहलवान धरने पर बैठी हुई हैं। उनका आरोप है कि लम्बे समय से भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद पर कब्जा किए हुए बृज भूषण सिंह ने नाबालिग खिलाड़ी सहित कई कुश्ती खिलाड़ियों के साथ यौन दुराचार और शोषण किया है। बृजभूषण सिंह बीजेपी के लंबे समय से सांसद हैं। इसके पूर्व इसी साल 2023 जनवरी में ये खिलाड़ी इन्ही आरोपों को लेकर सामने आए थे। तब जांच और कार्यवाही का आश्वासन दिया गया था।

धरना के बाद प्रधानमंत्री को सम्बोधित पांच सूत्रीय निम्नलिखित मांग का ज्ञापन पत्र सौंपा गया :-

1 - बृज भूषण शरण सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद से हटाया जाए।

2 - पॉस्को सहित यौन शोषण की गम्भीर धाराओं में अभियुक्त दबंग बीजेपी सांसद को तत्काल जेल भेजा जाए ताकि जाँच प्रभावित न हो।

3 - न्यायिक जाँच निष्पक्ष हो और शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

4 - खेल संघों में ICC ( आंतरिक जांच समिति ) का गठन अनिवार्य हो।

5 - खेल संघो में राजनैतिक दखलंदाजी बन्द हो। खेल संघ में मुख्य कार्यकारी पदों पर खिलाड़ी ही बैठें।

महिला हिंसा बंद करो, तोड़ो तोड़ो चुप्पी तोड़ो, खिलाड़ियों को खेलने दो, कुश्ती बचाओ कुश्ती बढ़ाओ, खेल संघो में दखलंदाजी बन्द करो, खिलाड़ी एकता ज़िंदाबाद आदि नारे लिखे प्लेकार्ड लहराए गए और नारे लगाए गए।  

धरनास्थल पर वक्ताओं ने कहा कि सवाल ये है कि आखिर प्रधानमंत्री जी चुप क्यों हैं? आपराधिक छवि वाले और संगीन आरोप झेल रहे नेता के खिलाफ कदम क्यों नहीं उठाते? महिला पहलवानों द्वारा लगाये गए आरोप सामान्य नहीं हैं। आरोप ऐसे हैं कि किसी भी संवेदनशील इंसान का दिल दहल उठे, किसी भी देशभक्त का सिर झुक जाए। आरोप है कि यौन शोषण में केवल एक व्यक्ति नहीं, कुश्ती फेडरेशन के अनेक कोच भी शामिल हैं। आरोप है कि इनके शिकारों में नाबालिग बच्चियाँ भी शामिल रही हैं। यह आरोप लगाने वाली कोई एक महिला नहीं बल्कि अनेक महिला खिलाड़ी हैं। आरोप की गंभीरता स्वयं सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार की है। आरोप यह भी है कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शिकायत दो साल पहले सीधे प्रधानमंत्री को स्वयं साक्षी मलिक ने की थी। बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यह पहला आरोप नहीं है। 6 बार लोकसभा के सदस्य रह चुके बृजभूषण के चुनावी हलफनामे में उनके आपराधिक रिकॉर्ड की कहानी दर्ज है।सांसद खुद अपने अपराध को स्वीकार करते हैं। पिछले साल कैमरा के सामने एक न्यूज़ पोर्टल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, “मेरे जीवन में मेरे हाथ से एक हत्या हुई है, लोग जो कुछ भी कहें, मैंने एक हत्या की है।” इधर बीच यौन उत्पीड़न बलात्कार आदि के मामले में सरकार की अजब सी चुप्पी है। हाथरस, कठुआ उन्नाव या गुजरात की बिलकिस बानो जैसी महिलाओं के विरुद्ध बलात्कार या शोषण की तमाम घटनाओं पर सकरार अजीब चुप्पी साधे रखी रही है। ‘बेटी बचाओ’ का नारा देनेवाली बीजेपी नाबालिग लड़की द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाये जाने के बावजूद बृजभूषण को अभयदान क्यों दे रही है? इन खिलाड़ियों को भारत का गौरव बताने वाले मोदी जी बृजभूषण शरण सिंह को कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से हटाने जैसी सामान्य कार्रवाई से क्यों झिझक रहे हैं ?

इस प्रश्न के दो ही उत्तर हो सकते हैं। या तो राजनीतिक मजबूरी का मामला है, या फिर नैतिक कमजोरी का। क्या देश का ‘सबसे लोकप्रिय और ताकतवर’ नेता कुछ स्थानीय क्षत्रपों के सामने इतना निरीह है ? आखिर बृजभूषण किस बूते पर यह धमकी देते हैं कि " मैंने मुँह खोला तो सुनामी आ जाएगी ? " जो नरेन्द्र मोदी भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं को किनारे लगा चुके हैं वह इन छुटभैया नेताओं के सामने मजबूर क्यों हैं ? और अगर इतने ही मजबूर हैं तो फिर किस मुँह से राष्ट्र-गौरव और बेटी बचाओ की बात करते हैं?

हम नहीं जानते कि प्रधानमंत्री के मन में क्या है और आशा यही करनी चाहिए कि यह सच नहीं है। लेकिन क्या साक्षी मलिक के आँसू, बृजभूषण की ढिठाई और प्रधानमंत्री की चुप्पी को देखनेवाली करोड़ों भारतीय महिलाओं को ऐसा महसूस नहीं होगा ? जब तक प्रधानमंत्री अपनी चुप्पी नहीं तोड़ेंगे तब तक हम सवाल उठाते रहेंगे।

धरनास्थल पर प्रेरणा कला मंच वाराणसी के ओर से नारीवादी चेतना के गीत गाये गए और नारे लगाए गए। धरना देने वालों में प्रमुख रूप से मैत्री, रैनी, शिवांगी, दीक्षा, शबनम, सना, रंजू, झूला, राजेश, अनुज, शानिया, एकता, जागृति, मुनिजा, डॉ. आरिफ, वल्लभाचार्य पाण्डेय, रवि, धन्नजय, मुस्तफा, अनूप, मुकेश, महेंद्र इत्यादि मौजूद रहे।

गुरुवार, 4 मई 2023

Ghazi Miya ki shadi 14 मई को

कल निकलेगा पलंग पीढ़ी का जुलूस 


Varanasi (dil india live). जैतपुरा थानान्तर्गत स्थित हजरत सैयद सलार मसूद गाजी रहमतुल्लाह अलैह गाजी मियॉ का पलंग-पीढ़ी (मेदनी) का जुलूस दिनॉक 5 मई शुक्रवार को बाबा के आस्ताने बड़ी बाजार से सुबह 8:30 बजे  दरगाह के गद्दीनशीन हाजी एजाजुद्दीन हाशमी के नेतृत्व में उठकर चौकाघाट हनुमान मंदिर के पास जायेगा और फिर वहॉ से मेदनी का जुलूस हुकूलगंज, कचहरी,अर्दलीबाजार,शिवपुर होते हुए बहराईच के लिये रवाना होगा।

गाजीमियॉ की बारात का तीन दिवसीय मेला दिनॉक 13 मई शाम से शुरू होगा, बाबा की शादी 14 मई रविवार को होगी और 15 मई सोमवार को दोपहर में गाजी मियॉ का मेला समाप्त होगा। यह सूचना दरगाह के गद्दीनशीन हाजी एजाजुद्दीन हाशमी ने दी है ।

बुधवार, 3 मई 2023

Fr chandrakant आज पहुंचेंगे बनारस

मैत्री भवन के पूर्व निदेशक हैं फादर चंद्रकांत 

झारखंड से पुनः पूर्वांचल आने से अमनपसंद लोगों को मिलेगा बल


Varanasi (dil india live). मैत्री भवन के पूर्व निदेशक फादर चंद्रकांत रांची से आज बनारस पहुंच रहे हैं। वो रांची में पिछले तीन वर्ष से St. Albert's college Ranchi me बतौर प्रोफेसर कार्यरत थे। अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद वो आज शाम में बनारस लौट आएंगे। यहां cantt. भारत st. Mary's Cathedral (सेंट मेरीज़ महागिरजा घर) में कुछ दिन निवास करने के बाद आज़मगढ रवाना हो जाएंगे। उनकी नयी नियुक्ति आजमगढ़ में कि गयी है। हम बता दें कि फादर चंद्रकांत बनारस में गंगा जमुनी तहजीब को मजबूत करने के लिए अपनी अलग पहचान रखते हैं। यही वजह है कि पूर्वांचल में उनके पुनः लौटने से अमनपसंद लोगों को ख़ासा बल मिलेगा।

मंगलवार, 2 मई 2023

Sakhi pad bank ने बांटा सैनिटरी नैपकिन

ये दाग अच्छे हैं सिर्फ बदलनी है सोच



Varanasi (dil india live). उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकरी में मासिक धर्म पर जागरूकता एवं निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरण कार्यक्रम का आयोजन सखी पैड बैंक द्वारा किया गया। इस मौके पर संस्था की संस्थापिका सुनीता भार्गव जी द्वारा बच्चियों को मासिक धर्म के विषय में जागरूक किया गया। माहवारी के समय किसी भी प्रकार के कपड़े न उपयोग कर सैनिटरी पैड इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया जिससे संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके। कार्यक्रम का संयोजन एवम् समन्वयन बनपुरवाँ विद्यालय की  शिक्षिका छवि अग्रवाल द्वारा किया गया। समय-समय पर विद्यालय एवं गाँव में इस प्रकार के जागरूकता बढ़ाने वाले कार्यक्रम ngo और संस्था के माध्यम से आयोजित कर आप महिलाओं और बच्चियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की दिशा में लगातार प्रयासरत रहती हैं।आपके इन्ही प्रयासों से प्रेरित होकर पूर्व में आपको भारत सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिला हित में सक्रिय रहने हेतु कई मंचों पर सम्मानित भी किया जा चुका है।

कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष अनिता जैसवाल मंत्री प्रतिभा सिंह , सुमन श्रीवास्तव ,प्रतिमा जी तथा प्रधानाध्यापक मनोज सिंह सहित निहारिका सिंह, कार्तिका चतुर्वेदी, नंदिनी सिंह सहित समस्त विद्यालय परिवार का अहम योगदान रहा। बच्चियों ने भी खुलकर अपनी समस्याएँ रखी एवम् समाधान लिए।

आज यह संकल्प लिया गया कि अपने घर और गाँव की महिलाओं को जागरूक कर उन्हे सैनिटरी पैड इतेमाल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा । यह किसी भी प्रकार की शर्म की बात नहीं है यह महिलाओं के लिए ईश्वर का वरदान है। आज भी न जाने कितनी मौत माहवारी के समय गंदे कपड़े इस्तेमाल करने के कारण हुए संक्रमण से होती है। हमे और आप सभी को एकजुट होकर  माहवारी के समय सैनिटरी पैड के इस्तेमाल करने को बढ़ावा देना है। संस्था द्वारा इसके प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी उपस्थित सभी 200 बच्चियों को निःशुल्क पैड भी वितरित किए गए।

सोमवार, 1 मई 2023

Nima Varanasi: eid मिलन में जुटे चिकित्सक

ईद मिलन समारोह संग नीमा का अमृत महोत्सव सम्पन्न 





Varanasi (dil india live). नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) वाराणसी  ने सांझा चूल्हा रेस्टोरेंट शिवपुर में अमृत महोत्सव समापन समारोह, ईद मिलन समारोह और अमृत महोत्सव टीम का सम्मान समारोह डॉक्टर एसआर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर एम. ए. अजहर तथा डॉक्टर विनय कुमार पांडेय ने किया। अन्य मंचासीन डॉक्टर आर के यादव (ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन अमृत महोत्सव), डॉक्टर सलिलेश मालवीय (ऑर्गनाइजिंग सचिव अमृत महोत्सव) और कोषाध्यक्ष डॉक्टर अनिल कुमार गुप्त थे।

कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन डॉक्टर एस आर सिंह ने देते हुए सभी सदस्यगण का स्वागत किया और अमृत महोत्सव एवं नीमा में ईद मिलन की परम्परा का महत्व बताया। कार्यक्रम में शामिल चिकित्सकों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉक्टरों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की और अनेक प्रकार के व्यंजनों से लुत्फ उठाया।

 इस अवसर पर डॉ एम.ए. अज़हर, डॉ मुहम्मद अरशद, डॉक्टर ए के सिंह, डॉक्टर अरुण कुमार गुप्त, डॉक्टर कैलाश त्रिपाठी, डॉक्टर आर के यादव, डॉक्टर वकालत अली, डॉ गुलज़ार अहमद, डॉ नसीम अख्तर, डॉ एहतेशामुल हक, डॉ मोबश्शीर, डॉ अब्दुल कलाम, डॉ मुबीन, डॉ सगीर अशरफ़, डॉ सुमन बरनवाल, डॉ डॉली इत्यादि मौजूद थी।

शनिवार, 29 अप्रैल 2023

शिक्षकों कि समस्याओं को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी से मिले शिक्षक




Varanasi (dil india live). उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ चिरईगांव के ब्लॉक अध्यक्ष व जिला महामंत्री रविंद्र नाथ यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी चिरईगांव से मिला। प्रतिनिधि मंडल द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी से यह मांग की गई शिक्षकों की वरिष्ठता सूची, बकाया एरियर बिलों का भुगतान, शिक्षकों का 1 दिन का वेतन व अन्य प्रार्थना पत्र जो आपके कार्यालय में लंबित है, उसका तत्काल निराकरण किया जाए। शिक्षकों का निर्वाचन के समय  अवरूद़ वेतन से संबंधित प्रार्थना पत्र ग्रीष्मावकाश के समय बाल गणना कार्य के बदले उपार्जित अवकाश आदि समस्याओं का समाधान तत्काल किया जाए। साथ ही साथ शिक्षकों से संबंधित जो भी समस्याएं आपके कार्यालय में लंबित है उसका निस्तारण कराते हुए  संगठन को भी अवगत कराया जाए। इस मौके पर विद्यालयों में शिक्षकों पर की गयी कार्यवाही पर भी खंड शिक्षा अधीकारी से बात की गयी। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से राजीव कुमार उपाध्याय ब्लॉक मंत्री, महेंद्र बहादुर सिंह जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ 11 60, प्रशांत कुमार उपाध्याय, मुन्ना प्रसाद, गिरीश चंद यादव, संदीप यादव, गोविंद सिंह यादव, अनीता यादव आदि सहित शिक्षक उपस्थित थे।

शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023

Choti eid mubarak... फिर बनारस में सुनाई दिया शोर

6 रोज़ा हुआ मुकम्मल तो मनी फिर काशी में ईद 



Varanasi (dil India live)। पूरी दुनिया में छोटी ईद केवल बनारसी ही मनाते है। बनारस में ईदुल फित्र के दूसरे दिन से छह नफिल रोज़ा मोमिन रखते हैं। ईद के सातवें दिन छोटी ईद की खुशियां मनाई जाती है। इस दौरान शहर के औरंगाबाद और मंडुवाडीह में छोटी ईद का मेला भी लगता है।

हज़रत शाह तैय्यब बनारसी का उर्स

मंडुवाडीह स्थित कुतुबे बनारस हज़रत शाह तैयब बनारसी रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स जुमे को 'छोटी ईद' के रूप में मनाया गया। उर्स के मौके पर आस्ताना परिसर में दिन भर मेला लगा रहा। मेले में विभिन्न व्यंजनों का लोगों ने जहां लुत्फ लिया वहीं बच्चों ने खूब मस्ती की। छोटी ईद के मौके पर हजरत शाह तैयब बनारसी के आस्ताने पर हाजिरी देने के लिए देश के कोने-कोने से अकीदतमंदों की जुटान हुई। दोपहर में धूप व उमस के कारण जहां मेला क्षेत्र में कम लोग थे, वहीं शाम होते ही पैर रखने की भी जगह नहीं बची। बाबा की मजार पर गुलपोशी व चादरपोशी कर फातेहा पढ़ने वालों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इससे पूर्व सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरआनख्वानी हुई। कुरान की तेलावत के साथ ही उर्स शुरू हो गया। वहीं इशा की नमाज के बाद कुल शरीफ में अकीदतमंद शामिल हुए। इस मौके पर देश में अमन व खुशहाली के लिए दुआख्वानी की गई। वर्षो से चले आ रहे दस्तूर के मुताबिक छोटी ईद शानों-शौकत के साथ मनाई गई। मदरसा दारुल उलूम तैयबिया मोइनिया दरगाह शरीफ मंडुवाडह के प्रिंसिपल मोहम्मद अब्दुस्सलाम रशीदी ने बताया कि उर्स ईद के सातवें दिन मनाया जाता है। आयोजन को लेकर क्षेत्र ही नहीं बल्कि दूर दराज से आने वालों में काफी उत्साह है। लोग एक-दूसरे को छोटी ईद कि मुबारकबाद दे रहे हैं। हर कोई खुशी से लबरेज है। 

औरंगाबाद में भी लगा मेला

छोटी ईद पर औरंगाबाद में भी मेला लगा। इस मौके पर हज़रत हवा शाह वह हज़रत हिम्मत शाह का अकीदत के साथ उर्स मनाया गया। उर्स के दौरान लोगों का हुजूम उमड़ता दिखाई दिया। गुसल, फातिहा और चादर पोशी का दौर देर रात तक चलता रहा। यहां भी छोटी ईद कि मुबारकबाद देने और खुशियां मनाने का दौर देर रात तक चलता रहा।